Back
କେନ୍ଦୁଝରରେ ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କେନ୍ଦ୍ର: ବିପଦସଙ୍କୁଳ ଓ ଜରାଜୀର୍ଣ୍ଣ!
AMABHAYA MOHANTY
Aug 21, 2025 11:18:41
Keonjhar, Odisha
ଆଙ୍କର: କେଉଁଠି ଜରାଜୀର୍ଣ୍ଣ ତ, ଆଉ କେଉଁଠି ବିପଦସଙ୍କୁଳ । ଆଉ କେଉଁଠି ମୂଳରୁ ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କେନ୍ଦ୍ର ନଥିବାରୁ ପାଠ ପଢ଼ିବାକୁ ସମସ୍ୟା ଭୋଗ କରୁଛନ୍ତି କୋମଳମତି ଶିଶୁ । ବର୍ଷାଦିନେ କଥା ସରିଲା । ଏଭଳି ଅବସ୍ଥାରେ ଅଭିଭାବକମାନେ ନିଜ ପିଲାମାନଙ୍କୁ ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି ଛାଡ଼ିବାକୁ ଅନିଚ୍ଛା ପ୍ରକାଶ କରୁଛନ୍ତି । କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲା ଝୁମ୍ପୁରା ବ୍ଲକରେ ଦେଖାଦେଇଛି ଏଭଳି ସ୍ଥିତି । ସମୁଦାୟ ୨୩୭ଟି ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କେନ୍ଦ୍ର ମଧ୍ୟରୁ ୨୨୫ଟିର ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କେନ୍ଦ୍ର ଥିବା ବେଳେ, ଏଥିରୁ ୧୨ଟି ବିପଦସଙ୍କୁଳ ଓ ୨୮ଟି ଜରାଜୀର୍ଣ୍ଣ ହୋଇ ପଡ଼ିଥିବା ବେଳେ, ୧୧ଟି ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କେନ୍ଦ୍ରର ନିଜସ୍ଵ ଘର ନାହିଁ । ଏଥିପ୍ରତି ଉପରିସ୍ଥ ଅଧିକାରୀଙ୍କୁ ଅବଗତ କରାଯାଇଥିବା ବେଳେ, ସମସ୍ୟାର ଯଥାଶୀଘ୍ର ସମାଧାନ ବୋଲି ଆଶା ପ୍ରକାଶ କରିଛନ୍ତି ଝୁମ୍ପୁରା CDPO.
ଭି. ଓ. ୧-ଝୁମ୍ପୁରା ବ୍ଲକର ଗୁଣ୍ଡୁଣିଆ-ଖ ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କେନ୍ଦ୍ର । ଏଠାରେ ବାରଣ୍ଡାରେ ବସି ପିଲାମାନେ ପାଠ ପଢୁଛନ୍ତି । ବାରଣ୍ଡା ଉପର ଛାତରୁ ରଡ଼୍ ଦେଖାଯାଉଛି । ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କେନ୍ଦ୍ର ଭିତର ଦୃଶ୍ୟ ନକହିବା ଭଲ । ବର୍ଷାରେ ଛାତରୁ ପାଣି ଗଳୁଥିବାରୁ ପିଲାମାନେ ଭିତରେ ବସି ପାଠ ପଢ଼ି ପାରୁନାହାଁନ୍ତି । ଏହି କେନ୍ଦ୍ରର ଚଟ୍ଟାଣ ଓ କାନ୍ଥରୁ ବର୍ଷାଦିନେ ପାଣି ଛାଡ଼ୁ ନାହିଁ । ହେଲେ, ଆଶ୍ଚର୍ଯ୍ୟର କଥା, ଏହି କେନ୍ଦ୍ର ମରାମତି ନକରି କେବଳ ନୂଆ ରଙ୍ଗ ଦେଇ କାମ ସାରି ଦେଇଛି ବିଭାଗ । ଏଭଳି ବିପଦସଙ୍କୁଳ କେନ୍ଦ୍ରକୁ ନିଜ ପିଲାଙ୍କୁ ଛାଡ଼ିବାକୁ ଅନିଚ୍ଛା ପ୍ରକାଶ କରୁଛନ୍ତି ଅଭିଭାବକ ।
ବାଇଟ ୧-ସୁନୀତା ବେହେରା, ଅଭିଭାବକ ।
ବାଇଟ ୨-ଲକ୍ଷ୍ମୀପ୍ରିୟା ମୁଣ୍ଡା, ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କର୍ମୀ, ଗୁଣ୍ଡୁଣିଆ-ଖ ।
ଭି.ଓ. ୨-ସେହିପାରି ଅସନପାଟ ପଞ୍ଚାୟତର ୩୭୫ ଲୋକସଂଖ୍ୟା ବିଶିଷ୍ଟ ମାମୁଲିଯୋଡ଼ା ସାହିରେ ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କେନ୍ଦ୍ରର ନିଜସ୍ଵ ଘର ନାହିଁ । ପ୍ରଥମେ ଗାଁର କ୍ଲବ୍ ଘରେ ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କେନ୍ଦ୍ର ଚାଲୁଥିବା ବେଳେ, ଏବେ ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କର୍ମୀ ନିଜ ଘରେ ପିଲାଙ୍କୁ ପାଠ ପଢ଼ାଉଛନ୍ତି । ନିଜର ଘର ନଥିବା ବେଳେ, ସେଠାରେ ପିଲାମାନଙ୍କୁ ପାଠ ପଢ଼ାଇବା କାଠିକର ହୋଇ ପଡ଼ୁଥିବା କହିଛନ୍ତି ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କର୍ମୀ । ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କେନ୍ଦ୍ର ନଥିବାରୁ ଲୋକେ ପିଲାଙ୍କୁ ଛାଡ଼ୁ ନ ଥିବା ସେ କହିଛନ୍ତି । ଅନ୍ୟପଟେ, ବ୍ଲକର ୨୩୭ଟି ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କେନ୍ଦ୍ର ମଧ୍ୟରୁ ୨୩୫ଟିର ନିଜସ୍ଵ ଗୃହ ଥିବା କହିଛନ୍ତି CDPO. ଏଥିରୁ ୨୮ଟି ଜରାଜୀର୍ଣ୍ଣ, ୧୨ଟି ବିପଦସଙ୍କୁଳ ଓ ୧୧ଟି ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କେନ୍ଦ୍ରର ନିଜସ୍ଵ ଘର ନଥିବା ସେ କହିଛନ୍ତି । ଏସମ୍ପର୍କରେ ସେ ଉପରିସ୍ଥ ଅଧିକାରୀଙ୍କୁ ଅବଗତ କରାଇଥିବା ବେଳେ, ସମସ୍ୟାର ଯଥାଶୀଘ୍ର ସମାଧାନ ହେବାନେଇ ଆଶା ପ୍ରକାଶ କରିଛନ୍ତି ।
