icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
431001
MKMANISH KUMAR17 Sept 2025, 02:30 am

औरंगाबाद में खाद के लिए भिड़ंत: घंटों लाइन, मारपीट, लाइव वीडियो वायरल

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद जिला मुख्यालय का बिस्कोमान परिसर अचानक उस वक्त रणक्षेत्र में तब्दील हो गया जब एक अदद खाद की बोरी के लिए घंटों से लाइन में लगे किसान आपस में भीड़ गए। जमकर घूंसे लात चले जिसमें कई लोगों को चोटें भी आईं और आधे घंटे तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही । इस बीच पुलिस कहीं भी नजर नहीं आई और लोग बेखौफ होकर काफी देर तक मारपीट करते रहे । किसान आपस में क्यों उलझ गए,इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है मगर लोग पूछ रहे हैं कि जिले में यदि खाद की किल्लत है तो कालाबाजारी में ऊंचे दामों पर खाद कैसे मिल जा रहा है।इस बारे में जब डीएम से बात की गयी तब उन्होंने कहा कि फिलहाल खाद की कोई किल्लत नहीं है । उन्होंने सितंबर महीने में अबतक 2 लाख बैग खाद के वितरण का हवाला देते हुए कहा कि जो भी खाद की कालाबाजारी करते पकड़े जाएंगे , उनपर सख्त कार्रवाई की जायेगी । बाइट - 1-संजीव नारायण,किसान। बाईट-2-श्रीकांत शास्त्री, डीएम, औरंगाबाद नोट-मारपीट का लाइव वीडियो है
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top