202124
अलीगढ़ आरटीओ में भ्रष्टाचार की जांच, सबूत मिलने पर कार्रवाई का इंतजार
Iglas, Uttar Pradesh:अलीगढ़ आरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच के लिए मेरठ से आरटीओ जांच अधिकारी राजकुमार सिंह पहुंचे। जांच के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप सही पाए गए, और संबंधित दस्तावेज व सबूत भी प्रस्तुत किए गए। पंडित केशव देव गौतम जिन्होंने इस भ्रष्टाचार की शिकायत शासन में की थी, ने बताया कि उनकी शिकायत पर कार्रवाई शुरू हुई है। अब यह देखना बाकी है कि आगे क्या कार्रवाई की जाएगी और कब तक पूरी होगी। वहीं, जांच अधिकारी मीडिया से बात करने से बचते नजर आए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटावा रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती के शव, पुलिस जांच शुरू
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है. शवों की पहचान और मौत के कारणों की भी जांच जारी है. सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पास यह घटना घटी. ग्रामीण सुबह शौच क्रिया के लिए निकले तो उन्होंने वहां शव पड़े देखे. आसपास भीड़ जमा हो गई. आरपीएफ और सिविल पुलिस मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
मंदसौर में बारिश से उफान: नाले के बीच से मोटरसाइकिल निकालने का VIDEO वायरल
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, बारिश के चलते नदी नाले भी उफान पर है, नालछा माता मंदिर के पास स्थित श्रवण नाले में से बहते नाले के बीच से मोटरसाइकिल निकालने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि तेज बहाव के बीच एक मोटरसाइकिल सवार मोटरसाइकिल निकालने का प्रयास कर रहा है, मोटरसाइकिल का बैलेंस भी बिगड़ता है लेकिन पीछे चल रहा शख्स उस मोटरसाइकिल को पकड़ता है। प्रशासन ने अपील की है कि बहते हुए पानी के बीच से नदी नालों, पुल को पार ना करें, लेकिन इसके बावजूद लापरवाही की तस्वीर सामने आ रही है, ऐसी लापरवाही जानलेवा भी साबित हो सकती है。0
0
Report
झारखण्ड के गढ़वा में तेज रफ्तार हादसा, बाइक भिड़ीं, तीन युवकों की मौत
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले मे रफ़्तार का कहर,भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत। भवनाथपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा शिवपूजन फ्यूल्स पेट्रोल पंप के सामने उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार से आ रही दो मोटरसाइकiklों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान सिंधिताली निवासी आर्यन चौबे , धनगरडीहा मकरी निवासी प्रभात सिंह उर्फ पप्पू सिंह तथा टंडवा निवासी रोहित सिंह 24 वर्ष पिता इंद्रदेव सिंह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों बाइक तेज गति से विपरीत दिशा से आ रही थीं। शिवपूजन फ्यूल्स पेट्रोल पंप के सामने पहुंचते ही दोनों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही भवनाथपुर थाना प्रभारी रजनी रंजन तथा एएसआई आशुतोष सिन्हा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।0
0
Report
Advertisement
RTI मामलों के निपटान की समीक्षा के साथ झारखंड के विश्वविद्यालयों में सूचना अधिकारी सशक्त
Ranchi, Jharkhand:रांची विश्वविद्यालय में पहली बार सूचना आयुक्त और विश्वविद्यालय कॉलेज के सूचना अधिकारीयों के साथ बैठक आयोजित की गई। झारखंड के सूचना आयुक्त डॉक्टर तनुज खत्री की अध्यक्षता में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में विश्वविद्यालय के सूचना अधिकारी और सभी कॉलेजों के सूचना पदाधिकारी के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सबसे पहले सभी कॉलेज के अधिकारियों से यह जानकारी ली गई की राइट टू इनफार्मेशन के तहत कितने मामले लंबित है और कितने मामलों का निपटारा किया गया है। इस बैठक में रांची विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉक्टर राजकुमार शर्मा सहित कई अधिकारी भी शामिल रहे। झारखंड के सूचना आयुक्त डॉक्टर तनुज खत्री ने कहा कि यह पहली बैठक है सभी इनफॉरमेशन लिए गए हैं राज्य के सूचना आयुक्त डॉक्टर तनुज खत्री ने कहा है कि सभी कॉलेजों में सूचना अधिकारी का नाम प्लेट बड़े-बड़े अक्षरों में होना चाहिए। अब राज्य के सभी विश्वविद्यालयों का दौरा करेंगे। मकसद है विद्यार्थियों को सही समय पर उन्हें इनफॉरमेशन मिले और कोई भी मामले पेंडिंग नहीं रहे। सूचना आयुक्त बनने के बाद डॉक्टर तनुज खत्री ने विश्वविद्यालय के मामलों को लेकर पहली बैठक रांची विश्वविद्यालय में की है अब राज्य के सभी सरकारी विश्वविद्यालय में बैठक करेंगे।0
