Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhilwara311001

विधायक मीणा का 50वां जन्मदिन: हजारों समर्थकों के साथ श्याम दरबार पहुंचे!

MKMohammad Khan
Jul 15, 2025 15:01:19
Bhilwara, Rajasthan
नाम दिनेश पारीक मोबाइल 9413150200 जिला भीलवाड़ा विधानसभा जहाजपुर लोकेशन कोटडी कोटडी भीलवाड़ा हजारों समर्थकों के साथ श्याम दरबार पहुंचे विधायक मीणा, पत्नी संग लगाई धोक। कोटड़ी। विधायक गोपीचंद मीणा के 50वें जन्मदिन पर सरसिया से शुरू हुई तीन दिवसीय श्याम पदयात्रा मंगलवार को कोटड़ी पहुंची। 68 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में हजारों समर्थक शामिल हुए। हाथों में ध्वज लिए जयकारों के साथ श्याम मंदिर पहुंचे। विधायक मीणा ने पत्नी सरमा के साथ श्याम दरबार में दंडवत धोक लगाई। क्षेत्र की खुशहाली और जनता की सेवा की कामना की। सोमवार रात बिरधोल में विश्राम के बाद मंगलवार सुबह 11 बजे पदयात्रा कोटड़ी नगर में दाखिल हुई। कृषि मंडी प्रांगण में भव्य स्वागत हुआ। बैंड-बाजे और भजनों की धुन पर युवा और महिलाएं नृत्य करते हुए श्याम जयकारों के साथ नगर की गलियों से होते हुए मंदिर पहुंचे। जगह-जगह बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर ग्रामीणों ने स्वागत किया। विधायक मीणा के स्वागत में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, स्वयंसेवी संगठन, प्रबुद्धजन, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी, व्यापार मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए। मंदिर परिसर में चारभुजा नाथ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। निर्माणाधीन सिंह द्वार पर क्षेत्रीय महासभा अध्यक्ष गोविंद सिंह राणावत, महारासा दिलीप सिंह बडलियास, नारायण सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने मेवाड़ी पगड़ी, माला और मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया। अभिजीत मुहूर्त में विधायक मीणा ने मंदिर शिखर पर श्याम ध्वजा फहराई। उन्होंने कहा, "मेरा कुछ नहीं, सब श्याम धणी का है।" जन्मदिन पर कार्यकर्ता केक लेकर पहुंचे, लेकिन विधायक ने केक नहीं काटा। कहा, "हमारा काम जोड़ने का है, काटने का नहीं।" उन्होंने पौधे लगाने का आह्वान किया। पंचमुखी दरबार के महंत लक्ष्मण दास महाराज के सानिध्य में पौधारोपण की शुरुआत की। इस अवसर पर प्रधान करण सिंह, जहाजपुर प्रधान कौशल देवी शर्मा, उप जिला प्रमुख शंकर लाल गुर्जर, उप प्रधान कैलाश सुथार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य, कोटड़ी पुलिस उपाधीक्षक रविन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन, पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष सुदर्शन गाड़ोदिया, रामप्रसाद टांक, थानाधिकारी महावीर मीणा, विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल जाट, भाजपा नेता भरत सिंह राठौड़, लक्ष्मण गाडरी, गणेशलाल आचार्य, नदभंवर सिंह, गोपाल सिंह कानावत, विनोद संचेती, रतनलाल बलाई, देवीलाल बेरवा, भेरुलाल गुर्जर, रमेश चंद शर्मा, दुर्गा लाल धाकड़, अशोक शर्मा, राघव आचार्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद रहे। पारोली, काछोला और कोटड़ी थाना पुलिस एहतियातन तैनात रही।
1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top