262309
चंपावत में सादगी से मनाया गया 25वां राज्य स्थापना दिवस
Tanakpur, Uttarakhand:चंपावत जिले में 25वां राज्य स्थापना दिवस सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय समेत विभिन्न स्थानों पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। गौरलचौड मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय की अध्यक्षता में राज्य आंदोलनकारियों ने अपने अनुभव साझा किए और उत्तराखंड राज्य को अग्रणी बनाने के लिए सहयोग देने की बात कही। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी सुनाया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ऑपरेशन भगवान विष्णु: बोगस मूर्ति तस्करी पकड़ी, जयपुर CID ने आरोपी दबोचा
Jaipur, Rajasthan:ऑपरेशन भगवान विष्णु, बोगस ग्राहक बन मूर्ति तस्कर को पकड़ा, नेटवर्क का पता लगाया जा रहा जयपुर में सीआईडी-सीबी ने ठगी के एक ऐसे खेल का पर्दाफाश किया है, जिसमें अष्टधातु की मूर्ति को सोने की बताकर लाखों रुपये में बेचने की कोशिश की जा रही थी। सीआईडी-क्राइम ब्रांच ने बोगस ग्राहक बनकर जाल बिछाया और 3 लाख 10 हजार रुपये में सौदा तय होने के बाद आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। कार्रवाई को नाम दिया गया है-ऑपरेशन भगवान विष्णु। जयपुर में भगवान की मूर्ति के नाम पर ठगी का खेल और इस खेल को पकड़ने के लिए पुलिस ने खुद ग्राहक बनकर जाल बिछाया। सीआईडी-सीबी की स्पेशल टीम को सूचना मिली थी कि अब्दुल कादिर नाम का व्यक्ति एक पुरानी सोने की मूर्ति बेचने की कोशिश कर रहा है। मुखबिर की सूचना को विकसित किया गया..आरोपी की पहचान की गई...और फिर पुलिस के दो जवान बोगस ग्राहक बनकर आरोपी तक पहुंचे। पुलिस के अनुसार प्रारम्भिक रूप से देखने पर मूर्ति के सोने का नहीं होने का संदेह हुआ। हालांकि शुरुआत में मूर्ति की कीमत 10 लाख रुपये बताई गई। बोगस ग्राहक से बातचीत और मोलभाव के बाद सौदा 3 लाख 10 हजार रुपये में तय हो गया। इसके बाद गलतागेट थाना क्षेत्र में रकम लेकर आरोपी मूर्ति की डिलीवरी देने पहुंचा। पुलिस ने जाल पहले ही बिछा रखा था और जैसे ही पूरा सौदा हुआ, टीम ने आरोपी को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अब्दुल कादिर, निवासी सलेमपुर, करौली के रूप में हुई है।पुलिस ने उसके कब्जे से 21 इंच लंबा अष्टधातु का भगवान विष्णु का विग्रह बरामद किया है। जिसे सोने की मूर्ति बताकर ग्राहक को बेचने की कोशिश की जा रही थी। सौदे में इस्तेमाल 3 लाख 10 हजार रुपये भी पुलिस ने बरामद किए। पुलिस के मुताबिक रकम में ऊपर-नीचे के नोट असली थे, जबकि बाकी नोट भारतीय मनोरंजन बैंक के थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सौदा तय होने के बाद मंगलवार रात शहजाद के कहने पर अब्दुल समद ने उसे मूर्ति की डिलीवरी देने जयपुर भेजा था। इसके बदले उसे 10 हजार रुपये मिलने थे। अब पुलिस की जांच सिर्फ इस आरोपी तक सीमित नहीं है। सवाल ये है कि आखिर ये मूर्ति आई कहां से? किसने इसे सोने की बताकर बेचने का प्लान बनाया? और क्या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह काम कर रहा है? पुलिस अब मूर्ति को पुरातत्व विभाग के विशेषज्ञों से जांच करवाएगी। जांच में पता चलेगा कि मूर्ति कितनी पुरानी है और किस धातु से बनी है और क्या इसका कोई ऐतिहासिक या पुरातात्विक महत्व है。 वहीं पुलिस मूर्ति की खरीद-फरोख्त से जुड़े दूसरे लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है。 सीआईडी-सीबी और गलतागेट थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई पर पुलिस का दावा है कि समय रहते कार्रवाई कर न सिर्फ ठगी का खेल रोका गया, बल्कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश को भी नाकाम किया गया।0
0
Report
चौपारण में नकली सिगरेट के साथ कोलकाता कंपनी की छापेमारी, 2 लाख की बरामदगी
