गुलावठी में गौपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया
बुलंदशहर के गुलावठी स्थित श्री ग्वाल गोपाल गौशाला में गौपाष्टमी पर्व का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस मौके पर हवन और गौ पूजन हुआ, जिसमें उपस्थित गौ भक्तों ने गौ माता को तिलक कर भोजन कराया और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर राजेश अग्रवाल, प्रेम भूषण मित्तल, पारित चौधरी, अध्यक्ष कुलदीप सिंघल, मयंक अग्रवाल, पुनीत सिंघल सहित कई अन्य गौ भक्त उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चंदौली के विद्युत उपकेंद्र का ताला: भाजपा नेता पर मुकदमा
Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली.... - बीबी के ताने पर विद्युत उपकेंद्र पर ताला लगाना भाजपा नेता को पड़ा महंगा... - ताला लगाकर भाजपा नेता बैठ गए थे धरने पर... - बिजली आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों ने किया था प्रदर्शन... - जमकर हुआ था हंगामा, मौके पर एसडीम और अधिशాసी अभियंता ने संभाला था मोर्चा... - अधिकारियों के आश्वासन पर खत्म हुआ था ग्रामीणों का धरना... - पुलिस बल की मौजूदगी में अधिकारियों ने उपकेंद्र का खुलवाया था ताला... - विद्युत उपकेंद्र के जेई की तहरीर पर भाजपा नेता महेंद्र सेठ उर्फ पप्पू समेत दस अज्ञात लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा... - बीएनएस की धारा 121(1),190और 221 के तहत दर्ज हुआ मुकदमा... - बबुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित विद्युत उपकेंद्र का पूरा मामला... वायरल video + FIR0
0
Report
कानपुर देहात में महिला के साथ लूट: बदमाश फरार, पुलिस जांच तेज
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:महिला के साथ बाइक सवार 2 बदमाशों ने की लूट पीड़ित महिला को बातचीत में उलझाया झपट्टा मारकर बाले नोच कर लुटेरे हुए फरार सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस वारदात की तफ्तीश में जुटी पुलिस गठित की गई टीम शिवली क्षेत्र के हरदिया नाला की घटना0
0
Report
ईद-उल-ज़हहा के कारण CUET UG 2026 स्थगित, नई तिथियाँ जल्द घोषित
Noida, Uttar Pradesh:भारत सरकार की अधिसूचना के अनुसार ईद-उल-ज़ुहा (बकरीद) की छुट्टी की तारीख में बदलाव के मद्देनजर, 28 मई 2026 को होने वाली CUET (UG) 2026 परीक्षा (दोनों शिफ्टों में) स्थगित कर दी गई है। प्रभावित उम्मीदवारों के लिए संशोधित परीक्षा तिथियों की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी0
0
Report
Advertisement
हापुड़ के वीआईपी भैंसे ने बाजार में धमाका, 31 लाख की बोली
Hapur, Uttar Pradesh:ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्यौहार नजदीक है और उत्तर प्रदेश के हापुड़ का पशु बाजार पूरी तरह गुलजार है. बाजार में एक से बढ़कर एक कुर्बानी के बकरे और भैंसे पहुंच रहे हैं, लेकिन इस बार सारी लाइमलाइट लूट ली है एक ऐसे 'वीआईपी भैंसे' ने, जिसकी कीमत और ठाट-बाट सुनकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ गए हैं. हापुड़ के असौड़ा स्थित पशु बाजार में आए इस भैंसे की कीमत कोई मामूली नहीं, बल्कि पूरे 31 लाख रुपये लगाई गई है. जिसे बाजार में लेकर आए हैं पशु व्यापारी आमिर. आमिर के मुताबिक, इस भैंसे के शौक किसी बड़े वीआईपी से कम नहीं हैं. आमिर ने बताया कि यह 31 लाख रुपए का भैंसा ड्राई फ्रूट, चुनी, भुस्सी और घी का काफी शौकीन है. दूध भी इसे काफी पसंद है, यही वजह है कि करीब और 5-5 किलो दूध यह सुबह-शाम पीता है और करीब 1-1 किलो प्रतिदिन सुबह और शाम घी खाता है. जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना! रोजाना सुबह-शाम 5-5 किलो दूध, दिनभर में 2 किलो शुद्ध देसी घी, बेहतरीन क्वालिटी के ड्राई फ्रूट्स, चुनी और चोकर इस भैंसे की रोज की खुराक है. इतना ही नहीं, इस वीआईपी भैंसे की सेहत और चमक बनाए रखने के लिए रोजाना करीब दो घंटे तक इसकी खास मालिश भी की जाती है. बाजार में इस विशालकाय और सजे-धजे भैंसे को देखने के लिए दूर-दूर से लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है. हर कोई इसके साथ सेल्फी लेने और इसकी खुराक के बारे में जानने को बेताब है. व्यापारी आमिर का कहना है कि अब तक बाजार में इसकी 21 लाख रुपये तक की बोली लग चुकी है, लेकिन वे इसे 31 लाख से कम में बेचने को तैयार नहीं हैं. अब देखना होगा कि इस अनोखे और महंगे भैंसे का सौदा आखिरकार कितने में तय होता है. ईद उल अज़हा पर पशुओं की कुर्बानी जहां इस्लामिक परंपरा है, वहीं आधुनिक दौर में पशुओं की इस तरह की अत्यधिक ऊंची कीमतें (जैसे 21 या 31 लाख रुपये) बाजार में एक तरह की प्रतिस्पर्धा और दिखावे को बढ़ावा देती हैं, जो कि इस इबादत के मूल उद्देश्य 'सादगी और समर्पण' से थोड़ा अलग नजर आता है. बहरहाल, हापुड़ के बाजार में यह वीआईपी भैंसा इस वक्त हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसकी एक झलक पाने को बेहद उत्सुक हैं.0