ବାଇଟ ୩-କେତକୀ ନାଏକ, ଅଭିଭାବକ ।
ବାଇଟ ୪-ସୁମି ନାଏକ, ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କର୍ମୀ, ମାମୁଲିଯୋଡ଼ା ଆଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କେନ୍ଦ୍ର ।
ବାଇଟ ୫-ମଣିମାଳା ନାଏକ, CDPO, ଝୁମ୍ପୁରା ।
8
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DRDamodar Raigar
FollowAug 21, 2025 12:52:08Jaipur, Rajasthan:
दामोदर प्रसाद
जयपुर
एंकर—
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी आज नई दिल्ली के दौरे के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से शिष्टाचार मुलाकात की,,,,,दिया कुमारी ने रेल मंत्री को दिल्ली से बीकानेर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन और राजस्थान में चल रही विभिन्न रेल परियोजनाओं के लिए आभार जताया,,,,,, इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने रेलमंत्री से राजस्थान की शान ''''पैलेस ऑन व्हील्स'''' ट्रेन के ठहराव को ओर अधिक शहरों तक बढ़ाने का आग्रह किया, जिससे इसकी कनेक्टिविटी बेहतर हो सके और अधिक पर्यटक राज्य के सांस्कृतिक वैभव से जुड़ सकें,,,,, साथ ही, महाराजा एक्सप्रेस और पैलेस ऑन व्हील्स की तर्ज पर राजस्थान को पर्यटन के क्षेत्र में ओर अधिक बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नई पर्यटक ट्रेन को स्वीकृति देने की अपील की है,,,,राजस्थान अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्थलों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है,,,,, एक नई पर्यटक ट्रेन के माध्यम से राजस्थान पर्यटन को नई ऊंचाइयां मिल सकती हैं,,,,, इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी प्राप्त होंगे,,,,
0
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowAug 21, 2025 12:52:04Kurukshetra, Haryana:
कुरुक्षेत्र उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने शाहबाद व पिहोवा के पानी प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, लोगों से बातचीत कर जानी समस्याएं, मौजिज नागरिकों व अधिकारियों ने पानी भराव की समस्या से निजात दिलवाने के लिए दिए सुझाव, खराब फसल को लेकर जल्द ही ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला जाएगा
