Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Thane410210
नवी मुंबई के तुर्भे में जनता मार्केट में आग लग गई, दुकानें जलने लगीं
SNSWATI NAIK
Mar 22, 2026 13:48:36
Navi Mumbai, Maharashtra
नवी मुंबई मधील तुर्भे येथील जनता मार्केट मद्ये आग लागली आहे, जनता मार्केट मद्ये दुकानाच्या तिसऱ्या मजल्यावर ही आग लागली आहे, अग्नीशमन दलाच्या गाड्या घटनास्थळी दाखल झाल्या आहेत ,इलेक्ट्रीकल तसेच प्लॅस्टिएक दुकानेचे समान असल्याने आग दुसऱ्या दुकानाला पसरली आहे।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DGDeepak Goyal
Mar 22, 2026 15:00:57
Jaipur, Rajasthan:जयपुर की शान आमेर किला के जलैब चौक में स्थित शिला माता मंदिर सिर्फ एक मंदिर नहीं, बल्कि आस्था, इतिहास और चमत्कार का अद्भुत संगम है। 16वीं शताब्दी में राजा मानसिंह प्रथम द्वारा स्थापित यह शक्तिपीठ कभी जयपुर राजपरिवार की आराध्य देवी का केंद्र रहा, तो आज आमजन की गहरी श्रद्धा का प्रतीक बन चुका है। कहा जाता है कि युद्ध हो या संकट—जिसने भी सच्चे मन से शिला माता को पुकारा, उसे विजय और राहत दोनों मिली। यही वजह है कि सदियों पुरानी यह आस्था आज भी उतनी ही मजबूत है। नवरात्रि के दिनों में यहां भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ता है, जहां हजारों श्रद्धालु माता के दरबार में hाजिरी लगाकर आशीर्वाद लेते हैं। इतिहास, परंपरा और अटूट विश्वास से जुड़ी इस दिव्य धाम की कहानी आज भी हर भक्त के मन में आस्था की नई ज्योत जलाती है।
0
comment0
Report
STSATISH TAMBOLI
Mar 22, 2026 15:00:44
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर सियासत तेज: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा विपक्ष पर जमकर बरसे धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान देते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला और कहा कि इस विषय पर प्रदेशभर में गंभीर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर जैसे कई जिलों में पिछले सरकार के रिकॉर्ड के अनुसार एक भी धर्मांतरण का मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि 1968 के प्रावधान के तहत धर्मांतरण की जानकारी देना अनिवार्य था, लेकिन कई मामलों में यह जानकारी नहीं दी जाती थी, जिससे क्षेत्रों में संघर्ष की स्थिति बनती जा रही थी। उन्होंने यह भी कहा कि कई स्थानों पर धर्मांतरण के कारण कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती थी। सुकमा के एसपी द्वारा जुलाई 2021 में जारी एक पत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय भी वर्ग संघर्ष बढ़ने की आशंका जताई गई थी, लेकिन पिछली सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। विजय शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार ने दृढ़ता के साथ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2026 लागू किया है, जिसे सदन में पारित किया जा चुका है और अब इसके नियम बनाकर इसे पूरी तरह लागू किया जाएगा। “ये छत्तीसगढ़ के पूरे समाज के चिंतन का विषय था, लेकिन विपक्ष ने सदन से बहिर्गमन कर दिया। वो बहिर्गमन नहीं, पलायन था। अगर वो इस पर बोलते तो उनका वोटबैंक प्रभावित होता, इसलिए उन्होंने चर्चा से दूरी बना ली।” फिलहाल इस मुद्दे पर सियासत तेज है और आने वाले दिनों में इस पर और भी घमासान देखने को मिल सकता है।
0
comment0
Report
Mar 22, 2026 14:57:49
Mau, Uttar Pradesh:

मिशन शक्ति फेज फाइव के द्वितीय चरण  के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक


मऊ के कोतवाली स्थित सहादतपुरा में मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक तृप्ति पांडेय , महिला आरक्षी और महिला पीआरडी ने महिलाओं व छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, साइबर हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 और एंबुलेंस सेवा 108 व 102 की उपयोगिता तथा उनके उपयोग की प्रक्रिया समझाई। पुलिस टीम ने बताया कि छेड़छाड़, उत्पीड़न, साइबर अपराध या घरेलू हिंसा जैसी किसी भी स्थिति में महिलाएं इन हेल्पलाइन नंबरों का निःसंकोच उपयोग कर सकती हैं। इसके अतिरिक्त, उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें सुरक्षा, स्वाभिमान और स्वावलंबन के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। पुलिस टीम ने स्पष्ट किया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना तथा समाज में उनके प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना है।

69
comment0
Report
Mar 22, 2026 14:53:22
