Back
फरीदाबाद में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना लॉन्च, महिलाओं के लिए बड़ा आर्थिक तोफा
NSNARENDER SHARMA
Sept 25, 2025 13:03:49
Faridabad, Haryana
फरीदाबाद में शुरू हुई दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना, केंद्रीय राज्य मंत्री ने की जिला स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत।
एंकर- हरियाणा की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आर्थिक सहयोग देने के लिए आज से फरीदाबाद में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना ऐप की शुरुआत की गई। जिला स्तरीय कार्यक्रम एनआईटी विधानसभा में आयोजित हुआ, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, एनआईटी विधायक सतीश भागना और बडकल विधायक धनेश अदलखा मौजूद रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के दिनों में भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा प्रदेश की बहनों से ₹2100 प्रति माह देने का वादा किया था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना के पहले चरण की शुरुआत आज से हो चुकी है और एक नवंबर से प्रदेश की लगभग 20 लाख महिलाओं के बैंक खातों में यह राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। इसका लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिनकी सालाना आय 1 लाख रुपए तक है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता से किए वादों को निभाने में विश्वास रखती है और यही अंतर कांग्रेस और भाजपा की राजनीति में है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तेलंगाना, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक मदद देने का वादा किया था, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी एक रुपये की मदद नहीं दी। इसी तरह पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भी महिलाओं से ₹1100 प्रति माह देने का वादा किया था, लेकिन आज तक उस पर अमल नहीं हुआ।
बाइट- कृष्ण पाल गुर्जर, केंद्रीय राज्य मंत्री
कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं से जो वादा किया था, उसे पूरा करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना से महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी और वे छोटे-मोटे घरेलू खर्चों को खुद संभाल पाएंगी। साथ ही यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।
बाइट- कृष्ण पाल गुर्जर, केंद्रीय राज्य मंत्री
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NKNished Kumar
FollowSept 25, 2025 16:00:490
Report
AGAbhishek Gour
FollowSept 25, 2025 16:00:420
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowSept 25, 2025 16:00:320
Report

0
Report
0
Report
0
Report
2
Report
3
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowSept 25, 2025 15:46:140
Report
0
Report
0
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowSept 25, 2025 15:45:290
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowSept 25, 2025 15:45:220
Report
0
Report
0
Report