कुरुक्षेत्र:-कुरुक्षेत्र उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने आज शाहबाद और पिहोवा के जलभराव से प्रभावित करीब आधा दर्जन गांव का दौरा किया है। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने जलभराव का निरीक्षण करके ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसके साथ ही गांव के मौजिज और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जलभराव की समस्या को स्थाई रूप से निजात दिलवाने के लिए सुझाव भी मांगे तथा लोगों ने कई अच्छे सुझाव भी दिए है। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि शाहबाद में हर वर्ष बरसाती पानी से करीब आधा दर्जन गांव हो रहे है। इन गांवों के मौजिज लोगों और अधिकारियों से नियमित समाधान करने के लिए सुझाव लिए गए है। इन सुझावों के आधार पर जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान निकाला जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा और डीपीआर बनाकर अंतिम अनुमति के लिए प्रस्ताव को सरकार के पास भेजा जाएगा। अहम पहलू यह है कि इस क्षेत्र के किसानों की खराब फसल को लेकर जल्द ही ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से ही किसानों की खराब हुई फसल का डाटा तैयार हो पाएगा।
बाईट:- उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा
0
Report
RSRavi sharma
FollowAug 21, 2025 12:51:55Jammu, :
Braking
आज दोपहर जम्मू में भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास गजनसू इलाके में भारतीय सीमा के काफी अंदर एक संदिग्ध दुश्मन ड्रोन देखा गया।
सुरक्षा बलों ने तुरंत उसका पता लगाने के लिए एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू कर दिया है !
बीएसएफ व जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान घनी झाड़ियों व खेतों को खंगाल रहे हैं !
0
Report
PSPramod Sharma
FollowAug 21, 2025 12:51:42Noida, Uttar Pradesh:
*माफिया का अवैध निर्माण भरभरा कर गिरा,live तस्वीरें*
- मछली माफिया का साम्राज्य मिट्टी में मिला दिया मोहन सरकार के पीले पंजे ने...
- आज जब मोहन फोर्स D गैंग के अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए पहुंची तो सील की गई बिल्डिंग का लॉक खुला मिला एसडीएम विनोद सोनकिया ने कहा पिछली बार बुलडोजर कार्रवाई की गई थी तब इस बिल्डिंग को सील किया गया था पर आज अनलॉक मिली है इसका मतलब साफ है आशंका भरपूर है कि माफिया ने प्रशासन की सील की कार्यवाही को डिस्टर्ब कर यहां से लॉकर में रखी मनी असल बारूद जैसी माफिया गिरी के संसाधन गायब कर दिए होंगे... एसडीएम विनोद सोनकिया ने कहा 100 करोड़ की संपत्ति को 30 जुलाई को जमीदोंज किया गया था आज 20 से 22 करोड़ की अवैध संपत्ति को तोड़ा गया है...SDM ने साफ कहा अबतक 150 करोड़ के आसपास अवैध निर्माण को मिट्टी में मिला दिया गया है...
(121- विनोद सोनकिया SDM)
- प्रशासन जिस वक्त मछली माफिया की अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई की जानकारी दे रहा था इस दौरान पीले पंजे की मार में माफिया की आलीशान कोठी भरवारा कर गिर गई पलक झपकते आलीशान कोठी की मिट्टी में मिलने की लाइव तस्वीर...