Hazaribagh, Jharkhand:चौपारण थाना क्षेत्र के जैन मंदिर के पास स्थित एक दुकान में आज कोलकाता से आई कंपनी के अधिकारियों ने चौपारण पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकान से भारी मात्रा में नकली सिगरेट बरामद की गई है। बरामद सिगरेट की कीमत लगभग *2 लाख रुपये* बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कंपनी के अधिकारियों को लंबे समय से नकली सिगरेट बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और जब्त सिगरेट की जांच की जा रही है。0
0
Report
CM मोहन यादव बोले अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर, सजा तक का संकेत
Sagar, Madhya Pradesh:सागर पहुंचे CM मोहन यादव, शराब कांड के पीड़ितों से की मुलाकात बोले- मेडिकल कॉलेज में सभी पीड़ितों से मुलाकात कर जाना हालचाल कांग्रेस शासनकाल में इतने कठोर कानून नहीं थे- CM यादव आरोपियों के अवैध अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर- मोहन यादव दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी कि दोबारा ऐसी गलती कोई नहीं करेगा आरोपियों पर लगी धाराओं में फांसी तक की सजा का प्रावधान- CM प्रशासन को कार्रवाई के लिए फ्री हैंड किया गया- मुख्यमंत्री प्रशासन और सामाजिक संगठनों के साथ चलेगा नशा मुक्ति अभियान कांग्रेस को नसीहत-ऐसे संवेदनशील मामलों में राजनीति नहीं, मिलकर करें काम बाइट/ मोहन यादव ( मुख्य मंत्री एमपी)0
0
Report
Advertisement
15 फीट विषैला सांप रेस्क्यू: स्कूल निदेशक ने जंगल में छोड़ा, बरसात में सतर्क रहें
Giridih, Jharkhand:बगोदर-सरिया रोड स्थित एक निजी स्कूल के निदेशक राहुल कुमार गुप्ता ने दिलेरी दिखाते हुए एक 15 फीट लंबे विषैले सांप को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया. बताया जा रहा है कि बगोदर बाजार स्थित यूको बैंक के सामने बीपू जयसवाल के बर्तन दुकान वाले मकान में अचानक एक विशाल विषैला सांप घुस गया था. सांप को देखकर घर में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर स्कूल के निदेशक राहुल कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और पूरी सुरक्षा का ख्याल रखते हुए सांप को सकुशल रेस्क्यू किया और उसे ले जाकर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया. शिक्षक राहुल गुप्ता ने बताया कि सांप बीपू जयसवाल के मकान में घुसा था, जिसे निकालकर जंगल में छोड़ दिया गया है. साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से बरसात के मौसम में सतर्क रहने की अपील की है.0
0
Report
रांची कोतवाली क्षेत्र में पानी टंकी गिरने से दो मजदूर दबे, एक की मौत
Ranchi, Jharkhand:रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मारवाड़ी कॉलेज के आसपास उसे वक्त अफरा तफरी मच गई जब लोगों को एक जोरदार आवाज सुनाई पड़ी। मालूम हुआ की जिला स्कूल परिसर के सामने एक मैदान के पास बड़ी सी पानी की टंकी है जो मलबे में तब्दील हो गई है। जानकारी के मुताबिक उसे पानी की टंकी के ऊपर कुछ मजदूर काम कर रहे थे और उसे डिमोलिश किया जा रहा था लेकिन जब टंकी गिरी तो दो मजदूरों को उसमें दबने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी मौके प्रमौजूद हैं और लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अब तक की जानकारी के मुताबिक एक मजदूर की बॉडी मलबे से निकाली गई है और आगे की कारवाई जारी है। जिला स्कूल वाटर टावर परिसर में 1 लाख गैलन क्षमता वाले ESR और UGR का पुराना पानी की टंकी है जिसके ढांचे को हटाकर उसकी जगह 3 लाख इम्पीरियल गैलन क्षमता वाले आरसीसी अंडरग्राउंड रिजर्वायर और 21 मीटर ऊंचे एलिवेटेड सर्विस रिजर्वायर का निर्माण किया जाना है। परियोजना के तहत मौजूदा 1 लाख गैलन क्षमता वाले ESR और UGR के साथ पंप हाउस व अन्य छोटे ढांचों को भी हटाया जाएगा।परियोजना का क्रियान्वयन मां कृपा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है, जबकि इसकी निगरानी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, रांची जोन द्वारा की जानी है।0
0
Report
