Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhiwani127021

हरियाणा DGP ने CBI जांच की पुष्टि की, परिवार की मांग पर बड़ा कदम!

NSNAVEEN SHARMA
Aug 21, 2025 09:31:38
Bhiwani, Haryana
बाइट : हरियाणा के DGP शत्रुजीत कपूर भिवानी जल्द शुरू होगी CBI जांच - DGP मनीषा को अंतिम संस्कार के बाद बोले हरियाणा के DGP शत्रुजीत कपूर परिवार की मांग पर केस CBI को सौंपा, तिसरी बार पोस्टमार्टम दिल्ली एम्स से करवाया केस CBI को देना डॉक्टर या वैज्ञानिकों की क़ाबिलियत पर कोई प्रश्नचिह्न नहीं, ये सिरफ परिवार की मांग पर दिया है इस घटनाक्रम में कुछ सामाजिक लोगों ने बढ़िया भूमिका निभायी कुछ लोगों ने सुर्ख़ियाँ बटोरने व पब्लिसिटी के लिए व्यवस्था पर ही सवाल खड़े किए ऐसे कुछ लोगों पर कार्रवाई की है और जो बचे हैं उन्हें चिह्नित किया जा रहा है जिन पुलिस कर्मियों ने शुरू में परिवार वालो से गलत व्यवहार किया, उनकी भी विभागीय जांच चल रही है मनीषा मामला लंबा खिंचने के सवाल पर बोले DGP सारी जांच पोस्टमार्टम व फ़ॉरेंसिंक रिवर पर हो रही थी, जिसमें समय लगता है मनीषा द्वारा ज़हर खाने या किसी द्वारा खिलाने, सीसीटीवी तथा सुसाइड नोट से जुड़े सवालों को टाल गए DGP बोले, अब इन सभी तथ्यों की जांच CBI करेगी, ऐसे में अब कोई खुलासा पुलिस नहीं कर सकती वे
3
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Aug 21, 2025 11:25:47
Shahabad, Uttar Pradesh:
बेहटा गोकुल गांव में फरसा मारकर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे जेल भेज दिया गया। 11 अगस्त को पीड़ित रंजना पुत्री रीत कुमार निवासी ग्राम बेहटा गोकुल थाना बेहटा गोकुल ने अपने पिता रीत कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने मामूली कहा सुनी पर माता रीता को फरसा मारकर घायल कर दिया था। जिससे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी पिता फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी रीत सिंह को गिरफ्तार किया। जिसकी निशान देही पर हत्या में प्रयुक्त फरसा भी बरामद किया गया।
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Aug 21, 2025 11:19:33
Kurukshetra, Haryana:
मारकंडा नदी से प्रभावित हुए क्षेत्र का शाहाबाद से कांग्रेस विधायक रामकरण काला ने लिया जायजा,कहा-कई हजारों एकड़ फसल हुई बर्बाद,सरकार जल्द दे मुआवजा कुरुक्षेत्र: शाहबाद क्षेत्र के कई गांव मारकंडा नदी के पानी से प्रभावित हुए है। जिसमें हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है। वही आज मारकंडा नदी के पानी से प्रभावित हुए क्षेत्र का शाहबाद से कांग्रेस विधायक रामकरण काला ने जायज लिया है। और सरकार से मुआवजे की मांग की है। कांग्रेस विधायक रामकरण काला ने कहा कि मारकंडा नदी की पानी की वजह से कई हजार एकड़ फसल किसानों की बर्बाद हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पिछले साल भी मारकंडा नदी के पानी से फसल खराब हुई थी। जिनका मुआवजा आज तक सरकार ने नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि वह सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द किसानों की बर्बाद फसल का मुआवजा दिया जाए। और इस क्षेत्र के लिए कोई न कोई स्थाई समाधान जरूर निकाला जाए, क्योंकि जब भी ज्यादा बारिश होती है तो मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ जाता है और जिससे शाहाबाद के कई गांव प्रभावित होते हैं। बाईट:- कांग्रेस विधायक रामकरण काला बाईट;- ग्रामीण
