icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
127021
NSNAVEEN SHARMA8 Aug 2025, 03:01 pm

महिपाल ढांडा का राहुल पर तीखा हमला, क्या है असली सच?

Bhiwani, Haryana:बाइट : हरियाणा के शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा हरियाणा के शिक्षामंत्री का राहुल पर हमला महिपाल ढांडा बोले- भारत के दुश्मनों की कठपुतली, कांग्रेस ने सैनिकों को दी नकली जैकेट, जूते व टोपी हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा शुक्रवार को भिवानी पहुंचे और जिला लोक संपर्क एवं ग्रिवेंस की बैठक ली। जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 15 परिवाद शामिल किए गए। शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा ने जलभराव को लेकर कहा कि हरियाणा के 2 लाख एकड़ सेमग्रस्त जमीन को नॉर्मल कर दिया है। आगे भी प्रयास जारी रहेगा और सेमग्रस्त जमीन को ठीक किया जाए। वहीं स्कूलों के कंडम भवनों को लेकर कहा कि पहले फेज में 1500 स्कूलों को लिया गया है। जिन्हें दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए काम जोरों पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि झज्जर की विधायक गीता भुक्कल का एक दिन फोन आया। उन्होंने स्कूल की बिल्डिंग खस्ताहाल होने की शिकायत की थी। इसके बाद विधायिका की जिम्मेवारी लगाई की वे खुद देखें कि इसका क्या समाधान हो सकता है। विधायिका ने उसका समाधान भी करवाया। वे जागरूक थी और मौका देखने के बाद इसका पता किया। स्कूल जैसे संस्थान पर राजनीति नहीं होना चाहिए। राहुल गांधी द्वारा भाजपा पर निशाना साधने को लेकर शिक्षामंत्री ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी निशाना नहीं साधेगा तो क्या करेगा। कुछ उठेगा नहीं तो इसी तरह के अनरगल बयानबाजी करेंगे। बिहार में उनका सूपड़ा साफ होना निश्चित है। वे इस तरह की बयानबाजी करके सुर्खियों में बना रहना चाहते हैं। बिहार की जनता ने निर्णय लिया है कि बहुत बड़े बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनेगी। वहां पर जिस प्रकार की हेराफेरी करते थे, वह बंद हो गई है। नौकरी के बदले जमीन ले लेते थे। उनसे क्या उम्मीद की जाएगा। क्या वे बिहार में पारदर्शी सुशासन कर सकते हैं, जिनकी नियत में पहले से ही खोट है। राहुल गांधी से यही कहूंगा कि आप अपनी बुद्धि से चलते हैं या फिर लोग कोई बात बोल दें, उनकी हां-ना में अपने आपको बुद्धिमान दिखाने का काम करते हैं। हिंदुस्तान से बाहर जो भारत के विरुद्ध काम करते हैं और जो व्यक्ति इंडिया से बाहर जाकर भारत के बारे में कोई भी एक भी अच्छी बात नहीं करते। जो भारत को नीचा दिखाने का काम करते हैं। ऐसे लोग ऐसी मानसिकता के हैं, जिन्होंने भारत को पीछे धकेलने का काम करते हैं। परिपक्व राजनीति में बहुत जरूरी है। ना ही परिपक्व राजनीति कर रहे हैं और ना ही परिपक्वता उनके अंदर आई है। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि वे बोल रहे हैं कि ट्रंप ने ठीक कहा है कि भारत की इक्नोमी डेड है। जब तुम्हारा राज था तो 12वें नंबर से 11वें नंबर पर लेकर आए। अब 10 सालों में पहले 5वें स्थान पर और अब तीसरे नंबर की बनने जा रही है। शिक्षामंत्री ने कहा कि हिंदुस्तान में तुम्हारा (कांग्रेस) राज था तो सैनिकों के लिए जैकेट, जूते व हेलमेट लेकर आए थे। वह भी नकली लेकर आए। हमारे देश के जवान इसलिए शहीद हो गए, हमारे देश का जवान डरता तो है नहीं। उसने सोचा कि मैने जैकेट पहली हुई है और सीना तानकर अड़ गए और शहीद हो गए। वह भी इनकी बेवकूफी की वजह से। जो व्यक्ति अपने राज में टोपी, जैकेट व जूते तक भी अपने भारत में निर्मित करवाकर नहीं पहना सकता। उसे शर्म से डूबकर मरना चाहिए। आज हमारे देश में ब्रह्मोस जैसे शस्त्र बनकर तैयार हो गए। ऐसे अनेक काम जो भारत की आंतरिक व बाहरी सुरक्षा को लेकर जो काम किए, उसे देखकर ये खुश नहीं हैं। हरियाणा में बढ़ते अपराध को लेकर शिक्षामंत्री ने कहा कि यहां गुंडा राज नहीं हैं। हमारे यहां कोई किसी को धमकी देता है तो उसे पकड़कर जेल में डाला जा रह है और उस पर कार्रवाई हो रही है। जो बाहर बैठकर धमकी देते हैं, उसके लिए भी ऐसा इंतजाम कर दिया कि वह कहीं भी छुप जाए, उसे छोड़ेंगे नहीं। हरियाणा में किसी भी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ना ही बर्दाश्त कर रहे हैं और उस पर एक्शन लिया जा रहा है। एसवाईएल के मुद्दे पर शिक्षामंत्री ने कहा कि इस पानी पर हरियाणा का है। पंजाब बड़ा भाई मानते हैं, तो उनका छोटे भाई के साथ रवैया ऐसा होना चाहिए क्या। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ऐसे दलों को सबक सिखाएं जो बैर भाव बढ़ाते हैं। जो पानी पाकिस्तान जाता है, वह पानी हरियाणा को देना चाहिए। ताकि हरियाणा में पानी की कमी ना रहे। दीपेंद्र हुड्‌डा द्वारा दिए गए बयान कि भाजपा ने हर हथकंडा अपनाकर सरकार बनाई। इस पर पलटवार करते हुए शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि नाच ना आए आंगन टेढ़ा। जलभराव को लेकर कहा कि हरियाणा में काफी एरिया ऐसा है, जहां सेमग्रस्त जमीन की समस्या है। इसके कारण किसान अपनी फसल की भी बिजाई नहीं कर पाता। जिसके कारण किसानों को परेशानी होती है। सरकार भी इस पर गंभीरता से ले रही है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नाबालिग से कथित अश्लील हरकत मामला: अलीगढ़ थानेदार निलंबित, CCTV वायरल