(कोठी के गिरने की लाइव तस्वीरें)
- ड्रग्स तस्करी और ड्रग्स के जरिये हिन्दू लड़कियों को धर्मांतरण जैसे मामले,सरकारी जमीनों पर कब्जा,अड़ीबाजी,ब्लैकमेलिंग जैसे मामलों के चलते D गैंग कहा जाता है...
- अबतक 150 करोड़ के अवैध 7 निर्माण को ध्वस्त किया गया है...
- ड्रग्स,धर्मांतरण,अड़ीबाजी जैसे मामलों की पुलिस जांच कर रही है.. इस गैंग के गुर्गों पर 100 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले है...
बाइट - नीरज चौरसिया एडिशन एसपी
- माफिया की कार्रवाई का विरोध भी बड़े पैमाने पर देखा गया शुरुआत में जब प्रशासन बुलडोजर कार्रवाई के लिए पहुंचा तो माफिया ने महिलाओं को आगे कर दिया कार्रवाई के बाद में माफिया के सपोर्टर रोते नजर आए...
(वॉक थ्रू - बुलडोजर कार्रवाई का विरोध)
- माफिया की इस बिल्डिंग में प्रशासन को आशंका है कि एक तहखाना भी है जिसमें उनकी अवैध गतिविधियां संचालित होती थी जिसकी जांच होगी... इस बिल्डिंग में मिले बड़े लॉकर से साफ जाहिर रहा है की बिल्डिंग को अनलॉक करके लॉकर में रखा धन गायब किया गया है... काली कमाई से खड़ी की गई बिल्डिंग को मोहन सरकार के पीले पंजे ने मिट्टी में मिला दिया...
(वॉक थ्रू - )
0
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowAug 21, 2025 12:51:33Barmer, Rajasthan:
बाड़मेर से बड़ी ख़बर
प्रेम प्रसंग के चलते पति की हत्या करने के मामले में पत्नी और उसके प्रेमी को अदालत ने उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2019 का है, जब रामसर थाना क्षेत्र में वीरसिंह की हत्या कर उसका शव खुर्द-बुर्द करने की कोशिश की गई थी।
अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 2, बाड़मेर पीयूष चौधरी ने गुरुवार को अपना फैसला सुनाते हुए आरोपी महेन्द्रसिंह और दक्षा कंवर को दोषी करार दिया। अदालत ने दोनों को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 302/34 में आजीवन कारावास और पचास हज़ार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं, धारा 201/34 में तीन वर्ष का कठोर कारावास और दस हज़ार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में दोनों को दो वर्ष छह माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
मामले की शुरुआत 4 जून 2019 को हुई थी, जब सुजानसिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका चचेरा भाई वीरसिंह 3 जून की दोपहर घर से निकला था और अगले दिन उसकी लाश उदयराजसिंह की ढाणी के पास मिली। रिपोर्ट में शक महेन्द्रसिंह पर जताया गया था। पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि दक्षा कंवर और महेन्द्रसिंह के बीच प्रेम प्रसंग था, जिसका विरोध उसका पति वीरसिंह करता था। इसी रंजिश में दोनों ने मिलकर कुल्हाड़ी और लोहे के पाइप से वार कर उसकी हत्या की और शव को मिटाने का प्रयास किया।
मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कुल 26 गवाह और विभिन्न दस्तावेज अदालत के समक्ष पेश किए। अपर लोक अभियोजक अनामिका सांदू और परिवादी पक्ष के अधिवक्ता स्वरूपसिंह राठौड़ ने दलील दी कि अभियुक्तों ने क्रूरतापूर्वक हत्या की और इसे छिपाने की कोशिश भी की, इसलिए उन्हें अधिकतम दंड मिलना चाहिए।
सभी साक्ष्यों और गवाहों पर विचार करने के बाद अदालत ने महेन्द्रसिंह और दक्षा कंवर को दोषी करार दिया। फैसले में कहा गया कि इस तरह का जघन्य अपराध समाज के लिए गंभीर खतरा है, इसलिए कठोर सजा देना आवश्यक है।
बाइट : अनामिका सांदू , अपर लोक अभियोजक 2
0
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowAug 21, 2025 12:51:21Karauli, Rajasthan:
जिला जन अभाव अभियोग निराकरण समिति की बैठक का आयोजन,
जिला कलेक्टर ने सुनी फरियादियों की समस्याए,
जिला करौली
आशीष चतुर्वेदी