3
comment0
Report
RZRajnish zee
Aug 21, 2025 11:19:03
Patna, Bihar:
रजनीश पटना Anchor प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को गया जी पहुंच रहे हैं जहा वे कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे,मोकामा बेगूसराय गंगा नदी पर बने छह लेन पुल का उद्घाटन भी पीएम मोदी मौके पर पहुंचकर करेंगे, प्रधानमंत्री के दौरे पर निशाना साधते हुए आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि चुनाव सामने है और वित अधिकार यात्रा से बिहार में अलग माहौल बना है, इससे घबराकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार बार बिहार आ रहे हैं, उन्हें पहले कभी बिहार याद नहीं आता है और जब चुनाव सामने हैं तब अब उन्हें बिहार याद आ रहा है,पीएमओ यही खोल लें और बिहार से ही देश चलाएं नरेंद्र मोदी लेकिन वावजूद इसके उनकी दाल अब यहां गलने वाली नहीं है बाइट 1 मृत्युंजय तिवारी,आरजेडी प्रवक्ता जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में विकास को लेकर इतना काम कर रहे हैं कि विपक्ष केंद्रीय बजट को बिहार का बजट बताती है और अब इनके पास कोई मुद्दा नहीं हैंतो ये बिहार में घूम रहे है। लेकिन इन्हें कुछ हासिल होने वाला नहीं है,बिहार में विकास की गति तेज है केंद्र और बिहार सरकार यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मिलकर बढ़िया काम कर रही है और चुनाव में जनता का भारी समर्थन मिलेगा बाइट 2 राजीव रंजन,जेडीयू राष्ट्रीय प्रवक्ता बीजेपी के अरविंद सिंह ने कहा कि महागठबंधन के लोग पद के लिए बिहार में घूम रहे है,वे सीएम और पीएम के लिए घूम रहे हैं जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेवा के लिए यहां आते हैं जनता को सौगात देते हैं ..विपक्ष के यहां घूमने से कुछ नहीं होगा.. गयाजी और मोकामा में प्रधानमंत्री बिहार की जनता को विकास का सौगात देंगे बाइट 3 अरविंद सिंह,बीजेपी नेता कांग्रेस प्रवक्ता आनंद माधव ने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार में बोली लगाने आते हैं.. इस बार भी आ रहे हैं बोली लगाएंगे लेकिन कुछ देंगे नहीं.. सिर्फ जुमला देकर चले जाए जी जैसे पिछली बार आए थे तो बिहार में यहां के चीनी मिल का चाय पीने का जुमला बोलकर चले गए थे .. और वह जुमला ही साबित हुआ  बाइट 4 आनंद माधव,कांग्रेस प्रवक्ता 
1
comment0
Report
SMSandeep Mishra
Aug 21, 2025 11:18:53
Dindori, Madhya Pradesh:
एंकर।डिंडोरी जिले में जनजाति कार्य विभाग के अंतर्गत संचालित स्कूलों के शिक्षकों और हॉस्टल अधीक्षकों के तबादले को मध्य प्रदेश शासन ने निरस्त कर दिया है। पूर्व केबिनेट मंत्री व शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने प्रेस वार्ता आयोजित कर कलेक्टर नेहा मारव्या के निर्देश पर शिक्षा विभाग में शिक्षकों और छात्रावास अधीक्षकों के किये गए 438 थोकबंद तबादलों को मनमानी और नियम विरुद्ध करार दिया है ।आपको बता दें कि विगत एक माह से शिक्षा विभाग में हुए तबादलों का विरोध चल रहा था।स्कूलों और छात्रावास अधीक्षकों के तबादलों के बाद शिक्षा व्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ रहा था लेकिन शासन स्तर से सभी तबादले निरस्त होने का आदेश जारी होने के बाद प्रदेश स्तर पर कलेक्टर की बड़ी किरकिरी मानी जा रही है। विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर नेहा मारव्या को मुर्गा और बकरा खाने का शौकीन बताया था ।विधायक का कहना है कि सरकार दोषी अफसरों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई करेगी। Byte ओमप्रकाश धुर्वे पूर्व केबिनेट मंत्री व विधायक शहपुरा Byte ओमप्रकाश धुर्वे फाइल मुर्गा बकरा पर
3
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Aug 21, 2025 11:18:41
Keonjhar, Odisha:
ଆଙ୍କର: କେଉଁଠି ଜରାଜୀର୍ଣ୍ଣ ତ, ଆଉ କେଉଁଠି ବିପଦସଙ୍କୁଳ । ଆଉ କେଉଁଠି ମୂଳରୁ ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କେନ୍ଦ୍ର ନଥିବାରୁ ପାଠ ପଢ଼ିବାକୁ ସମସ୍ୟା ଭୋଗ କରୁଛନ୍ତି କୋମଳମତି ଶିଶୁ । ବର୍ଷାଦିନେ କଥା ସରିଲା । ଏଭଳି ଅବସ୍ଥାରେ ଅଭିଭାବକମାନେ ନିଜ ପିଲାମାନଙ୍କୁ ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି ଛାଡ଼ିବାକୁ ଅନିଚ୍ଛା ପ୍ରକାଶ କରୁଛନ୍ତି । କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲା ଝୁମ୍ପୁରା ବ୍ଲକରେ ଦେଖାଦେଇଛି ଏଭଳି ସ୍ଥିତି । ସମୁଦାୟ ୨୩୭ଟି ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କେନ୍ଦ୍ର ମଧ୍ୟରୁ ୨୨୫ଟିର ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କେନ୍ଦ୍ର ଥିବା ବେଳେ, ଏଥିରୁ ୧୨ଟି ବିପଦସଙ୍କୁଳ ଓ ୨୮ଟି ଜରାଜୀର୍ଣ୍ଣ ହୋଇ ପଡ଼ିଥିବା ବେଳେ, ୧୧ଟି ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କେନ୍ଦ୍ରର ନିଜସ୍ଵ ଘର ନାହିଁ । ଏଥିପ୍ରତି ଉପରିସ୍ଥ ଅଧିକାରୀଙ୍କୁ ଅବଗତ କରାଯାଇଥିବା ବେଳେ, ସମସ୍ୟାର ଯଥାଶୀଘ୍ର ସମାଧାନ ବୋଲି ଆଶା ପ୍ରକାଶ କରିଛନ୍ତି ଝୁମ୍ପୁରା CDPO. ଭି. ଓ. ୧-ଝୁମ୍ପୁରା ବ୍ଲକର ଗୁଣ୍ଡୁଣିଆ-ଖ ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କେନ୍ଦ୍ର । ଏଠାରେ ବାରଣ୍ଡାରେ ବସି ପିଲାମାନେ ପାଠ ପଢୁଛନ୍ତି । ବାରଣ୍ଡା ଉପର ଛାତରୁ ରଡ଼୍ ଦେଖାଯାଉଛି । ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କେନ୍ଦ୍ର ଭିତର ଦୃଶ୍ୟ ନକହିବା ଭଲ । ବର୍ଷାରେ ଛାତରୁ ପାଣି ଗଳୁଥିବାରୁ ପିଲାମାନେ ଭିତରେ ବସି ପାଠ ପଢ଼ି ପାରୁନାହାଁନ୍ତି । ଏହି କେନ୍ଦ୍ରର ଚଟ୍ଟାଣ ଓ କାନ୍ଥରୁ ବର୍ଷାଦିନେ ପାଣି ଛାଡ଼ୁ ନାହିଁ । ହେଲେ, ଆଶ୍ଚର୍ଯ୍ୟର କଥା, ଏହି କେନ୍ଦ୍ର ମରାମତି ନକରି କେବଳ ନୂଆ ରଙ୍ଗ ଦେଇ କାମ ସାରି ଦେଇଛି ବିଭାଗ । ଏଭଳି ବିପଦସଙ୍କୁଳ କେନ୍ଦ୍ରକୁ ନିଜ ପିଲାଙ୍କୁ ଛାଡ଼ିବାକୁ ଅନିଚ୍ଛା ପ୍ରକାଶ କରୁଛନ୍ତି ଅଭିଭାବକ । ବାଇଟ ୧-ସୁନୀତା ବେହେରା, ଅଭିଭାବକ । ବାଇଟ ୨-ଲକ୍ଷ୍ମୀପ୍ରିୟା ମୁଣ୍ଡା, ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କର୍ମୀ, ଗୁଣ୍ଡୁଣିଆ-ଖ । ଭି.ଓ. ୨-ସେହିପାରି ଅସନପାଟ ପଞ୍ଚାୟତର ୩୭୫ ଲୋକସଂଖ୍ୟା ବିଶିଷ୍ଟ ମାମୁଲିଯୋଡ଼ା ସାହିରେ ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କେନ୍ଦ୍ରର ନିଜସ୍ଵ ଘର ନାହିଁ । ପ୍ରଥମେ ଗାଁର କ୍ଲବ୍ ଘରେ ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କେନ୍ଦ୍ର ଚାଲୁଥିବା ବେଳେ, ଏବେ ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କର୍ମୀ ନିଜ ଘରେ ପିଲାଙ୍କୁ ପାଠ ପଢ଼ାଉଛନ୍ତି । ନିଜର ଘର ନଥିବା ବେଳେ, ସେଠାରେ ପିଲାମାନଙ୍କୁ ପାଠ ପଢ଼ାଇବା କାଠିକର ହୋଇ ପଡ଼ୁଥିବା କହିଛନ୍ତି ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କର୍ମୀ । ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କେନ୍ଦ୍ର ନଥିବାରୁ ଲୋକେ ପିଲାଙ୍କୁ ଛାଡ଼ୁ ନ ଥିବା ସେ କହିଛନ୍ତି । ଅନ୍ୟପଟେ, ବ୍ଲକର ୨୩୭ଟି ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କେନ୍ଦ୍ର ମଧ୍ୟରୁ ୨୩୫ଟିର ନିଜସ୍ଵ ଗୃହ ଥିବା କହିଛନ୍ତି CDPO. ଏଥିରୁ ୨୮ଟି ଜରାଜୀର୍ଣ୍ଣ, ୧୨ଟି ବିପଦସଙ୍କୁଳ ଓ ୧୧ଟି ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କେନ୍ଦ୍ରର ନିଜସ୍ଵ ଘର ନଥିବା ସେ କହିଛନ୍ତି । ଏସମ୍ପର୍କରେ ସେ ଉପରିସ୍ଥ ଅଧିକାରୀଙ୍କୁ ଅବଗତ କରାଇଥିବା ବେଳେ, ସମସ୍ୟାର ଯଥାଶୀଘ୍ର ସମାଧାନ ହେବାନେଇ ଆଶା ପ୍ରକାଶ କରିଛନ୍ତି । ବାଇଟ ୩-କେତକୀ ନାଏକ, ଅଭିଭାବକ । ବାଇଟ ୪-ସୁମି ନାଏକ, ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କର୍ମୀ, ମାମୁଲିଯୋଡ଼ା ଆଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କେନ୍ଦ୍ର । ବାଇଟ ୫-ମଣିମାଳା ନାଏକ, CDPO, ଝୁମ୍ପୁରା ।
4
comment0
Report
SASALMAN AMIR
Aug 21, 2025 11:18:33
Naugarh, Uttar Pradesh:
ब्रेकिंग सिद्धार्थनगर जमीनी विवाद में दो सगे भाइयों के बीच में जमकर हुई मारपीट। एक भाई को आई गंभीर चोट। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के प्लेसर गांव की घटना। प्लेसर गांव निवासी आत्मा प्रसाद और उनके भाई सुनील कुमार के बीच घर के बंटवारे को लेकर चल रहा था कई दिनों से झगड़ा। कल बुधवार को आत्मा प्रसाद जब अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो उनके भाई ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उनके ऊपर लाठी डंडों से कर दिया हमला। जिसमें आत्मा प्रसाद को आई गंभीर चोट। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल में जुटी।
0
comment0
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
Aug 21, 2025 11:18:09
Dumka, Jharkhand:
report:-subir chatterjee (dumka) ANCHOR:- दुमका शहर से सटे घनी आवादी वाला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चोरकट्टा गांव में दम्पति की निर्मम हत्या मामले मे अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व मे चार थाना दुमका नगर, मुफ्फासिल शिकारिपाड़ा और जामा पुलिस की टीम के द्वारा जाँच शुरू की गईं है। पुलिस के द्वारा दोहरे हत्याकांड मे हरेक बिंदु पर बारीकी से जाँच शुरू की गईं है. एस एफ एल (forensic science laboratory) के टीम के द्वारा एक एक साक्ष्य को निकला जा रहा है इसके  साथ साथ पुलिस हत्या के पीछे हुए साजिश की पता लगाने मे जुट गईं है. घटना स्थल पर खुद पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार पहुंचकर घटना स्थल का जाँच कर पुलिस अधिकारीयों को कई निर्देश दिए। चोरकट्टा गाँव मे हुए दम्पति के हत्या के बाद पुरे गाँव मे मातम का माहौल है लोग हत्या के बाद डरे समहे है। घटना को अंजाम काफ़ी शातिर तरीके से दिया गया है जिसमे  अज्ञात अपराधी  ने वृद्ध दंपति की घर में घुस कर  सर पर वार कर हत्या किया गया है। नव गोपाल साहा उर्फ मथुरा साह (उम्र 65 वर्ष) और उनकी पत्नी बीमु बाला साह( 55 वर्ष) दो दिनों से घर में अकेली थी।