Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
55557

कोरिया ब्रेक: पटना के सरभोका गांव में युवक की मौत, डॉग स्क्वाड जुटी जांच

SASARWAR ALI
Sept 25, 2025 12:50:11
Muju, Jeonbuk State
कोरिया ब्रेक। पटना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरभोका के गोल्हासरई गांव में सड़क किनारे ग्रामीणों को लगभग 28 वर्षीय युवक का मिला शव ...ग्रामीणों ने मामले की सूचना तत्काल पटना थाना पुलिस को दी... कोरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई ...मृतक की पहचान पटना वार्ड क्रमांक 13 निवासी राहुल यादव के रूप में हुई... जो पटना स्थित एक बिरियानी सेंटर में काम करता था... पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद ली गई है, पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। बाइट - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NKNished Kumar
Sept 25, 2025 16:00:49
Patna, Bihar:ब्रेकिंग पटना रिपोर्ट निषेद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट , सुरक्षा को लेकर किया पोस्ट X पर लिखा एक महीना पहले हमें Y सुरक्षा दी गई , एक ही महीना में हटा ली गई। यह साजिश JDU के बिकाऊ कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा कर रहे हैं! सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनवाने के लिए अपनी पार्टी को बेच दिया है। नीतीश जी के बेटे निशांत जी की सियासी संभावना का सौदा कर सम्राट के लिए सत्ता की सीढ़ी बना रहा है। उसे पता है मैं भाजपाई को किसी भी कीमत पर बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बनने दूंगा तो मेरी जान का सौदा कर रहा है।मेरे रहते सीमांचल कोसी और मिथिला में BJP का बेड़ा गर्क हो जाएगा, इसलिए दो बड़ा पॉलिटिशियन और दो बड़ा ऑफिसर मिलकर मेरी मौत का षड्यंत्र रच रहा है।
0
comment0
Report
AGAbhishek Gour
Sept 25, 2025 16:00:42
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुराम- आम लोगों के बीच में चर्चा में बने रहने के लिए कंप्यूटर बाबा कुछ ना कुछ अलग करते रहते हैं। अवैध रेत उत्खनन के मुद्दे के बाद अब कंप्यूटर बाबा एक बार फिर प्रदेश में गौ माता की दुर्दशा को लेकर चिंतित है। जिसको लेकर उन्होनें गौ माता न्याय यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। यह यात्रा 7 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक चलेगी। जिसकी शुरुआत वह नर्मदापुरम से करेंगे। जिसके लिए वह आज नर्मदापुरम पंहुचे। यहां उन्होंने सेठानी घाट पर मां नर्मदा की पूजा अर्चना की और गौ माता को राजमाता का दर्जा देने व गौ अभ्यारण की व्यवस्था करने के लिए प्रदेश सरकार को सद्बुद्धि देने मां नर्मदा से प्रार्थना की। इस दौरान बाबा और उनके समर्थकों ने सेठानी घाट पर गायों की रक्षा व संरक्षण के लिए लोगों से भीक्षा मांगी। वीओ01- कंप्यूटर बाबा ने बताया कि प्रदेश की सड़कों पर गौ माताएं तड़प-तड़प कर मरने को मजबूर है। गौ माता की दुर्दशा देखी नहीं जा रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि गौ माता की दुर्दशा के लिए सरकार जिम्मेदार है और उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से फोन व पत्राचार सभी प्रकार से कई बार प्रयास किया की किसी भी प्रकार से संतों की बात गौ माता के लिए सुन ली जाए। पर आज दिनांक तक मुख्यमंत्री के पास गौ माता के लिए संतों से मिलने का समय नहीं है। कंप्यूटर बाबा ने कहा कि कुत्तों से भी बद्दतर गौ माताएं हो रही हैं। हमारी मांग है कि गौ माता को राजमाता का दर्जा दिया जाए और उनके लिए को अभ्यारण की व्यवस्था की जाए।