एंकर इंट्रो - जिला जन अभाव अभियोग निराकरण समिति की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र कक्ष में जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के दौरान जिला स्तरीय जनसुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न ब्लॉकों से जुड़े फरियादी भी शामिल हुए। वहीं, जिला मुख्यालय पर भी बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
कलेक्टर ने फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस दौरान पेयजल, विद्युत, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा और विभिन्न विभागों से जुड़ी कई शिकायतें सामने आईं, जिन पर अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर सक्सेना ने अधिकारियों को चेताया कि समस्याओं के समाधान में लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य लोगों को राहत पहुंचाना और प्रशासन के प्रति विश्वास कायम करना है। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
0
Report
ASAMIT SONI
FollowAug 21, 2025 12:51:14Lalitpur, Bagmati Province:
मध्यप्रदेश के सागर जिले से जैन समाज के बीच मे शुरू हुआ विवाद की आंच आज उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में पहुँच गयी , जहां जैन समाज के मुनि श्री सुधासागर महाराज पर सोशल मीडिया में ब्रह्नचारिणी रेखा जैन दीदी द्वारा अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुये मुनि श्री सुधासागर महाराज के जैन समर्थकों ने एकत्रित होकर सड़को पर जमकर नारेबाजी करते हुये प्रदर्शन किया । साथ ही उन्होंने DM कार्यालय पहुँचकर ब्रह्मचारणी रेखा दीदी के खिलाफ एक ज्ञापन देते हुये जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग किब। जैन समर्थकों ने प्रदर्शन के दौरान रेखा दीदी के पोस्टर पर कालिख भी पोतकर विरोध जताया ।
Byte - सतीश जैन (अध्यक्ष सीरोन जैन मंदिर)
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowAug 21, 2025 12:51:00Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:
मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग
मोनू खटीक हत्या मामले में पुलिस की लंगड़ा कार्रवाई,
मोनू हत्या मामले में वांछित इरफान मुठभेड़ में घायल,
पूर्व में सादिक व्यक्ति भी मुठभेड़ में हो चुका घायल,
दोनों घायलों सहित पांच लोगों की हुई गिरफ्तारी,
चार दिन पहले मोनू की पिटाई के बाद हुई थी मौत,
मुस्लिम बस्ती में मोनू को चोर समझकर पीटा था,
घायल व्यक्ति इरफान से तमंचा कारतूस भी मिले,
मोनू की मौत पर हत्या का 7 लोगों पर दर्ज है केस,
बुढ़ाना थाने के विज्ञाना नहर पुलिया पर मुठभेड़।
BYTE= आदित्य बंसल (एसपी देहात मुजफ्फरनगर)
0
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowAug 21, 2025 12:50:50Latehar, Jharkhand:
एंकर :- लातेहार डाल्टनगंज–महुआडांड़ मुख्य मार्ग पर स्थित बारेसांढ़ घाटी गुरुवार को फिर से जाम की समस्या से जूझता रहा । दोपहर में एक ट्रक धंसकर सड़क पर फंस गया, जिसके कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और शाम तक वाहन कई किलोमीटर लंबी कतार में खड़े रहे इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा । ज्ञात हो कि बारेसांढ़ घाटी में 16 जुलाई को भूस्खलन हुआ था उस समय प्रशासन ने मलबा हटाकर अस्थायी रूप से रास्ता चालू कराया था । लेकिन सड़क की सफाई न होने से लगातार दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी आज एक बार फिर ट्रक फंसने की घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अस्थायी इंतजाम से समस्या का समाधान संभव नहीं है । जाम में फंसे डाल्टनगंज निवासी यात्री राकेश कुमार ने बताया कि वे लोग दोपहर से घाटी में फंसे हुए हैं । महिलाओं और बच्चों को काफी दिक्कत हो रही थी