गोपालगंज में कृष्ण जन्मोत्सव के बाद छठियार कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री शामिल
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में कृष्ण जन्माष्टमी के बाद छठियार का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी शामिल हुए व जिलेवासियों को कृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी। आज बुधवार को महमदपुर बाजार में एक निजी मैरेज हॉल में कृष्ण जन्मोत्सव छठियार का आयोजन किया गया था जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि सत्य व सनातन इसी के लिए भाजपा जानी जाती है। आज भाजपा नेता के द्वारा बड़े रूप में भगवान कृष्ण के छठियार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए हम भी कार्यक्रम में शामिल हुए व भगवान कृष्ण से सबकी सुख समृद्धि की कामना की।0
0
Report
Advertisement
अठावले बोले: नवरात्रि-गरबा में मुस्लिमों के प्रवेश पर आधिकारिक फैसला नहीं
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले बिलासपुर दौरे पर पहुंचे। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने महाराष्ट्र में नवरात्रि और गरबा पंडालों में मुसलमानों की एंट्री को लेकर चल रही बयानबाजी पर अपनी राय रखी।रामदास अठावले ने कहा कि मुसलमानों को नवरात्रि या गरबा से दूर रखने का कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है। उनके मुताबिक, इस तरह की बातें कुछ लोगों के बयान हैं और वे ऐसे बयानों से बिल्कुल सहमत नहीं हैं। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का संविधान लागू है, जो हर धर्म के व्यक्ति को अपने त्योहार स्वतंत्रता के साथ मनाने का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि भारत में हिंदू और मुसलमानों के बीच हमेशा से भाईचारा रहा है और संविधान का सम्मान करते हुए इस तरह की बयानबाजी से बचना चाहिए।रामदास अठावले का बयान ऐसे समय आया है, जब महाराष्ट्र में नवरात्रि और गरबा आयोजनों में मुस्लिमों की भागीदारी को लेकर राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज है।महाराष्ट्र में गरबा पंडालों को लेकर विश्व हिंदू परिषद की अपील सामने आई है। विश्व हिंदू परिषद ने नवरात्रि के दौरान गरबा पंडालों में मुस्लिमों के प्रवेश को लेकर आयोजकों से सतर्कता बरतने और मुस्लिमों को गरबा पंडालों से दूर रखने की बात कही है।वीएचपी की ओर से कहा गया है कि नवरात्रि और गरबा धार्मिक आस्था से जुड़े आयोजन हैं और आयोजकों को पंडालों की पवित्रता और सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। संगठन ने गरबा आयोजकों से पहचान सुनिश्चित करने और मुस्लिम युवकों को पंडालों में प्रवेश नहीं देने की अपील की है।वीएचपी की इस अपील के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक बहस तेज हो गई है। इसी मुद्दे पर बिलासपुर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि मुसलमानों को नवरात्रि और गरबा से दूर रखने का कोई आधिकारिक निर्णय नहीं हुआ है और वे ऐसे बयानों से सहमत नहीं हैं। अठावले ने संविधान का हवाला देते हुए कहा कि देश के हर नागरिक को अपने धर्म और त्योहारों को मनाने की स्वतंत्रता है।0
0
Report
चक Road खाली कराने पर पुलिस-सपा में हंगामा; बुलडोजर से तहसील टीम पहुँची
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर चक रोड खाली कराए जाने को लेकर पुलिस व सपा नेताओं में जमकर हुई तू तू मैं मैं एक विद्यालय के प्रबंध तंत्र ने चक रोड पर बना रखी थी कई दुकानें बुलडोजर लेकर पहुंची तहसील टीम से सपा कार्यकर्ताओं की हुई तू तू मैं मैं मौके पर भारी पुलिस बल रहा मौजूद पुलिस ने कुछ सपा कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार सपा नेता रचना सिंह के नेतृत्व में पहुंचे थे कई कार्यकर्ता अरोल थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
योगी फाइल पंकज के लिए: नए दस्तावेज़ सामने आ गए
Noida, Uttar Pradesh:योगी फाइल पंकज के लिए0