0
Report
CEO पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने जड़ा थप्पड़ — ‘हस्ती बड़ी तो गलती छोटी’ Woman Slaps CEO Over Haras
Durg, Chhattisgarh:भिलाई के नेहरू नगर Maruti Suzuki शोरूम में शुक्रवार को महिला कर्मचारी ने CEO पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए स्याही फेंकी और थप्पड़ जड़ दिया। घटना का वीडियो वायरल है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। पुलिस जांच जारी है। इस घटना पर लोग कह रहे हैं— आजकल गलतियां भी इंसान की हस्ती से नापी जाती हैं, हस्ती बड़ी हो तो गलती छोटी हो जाती है, और हस्ती छोटी हो तो गलती बड़ी हो जाती हैं! समाज में पद और रुतबे के हिसाब से न्याय का पैमाना बदलता दिख रहा है।0
0
Report
दिल्ली tribal संस्कृति महोत्सव: मुख्यमंत्री ने कहा एक भारत श्रेष्ठ भारत सफल रहा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'आज का कार्यक्रम बहुत ही शानदार रहा। आज लाखों आदिवासी भाई-बहन दिल्ली आए, और दिल्ली में 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' का यह अद्भुत आयोजन संपन्न हुआ। आयोजन टीम को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई।' दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, 'आज गृह मंत्री ने यह स्पष्ट किया है कि जनजातियों को UCC से बाहर रखा जाएगा।'0
0
Report
Advertisement
80 साल पुराना मंदिर चोरों के निशाने पर, ग्रामीण आक्रोश तेज
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली...\n\n- हौसला बुलंद चोरों ने 80 साल पुराना प्राचीन मंदिर को बनाया निशाना\n\n- काली माता मंदिर का ताला तोड़ 7 पीतल के घंटे चोरों ने चोरी कर दिया अजामं\n\n- सुबह पूजा करने पहुंचे पुजारी ने देखा टूटा ताला\n\n- घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश\n\n- धार्मिक स्थल को निशाना बनाने से लोगों में नाराजगी\n\n- पुलिस गश्त पर उठे सवाल चोर बेखौफ\n\n- जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी\n\n- मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की\n\n- शहाबगंज थाना क्षेत्र के तकिया महड़ौर गांव की घटना.\n\nविजुअल0
0
Report
चंदौली में नशे में जुए के विवाद में युवक पर हमला, FIR दर्ज
Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली ... दो दिन पूर्व नशे में धुत जुआ खेलते वक्त पैसा को लेकर हुआ विवाद पाचं लोगों ने मिलकर एक युवक को मारपीट कर किया अधमरा हिन्दी पेपर के पत्रकार ने मिलकर पिटा मौके पर पहुंची पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कराया भर्ती घायल पीड़ित के तहरीर पर अमर उजाला के पत्रकार सहित पाचं लोगों पर विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज पुलिस के गिरफ्त से सभी पाचो अभियुक्त दूर पीड़ित सन्तोष केशरी ने पैसा मागने गया था, मौजूद लोगों ने जमकर पीटा पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर कोरम कर ली पूरा नौगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा मोड़ का बताया जा रहा घटना0
0
Report
बिजावर रोड हादसे में ट्रक-ई-रिक्शा भिड़ंत, 3 मौत, 5 घायल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के मातगुवां थाना क्षेत्र के बिजावर रोड पर एक भीषण सड़क हादसे मे एक तेज रफ्तार ट्रक और ई-रिक्शा के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा में आदिवासी एक ही परिवार के 6 लोग और एक अन्य यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दो बच्चो समेत तीन लोगों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें से दो की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज ग्वालियर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण बिजावर रोड पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।0
0
Report
Advertisement
गाजीपुर में मुकेश साहनी ने केंद्र-राज्य सरकार पर हमला