उन्होंने कहा कि प्रशासन को स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाना चाहिए । स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बारेसांढ़ थाना के एसआई विजय महतो मौके पर पहुंचे । उन्होंने बैकहो लोडर की मदद से ट्रक हटवाया और मलबा साफ कराया घंटो बाद सड़क आंशिक रूप से बहाल हो सकी और धीरे-धीरे वाहनों का परिचालन शुरू हुआ । स्थानीय लोगों का कहना है कि बारेसांढ़ घाटी इस इलाके की जीवनरेखा है । डाल्टनगंज से महुआडांड़ और लातेहार जाने वाले अधिकांश वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं । ऐसे में बरसात के दिनों में बार-बार यातायात बाधित होना और दुर्घटना की आशंका बने रहना गंभीर चिंता का विषय है । उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से स्थायी मरम्मत, सड़क चौड़ीकरण और मजबूत सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की ।
संजीव कुमार गिरी लातेहार
0
Report
MSManish Sharma
FollowAug 21, 2025 12:50:37Aligarh, Uttar Pradesh:
एंकर। अलीगढ़ रामघाट रोड स्थित ताला नगरी में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि एवं हिंदू गौरव दिवस व जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि स्व0 कल्याण सिंह एक व्यक्ति ओर नेता नही होकर एक विचारधारा थे, राम भक्तों पर गोली नहीं चलवाने पर केंद्र की कांग्रेस सरकार ने उनकी सरकार को बर्खास्त कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यकाल में संसद में एक बिल लाया गया है। जिसमें प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या कोई भी केंद्रीय, प्रदेश मंत्री है जिसके विरुद्ध मुकदमा लिखकर 30 दिन में गिरफ्तारी होती है। तो उसे अपने पद से त्यागपत्र देना होगा।
बाइट। धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय शिक्षा मंत्री, मंच से बोलते हुए।
अलीगढ़ स्वर्गीय कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा पीडीए का नारा देकरकर समाज को बाटों ओर राज करो यह अब नही चलेगा,बाबू जी कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर हम संकल्प लेते है सपा की साइकिल कोनउखाड़ कर सैफई भेजा जाएगा।अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ होने में देरी नही होनी चाहिए, बाबू जी को भारत रत्न मिलना चाहिए, 2027 में सपा सहित विपक्ष का सूपडा साफ कर भाजपा का परचम लहरायेंगे।
बाइट। केशव प्रसाद मौर्य मंच से बोलते हुए।
वॉकथ्रू मनीष शर्मा
0
Report
SKSwadesh Kapil
FollowAug 21, 2025 12:50:24Alwar, Rajasthan:
एंकर ,विजुअल, बाइट
अलवर शहर स्थित ओसवाल जैन सीनियर सैकंडरी स्कूल के 60 बच्चों की जान गुरुवार को उस समय खतरे में रही. जब नशे में ड्राइवर बस को चलाने लगा. 10 किलोमीटर की दूरी में तीन से चार जगहों पर बस से एक्सीडेंट होते-होते बचे. यह देखकर स्कूल के बच्चे चिल्लाने लगे. फोन कर परिजनों को बुलाया .उसके बाद स्कूल बस अंबेडकर सर्किल के निकट मुख्य रोड के बगल में रोकी. तो बच्चे व अभिभावकों को गुस्सा ड्राइवर फूटा. लेकिन ड्राइवर मौका देख भाग गया. बाद में बच्चों के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए.
मौके पर परिजनों ने हंगामा कर दिया.
परिजन दीपक और अनिल गुप्ता ने कहा की 2 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूल वालों ने बच्चों की रोजाना वाली स्कूल बस की जगह लोक परिवहन बस भेज दी. बस ड्राइवर ने अधिक शराब पी रखी थी.उसने कई जगह एक्सीडेंट भी किए. आखिर में बस को स्कीम नम्बर 2 के कट पर ला कर खड़ा कर दिया. जिसके बाद उसने बच्चों से अश्लील हरकत व गाली गलोच भी की. जिसके बाद बच्चो ने ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी. स्कूल स्टाफ भी मौके पर पहुंचा और दूसरी बस में बच्चो को रवाना किया.