0
Report
धौलपुर में स्विफ्ट डिजायर में आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: कौलारी थाना क्षेत्र के बरा गांव के पास अचानक स्विफ्ट डिजायर कार में आग लग गई। आग धूं-धूं कर जलने लगी तो मौके पर हड़कंप मच गया। कार चालक अपने गांव से धौलपुर सीएनजी डलवाने आ रहा था। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।0
0
Report
पटना समेत बिहार के जिलों में हल्की बारिश की उम्मीद, मानसून सक्रिय हो सकता
Noida, Uttar Pradesh:पटना में सुबह हुई हल्की बारिश ने लोगों को कुछ देर के लिए राहत जरूर दी, लेकिन पूरे बिहार में मानसून की चाल अब भी सुस्त बनी हुई है। यही वजह है कि राज्य में अब तक सामान्य से 37 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद है。 मौसम विभाग ने आज उत्तर बिहार के 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है。 वहीं दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में फिलहाल भारी बारिश के आसार नहीं हैं। पटना समेत कई इलाकों में केवल छिटपुट बारिश या हल्की फुहारें पड़ सकती हैं, जबकि उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। आज राज्य का अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री और न्यूनतम 27 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। राहत की बात यह है कि 25 से 28 जुलाई के बीच मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। वहीं 28 जुलाई को पटना समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।0
0
Report
Advertisement
रायपुर: खम्हारडीह थाने में कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना जारी
Begun, Rajasthan:रायपुर खम्हारडीह थाने में कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना कांग्रेस का धरना अब भी जारी गुरुवार शाम से धरने पर बैठे है कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता थाने के बाहर टेंट लगाकर धरना दे रहे कांग्रेसी भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी FIR करने पर अड़े है कांग्रेसी पीसीसी चीफ दीपक बैज, श्रीकुमार मेनन, पूर्व महापौर एजाज ढेबर सहित कांग्रेसी थाने में मौजूद0
0
Report
महोबा: दो रात चोरी, एक लाख नकद के साथ नकली 50 हजार नोट बरामद
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में छतरपुर रोड लवकुट नगर तिराहा स्थित मां चंद्रिका पाइप सैनिटरी एंड हार्डवेयर की दुकान में चोरों ने दो बार चोरी की घटना को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज में चोर गुल्लक से रुपयों को निकालते और नोट गिनते दिख रहे हैं। दुकानदार के मुताबिक पहली बार 20 जुलाई की मध्यरात्रि और फिर 21 जुलाई की रात चोरी हुई। दुकानदार ने दावा किया कि चोर ने दुकान से लगभग एक लाख रूपये नगद और पेंट के डिब्बे पार कर दिए। मामला तब नया मोड़ ले आया जब व्यापारी ने संदिग्ध चोर को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पूछताछ कर निशानदेही पर रुपयों बरामद कर लिए, लेकिन वहां से 50 हजार रूपये चिल्ड्रेन बैंक के नकली नोट बरामद हुए।0
0
Report
गोरखपुर: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर पर जनता की शिकायतें सुनी
Noida, Uttar Pradesh:Gorakhpur (UP): CM Yogi Adityanath listens to public grievances at Gorakhnath Temple / visuals0
0
Report
Advertisement
नौगांव सादात के बंद क्रेशर से लाखों के सामान की चोरी, CCTV में संदिग्ध
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के नौगांव सादात थाना क्षेत्र के ग्राम गजस्थल में बंद क्रेशर को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना, बाइक समेत लाखों का सामान चोरी, संदिग्ध बाइक सवार सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद अमरोहा जनपद के नौगांव सादात थाना क्षेत्र के ग्राम गजस्थल में अज्ञात चोरों ने एक बंद क्रेशर का ताला तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित राजीव कुमार यादव के अनुसार 21 जुलाई की रात चोर फ्रेशर में घुस गए और वहां खड़ी होंडा सीडी 110 ड्रीम मोटरसाइकिल (UP-23 AF 1060) के अलावा 20 केवीए किरलोस्कर का विद्युत अल्टरनेटर, 15 केवीए थ्री-फेज स्टेबलाइजर, 170 एंपियर ट्रैक्टर बैटरी तथा तांबे की दो केबल चोरी कर ले गए। घटना का पता अगले दिन चलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने नौगांव सादात थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों की तलाश में जुट गई है।0