0
Report
Advertisement
गोविंद गिरि महाराज बोले कृष्ण जन्मभूमि मामला कोर्ट फैसले से आगे की रणनीति
Noida, Uttar Pradesh:श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले पर गोविंद गिरि महाराज का बड़ा बयान राम जन्मभूमि और श्रीकृष्ण जन्मभूमि का विषय अलग-अलग—गोविंद गिरि महाराज श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मामला पूरी तरह न्यायालय के विचाराधीन 30 सितंबर को कोर्ट के फैसले को लेकर उम्मीद—गोविंद गिरि महाराज कोर्ट के फैसले के बाद आगे की रणनीति पर होगा विचार वकीलों के साथ औपचारिक बैठक कर आगे का निर्णय लिया जाएगा फिलहाल किसी आंदोलन या कारसेवा की योजना नहीं—गोविंद गिरि महाराज वर्तमान समय में आंदोलन की कोई आवश्यकता नहीं—गोविंद गिरि महाराज कोर्ट के फैसले के बाद ही अगला कदम तय होगा श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर लोगों का ध्यान आकर्षित करना जरूरी—गोविंद गिरि महाराज बैठक के अहम पॉइंट्स दिल्ली में श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट की अहम बैठक बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के उपाध्यक्ष गोविंद गिरि महाराज ने की अध्यक्ष महंत नित्य गोपाल दास वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में जुड़े ट्रस्ट के सभी सदस्य बैठक में मौजूद रहे श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की आगे की रणनीति पर चर्चा श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मंथन बैठक में आवश्यक निर्णय भी लिए गए हनुमान अंश फिल्म की निर्माता अनुप्रिया नागर का अभिनंदन पूज्य संत गोविंद देव जी महाराज और ट्रस्ट की ओर से सम्मान0
0
Report
विधायक महेश परमार की टिप्पणी पर राजनीतिक हलचल - खबर
Ujjain, Madhya Pradesh:विधायक महेश परमार की0
0
Report
बांसवाड़ा के 59 वार्डों में शांतिपूर्ण मतदान, 67.01% मतदान
Banswara, Rajasthan:59 वार्डो में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। 59 वार्डो में 67.01 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के बाद पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्र से रवाना हुई जो शहर के सूचना केंद्र में स्थित स्टॉन्ग रूम में पहुंच रही है, पोलिंग पार्टियों के सूचना केंद्र में पहुंचने के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ इंद्रजीत यादव, एसपी सुधीर जोशी भी पहुँचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। करीब 10 बजे तक सभी पोलिंग पार्टियां पहुँच जाएंगी और सभी को स्टॉन्ग रूम में सील किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
बाड़मेर नगर परिषद: बीजेपी- कांग्रेस के बीच बोर्ड किसके नाम?
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर नगर परिषद के नगरीय निकाय चुनाव में मतदान का दौर खत्म हो चुका है। अब शहर की सियासत में सबसे बड़ा सवाल यही है , 55 वार्डों में किसके सिर सजेगा जीत का ताज और कौन बनाएगा नगर परिषद में बोर्ड? बीजेपी के बाड़मेर जिलाध्यक्ष अनंत विश्नोई ने दावा किया है कि इस बार नगर परिषद में बीजेपी का बोर्ड बनेगा। यही दावा बीजेपी उपाध्यक्ष रमेश सिंह का हैं。 बीजेपी ने इस चुनाव में सभी 55 वार्डों में पूरी ताकत झोंकी और पार्टी के नेता व कार्यकर्ता लगातार मैदान में डटे रहे। वहीं कांग्रेस के लिए यह चुनाव इसलिए भी अहम है, क्योंकि पिछले लगातार तीन बोर्ड कांग्रेस के रहे हैं。 अब मुकाबला सिर्फ वार्ड जीतने का नहीं, बल्कि बोर्ड बनाने की बाजी का है。 मतदान पेटियों में बंद जनादेश अब किसके पक्ष में खुलता है, यह नतीजे ही तय करेंगे。 बीजेपी कांग्रेस का दावा अपनी जगह… असली फैसला बाड़मेर की जनता ने कर दिया है। अब इंतजार सिर्फ नतीजों का。 बाइट : अनंत विश्नोई, जिलाध्यक्ष बाड़मेर बीजेपी बाइट: रमेश सिंह इंदा, उपाध्यक्ष बीजेपी बाड़मेर0
0
Report
नगर पालिका चुनाव: बूथ 25 में सबसे अधिक मतदान, परिणाम किस दिशा में बदलेंगे?