गनीमत रही कि किसी बच्चे या राहगीर को गंभीर चोट नहीं आई. घटना भगत सिंह चौराहे से आगे स्कीम नंबर-2 के कट की है. जहां ड्राइवर ने बस साइड में खड़ी कर दी और बच्चों से गाली-गलौज शुरू कर दी.
बाइट_अनिल गुप्ता ,अभिभावक
(हरि टीशर्ट में)
बाइट_नीली टीशर्ट ,अन्य परिजन
0
Report
STSharad Tak
FollowAug 21, 2025 12:50:17Sirohi, Rajasthan:
एंकर: माउंट आबू में करणी सेना का प्रदेश स्तरीय अधिवेशन 15-16 सितंबर को माउंट आबू में आयोजित होगा। इसमें ईडब्ल्यूएस सरलीकरण, पत्रकार हरिपाल सिंह पर हमले सहित 16 मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना सहित 300 पदाधिकारी भाग लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सिंह खीजूरी ने नीलकंठ महादेव मंदिर में समाज की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में सर कटवाने नहीं, बल्कि सर गिनवाने की जरूरत है। दौरे के दौरान पिंडवाड़ा, स्वरूपगंज, आबूरोड और माउंट आबू में उनका स्वागत किया गया तथा नए पदाधिकारियों की घोषणा कर संगठन का विस्तार किया गया।
बाइट - दिलीप सिंह खीजूरी, प्रदेशाध्यक्ष
0
Report
HGHarish Gupta
FollowAug 21, 2025 12:50:10Chhatarpur, Madhya Pradesh:
अपडेट
ब्रेकिंग न्यूज़
छतरपुर।
कोतवाली थाना क्षेत्र के विश्वनाथ कॉलोनी में महिला की हत्या करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी पर एसपी अगम जैन ने 10 हजार का किया ईनाम घोषित,
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापेमारी।
0
Report
APAvaj PANCHAL
FollowAug 21, 2025 12:50:05Jaipur, Rajasthan:
Slug
2108ZRJ_JPR_MAHILA_HO_R
Feed -ofc , पैकेज,
एवज पांचाल
जयपुर
महिला चिकित्सालय में इलाज के अभाव में प्रसूता की मौत।
गंभीर हालत में भर्ती गर्भवती की इलाज के दौरान मौत
परिजनों का आरोप—वार्ड में घंटों तड़पती रही, डॉक्टर नहीं मिला
ऑपरेशन के बाद दोबारा ऑपरेशन कर निकाली गई बच्चेदानी
पत्नी की मौत के बाद कहा- SMS ले जाओ, वहां होगा इलाज
लापरवाही पर परिजनों का हंगामा, अस्पताल प्रशासन मौन
शव को मोर्चरी में भेजा, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा
एंकर
जयपुर का महिला चिकित्सालय एक बार फिर बना लापरवाही का अड्डा…
जहाँ ज़िंदगी की क़ीमत सिर्फ़ भर्ती टिकट जितनी है और इंसानियत शायद स्टाफ के लंच ब्रेक में गुम हो गई है।
रात को खुद चलकर आई एक गर्भवती महिला… सुबह होते-होते अस्पताल के बाहर से लाया गया कफ़न… और भीतर खामोश दीवारें!
