Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Narsinghpur487001

सावन माह की शुरुआत: भक्तों का उमड़ा सैलाब शिव मंदिरों में!

DVDinesh Vishwakarma
Jul 14, 2025 11:38:06
Narsinghpur, Madhya Pradesh
एंकर - आज भगवान भोलेनाथ का पवित्र सावन मास की शुरुआत हुई। जिसमें सावन के पहले सोमवार को सुबह से ही नगर के शिव मंदिरों में जोर-जोर से तैयारी की गई। और सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लग गया जहां विशेष पूजा अर्चना के साथ रुद्राभिषेक होने लगे। नगर के बड़े पुल स्थित शिव मंदिर, काली मंदिर, नरसिंह मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को उमड़ने लगी। सावन का पहले सोमवार को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा गया। भोलेनाथ के दर्शन और पूजा करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में मंदिरों में आने लगे हैं। मंदिरों में जहां शिव पूजा के साथ मानस पाठ सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए जो पूरे सावन मास चलेंगे। सावन में शिव भक्तों के द्वारा अपने अपने घरों में रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप, भजन कीर्तन के साथ विशेष पूजा के आयोजन भी किए जाएगे। पंडित श्यामकृष्ण चौबे के अनुसार सावन भोलेनाथ का प्रिय माह है पूजा पाठ अनुष्ठान तीर्थ स्थल दर्शन से पुण्य कामों का खास फल मिलता है सावन मास भक्तों के लिए बहुत ही शुभ फलदायक माना गया है। बाइट - 1,2,3
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top