Back
BSAP जवान मदन कुमार का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
PKPrashant Kumar
Sept 25, 2025 13:17:26
Munger, Bihar
मुंगेर: सड़क दुर्घटना में घायल बीएसएपी जवान का निधन, दी गई अंतिम विदाई
मुंगेर: जिले के हेमजापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवकुंड निषाद टोला निवासी लाल बिहारी महतो के पुत्र और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) बल के जवान मदन कुमार का इलाज के दौरान निधन हो गया। वे तीन माह पूर्व वैशाली में ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जानकारी के अनुसार, जवान मदन कुमार करीब तीन माह पूर्व वैशाली जिले में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान 11 जून को ड्यूटी से लौटते समय उनकी बाइक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। घटना के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए पटना के मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां कई दिनों तक उनकी हालत नाजुक बनी रही। चिकित्सकों ने लगातार प्रयास किया, लेकिन पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो पाए। कुछ दिन पूर्व उन्हें बेहतर देखरेख और सुविधा के लिए मुंगेर के सफियाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक जवान के दो पुत्र एवं एक पुत्री हैं मृतक की पत्नी विद्या कुमारी का रो रो कर बुरा हाल है।मृतक जवान के निधन की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव शिवकुड पहुंची, परिजनों सहित पूरे गांव में मातम छा गया। सुबह से ही उनके घर पर लोगों का तांता लग गया। ग्रामीणों ने बताया कि मदन कुमार बचपन से ही गंभीर और जिम्मेदार प्रवृत्ति के थे। वे पुलिस बल में भर्ती होकर हमेशा देश और समाज की सेवा करना चाहते थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार ही नहीं, पूरे इलाके को गहरा आघात पहुंचा है जवान मदन कुमार को उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। स्थानीय हेमजापुर थाना पुलिस द्वारा शव को तिरंगे में लपेटकर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों और पुलिस अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जवान को अंतिम यात्रा के दौरान सैकड़ों लोग शामिल हुए। चारों ओर “मदन कुमार अमर रहें” और “भारत माता की जय” के नारे गूंजते रहे। वही मृतक जवान के 9 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार ने मुखाग्नि दिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement

0
Report
0
Report
0
Report
2
Report
3
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowSept 25, 2025 15:46:140
Report
0
Report
0
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowSept 25, 2025 15:45:290
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowSept 25, 2025 15:45:220
Report
0
Report
0
Report
BSBhanu Sharma
FollowSept 25, 2025 15:36:390
Report
HGHarish Gupta
FollowSept 25, 2025 15:36:070
Report
HGHarish Gupta
FollowSept 25, 2025 15:35:590
Report