Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Panchkula134108

गुरमीत राम रहीम पर आरोप: मुख्य गवाह ने मांगी सुरक्षा!

DRDivya Rani
Jul 13, 2025 15:33:42
Panchkula, Haryana
*PANCHKULA BIG BREAKING...... डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ अनुयायियों को नपुंसक बनाने के मामले में मुख्य गवाह और पीड़ित ने पंचकूला कोर्ट से मांगी सुरक्षा और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हाजिरी की अनुमति। साथ ही मुख्य गवाह और पीड़ित ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर धमकियों का आरोप लगाते हुए अमेरिका से शरण मांगी है। उन्होंने अनुरोध किया है की सुरक्षा कारणों से इस मामले में उनकी जिरह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जारी की जाए। लेकिन गुरमीत राम रहीम ने इस याचिका का विरोध किया है। आपको बता दे कि वर्ष 2015 में पीड़ित की याचिका के बाद सीबीआई ने डेरा प्रमुख के खिलाफ मामला दर्ज किया था और वर्ष 2018 में इस मामले में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। मुख्य गवाह और पीड़ित के वकील नव किरण सिंह ने आज जानकारी देते हुए बताया कि पंचकूला की निचली अदालत में पीड़ित ने बताया कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जान को खतरा होने के कारण वह जून 2024 में पत्नी और तीन बच्चों के साथ अमेरिका चले गए थे, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण पत्नी और बच्चों को भारत लौटना पड़ा था। साथ ही वर्ष 2015 में इस मामले को लेकर हरियाणा पुलिस ने जो सुरक्षा पीड़ित और उसके परिवार को दी थी वह भी 24 मई 2025 को वापस ले ली गई है। सुरक्षा की मांग को लेकर भी वकील नवकिरण सिंह के माध्यम से मुख्य गवाह ने पंचकूला कोर्ट में याचिका लगाई है। जानकारी के अनुसार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की मांग का विरोध करते हुए राम रहीम ने अपने वकील के माध्यम से तर्क दिया कि वर्चुअल पूछताछ से निष्पक्ष सुनवाई के उनके अधिकार का हनन होगा। उन्होंने शिकायतकर्ता पर अमेरिका में शरण और स्थाई निवास हासिल करने के लिए धमकी की कहानी गढ़ने का आरोप लगाया। आपको बता दें कि राम रहीम के साथ इस मामले में दो डॉक्टर भी आरोपी हैं। इस बीच सीबीआई ने पीड़ित द्वारा परिवार के लिए सुरक्षा की मांग पर जवाब देने के लिए अतिरिक्त समय मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 28 जुलाई को होगी।
2
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top