a जिससे की गौ माता व्यवस्थित रह सके उन्हें चारा पानी मिल सके। जब हमारी बात नहीं सुनी गई तो हमारे द्वारा 7 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक गौ माता न्याय यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। यह यात्रा नर्मदापुरम से मां नर्मदा की पूजा कर प्रारंभ की जाएगी। यात्रा में हजारों की संख्या में गौ माताएं रहेगी। उनके गले और सिंग में ज्ञापन रहेगा। अब गौ माता खुद न्याय मांगेगी और हम उनके साथ में रहेंगे। हर दिन 10 किलोमीटर यात्रा कर 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री निवास भोपाल पहुंचेंगे और गौ माता के लिए न्याय की मांग करेंगे। बाइट- कंप्यूटर बाबा ( नर्मदापुराम )
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Sept 25, 2025 16:00:32
Katni, Madhya Pradesh:कटनी से मैहर तक आस्था का अद्भुत सफ़र – नंगे पांव हजारों भक्त निकले माँ शारदा धाम के दर्शन को एंकर - शारदीय नवरात्र के शुरू होते ही मध्यप्रदेश के कटनी जिले से लेकर पूरे महाकौशल अंचल में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। श्रद्धा और भक्ति का ऐसा नज़ारा देखने को मिल रहा है, जो किसी अद्भुत दृश्य से कम नहीं। कटनी से करीब 65 किलोमीटर दूर स्थित माँ शारदा धाम, मैहर में हर साल नवरात्र पर हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार भी नेशनल हाइवे पर श्रद्धालुओं का कारवां नजर आया, जहां भक्त माँ के जयकारों के साथ 401 मीटर लंबी चुनरी लेकर नंगे पांव मैहर की ओर बढ़ते दिखाई दिए। Vo 02- श्रद्धालुओं की इस कठिन यात्रा में सेवा की परंपरा भी अनोखी मिसाल कायम कर रही है। कटनी शहर के जगन्नाथ मंदिर के लोग पिछले 8 सालों से श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हुए हैं। यहाँ प्रतिदिन सैकड़ों भक्त रुकते हैं, जहां उन्हें भोजन, पानी और विश्राम की सुविधा दी जाती है। मंदिर के सेवादारों का कहना है कि माँ शारदा के भक्तों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। हर साल नरसिंहपुर, जबलपुर और कटनी होते हुए हजारों श्रद्धालु 200 से 300 किलोमीटर की दूरी नंगे पांव तय कर मैहर पहुँचते हैं। श्रद्धालु कहते हैं कि यह यात्रा कठिन जरूर है, लेकिन माँ शारदा के जयकारों और भक्ति भाव में लीन होकर यह सब आसान हो जाता है। बाइट प्रमोद सरावगी अध्यक्ष जगन्नाथ ट्रस्ट बाइट शिव सोनी जगन्नाथ ट्रस्ट बाइट
0
comment0
Report
Mayank Kumar KashyapMayank Kumar Kashyap
Sept 25, 2025 15:54:09
0
comment0
Report
Sept 25, 2025 15:50:35
0
comment0
Report
Sept 25, 2025 15:47:37
3
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Sept 25, 2025 15:46:14