Aligarh, Uttar Pradesh:खबर का असर नाबालिग किशोरी से कथित अश्लील हरकत के मामले में थाना प्रभारी सस्पेंड अलीगढ़ के जवां थाना क्षेत्र के बरौली बाजार का मामला किशोरी के साथ कथित अश्लील हरकत की घटना CCTV में हुई थी कैद आज परिजनों ने पुलिस की शुरुआती कार्रवाई पर उठाए सवाल परिजनों का आरोप—आरोपी को धारा 151 में चालान कर कुछ ही घंटों में छोड़ दिया गया मामले में BNS और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई में लापरवाही के आरोप आज वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी नीरज जादौन ने थाना प्रभारी को किया निलंबित एसपी सिटी के मुताबिक थाना प्रभारी की लापरवाही सामने आने के बाद हुई कार्रवाई 10 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है घटना पुलिस की शुरुआती कार्रवाई पर सवाल उठने के बाद विभागीय कार्रवाई मामले में आगे की पुलिस कार्रवाई पर टिकी निगाहें
0
0
Report

राज्यवर्धन राठौड़ का पंचायत चुनावों को लेकर आह्वान, ग्राम पंचायतों में विकास गति

Jaipur, Rajasthan:जयपुर कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने किया पंचायत चुनावों को लेकर आह्वान, झोटीवाड़ा और जोबनेर पंचायत समिति के प्रधान चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन, गांव की सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण इकाई- राठौड़ पंचायत चुनाव ग्रामीण विकास और आने वाली पीढ़ी के भविष्य से जुड़ी प्रक्रिया, पंचायतों में जनभागीदारी से विकास कार्यों को मिलेगी गति, स्वच्छता, सड़क, स्ट्रीट लाइट और पेयजल को बताया पंचायतों की प्राथमिकता, पीएम आवास, जल जीवन मिशन और ग्राम सड़क योजना का भी किया उल्लेख, मंत्री राठौड़ ने सशक्त पंचायत, विकसित गांव और समृद्ध राजस्थान के संकल्प पर दिया जोर,
0
0
Report
Advertisement