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दिव्यांग महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है। दरअसल मामला गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के बुजुर्गा बाजार का है। बताया जा रहा है कि करंडा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी सविता देवी अपने बेटे के साथ बाइक से अपने मायके पहेतिया गांव जा रही थीं। इसी दौरान बुजुर्गा बाजार के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर पड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका दिव्यांग थीं और बेटे के साथ अपने मायके जा रही थीं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
182
comment0
Report
Mar 22, 2026 14:53:03
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी जालौन में अराजकतत्वों ने माहौल बिगाड़ने का किया प्रयास, अराजकतत्व ने शिवमंदिर में की तोड़फोड़, शिवलिंग और नंदी को किया खंडित, अराजकतत्व की शिवलिंग तोड़ते हरकत सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, शिवमंदिर में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी युवक को भीड़ ने दौड़ाया स्थानीय लोगों आरोपी को पकड़कर की जमकर पिटाई, पुलिसकर्मियों ने भीड़ से युवक का किया बचाव, आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ, सूचना पर मौके पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स, पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित, प्रशासन ने नए शिवलिंग-नंदी स्थापना का दिया आश्वासन, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के कालपी रोड का मामला। बाइट = प्रदीप कुमार बर्मा asp जालौन
170
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Mar 22, 2026 14:49:11
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग में प्रांतीय अतिथि शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निवास का घेराव करते हुए शिक्षकों ने स्थायीकरण, समान वेतन और अन्य सुविधाओं की मांग उठाई इस प्रदर्शन में कई जिलों से बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए. अतिथि शिक्षकों का कहना है कि वे नियमित शिक्षकों की तरह कक्षा शिक्षण, आईसीटी प्रशिक्षण, निर्वाचन कार्य, एनएसएस, बोर्ड परीक्षा ड्यूटी और मूल्यांकन जैसे सभी कार्य कर रहे हैं लेकिन उन्हें न तो स्थायी दर्जा मिल रहा है और न ही समान वेतन मिल रहा है इरना ही नही बताया गया कि उन्हें छुट्टी भी नही मिलती जिसके कर्म कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो वही छत्तीसगढ़ प्रांतीय अतिथि शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने बताया कि वे सत्र 2015-16 से लगातार सेवाएं दे रहे हैं वही इस प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा जैसा पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा.
111
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Mar 22, 2026 14:48:53
Barh, Bihar:बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट पर प्रत्येक बुधवार को बनारस की तर्ज पर गंगा महा आरती का आयोजन किया जाता है। आज गंगा महाआरती का विधिवत शुभारंभ निशांत कुमार ने किया। जेडीयू की सदस्यता लेने के बाद वे पहली बार बख्तियारपुर पहुंचे थे। हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ सीढ़ी घाट पर गंगा आरती में शामिल होने मौजूद थी। निशांत कुमार पूरे गंगा आरती के दौरान वहां मौजूद रहे। गंगा आरती के दौरान प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद रहा। गंगा घाट पर महिलाओं ने सैकड़ों दीपक प्रज्वलित कर आरती की। श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग कर गंगा घाट को सुरक्षित कर दिया गया था। लोग घाट पर लगे टीवी स्क्रीन पर भी गंगा आरती का दर्शन करते दिखे।
52
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Mar 22, 2026 14:48:38