Puri, Odisha:AMM ADMI PARTY PRESSMEET () ପୁରୀରେ ସରକାରୀ ଜମିକୁ ଅବାଧରେ କରାଯାଉଛି ପ୍ରଥମେ ଜବର ଦଖଲ ଓ ତାପରେ ହେଉଛି ବିକ୍ରୀ। ଏଭଳି କରି ମାଲାମାଲ ହେଉଛନ୍ତି ଅସାଧୁ ବ୍ୟବସାୟୀ। ଯାହାକୁ ନେଇ ପୁରୀ ଜିଲ୍ଲାର ଆମ୍ଆଦମୀ ପାର୍ଟି ଏହି ଘଟଣାର ପର୍ଦ୍ଧାଫାଶ କରିଥିଲା। ତତ୍କାଳୀନ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ସିଦ୍ଧାର୍ଥ ଶଙ୍କର ସ୍ୱାଇଁ ଏହି ଘଟଣାକୁ ଗୁରୁତ୍ବର ସହ ନେଇ ଏକ ନିର୍ଦ୍ଦେଶନାମା ଜାରି କରିଥିଲେ। ଯଦି କିଏ ନିର୍ମାଣ କରିବ ଵା ବିକ୍ରି ଵା କ୍ରୟ କରିବ ତାହା ବେଆଇନ। ଏହା ପରେ ଯଦି କେହି ନିୟମ ନ ମାନି କିଣେ ଓ ନିର୍ମାଣ କରେ ସେହି ଯାଗାକୁ ବିଜୁଳି ଓ ପାଣି ନେବା ପାଇଁ ତହସିଲ ଅଫିସରୁ ଅନୁମତି ଵା NOC ଆଣିବାକୁ ପଡିବ। ଏହା ଦ୍ୱାରା ବହୁତ ଦଖଲ ଓ ଗୁଣ୍ଡା ବଦମାସ ଜୋର କରି ଆଉ ଜମି ବିକିପାରିଲେ ନାହିଁ। ତଥାପି ଏବେ ପ୍ରାୟ ୮ ମାସ ହେବ ବେଆଇନ କିଣାବିକା ପୁଣି ସକ୍ରିୟ ହୋଇଛି। ଫର୍ଜରୀ NOC ଦ୍ୱାରା light ପାଣି ଦିଆଯାଇଛି। ସେହି noc ଭଲ ଭାବରେ ଦେଖିଲେ ଜଣା ପଡିଲା କି ଦସ୍ତଖତରେ stamp ରହୁନାହିଁ। କ୍ରମିକ ସଂଖ୍ୟା ରେ ଗଡବଡି ଓ ପାରିତ ହେଇଥିବା noc ର date ତହସିଲଦାରଙ୍କ ଦସ୍ତଖତର ତାରିଖ ମେଳ ଖାଉନାହିଁ। ତେଣୁ ଏସବୁରୁ ଜଣାପଡୁଛି ଯେ ଫର୍ଜରୀ କରି noc ଦିଆଯାଇଛି, ଯାହା ଆଇନ ବିରୁଦ୍ଧ। ଏଥିପାଇଁ ସେମାନେ 50000 ଟଙ୍କା ଦାବୀ କରୁଛନ୍ତି ବିଜୁଳି ଓ ପାଣି ଦେବା ପାଇଁ। ଯଦି ୧୮ ମାସ ହେଲା ଆଦେଶ ପରେ ବି ଏହା ଚାଲିଛି ତେବେ ୫୦ହଜାର ଲେଖାଏଁ ମାସକୁ ମାତ୍ର ୪ ଟି ଏହି ଆସିଲେ ମାସକୁ ୨ ଲକ୍ଷ ଟଙ୍କା ଓ ୧୮ ମାସ ହେବା ଆଦେଶ ମାନେ ୩୬ ଲକ୍ଷ ଦୁର୍ନୀତିର ଗନ୍ଧ ଆସୁଛି। ଏହା ବଢି 50 ଲକ୍ଷ ହେଇପାରେ ବୋଲି ଅଭିଯୋଗ ଆଣିଛି ଆମଆଦମୀ ପାର୍ଟି।ତେବେ ଆମ୍ଆଦମୀ ପାର୍ଟି ଏକ ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀ ଜରୀଆରେ ଜିଲ୍ଲାପାଳଙ୍କ ନିକଟରେ ଦାବୀ ଉପସ୍ଥାପନ କରିଛନ୍ତି କି ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଦୋଷୀଙ୍କୁ ଖୋଜି ବାହାର କରନ୍ତୁ। ଯିଏ ବି ଏଥିରେ ସାମିଲ ଅଛନ୍ତି ସେମାନଙ୍କ ବିରୁଦ୍ଧରେ ଦୃଷ୍ଟାନ୍ତମୂଳକ କାର୍ଯ୍ୟାନୁଷ୍ଠାନ ଗ୍ରହଣ କରନ୍ତୁ। ବିଶେଷକରି ବଳିଆପଣ୍ଡା ମୌଜାର ବିଜୁଳି ବିଭାଗ ବର୍ତମାନ ଦୁର୍ନୀତିର ଗନ୍ତାଘର ପାଲଟିଛି। ତଦନ୍ତ କରି ତୁରନ୍ତ କାର୍ଯ୍ୟାନୁଷ୍ଠାନ ଗ୍ରହଣ ନକଲେ ଧାରଣା ଦେବାକୁ ବାଧ୍ୟ ହେବେ ବୋଲି ଚେତାବନୀ ଦେଇଛି ଆମ୍ଆଦମୀ ପାର୍ଟି। ବାଇଟ୍- ସଂଜୀବ ମହାନ୍ତି,ସଭାପତି ଆମ୍ଆଦମୀ ପାର୍ଟି
0
comment0
Report
Sept 25, 2025 15:45:44
Biswan, Uttar Pradesh:मंडलीय विद्यालयीय योग प्रतियोगिता सम्पन्न बिसवां, सीतापुर। मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय योग प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन कृष्ण स्वरूप अग्रवाल सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में हुआ। इसमें लखनऊ, हरदोई, रायबरेली और सीतापुर के अंडर-14, 17 व 19 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। योग प्रतियोगिता में जनपद सीतापुर का दबदबा बना रहा कार्यक्रम संचालन अवधेश नदन पांडे व राज शर्मा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक सुरेंद्र पाल सिंह और प्रधानाचार्य अल्पना अवस्थी ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रबंधक ने कहा कि “योग शरीर और मन को निरोग रखता है तथा अनुशासन सिखाता है। इस अवसर पर भारी संख्या में छात्र और छात्राएं उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Sept 25, 2025 15:45:29