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग दंपत्ति से 2 करोड़ की साइबर ठगी, 4 गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग दंपत्ति से 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को पुलिस, ATS, NIA और RBI का अधिकारी बताकर दंपत्ति को आतंकवादी गतिविधियों में फंसाने और गिरफ्तारी का डर दिखाया। फर्जी दस्तावेज और वीडियो कॉल के जरिए दंपत्ति को लगातार निगरानी में रखा गया। मामले में बाड़मेर निवासी एक आरोपी तगाराम को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकरण में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। साइबर ठगों का नया हथियार—डिजिटल अरेस्ट का डर। जयपुर निवासी बुजुर्ग दंपत्ति को निशाना बनाकर ठगों ने 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवा ली। पुलिस के मुताबिक, 17 अगस्त 2026 को महिला के पास फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताया और महिला के खिलाफ वारंट जारी होने की बात कही। इसके बाद कथित ATS अधिकारियों के नाम पर वीडियो कॉल के जरिए बातचीत करवाई गई। ठगों ने दंपत्ति को बताया कि उनका नाम आतंकवादी गतिविधियों के लिए फंडिंग करने वालों की सूची में है और उनके बैंक खाते का इस्तेमाल संदिग्ध लेन-देन में किया जा रहा है। ऐसी दिया ठगी को अंजाम पुलिस अधिकारी बनकर किया फोन ATS अधिकारी बनकर वीडियो कॉल आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई का डर फर्जी दस्तावेज और सरकारी प्रमाण-पत्र भेजे अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवाई रकम.... ठगों ने पुलिस, ATS, NIA, RBI, भारत सरकार और सुप्रीम कोर्ट के नाम का कथित तौर पर दुरुपयोग किया। फर्जी दस्तावेज, स्क्रीनशॉट और बैंकिंग प्रमाण-पत्र WhatsApp के जरिए भेजे गए। दंपत्ति को लगातार वीडियो कॉल पर रहने के लिए बाध्य किया गया। गिरफ्तारी का डर दिखाकर अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवाई गई। 11 सितंबर को मिली शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। बैंक खाते के जरिए ठगी की रकम निकालने का आरोप जांच के दौरान पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड, WhatsApp चैट, बैंक स्टेटमेंट और KYC दस्तावेजों का विश्लेषण किया। इसी जांच में बाड़मेर निवासी तगाराम के बैंक खाते में ठगी की रकम पहुंचने का पता चला। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने परिचित के कहने पर भारतीय स्टेट बैंक की सिंधरी शाखा स्थित अपना बैंक खाता उपलब्ध करवाया। 20 अगस्त को खाते में 2 लाख रुपये आए। आरोपी ने इनमें से 1 लाख 90 हजार रुपये चेक से और 10 हजार रुपये ATM से निकाले और रकम दूसरे आरोपी को सौंप दी। इसके बदले उसे 10 हजार रुपये कमीशन मिलने का आरोप है। आरोपी ने अपना एक अन्य बैंक ऑफ इंडिया खाता भी उपलब्ध करवाया था। पुलिस अब रकम के आगे के लेन-देन और इस नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों की तलाश में जुटी है। पुलिस की कार्रवाई बुजुर्ग दंपत्ति से 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी बाड़मेर निवासी तगाराम गिरफ्तार आरोपी के खाते में आए 2 लाख रुपये रकम निकालकर दूसरे आरोपी को देने का आरोप आरोपी को 10 हजार रुपये कमीशन मिलने की बात प्रकरण में अब तक 4 गिरफ्तार पुलिस की एडवाइजरी राजस्थान पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कोई व्यक्ति खुद को पुलिस, ATS, NIA या किसी अन्य सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर गिरफ्तारी का डर दिखाए और पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाए, तो सतर्क रहें。 याद रखें, सरकारी एजेंसियां WhatsApp वीडियो कॉल के जरिए डिजिटल अरेस्ट कर पैसे ट्रांसफर करने के निर्देश नहीं देतीं। किसी अनजान व्यक्ति को बैंक खाते, ATM कार्ड, चेकबुक या गोपनीय बैंकिंग जानकारी उपलब्ध न करवाएं。 अगर आपके साथ डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी की कोशिश होती है, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें। साइबर अपराध की रिपोर्टिंग के लिए सरकारी पोर्टल cybercrime.gov.in का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। मले में चारों गिरफ्तारियां इसी प्रकरण से संबंधित हैं और 2 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की राशि शिकायत में दर्ज कुल रकम है।
0
0
Report

