Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Munger811201

जमालपुर स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस का भव्य स्वागत, जश्न का माहौल!

PKPrashant Kumar
Jul 18, 2025 15:00:25
Munger, Bihar
अमृत भारत एक्सप्रेस के स्वागत में गूंजा जमालपुर स्टेशन मुंगेर : अमृत भारत एक्सप्रेस के पहले आगमन पर जमालपुर स्टेशन पर जश्न जैसा माहौल रहा। ट्रेन शुक्रवार को दोपहर 01:05 बजे पहुंचनी थी, लेकिन यह 40 मिनट की देरी से 01:45 बजे स्टेशन पर पहुंची। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आई, सिटी बजी और लोगों के चेहरे खिल उठे। यात्रियों ने तालियों से स्वागत किया। ट्रेन में चढ़ते ही जय श्री राम के नारे लगे। कई लोग ट्रेन के साथ सेल्फी लेने में जुट गए।ट्रेन को एडीआरएम शिव कुमार प्रसाद, सीनियर डीएमई डीजल के के दास, विधान परिषद सदस्य लालमोहन गुप्ता और स्टेशन प्रबंधक संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्टेशन पर स्वागत के लिए विशेष कार्यक्रम हुआ। इसमें रेलवे अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए। एडीआरएम शिव कुमार प्रसाद ने कहा, अमृत भारत ट्रेन आम आदमी की रेल यात्रा को नया आयाम दे रही है। यह ट्रेन मध्यमवर्गीय और श्रमिक तबकों के लिए तेज, सुरक्षित और सम्मानजनक सफर का विकल्प है। इसमें मेक इन इंडिया तकनीक से बने आधुनिक कोच हैं। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। मालदा रेल मंडल से इस ट्रेन का संचालन सामाजिक और आर्थिक जरूरतों की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। विधान परिषद सदस्य लालमोहन गुप्ता ने कहा, अमृत भारत ट्रेन विकास की उस सोच का प्रतीक है, जो अब गांव और कस्बों तक पहुंच रही है। यह ट्रेन केवल यात्रा का साधन नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और सुविधा का अनुभव भी है। यह हर वर्ग की भागीदारी को सुनिश्चित करती है। यह आम लोगों की उम्मीदों और आत्मबल को गति देती है। बाइट : शिव कुमार प्रसाद एडीआरएम  बाइट : लाल मोहन गुप्ता विधान परिषद सदस्य  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मोतिहारी से इस ट्रेन का उद्घाटन किया। जमालपुर में इसका सीधा प्रसारण दिखाया गया। उद्घाटन के दिन यात्रियों को मुफ्त यात्रा और भोजन की व्यवस्था दी गई। यात्री जमालपुर से चढ़कर अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन कर सकते हैं। ट्रेन का नियमित संचालन 24 जुलाई से शुरू होगा। यह हर गुरुवार शाम 07:25 बजे रवाना होकर साहेबगंज, भागलपुर, जमालपुर, अभयपुर, किउल होते हुए अगले दिन दोपहर 03:40 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। वापसी में यह हर शुक्रवार शाम 06:40 बजे गोमतीनगर से चलेगी और शनिवार दोपहर 04:40 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच हैं। इनमें 8 जनरल, 12 स्लीपर और 2 दिव्यांग व गार्ड कोच शामिल हैं। पहले दिन के संचालन को लेकर रेलवे ने पूरी तैयारी की थी। स्टेशन को सजाया गया था। यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया था। ।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top