Jaipur, Rajasthan:*शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने किया ग्राम पंचायतो का औचक निरीक्षण, सीकर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को चार्जशीट जयपुर- पंचायती राज मंत्री आज चूरू जिले के एकदिवसीय प्रवास पर रतनगढ़ पहुंचे! जयपुर से चूरू जाते समय शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने विभिन्न ग्राम पंचायतो का दौरा किया और सफाई व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया! शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री सबसे पहले सीकर जिले की ग्राम पंचायत ठीकरिया पहुंचे,इसके बाद मंत्री पंचायत समिति पलसाना की ग्राम पंचायत रेवासा पहुंचे! रेवासा में पूरे गांव में गंदगी के अंबार लगे देखकर मंत्री मदन दिलावर भड़क गए! उन्होंने ग्रामीणों को बुलाकर पूछा कि गांव में रोज झाड़ू निकलता है क्या? पंचायत की तरफ से सफाई कर्मी आते हैं क्या? इस पर ग्रामीणों ने मंत्री को बताया कि कोई भी झाड़ू लगाने नहीं आता है और ना ही कोई कचरा उठाने गाड़ी आती है! इसके बाद शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर पंचायत समिति पिपराली की ग्राम पंचायत बाजोर पहुंचे! पूरे गांव में पानी फैला हुआ था जगह-जगह कीचड़ और रास्ते जाम थे! गांव के मुख्य सड़क पर ही गंदगी और कचरे की ढेर लगे थे! गांव के मुख्य सड़क पर ही गंदगी और कचरे की ढेर लगे थे! जिसे देखकर मंत्री मदन दिलावर ने तुरंत जिला परिषद सीकर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को फोन किया! श्री दिलावर ने पूछा कि आप कभी गांव में जाते हो? कभी किसी पंचायत समिति में दौरा कर उसकी सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया है? मंत्री ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी से सवाल किया कि मैं गांव-गांव घूम के आ रहा हूं सभी जगह गांव में गंदगी के ढेर लगे मिले हैं!झाड़ू और सफाई की व्यवस्था नहीं हो रही है! गर्मी का मौसम आने वाला है,इस गंदगी से गांव में बीमारी फैल गई लोगों को हैजा हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा? तुम्हारा बी डी ओ कभी गांव में जाता नहीं है? मंत्री ने नाराज होकर कहा कि अब मैं सबके खिलाफ कार्रवाई करूंगा! शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री ने जिला परिषद सीकर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को चार्जशीट देने तथा पंचायत समिति पलसाना एवं पंचायत समिति पिपराली के विकास अधिकारी तथा अतिरिक्त विकास अधिकारी को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं! इसके अलावा स्वच्छता अभियान के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर एवं स्वच्छता प्रभारी को भी सस्पेंड करने के आदेश मंत्री मदन दिलावर ने दिए हैं! मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि 2 साल से लगातार कहने के बाद भी यदि गांव में सफाई नहीं हो रही है, तो मैं जिम्मेदार उच्च अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करूंगा! और यदि स्वच्छता के पैसों को किसी अन्य कार्य में खर्च किया गया होगा तो उसकी वसूली भी संबंधित जिम्मेदार अधिकारी से करूंगा! note-file attched 2c
63
comment0
Report
PPPoonam Purohit
Mar 22, 2026 14:48:16
Shivpuri, Madhya Pradesh:शिवपुरी: होटल कर्मचारी पर जानलेवा हमला, पेट्रोल पंप विवाद की रंजिश में घूसों-डंडों से पीटा. शिवपुरी. शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक होटल कर्मचारी के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है. पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को डंडों और लात-घूसों से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुराने विवाद का बदला. मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की जड़ 31 जनवरी को गांधी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के दौरान हुई कहासुनी है. उस समय हारिश मिर्जा नामक युवक के साथ मारपीट हुई थी, जिसका बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया. कचरा फेंकने गया था कर्मचारी, रास्ते में घेरा. तुलसी नगर निवासी 23 वर्षीय अविनाश बाल्मीक, जो होटल गैलेक्सी में हाउसकीपिंग का काम करता है, रविवार दोपहर करीब 1 बजे होटल का कचरा फेंककर लौट रहा था. तभी गली के कोने पर हारिश मिर्जा ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ उसे रोक लिया. जातिसूचक गालियां और मारपीट. फरियादी अविनाश ने बताया कि आरोपियों ने उसे देखते ही जातिसूचक गालियां देना शुरू कर दिया. विरोध करने पर उन्होंने डंडों और लात-घूंसे से हमला कर दिया. इस हमले में अविनाश के सिर, आंख, कान और हाथों में गंभीर चोटें आई हैं. छीना-झपटी के दौरान अविनाश की सोने की बाली और चांदी की चेन भी कहीं गिर गई. CCTV में कैद हुई वारदात. हमले के बाद आरोपी अविनाश को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर पीड़ित की जान बचाई. कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी हारिश मिर्जा और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस घटना के CCTV फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है.
