Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna803213

बिहार बंद: NH 31 पर राजद कार्यकर्ताओं का जाम, आम लोगों को परेशानी!

CRCHANDAN RAI
Jul 09, 2025 08:03:08
Barh, Bihar
बाढ़ अनुमंडल में चुनाव आयोग के गहन मतदाता पुनरीक्षण के खिलाफ इंडी गठबंधन के बिहार बंद का मिला जुला असर देखने को मिला। बाढ़ में सुबह राजद कार्यकर्ताओं ने जलगोविंद और कचहरी चौक पर NH 31 जाम कर दिया। वहीं मोकामा में बाहुबली पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के प्रभाव के कारण बाजार बंद रहा। ट्रेन सेवा पूरी तरह से बंद से मुक्त रहा। वहीं नेशनल हाइवे और फोरलेन पर कम ही गाड़ियां देखने को मिली। बख्तियारपुर में राजद विधायक अनिरुद्ध कुमार के समर्थकों ने कुछ जगहों पर बाजार बंद कराया और एक दो जगहों पर सड़क पर आगजनी भी की। बाढ़ में राजद, कांग्रेस और भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने सुबह जल गोविंद चौक पर NH-31 जाम कर आवागमन को बाधित कर दिया। इंडी गठबंधन के कार्यकर्ता हाथों में झंडा बैनर लेकर NH 31 पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। राजद की जिला अध्यक्ष नमिता नीरज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ NH 31 पर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही थी। जाम से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। राजद जिलाध्यक्ष नमिता नीरज ने गहन वोट पुनरीक्षण कार्य को दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि हम जनता की लोकतांत्रिक लड़ाई को सड़क से लेकर संसद तक लड़ेंगे। वहीं बाढ़ प्रशासन भी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पूरी तरह से अलर्ट है। हर चौक चौराहे पर पुलिस के जवान स्थिति पर नजर रखे हैं। है। वहीं बख्तियारपुर में राजद विधायक अनिरुद्ध यादव के समर्थक सुबह से NH 31 पर जाम लगाए हैं। बाजार पर थोड़ा बहुत बंदी का असर दिख रहा है। प्रशासन के अलर्ट होने के कारण प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण है।आम लोग भी ऑफिस से छुट्टी मिलने के बाद मीट शॉप पर भीड़ लगाए हैं। वे पूरी तरह से छुट्टी का आनंद घर पर अपने परिजनों के साथ मनाने की तैयारी में हैं। वहीं लोजपा पशुपति गुट के पूर्व सांसद सूरजभान सिंह का गृह क्षेत्र होने के कारण मोकामा बाजार पर बंदी का असर दिख रहा है। ट्रेन, नेशनल हाइवे और बख्तियारपुर मोकामा फोरलेन पर आवागमन पहले की तरह चालू है। बाइट नमिता नीरज, जिलाध्यक्ष, राजद कन्हैया सिंह, नेता, लोजपा पशुपति गुट अन्य कार्यकर्ता
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top