Didwana, Rajasthan:एंकर जानकारी अनुसार सबसे ज्यादा बूथ संख्या 25 पर मतदान हुआ है जहां पर 89.32 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि सबसे कम बूथ संख्या 12 पर मतदान हुआ है जहां पर 66.09 प्रतिशत मतदान हुआ है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा, मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें भी देखने को मिलीं। मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया और नगर पालिका के 25 वार्डों से चुनाव मैदान में उतरे 91 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया। युवाओं के साथ-साथ महिलाओं और बुजुर्ग मतदाताओं में भी मतदान को लेकर उत्साह नजर आया। मतदान के दौरान प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्रों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की। मतदान के दौरान कहीं से भी किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। मतदान समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों और समर्थकों की धड़कनें बढ़ गई हैं। अब सभी की नजरें मतगणना और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। बोरावड़ के 25 वार्डों में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर नगर पालिका की नई तस्वीर तय करने की दिशा में अपना फैसला ईवीएम में दर्ज कर दिया है।0
0
Report
अरनोद में रिकॉर्ड मतदान, प्रतापगढ़ के पहले चरण निकाय चुनावों में उत्साह
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में बुधवार को प्रतापगढ़ नगर परिषद और अरनोद नगर पालिका में मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। शाम 6 बजे तक दोनों निकायों को मिलाकर 41,085 पंजीकृत मतदाताओं में से 33,064 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। संयुक्त मतदान प्रतिशत करीब 80.48 प्रतिशत रहा। अरनोद में 91.98 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि प्रतापगढ़ नगर परिषद में 78.81 प्रतिशत वोट पड़े। इस तरह अरनोद का मतदान प्रतिशत प्रतापगढ़ से 13.17 प्रतिशत अधिक रहा। प्रतापगढ़ नगर परिषद के 40 वार्डों के लिए 42 मतदान केंद्र बनाए गए थे। यहां कुल 35,895 मतदाताओं में से 28,290 ने मतदान किया। सुबह 10 बजे तक 18.91 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे 46.57 प्रतिशत और दोपहर 3 बजे तक 62.76 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अंतिम तीन घंटों में मतदान ने रफ्तार पकड़ी और शाम 6 बजे तक आंकड़ा 78.81 प्रतिशत पहुंच गया। प्रतापगढ़ में मतदान प्रतिशत के लिहाज से बूथ नंबर 39 सबसे आगे रहा। यहां 922 मतदाताओं में से 840 ने वोट डाला और मतदान प्रतिशत 91.11 प्रतिशत रहा। वहीं बूथ नंबर 15 पर सबसे कम 59.03 प्रतिशत मतदान हुआ, जहां 1,196 में से 706 मतदाताओं ने मतदान किया। दोनों बूथों के बीच मतदान प्रतिशत में 32.08 प्रतिशत का अंतर रहा। अरनोद नगर पालिका में मतदान को लेकर शुरुआत से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 20 वार्डों और 20 मतदान केंद्रों पर कुल 5,190 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 4,774 ने मतदान किया। यहां सुबह 10 बजे तक ही 35.97 प्रतिशत मतदान हो गया था। दोपहर 1 बजे आंकड़ा 68.48 प्रतिशत और दोपहर 3 बजे 83.99 प्रतिशत पहुंच गया। शाम 6 बजे तक अरनोद में 91.98 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। अरनोद के सभी 20 वार्डों में मतदान प्रतिशत 88 प्रतिशत से अधिक रहा। वार्ड नंबर 15 में सर्वाधिक 97.32 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 336 में से 327 मतदाताओं ने वोट डाला। वार्ड नंबर 7 में 96.86 प्रतिशत, वार्ड नंबर 2 में 96.17 प्रतिशत, वार्ड नंबर 14 में 95.45 प्रतिशत और वार्ड नंबर 3 में 93.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सबसे कम मतदान वार्ड नंबर 8 में भी 88.37 प्रतिशत रहा। इस तरह अरनोद के सबसे अधिक और सबसे कम मतदान वाले वार्ड के बीच सिर्फ 8.95 प्रतिशत का अंतर रहा। पूरे मतदान दिवस के आंकड़ों में भी अरनोद लगातार प्रतापगढ़ से आगे रहा। सुबह 10 बजे दोनों के बीच 17.06 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे 21.91 प्रतिशत और दोपहर 3 बजे 21.23 प्रतिशत का अंतर था। हालांकि शाम तक प्रतापगढ़ में मतदान की रफ्तार बढ़ने से अंतर घटकर 13.17 प्रतिशत रह गया।0
0
Report
Advertisement