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर पहुंचे वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी ने केंद्र और बिहार सरकार पर बोला बड़ा हमला कहा- बिहार में न नीतीश कुमार की सरकार चल रही, न सम्राट चौधरी की मुकेश सहनी बोले- दिल्ली से रिमोट कंट्रोल पर चल रही है बिहार सरकार उद्योगपति गौतम अडानी का नाम लेकर सरकार पर लगाए गंभीर आरोप कहा पीएम नरेंद्र मोदी को बताया विजन विहीन, बोले- देश में लूट की राजनीति हो रही बेरोजगारी और महंगाई पर सरकार को घेरते हुए कहा- युवा सड़क पर संघर्ष करने को मजबूर है सहनी का बड़ा बयान- दो करोड़ युवा कॉकरोच बनकर सड़क पर उतर गए हैं चीन-पाकिस्तान और तेल संकट पर भी केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल मंत्री संजय निषाद पर हमला, बोले- निषाद समाज को आरक्षण नहीं मिला, भाजपा से समझौता हुआ गाजीपुर कार्यकर्ता सम्मेलन में निषाद समाज की भारी भीड़, इंडिया गठबंधन के साथ रहने का किया ऐलान गाजीपुर पहुंचे वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश साहनी ने केंद्र सरकार और बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में सरकार न तो सम्राट चौधरी चला रहे हैं न नीतीश कुमार, बल्कि दिल्ली से रिमोट कंट्रोल पर सरकार चलाई जा रही है। उन्होंने उद्योगपति अडानी का नाम लेते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि देश में अमीर और अमीर हो रहे हैं जबकि आज देश कहां जा रहा है,दो करोड़ युवा सड़क पर कॉकरोच बनकर उतर गये। युवा सड़कों पर भटक रहा है। मुकेश सहनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए उन्हें विजन विहीन बताया और कहा कि देश को आगे बढ़ाने के बजाय लूटने की राजनीति हो रही है。 दरअसल गाजीपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान मुकेश सहनी पूरी तरह आक्रामक अंदाज में नजर आए। उन्होंने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य के फैसले पटना में नहीं बल्कि दिल्ली में लिए जा रहे हैं। सहनी ने आरोप लगाया कि देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, लेकिन सरकार जनता के मुद्दों से ध्यान भटका रही है। उन्होंने कहा कि अगर देश का नौजवान अमीर बनेगा तभी देश आगे बढ़ेगा, लेकिन मौजूदा हालात में युवा सड़क पर संघर्ष करने को मजबूर है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार न सम्राट चौधरी चला रहे हैं न नीतीश कुमार, दिल्ली से रिमोट कंट्रोल पर सरकार चल रही है। वहीं मुकेश सहनी ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने तेल संकट, महंगाई और चीन-पाकिस्तान के मुद्दों पर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। सहनी ने कहा कि अगर सत्ता हासिल करने के लिए सेना का इस्तेमाल किया जा सकता है तो पाकिस्तान और चीन के मुद्दे पर भी सरकार को उसी सख्ती से कदम उठाना चाहिए। युवा आने वाले समय में मोदी जी को विदाई देगा। इंडिया गठबंधन और बिहार की राजनीति पर बोलते हुए मुकेश सहनी ने साफ कहा कि वह पहले से ही इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। वहीं संजय निषाद को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने उन्हें बड़ा भाई बताते हुए कहा कि अगर सिर्फ बेटे को विधायक बनाना मकसद नहीं होगा तो वह साथ जरूर आएंगे। काकरोच पार्टी जॉइन करने के सवाल पर बोले काकरोच कोई पार्टी नहीं है बल्कि ये एक आंदोलन है। हम इंडिया गठबंधन में पहले से हैं。 संजय निषाद बड़े भाई हैं। अपने बेटे को केवल विधायक बनाना हो तो नहीं आयेंगे नहीं तो वो हमारे साथ आयेंगे。 बता दें कि गाजीपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और निषाद समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के प्रभारी मनीष चौधरी रहे, जबकि पूर्व राज्यमंत्री अच्छेलाल निषाद, संतोष सहनी समेत कई नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने यूपी सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि निषाद समाज ने संजय निषाद को बड़ा नेता बनाकर सत्ता तक पहुंचाया, लेकिन समाज को आज तक अनुसूचित जाति का आरक्षण नहीं मिला। सहनी ने आरोप लगाया कि बेटे की सीट और मंत्री पद के लिए भाजपा से समझौता कर लिया गया。0
0
Report
गोंडा में छत ढलाई के दौरान हाई टेंशन लाइन से मजदूर अमित की मौत