सिकंदराराऊ में लिफ्ट देना युवक को पड़ा महंगा, अज्ञात व्यक्ति बुलेट लेकर फरार

Mohammad RajaMohammad RajaFollow17m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस- सिकंदराराऊ क्षेत्र में एक युवक को अज्ञात व्यक्ति को लिफ्ट देना महंगा पड़ गया। रास्ते में आरोपी युवक की बुलेट मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर सिकंदराराऊ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एटा के कृष्णा नगर निवासी ऋषभ (पुत्र वीरेंद्र पाल) नोएडा में नौकरी करते हैं। 10 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे वह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल (नंबर UP 82 BA 1542) से नोएडा से एटा स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान अकराबाद के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे लिफ्ट मांगी। आरोपी ने बताया कि बस उसे छोड़कर चली गई है। रात होने का हवाला देकर उसने सिकंदराराऊ तक छोड़ने का अनुरोध किया। उसकी बातों पर भरोसा कर ऋषभ ने उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। सिकंदराराऊ पहुंचने पर आरोपी ने सौरों जी ढाबे पर खाना खाने के लिए कहा। खाना खाने के बाद दोनों वहां से चल दिए। इसके बाद चौहान बिल्डिंग मैटेरियल के पास आरोपी ने ऋषभ से मोटरसाइकिल रुकवाई और पेशाब करने लगा। इसी दौरान मौका पाकर वह ऋषभ की बुलेट मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने काफी तलाश की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने सिकंदराराऊ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की पहचान करने और चोरी गई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
0
0
Report

शुभेंदु अधिकारी ने दुर्गोत्सव का उद्घाटन कर 13 हजार पूजा समितियों का उत्साह बढ़ाया

Haldia, West Bengal:বিগতদিনে ব্রিটিশরাও মেদিনীপুরকে আটকাতে পারেনি, ১৫ বছর যারা অত্যাচার করেছে তারাও মেদিনীপুরকে আটকাতে পারেনি,ডবল ইঞ্জিন সরকার আগামীদিনে বাংলায় কি ভাবে শুধু দেখতে থাকুন- শুভেন্দু হলদিয়া: বাঙালির শ্রেষ্ঠ উৎসব দুর্গোৎসব। পঞ্চমীর রাতে হলদিয়ায় রাজ্যের মুখ্যমন্ত্রী হাত দিয়ে তিনটি পুজো মণ্ডপের উদ্বোধন ঘটবে। হলদিয়ার চৈতন্যপুর নবতারা ক্লাবের পুজো মণ্ডপ মুখ্যমন্ত্রীর হাত দিয়ে উদ্বোধন ঘটে। উদ্ভোনের পর শুভেন্দু বলেন, " বিগতদিনে ব্রিটিশরাও মেদিনীপুরকে আটকাতে পারেনি, ১৫ বছর যারা অত্যাচার করেছে তারাও মেদিনীপুরকে আটকাতে পারেনি,ডবল ইঞ্জিন সরকার আগামীদিনে বাংলায় কি করে শুধু দেখতে থাকুন। বিগত সরকার পুজোয় বাধা দিতো। যারা বাধা দিতে আজ তাদের তালাবন্দি করে দিয়েছে সাধারণ মানুষ। এবছর ১৩ হাজার পুজো বেড়েছে। রীতি মেনেই দূর্গাপুজো করুন। সকলে পুজোয় খুব আনন্দ করুন। এবার গঙ্গা সাগর মেলা এমনভাবে করবো সবাই দেখবেন।" এবারের পুজোয় চৈতন্যপুর নবতারা ক্লাবের মণ্ডপের থিম 'থাইল্যান্ডের বুদ্ধ মন্দির'। ৩১তম বর্ষে পদার্পন করলো এই আয়োজকরা। কাঠ ,প্লাই, কিমিফোম, বোতাম দিয়ে এই মণ্ডপ তৈরি হয়েছে। এদিন হলদিয়া দুর্গাচক কলোনি বাজার ব্যবসায়ী সমিতির দুর্গাপূজার উদ্বোধন করলেন মুখ্যমন্ত্রী শুভেন্দু অধিকারী।
0
0
Report
Advertisement

