Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amethi227405

151 श्रद्धालुओं का जत्था वैद्यनाथ धाम के लिए रवाना, राज्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी!

RSRahul shukla
Jul 13, 2025 06:03:48
Amethi, Uttar Pradesh
151 श्रद्धालुओं का जत्था वैद्यनाथ धाम के लिए रवाना राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने दिखाई हरी झंडी सुल्तानगंज से कांवड़ लेकर जाएंगे देवघर अमेठी से बाबा वैद्यनाथ धाम देवघर दर्शन करने के लिए सैकड़ो श्रद्धालुओं का पहला जत्था जायस रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ जिसको राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने हरी झंडी दिखाई।डीजे की धुन पर श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने के बाद अलग अलग इलाक़ो से डीजे की धुन पर नाचते गाते जायस रेलवे स्टेशन पहुँचे जहाँ से वो वाराणसी सुल्तानगंज होते हुए देवघर जाएंगे। दरअसल सावन के महीने मव बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान का भोलेनाथ का दर्शन करने देवघर जाते है।आज तिलोई विधानसभा के अलग अलग इलाक़ो से 151 श्रद्धालु वैद्यनाथ धाम देवघर के लिए रवाना हुए।स्थानीय विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को रवाना किया।ये सभी श्रद्धालु ट्रेन से वाराणसी फिर सुल्तानगंज पहुचेंगे जहा से वो कांवर लेकर 150 किलोमीटर पैदल देवघर जाएंगे।श्रद्धालुओं ने आज इलाके के शिव मंदिरों का दर्शन किया उसके बाद डीजे को धुन पर नाचते गाते हुए जायस रेलवे स्टेशन पहुँचे जहा से ट्रेन से वाराणसी जायेंगे।
5
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top