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में तरबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कटहा ग्राम पंचायत से आज रविवार देर एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक निर्माणधीन मकान की छत की ढलाई के समय छत से सटकर गई। हाईटेंशन लाइन तेज हवा के कारण अमित के सिर में छू गई चपेट में आने से पाथर भरतपुर निवासी 20 वर्षीय मजदूर अमित कुमार गंभीर रूप से झुलस गए थे। जिन्हें तत्काल इलाज के लिए परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरबगंज ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। जहां गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों द्वारा 20 वर्षीय अमित कुमार को मृत्यु घोषित कर दिया गया है। मृतक अमित अपने बगल के ही गांव कटहा तिवारी पूर्व में राम शंकर तिवारी के यहां मजदूरी का काम करने गए थे और मजदूरी का कार्य करते समय छत की ढलाई में काम कर रहे थे। इसी दौरान सड़क के किनारे सटकर बने मकान और बगल से सटकर गुजर रही हाई टेंशन लाइन अमित इस हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गए और इसके बाद अमित सड़क पर नीचे गिर गए थे। मृतक युवक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था बड़े भाई अंकेश व उनके पिता मैनेजर चौहान भी मजदूरी करते हैं। दो छोटे भाई अभिषेक व अखिलेश अभी पढ़ाई करते हैं चार भाइयों में किसी की शादी अभी नहीं हुई है। मां गीता देवी रो रो कर बेहाल है विद्युत विभाग के एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है परिजनों को विभाग की तरफ से सहायता राशि नियम अनुसार दिलाई जाएगी। फिलहाल युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वही दोनों गांव पंचायत में भी मातम छा गया है।0
0
Report
पीलीभीत के बीसलपुर गांव में युवक में डेंगू की पुष्टि, बाकी सभी निगेटिव
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत की तहसील बीसलपुर के चौसर हरदोपट्टी गांव में युवक को डेंगू निकलने से मचा हड़कंप बरेली के निजी अस्पताल में युवक को कराया गया भर्ती CMO आलोक कुमार ने गांव का किया दौरा CHC अधीक्षक सहित स्वास्थ्य विभाग की कई टीमें गांव पहुंची डॉक्टरों ने गांव में 112 मरीज देखे,74 लोगों की जांच कराई गई सभी लोगों को जांचें निगेटिव निकली। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांव में निगरानी कर रही है0
0
Report
Advertisement
जालौन : पत्नी प्रेमी के साथ फरार, पति ने पुलिस से बरामदगी की गुहार
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में दो बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार, मासूम बच्चों को घर छोड़कर फरार हुई पत्नी, पीड़ित पति ने पुलिस से पत्नी को बरामद करने की लगाई गुहार, बीते 9 दिन से पत्नी व उसके प्रेमी की तस्वीर लेकर थाने के चक्कर काट रहा है पीड़ित पति, कोतवाली में सुनवाई न होने पर पति ने सुनाई आपबीती, पुलिस पर लगाए आरोप, 7 साल पहले मध्य प्रदेश के लहार में हुआ था दोनों का विवाह, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र का मामला।0
0
Report
बिरभूम में हरि सभा क्षेत्र के गोदाम से टू-व्हीलर बरामद, शिकायत दर्ज, जांच जारी
Noida, Uttar Pradesh:BIRBHUM (WEST BENGAL): RECOVERY OF DISABLED THREE-WHEELER VEHICLE FROM LIFE SHAH'S GODOWN IN HARI SABHA AREA, COMPLAINT LODGED WITH VDO OFFICE & POLICE OFFICIALS CONDUCT INSPECTION AT SITE.0
0
Report
भीनमाल में जानलेवा हमले के खिलाफ 36 समुदायों की बैठक, गिरफ्तारी की मांग
Jalore, Rajasthan:भीनमाल-जालोर भीनमाल के महावीर चौराहे पर युवक पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में रविवार को वाराहश्याम मंदिर भवन में 36 कौम के नागरिकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार सुबह 10 बजे उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें विभिन्न समाजों और व्यापारिक संगठनों के लोग भाग लेंगे। बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि भीनमाल जैसे शांत शहर में इस प्रकार की घटनाएं चिंता का विषय हैं और इससे आम नागरिकों में भय का माहौल बना है। लोगों ने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन को प्रभावी और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व महावीर चौराहे पर दुकान के बाहर बैठे एक व्यक्ति पर स्कॉर्पियो में सवार होकर आए बदमाशों ने कथित रूप से जानलेवा हमला किया था। आरोप है कि पहले युवक पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया गया और बाद में लोहे के सरियों से हमला कर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस इस मामले में अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 5 वाहनों को जब्त कर चुकी है। बैठक में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सांवलाराम देवासी, ओमप्रकाश महेश्वरी, विजय सिंह राव सहित विभिन्न समाजों और संगठनों के कई लोग मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
