Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hoshangabad461001

किसान ने अनाज से बनाए अंतरिक्ष यात्रियों के अनोखे पोर्ट्रेट!

AGAbhishek Gour
Jul 14, 2025 14:08:39
Narmadapuram, Madhya Pradesh
एंकर नर्मदापुरम- सुपरली के रहने वाले किसान योगेंद्र पाल सिंह सोलंकी ने अंतरिक्ष में गए शुभांशु शुक्ला और उनके साथी पैगी विलसन,सवोस उज्जानवास्की और टेगो कापूर के विभिन्न अनाजों से पोर्ट्रेट तैयार किए हैं। किसान ने धान,तिलख,बाजरा,रागी,अलसी राजगीरा और खसखस का उपयोग करके इन पोट्रेटो को तैयार किए हैं। दरअसल जिस दिन भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और उनके साथ अंतरिक्ष में गए थे उसी दिन से किसान ने अनाज से उनके पोर्ट्रेट बनाना शुरू कर दिया था। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में 18 दिन बिताने और कई शोध करने के बाद अब शुभांशु शुक्ला और उनकी टीम सोमवार को अंतरिक्ष से धरती पर लौट के लिए रवाना हो चुकी है। तो उनके स्वागत के लिए किसान ने अनाज से पोर्ट्रेट तैयार किये हैं। योगेन्द्रपाल सिंह सोलंकी विगत 5 वर्षों से अनाजों से पोट्रेट बना रहे हैं। उन्होंने देश-विदेश के अनेक राष्ट्राध्यक्षों, प्रधानमंत्री मोदी जी और प्रदेश की अनेक हस्तियों के पोट्रेट बनाए हैं। वीओ01- योगेंद्र पाल सिंह सोलंकी ने बताया कि अंतरिक्ष यात्रियों के पोट्रेट बनाने का उद्देश्य उनके सम्मान और उनके कार्यों को प्रदर्शित करना है। शुभांशु शुक्ला और उनके साथियों ने अंतरिक्ष में खेती पर अनेक रिसर्च किए हैं, जो भारत जैसे कृषि प्रधान देश के लिए महत्वपूर्ण है। बाइट- योगेन्द्रपाल सिंह सोलंकी ( सुपरली )
2
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top