कक्षा 7 की छात्रा प्रतीक्षा बनीं एक दिन की प्रतीकात्मक जिलाधिकारी

AdityaAdityaFollow22m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन कक्षा 7 की छात्रा प्रतीक्षा बनीं एक दिन की प्रतीकात्मक जिलाधिकारी जिलाधिकारी समीर ने बुके देकर किया स्वागत, अपनी कुर्सी पर बैठाकर बढ़ाया छात्रा का आत्मविश्वास प्रतीकात्मक डीएम बनीं प्रतीक्षा ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश आईएएस या पीसीएस अधिकारी बनने का सपना, मेहनत से पढ़ाई कर लक्ष्य हासिल करने का लिया संकल्प मिशन शक्ति के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मडोरा की छात्रा है प्रतीक्षा जालौन के जिलाधिकारी कार्यालय का मामला। बाइट - समीर ( जिलाधिकारी जालौन ) बाइट - प्रतीक्षा ( प्रतीकत्मक DM )
0
0
Report

पश्चिम बंगाल DGP अजय मुकुंद रणाडे DURGA पूजा में चंद्रकोणा लक्ष्मीपुर पहुँचे; पुलिस अधीक्षक पापिया सुलताना मौजूद

Mollar Chak, West Bengal:চন্দ্রকোনার লক্ষ্মীপুরে চৌধুরী পরিবারের দূর্গা পূজাতে অংশগ্রহণ করলেন পশ্চিম বঙ্গের DGP LO শ্রী অজয় মুকুন্দ রানাডে, পশ্চিম মেদিনীপুরের পুলিশ সুপার পাপিয়া সুলতানা। আজ চন্দ্রকোনার লক্ষ্মীপুর এলাকায় চৌধুরী পরিবারের দূর্গা পূজাতে DGP LO - র পাশাপাশি অংশগ্রহণ করেন পশ্চিম মেদিনীপুর জেলা পুলিশ সুপার পাপিয়া সুলতা, ঘাটাল মহকুমা পুলিশ আধিকারিক সপ্তর্ষি ভট্টাচার্য্য, সহ চন্দ্রকোনা থানার পুলিশ। পুজোতে অংশগ্রহণ করার পাশাপাশি মন্দির পরিদর্শন করেন তিনি।
0
0
Report
Advertisement

हॉस्टल मेस की छत पर छात्रा ने खुदकुशी की कोशिश; रेस्क्यू जारी

Kusu, Chhattisgarh:अंबिकापुर शहर के एक निजी स्कूल की छात्रा हॉस्टल के मेस की छत पर चढ़कर खुदकुशी करने की कोशिश कर दी। इससे आसपास के इलाकों में अफरातफरी मच गई और सड़क पर जाम हो गया। जशपुर जिले के कांसाबेल की रहने वाली 12वीं क्लास की छात्रा उर्सुलाईन के हॉस्टल के मेस के बिल्डिंग में चढ़ जाने पर मौके पर मौजूद लोगों ने उसे नीचे उतरने को कहा, पर वह नहीं मानी। स्कूल प्रबंधन ने पुलिस और जिला शिक्षा अधिकारी को सूचित किया। एक युवक और एक पुलिस कर्मी की मदद से लगभग 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद छात्रा को बचा लिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि कुछ दिन पहले तिमाही परीक्षा खत्म हुई है और शुक्रवार को रिजल्ट घोषित होने वाला है; छात्रा इसी वजह से परेशान थी। काउंसिल के लिए काउंसलरों को बुलाया गया है और स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। परिजनों को पूरी जानकारी दी गई है। समाजसेवी ने कहा कि आज के दौर में स्कूल के बच्चों की समय-समय पर काउंसलिंग जरूरी है।
0
0
Report

