Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Karnal132114

करनाल को मिला राष्ट्रपति पुरस्कार, स्वच्छता में किया कमाल!

KSKAMARJEET SINGH
Jul 13, 2025 15:33:52
Bassi Akbarpur, Haryana
करनाल स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में करनाल नगर निगम को मिला राष्ट्रपति पुरस्कार, 17 जुलाई को विज्ञान भवन में समारोह देश की राष्ट्रपति से मिलेगा सम्मान,निगम में खुशी की लहर। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत करनाल नगर निगम को देश के सबसे स्वच्छ शहरों की सूची में शामिल किया गया है। करनाल को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा जाएगा। यह घोषणा केंद्रीय शहरी एवं आवासन मामलों के मंत्रालय द्वारा दी गई है। हरियाणा राज्य से यह सम्मान पाने वाला करनाल पहला नगर निगम बन गया है। 2024 के सर्वे को लेकर 17 जुलाई को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू द्वारा किया जाएगा। महापौर ने कहा पूरे शहर के सहयोग से मिली सफलता: करनाल नियर रेनू बाला गुप्ता ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सैनिटेशन विंग, सफाई मित्रों और समस्त शहर वासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार करनाल के उन सफाई मित्रों की मेहनत और नागरिकों की जागरूकता का प्रतिफल है जिन्होंने मिलकर शहर को स्वच्छ रखने में योगदान दिया। मेयर ने स्वच्छ भारत मिशन को देश का एक महत्वपूर्ण अभियान बताते हुए कहा कि इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी जयंती पर की थी, जिसका उद्देश्य पूरे देश को गंदगी मुक्त और स्वच्छ बनाना है। नगर निगम की टीम की मेहनत रंग लाई: नगर निगम आयुक्त डॉ वैशाली शर्मा ने कहा कि यह पुरस्कार मेहनत, समर्पण और हर स्तर पर समन्वित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने सैनिटेशन विंग और सफाई मित्रों की सराहना की जिन्होंने टीम भावना से कार्य कर इस उपलब्धि को हासिल किया। वैशाली शर्मा ने कहा कि 24 घंटे कार्यरत स्वच्छता शाखा के अधिकारी कर्मचारी प्रशंसा के पात्र हैं जिनकी मेहनत और दृढ़ता से यह मुकाम संभव हो सका। विधायक जगमोहन आनन्द ने शहर वासियों को दी बधाई: करनाल विधायक जगमोहन आनंद ने कहा के यह पुरस्कार केवल गौरव का प्रतीक नहीं बल्कि सतत विकास, सामूहिक प्रयास और नागरिक कल्याण की प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि यह सफलता नीति निर्माता कार्यवनकर्ताओं और नागरिकों की मिलीजुली भागीदारी से हासिल हुई है। अब हमें इस मुकाम को बनाए रखने और आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत रहना होगा। उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में कड़ी मेहनत करने पर सफाई शाखा के सभी कर्मचारी सफाई मित्रों और शहर वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नगर निगम करनाल का अगला लक्ष्य देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शीर्ष स्थान पाना है। इसके लिए सफाई विभाग को अधिक मेहनत और समर्पण के साथ कार्य करना होगा। देश के राष्ट्रपति से मिलेगा सम्मान: अब पूरे करनाल शहर की निगाहें इस 17 जुलाई को विज्ञान भवन में होने वाले उसे ऐतिहासिक क्षण पर टिकी है। जब महामहिम राष्ट्रपति करनाल नगर निगम को यह गौरवपूर्ण सम्मान प्रदान करेगी यह उपलब्धि ना केवल नगर निगम के लिए बल्कि पूरे करनाल के लिए गर्व की बात है। बाईट - रेनू बाला गुप्ता महापौर करनाल बाईट - वैशाली शर्मा नगर निगम आयुक्त करनाल बाईट - जगमोहन आनंद - विधायक करनाल
2
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top