0
Report
दिल्ली: जंतर मंतर पर CJP विरोध प्रदर्शन जारी, सुबह के दृश्य अपडेट
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: CJP PROTEST CONTINUES AT JANTAR MANTAR/ MORNING UPDATED VISUALS0
0
Report
PM Nutrition के तहत दूध-फल वितरण की फोटो प्रेरणा एप पर अपलोड अनिवार्य
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में पीएम पोषण के तहत विद्यार्थियों को दूध व फल वितरित किए जाने की फोटो अब प्रेरणा एप पर अपलोड करनी होगी प्रधानाध्यापक स्कूल में छात्रों के दूध पीते वह फल खाते हुए फोटो खींचकर अपलोड करेंगे गड़बड़ी को रोकने के लिए यह कदम उठाए जा रहे हैं जिससे छात्रों को पूरा पोषण मिल सके मध्यान भोजन प्राधिकरण की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं की प्रेरणा एप पर फल व दूध वितरण की फोटो अपलोड कराई जाए प्रेरणा एप पर इसके लिए अलग मॉड्यूल भी तैयार कर लिया गया है छात्रों को पूरा पोषण मिले इसके लिए या कदम उठाया गया है।0
0
Report
Advertisement
झारखंड में सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए वॉकथॉन, मुख्यमंत्री के निर्देश पर अभियान शुरू
Ranchi, Jharkhand:सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग की ओर से शुक्रवार को सड़क सुरक्षा वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इस वॉकथॉन में सैकड़ों की संख्या में युवा-युवतियों ने भाग लिया। यह पैदल मार्च मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाला गया। वॉकथॉन शुरू होने से पहले सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर वॉकथॉन को रवाना किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परिवहन विभाग के सचिव राजीव रंजन मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे झारखंड में सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य लोगों में सिविक सेंस विकसित करना, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क पर चलने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करने की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि झारखंड में बेहतर ट्रैफिक संस्कृति विकसित करने की दिशा में रांची से इस अभियान की शुरुआत की गई है, ताकि इसका सकारात्मक संदेश पूरे राज्य में पहुंचे।0
0
Report
रोडवेज फ्लाइंग चेकिंग वीडियो से कार हादसे की सच्चाई सामने आई
Jaipur, Rajasthan:काशीराम जयपुर。 पाली के रोहट में कार सवार तीन लोगों की हादसे में मौत मामला。 रोडवेज बस से पीछे से टकराने से कार सवार लोगों की हुई मृत्यु。 पहले कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर फैलाया था भ्रम。 बस के अचानक ब्रेक लगाने से कार के टकराने का भ्रम फैलाया。 कहा गया, फ्लाइंग ने अचानक बस रुकवाई तो पीछे आ रही कार टकरा गई。 लेकिन रोडवेज फ्लाइंग द्वारा बनाए चेकिंग वीडियो में सामने आई सच्चाई。 रोडवेज की फ्लाइंग खड़ी बस को कर रही थी चेक。 उदयपुर डिपो की खड़ी बस को चेक करते हुए बनाया जा रहा था वीडियो。 तभी अचानक आई कार ने बस को पीछे से मारी टक्कर。 रोडवेज MD पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देश पर प्रत्येक चेकिंग का बनाया जाता है वीडियो。 आज इसी वीडियो के साक्ष्य से सामने आ सकी प्रकरण की सच्चाई。0
0
Report
नागौर के बाड़ी कुआं में शॉर्ट सर्किट, विद्युत आपूर्ति बाधित; देर रात स्थिति शांत
Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर के बाड़ी कुआं में खंभे पर लगे विद्युत मीटर में हुआ शॉर्ट सर्किट, आतिशबाजी की तरह दिखा नजारा, देर रात होने की वजह कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, शार्ट सर्किट होने की वजह से विद्युत आपूर्ति हुई बाधित, लोग गर्मी से हुए परेशान, बारिश के बाद हुआ था शॉर्ट सर्किट,0
0
Report
Advertisement