मृतक दम्पति का एक मात्र बेटा और पुत्र बधु  दो दिन पहले मनसा पूजा में अपने ससुराल गोड्डा गए हुए थे। देर रात करीब रात 9 बजे बेटा और पुत्र बधु  घर लौटे तो  दरवाजा बंद पाया। दोनों जब  दूसरे गेट से अंदर जाकर देखा तो दंपति मरे पड़े हुए थे। शव खून से लथपथ पड़ा था।  सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।घटना के पीछे क्या वजह है यह तो जाँच के बाद ही पाता चल पायेगा। वहीँ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों की हत्या किसी धारदार हथियार से किया गया है पुलिस हरेक बिंदु पर जाँच कर रही है जो भी हत्या के पीछे शामिल है पुलिस उसे गिरफ्तार कर जल्द जेल भेजेगी। BYTE:-पीताम्बर सिंह खेरवार एसपी दुमका  BYTE:-पुत्र मृतक का 
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Aug 21, 2025 11:17:49
Ranchi, Jharkhand:
झारखंड के रांची स्थित ज्यूडिसियल अकादमी बाल विवाह रोकथाम राज्य कार्य योजना से संबंधित प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया ,इस कार्यशाला का उद्देश्य है कि कैसे झारखंड में बाल विवाह मुक्त झारखंड बनाया जाए ,इस बाल विवाह कार्यशाला में झारखंड के मुख्य सचिव अलका तिवारी ने कहा कि आने वाले समय में लगातार बाल विवाह मुक्त झारखंड बनने के लिए लगातार सरकार प्रयास कर रही है कि सरकार की योजनाओं से जोड़ा जाए और झारखंड को 2030 तक बाल विवाह मुक्त झारखंड बनाने का लक्ष्य रखा गया हैं . बाइट :- किरण पासी ,डायरेक्टर बाइट :- मनोज कुमार , सचिव . बाइट :- अलका तिवारी , मुख्य सचिव , झारखंड सरकार
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Aug 21, 2025 11:17:12
Dungarpur, Rajasthan:
जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन - जिला स्तरीय जनसुनवाई, कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने की जनसुनवाई एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले के कलेक्ट्रेट स्थित डीओआईटी वीसी कक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने लोगो की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। बॉडी - डूंगरपुर डीओआईटी सभागार में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में मुख्य रूप से वनाधिकार पट्टे, नाला मरम्मत, अवैध निर्माण रोकने, म्यूटेशन खुलवाने, भूमि अवाप्ति में मुआवजा दिलवाने, आधार कार्ड बनवाने आदि परिवेदनाएं प्राप्त हुई। जिला कलक्टर सिंह ने प्रत्येक परिवादी से परिवेदना को तसल्ली से सुना तथा संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए जहां आवश्यक है वहां जांच करने, रिपोर्ट प्रस्तुत करने, अन्य प्रकरणों में नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए निस्तारण के निर्देश प्रदान किये। जनसुनवाई के दौरान एडीएम दिनेश चंद्र धाकड़, एसीईओ अनिल पहाडि़या सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी गण मौजूद रहें। अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
comment0
Report
MKMohammed Khan
Aug 21, 2025 11:16:57
Ajmer, Rajasthan:
अजमेर शरीफ में चिल्ला ख्वाजा साहब के नज़दीक वाक्य हज़रत बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैहि का 27वा उर्स मुबारक़ बड़ी शानो शौकत के साथ मनाया गया। जहा बाबा ताजुद्दीन के जांनिसार अल्हाज उमरदीन बाबा की सदारत में उर्स की महफ़िल हुई। जुमेरात की सुबह 9 बजे क़ुरआन ख़्वानी फातेहा के साथ 11 बजे उर्स की महफ़िल हुई। जिसमें अजमेर दरगाह के शाही क़व्वाल अमजद हुसैन असलम हुसैन ने सूफ़ियाना कलाम पेश किए। महफिले समा में मुल्कभर से अजमेर पहुंचे ज़ायरिन ने शिरकत की। कुल की रस्म से पहले महफिले कव्वाली की सदारत अल्हाज उमरदीन बाबा ने की और कव्वालों ने सूफ़ियत का कलामे रंग पेश किया। जिसे सुनकर सामाईन झूम उठे। इस नूरानी महफ़िल में फातेहा और दुआ के बाद नियाज़ तक़सीम की गई ।चिल्ला शरीफ पर बाबा ताजुद्दीन की महफ़िल को गुलाब जल, इत्र और केवड़े से महकाया गया। हज़रत बाबा ताजुद्दीन के मज़ार मुबारक़ पर उनके मुरीदों के ज़रिए उर्स की चादर पोषी और अक़ीदत के फूल भी पेश किए गए। इस खास मौके पर सज्जादानशीन अल्हाज उमरदीन बाबा को पगड़ी भी बांधी गई और कुल की रस्म के छीटे दिए गए साथ ही उर्स इखत्ताम पज़ीर होने पर अक़ीदत मंदो के लिए लंगर का भी अहतेमाम किया गया। उर्स में शिरकत करने पहुंचे ज़ायरिन ने हज़रत बाबा ताजुद्दीन के करामाती किस्से भी बयान किये। बाईट,अल्हाज उमरदीन बाबा, सज्जादानशीन,हज़रत बाबा ताजुद्दीन ,चिल्ला शरीफ़, अजमेर ( हरि पगड़ी,पीला गमछा) बाईट, अहसान अहमद, मुरीद, जयपुर ( नीला कुर्ता,सफेद कत्थई धारीदार टोपी) बाईट,शौकत हुसैन शैख़,मुरीद, बस्सी, चित्तौड़गढ़ ( सफेद टोपी,सफेद दाढ़ी,सफेद कुर्ता ) बाईट, अब्दुल हक़ीम, सदस्य,राजस्थान हज कमेटी,जयपुर (सफेद टोपी,सफेद कुर्ता,काली मुछे)
0
comment0
Report
DBDEBASHISH BHARATI
Aug 21, 2025 11:16:50
Jamtara, Jharkhand:
जामताड़ा में राज्य के मंत्री इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे संसदीय प्रणाली को कमजोर करना चाह रहे हैं, जो देश के लिए शुभ संकेत नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर सांसद, विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री मजबूत नहीं होंगे तो देश कौन चलाएगा। अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जो बिल ला रहे हैं, उससे संसदीय प्रणाली कमजोर होगी। विधायक की व्यवस्था को मजबूत करना जरूरी है ताकि वे जनता के बीच जाकर काम कर सकें, लेकिन मोदी इसके उलट काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि अगर आप में हिम्मत है तो कार्यपालिका और न्यायपालिका पर अंकुश लगाकर दिखाइए। वर्तमान समय में विधायिका पर अंकुश लगाने से ज्यादा जरूरत कार्यपालिका और न्यायपालिका पर अंकुश लगाने की है।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Aug 21, 2025 11:16:24
Chittorgarh, Rajasthan:
#बड़ीसादड़ी, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले की बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने दम्पति से हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला 29 जुलाई का है, जब गिलुण्ड निवासी शिवप्रकाश पोरवाल अपनी पत्नी के साथ बड़ीसादड़ी आ रहे थे। खरदेवला के पास बाइक सवार बदमाशों ने चाकू दिखाकर उनकी बाइक, सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल और घड़ी लूट ली थी। पुलिस ने विशेष सूत्रों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर प्रतापगढ़ जिले के मेघपुरा निवासी अशोक और रौनक मोग्या को पकड़ा। आरोपियों से लूटा गया मोबाइल और घड़ी भी बरामद कर ली गई है, जबकि अन्य बदमाशों की तलाश अभी जारी है।