16 अक्तूबर को कनॉट प्लेस में ट्रैफिक एडवायज़री, डाइवर्जन संभव

Noida, Uttar Pradesh:ट्रैफ़िक एडवाइज़री 16.10.2026 को सेंट्रल पार्क, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली में एक प्रस्तावित सभा के मद्देनजर, कनॉट प्लेस और उसके आसपास की कुछ सड़कों पर ट्रैफ़िक की आवाजाही अपराह्न 03:00 बजे से प्रभावित होने की संभावना है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं, पर्याप्त यात्रा समय रखें, जहां संभव हो सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और ट्रैफ़िक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। मौजूदा स्थिति के आधार पर ट्रैफ़िक डायवर्जन लागू किया जा सकता है। अपडेट रहें और रीयल- अपडेट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के हैंडल को फ़ॉलो करें。 दिल्ली ट्रैफिक पुलिस आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता。
0
0
Report
Advertisement

नाशिक में बस स्टॉप क्षेत्र से इंटरराज्यीय चोर गिरोह गिरफ्तार; 24 लाख 43 हजार रुपये के सोने के गहने जप्त

Nashik, Maharashtra:नाशिक ब्रेकिंग - - नाशिकमें बसस्थानक परिसरात चोरी करणारी आंतरराज्यीय टोळी जेरबंद! - २४ लाख ४३ हजार रुपयांचे सोन्याचे दागिने जप्त - गुन्हेशाखा युनिट क्रमांक १ ची मोठी कारवाई - उत्तर प्रदेशातील बिजनौर जिल्ह्यातील दोन आरोपींना अटक - आरोपींकडून १६३ ग्रॅम ६६ मिलीग्रॅम वजनाचे सोन्याचे दागिने जप्त - सरकारवाडा, पंचवटी आणि मुंबई नाका परिसरातील चोरीचे १० गुन्हे उघड - सरकारवाडा परिसरातील ७, मुंबई नाका परिसरातील २ आणि पंचवटीतील १ गुन्ह्याचा समावेश - पोलीस आयुक्त संदीप कर्णिक यांच्या मार्गदर्शनाखाली कारवाई - गुन्हेशाखा यूनिट १ चे वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक डॉ. अंचल मुदगल यांच्या पथकाची कामगिरी - नाशिक शहरात बसस्थानक परिसरातील चोरीच्या घटनांना आळा घालण्यासाठी पोलिसांची मोठी मोहीम!
0
0
Report

शिवपुरी में OBC आरक्षण के विरोध के बीच विधायक-प्रदर्शनकारी की जुबानी जंग वायरल

Shivpuri, Madhya Pradesh:क्या मैं हूं" विधायक के सवाल पर युवक बोला- "हां, आप हो, मैं ग्रेजुएट हूं" शिवपुरी में OBC आरक्षण को लेकर कलेक्ट्रेट पर हंगामा, विधायक और प्रदर्शनकारी में बहस, वीडियो वायरल शिवपुरी में 27% OBC आरक्षण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान विधायक देवेंद्र जैन और एक प्रदर्शनकारी के बीच तीखी बहस हो गई। प्रदर्शन के दौरान विधायक देवेंद्र जैन ने प्रदर्शनकारी से पूछा - "क्या मैं हूं?" इस पर प्रदर्शनकारी ने पलटवार करते हुए कहा - "हां, आप हो, मैं ग्रेजुएट हूं।" विधायक और प्रदर्शनकारी के बीच हुई इस जुबानी जंग का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top