वीओ
ये कोई फिल्मी स्क्रिप्ट नहीं, ये है राजधानी जयपुर के महिला चिकित्सालय की शर्मनाक हकीकत…
जहां डिलीवरी के बाद एक महिला तड़पती रही, चीखती रही… लेकिन न डॉक्टर आया, न स्टाफ… और पति को गार्ड ने कह दिया – "आप मर्द हो, अंदर मत जाइए।"
“रात को 1 बजे भर्ती कराया, सुबह तक फर्श पर ही पड़ी रही मेरी पत्नी… 12 बजे डिलीवरी हुई, लेकिन रात होते-होते हालत बिगड़ गई।"
बाइट - पति विनोद
वीओ
19 तारीख को रात 10 बजे हालत बिगड़ी… लेकिन डॉक्टरों की नींद टूटी सुबह…
और जब टूटी, तब तक बहुत देर हो चुकी थी…
ब्लीडिंग इतनी कि ऑपरेशन थिएटर में पहुंचते-पहुंचते 20 यूनिट ब्लड चढ़ा…
बच्चेदानी निकाल दी गई… बाहर प्राइवेट लैब से महंगी जांचें करवाई गई, पर जिंदगी नहीं बचाई जा सकी।
वीओ
परिजनों का आरोप साफ है –
"ना डॉक्टर मिला, ना स्टाफ… और जब मिला, तो कहा – प्राइवेट में क्यों नहीं गए?" यहां तो ऐसे ही इलाज होता है, पुलिस बुलाऊं क्या।
“मेरी पत्नी घंटों तड़पती रही, चिल्लाती रही… लेकिन डॉक्टरों ने सुबह आने की बात कहकर टाल दिया। ब्लड बह रहा था, कोई रोकने वाला नहीं था।
बाइट: पति विनोद
वीओ
हद तो तब हुई जब मौत के बाद डॉक्टरों ने पुलिस बुला ली…
और डेड बॉडी को SMS अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया…
परिजनों का आरोप – धमकाया गया, चुप रहने को कहा गया…
और सुनिए अस्पताल अधीक्षक का जवाब –
“बहुत मरीज होते हैं, सबको नहीं बचा सकते…”
वाह डॉक्टर साहिबा!
ज़रा सोचिए… किसी की जान चली जाए और आपका जवाब हो – “बहुत केस होते हैं।”
बाइट - आशा वर्मा, अधीक्षक,
“अगर डिलीवरी के बाद ब्लीडिंग हो और 2-3 घंटे के भीतर इलाज न मिले तो मरीज DIC में चला जाता है, जहां शरीर खून जमाने की ताकत खो देता है… और तब मौत सिर्फ़ वक्त की बात बन जाती है।
गायनी एक्सपर्ट का एनालिसिस
और ये सब हुआ उस अस्पताल में…
जहाँ मेडिकल कॉलेज है…
ब्लड बैंक है…
पर इंसानियत नहीं है!
विवो
सवाल बड़ा है –
क्या सरकारी अस्पताल में अब सिर्फ किस्मत से ही बचती है जान?"
या
"ये सिस्टम किसी की मां, किसी की पत्नी, किसी की बेटी की जिंदगी की कीमत समझेगा भी?"
ये कोई पहली घटना नहीं… लेकिन हर बार की तरह प्रशासन चुप, डॉक्टर्स अपनी गलती से अंजान और सिस्टम फिर बेपरवाह।
एंकर साइन-ऑफ
जयपुर के महिला चिकित्सालय में ये मौत नहीं, एक सवाल है…
जो हर नागरिक पूछ रहा है –
“सरकारी अस्पताल में इलाज मिलेगा या अगले जनम में दोबारा कोशिश करें?”
हम सवाल उठाते रहेंगे… क्योंकि ये सवाल किसी एक विनोद की पत्नी का नहीं… पूरे सिस्टम का है।
एवज पांचाल जी मीडिया जयपुर
0
Report
ASArvind Singh
FollowAug 21, 2025 12:49:58Sawai Madhopur, Rajasthan:
स्लग-संभागीय आयुक्त की जनसुनवाई-अरविंद सिंह-सवाई माधोपुर 21 अगस्त 2025
एंकर-भरतपुर संभागीय आयुक्त डॉ. टीना सोनी सवाई माधोपुर के दौरे पर रही , जहाँ उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनी और सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये । जनसुनवाई के दौरान संभागीय आयुक्त ने जिलाधिकारियों को पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ आमजन की परिवेदनाओं एवं समस्याओं की सुनवाई कर उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान सड़क, बिजली, पानी आदि मूलभूत सुविधाओं सहित अतिक्रमण के प्रकरण सामने आए। संभागीय आयुक्त ने एक-एक परिवादी के प्रकरण को सुना और निस्तारण का भरोसा देते हुए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों का आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान संभागीय आयुक्त एंव जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुवे आमजन की समस्याओं के जल्द समाधान का निर्देश दिए ।
बाईट-1-डॉ. टीना सोनी ,संभागीय आयुक्त भरतपुर
0
Report