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Aug 21, 2025 11:16:15
Delhi, Delhi:
*सीबीआई ने रिश्वतखोरी के मामले में एमसीएल मैनेजर और उसके सहयोगी को दबोचा* *सीबीआई ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए महानदी कोलफील्ड लिमिटेड (MCL) के हिराकुंद बुंडिया माइंस, झारसुगुड़ा के रामपुर सब-एरिया मैनेजर और एक प्राइवेट व्यक्ति को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।* *गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस तरह हुई है* 1. असित कुमार, रामपुर सब-एरिया मैनेजर, एमसीएल 2. बिट्टू राम, निजी व्यक्ति *शिकायत में आरोप था कि एमसीएल मैनेजर ने एक विभागीय जांच में मदद करने के नाम पर शिकायतकर्ता से ₹30,000 की रिश्वत मांगी थी। यह रकम उसने निजी व्यक्ति के जरिए मांगने की कोशिश की। बाद में सौदा ₹20,000 की पहली किस्त पर तय हुआ।* सीबीआई ने जाल बिछाकर 20 अगस्त को कार्रवाई की। सबसे पहले निजी आरोपी बिट्टू राम को शिकायतकर्ता से ₹20,000 लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इसके तुरंत बाद, मैनेजर असित कुमार को भी उसी रकम को अपने सहयोगी से लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। सीबीआई ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है।
0
comment0
Report
PJPrashant Jha2
Aug 21, 2025 11:16:09
Patna, Bihar:
नीतीश के टोपी नहीं पहनने पर rjd rex मृत्युंजय तिवारी आरजेडी
0
comment0
Report
PGPiyush Gaur
Aug 21, 2025 11:15:58
Ghaziabad, Uttar Pradesh:
गाजियाबाद में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए राजीव कुमार नामक दरोगा को ₹50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। खास बात यह है कि पीड़ित इनामुल हसन से इससे पहले भी दो पुलिसकर्मी कुल ₹60 हजार और ₹20 हजार की वसूली कर चुके थे। तीसरी बार जब फिर से ₹50 हजार की रकम मांगी गई तो पीड़ित सीधा एंटी करप्शन टीम तक पहुंचा। मामले की शुरुआत उस समय हुई जब इनामुल हसन एक मुकदमे में जमानती बने थे। इसके बाद विपक्षी पक्ष ने उनके खिलाफ नया केस दर्ज करा दिया। इस केस की जांच कर रहे दरोगा राजीव कुमार ने पहले ₹1 लाख की मांग की, लेकिन बाद में ₹50 हजार में सौदा तय हुआ। रकम देने के लिए चौकी बुलाया गया, जहां पहले से तैनात एंटी करप्शन टीम ने राजीव कुमार को पकड़ लिया। पीड़ित का कहना है कि बार-बार रिश्वत की मांग से वह परेशान हो गया था। पहले दो बार अलग-अलग पुलिसकर्मियों द्वारा वसूली की जा चुकी थी। तीसरी बार फिर से ₹50 हजार की मांग ने उसे मजबूर कर दिया कि वह एंटी करप्शन टीम को शिकायत करे। एंटी करप्शन विभाग अब आरोपी दरोगा से पूछताछ कर रहा है और यह भी जांच में है कि पूर्व में हुई ₹60 हजार और ₹20 हजार की वसूली में किन पुलिसकर्मियों की भूमिका रही। इस खुलासे ने गाजियाबाद पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। बाइट इनामुल हसन शिकायत करता
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top