Back
ओमान ड्रोन हमले में अगलोई युवक विक्रम वर्मा की मौत, परिवार में शोक
PCPranay Chakraborty
Mar 17, 2026 10:03:30
Noida, Uttar Pradesh
जिला सीकर
विधानसभा खंडेला
खण्डेला, सीकर
खाड़ी युद्ध में 22 वर्षीय भारतीय की गई जान
ईरान के हमले में अगलोई के मजदूर की मौत
ओमन में हुए ड्रोन हमले में चपेट में आया
चार दिन बाद घर पहुंचा मृतक विक्रम का शव
शव घर पहुंचते ही बिलख पड़े परिजन
परिवार में इकलौता कमाने वाला था विक्रम
सीकर जिले के खंडेला क्षेत्र की ग्राम पंचायत रॉयल के गांव अगलोई निवासी 22 वर्षीय विक्रम वर्मा, जो कुछ दिन पहले ही मजदूरी के लिए ओमान गया था जो इस हमले का शिकार हो गया है। बताया जा रहा है कि हमले से एक दिन पहले ही विक्रम ने अपने परिवार से ग्रुप में वीडियो कॉल कर आखिरी बार बात भी की थी और ओमन के हालातों पर चिंता जाहिर की थी। घटना के चार दिन बाद आज जब विक्रम का पार्थिव शरीर उसके गांव पहुंचा, तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और हर आंख नम नजर आई। विक्रम अपने परिवार का इकलौता सहारा था और उसकी इस असमय मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। आज गांव में ही उसका अंतिम संस्कार किया गया। मृतक विक्रम 23 फरवरी को ही एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने ओमन गया था। दिल दहला देने वाली इस घटना की जानकारी विक्रम की मां के मामा के लड़के ने दी जो ओमन में उसी कंपनी में दूसरी जगह काम करता है। विक्रम परिवार में इकलौता कमाने वाला भाई था।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RIRamawatar Isran
FollowMar 17, 2026 11:27:030
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 17, 2026 11:26:500
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 17, 2026 11:26:140
Report
RKRohit Kumar
FollowMar 17, 2026 11:25:560
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 17, 2026 11:25:370
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 17, 2026 11:21:590
Report
JKJitendra Kanwar
FollowMar 17, 2026 11:21:400
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 17, 2026 11:21:110
Report
KBKuldeep Babele
FollowMar 17, 2026 11:20:580
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 17, 2026 11:20:420
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 17, 2026 11:20:280
Report
MJManoj Jain
FollowMar 17, 2026 11:20:130
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 17, 2026 11:19:540
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowMar 17, 2026 11:19:380
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 17, 2026 11:19:300
Report