Greater Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में लगातार निवेश को बढ़ाने के लिए प्रदेश की सरकार कार्य कर रही है। जिसमें यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो भी एक मील का पत्थर साबित हो रहा है। प्रदेश सरकार के द्वारा यहां पर निवेश को बढ़ाने के लिए विदेशी व्यापार करने के लिए भी लोगों को आमंत्रित किया है। गौरतलब है कि इस बार यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 80 से ज्यादा विदेशी खरीददार आएंगे। आज ट्रेड शो के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ भी शिष्टाचार भेंट की। एक्सपो मार्ट में ही यह मुलाकात हुई । इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रूस के एक प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की गौरतलब है कि इस बार की ट्रेड शो में रूस सहयोगी देश है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दूसरे संस्करण में करीब 2200 करोड़ का व्यापार हुआ था। इस बार प्रदेश सरकार अनुमान जता रही है कि यह व्यापार इस बार करीब 5000 करोड़ से ज्यादा का होगा। गौरतलब की यह ट्रेड शो 25 सितंबर से 29 सितंबर तक चलेगा इस दौरान 5 लाख से ज्यादा लोगों की पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के एमएसएमई मंत्री राकेश सचान भी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
HKHARI KISHOR SAH
Sept 25, 2025 15:45:22
Delhi, Delhi:पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस मनाने पहुंचे दक्षिणी दिल्ली भाजपा जिला कार्यालय केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म उत्सव दक्षिणी दिल्ली के जिला कार्यालय में मनाया गया वहीं इस दौरान केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा दक्षिणी दिल्ली भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे वहीं इस दौरान केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के संस्थापक थे उन्होंने देश और भारतीय जनता पार्टी के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया है जिनका जन्म दिवस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के बाद 25 सितंबर को पड़ता है इस दौरान भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा मानती है जो 2 अक्टूबर महात्मा गांधी के जन्मदिन तक चलता है. अंतिम व्यक्ति तक किसी भी योजना को पहुंचने के लिए पंडित दीनदयाल जी का कही गई बात आज भारतीय जनता पार्टी उसे साकार कर रही है. वही इस कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किए गए कार्य का उल्लेख भी किया गया था. स्पीच : हर्ष मल्होत्रा केंद्रीय मंत्री
0
comment0
Report
Sept 25, 2025 15:38:15
0
comment0
Report
Sept 25, 2025 15:37:23
Madhubani, Bihar:Meeting,BINDU BHUSHAN THAKUR निदान संस्था के द्वार LIC HFL के सहयोग से बाबूबरही प्रखंड के जयसवाल हॉल में समुदाय आधारीत सामाजिक आर्थिक विकास कार्यक्रम का उद्घाटन उद्घाटन जिला टीकाकरण पदाधिकारी डॉ.विश्वकर्मा जी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार, SMC प्रमोद कुमार झा, LICHFL के संदीप त्रिपाठी जी और निदान के संस्थापक अरबिंद सिंह ने संयुक्त रूप से किया। निदान के संस्थापक अरबिंद सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा की निदान संस्था पिछले 28 वर्षो से भारत के कई राज्यों में समुदाय के सामाजिक आर्थिक विकास के लिए कार्य कर रही है।सामुदायिक विकास परियोजना का उद्देश्य समुदाय-नेतृत्व वाली पहलों और समुदाय आधारित विकास ,गावों में बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाना और समुदाय को आर्थिक मजबूती प्रदान करना है।
0
comment0
Report
Navaratri 2025
Advertisement
Back to top