145
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Mar 22, 2026 14:47:51
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग पुलिस ने रविवार को ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया है पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने इन सटोरियों के पास से करोड़ों के अवैध कारोबार का खुलासा किया है जो आधुनिक तकनीक व सोशल मीडिया के माध्यम से अपना कारोबार चला रहे थे पुलिस ने मौके से एक लाख रुपए नकद, 16 मोबाइल, 1 लैपटॉप अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया है. वी/ओ- दरअसल भिलाई के जामुल नालंदा स्कूल के पीछे सुंदर विहार कॉलोनी फेस-2 स्थित एक किराए के मकान में संगठित ऑनलाइन सट्टा गिरोह के संचालन की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस टीम ने तवरित कार्यवाही करते हुए मौके पर दबिश दी जहां आरोपियों को ऑनलाइन सट्टा संचालन करते हुए पकड़ा गया जांच में पाया गया कि आरोपीगण द्वारा ड्रैगन टाइगर, अंदर-बाहर, तीन पत्ती, टेनिस, फुटबॉल एवं रूलेट जैसे खेलों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था इसके लिए बाकायदा आईडी भी उपलब्ध भी कराते थे मोबाइल एवं लैपटॉप के माध्यम से सट्टा खिलाया जाता था गिरोह द्वारा विभिन्न सिम कार्ड एवं म्यूल बैंक खातों के माध्यम से अवैध लेन-देन को छिपाने के प्रयास में थे। पुलिस की प्राथमिक जांच में जानकारी लगी कि आरोपी प्रतिदिन 3 से 7 लाख तक के लेन-देन एवं करोड़ों रुपये के अवैध कारोबार का संचालन किया जा रहा था पुलिस ने इनके पास से एक लाख नगद,16 मोबाइल,एक लैपटॉप,7 बैंक पासबुक समेत इलेक्ट्रॉनिक साम्रगी बरामद की है पकड़े आरोपी में पोषण निषाद,योगेश विश्वकर्मा,गौरव तिवारी,संजय जायसवाल,चुनेश निषाद,विक्रम उर्फ विक्की सिंह और उदल शामिल है छावनी सीएसपी प्रशांत सिंह पैकरा ने बताया कि किराए के मकान पर दबिश देकर कार्यवाही की गई जहां से 7 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया और नगदी बैंक पासबुक और ऑनलाइन में इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक सामग्री बरामद किया है सभी आरोपियों के खिलाफ जुवा अधिनियम एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है. बाईट -प्रशांत पैकरा सीएसपी छावनी
180
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 22, 2026 14:47:37
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन सिंहस्थ महाकुंभ के पहले 13 अखाड़ों में दिखी दो फाड़, बहुमत के आधार पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महानिर्वाणी अखाड़े के रविन्द्र पूरी महाराज, महानिर्वाणी अखाड़े के रविन्द्र पुरी महाराज को 8 अखाड़ों का समर्थन, रविन्द्र पूरी महाराज ने प्रेसवार्ता कर कहा लिखित और चयनित आधार पर मुझे 8 अखाड़ों को समर्थन, निर्वाणी अनि अखाड़े में संतो का हुआ समागम, 8 अखाड़ों के सन्त हुए शामिल, उज्जैन में वर्ष 2028 में सिंहस्थ महाकुंभ आयोजित होने वाला है। सिंहस्थ को लेकर जहां एक और सरकार और प्रशासन बड़े स्तर पर तैयारी कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर साधु संतों में दो फाड़ दिखाई दे रही है। देश के 13 अखाड़े में से 8 अखाड़ों का समर्थन महानिर्वाणी अखाड़े के रविंद्र पूरी महाराज को मिला है। इन अखाड़ों में 1- महानिर्वाणी अखाड़ा, 2- अटल अखाड़ा, 3-निर्मल अखाड़ा, 4- नया उदासी अखाड़ा, 5- बड़ा उदासीन अखाड़ा, 6-निर्वाणी अणि अखाड़ा, 7- दिगंबर अणि अखाड़ा और 8-निर्मोही अणि अखाड़ा शामिल है। इस प्रकार बहुमत के आधार पर अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महा निर्वाणी अखाड़े के रवींद्र पुरी महाराज ही होंगे। यहां बता दे की शेष 5 अखाड़े का समर्थन निरंजनी अखाड़े के रवींद्र पुरी महाराज को है इसलिए वह भी अपने आप को अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष बताते हैं। दरअसल आज उज्जैन के मंगलनाथ मार्ग स्थित निर्वाणी अणि अखाड़ा में संतों का समागम हुआ। संतो के इस समागम में 13 में से 8 अखाड़ों के साधु संत शामिल हुए । खास बात यह रही कि यहां हरिद्वार से पहली बार आए महानिर्वाणी अखाड़े के संत रवींद्र पुरी महाराज का स्वागत सम्मान किया गया। आयोजन के पश्चात संत रवींद्र पुरी महाराज ने मीडिया से चर्चा की । उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि वे खुद वर्तमान में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष हैं। उनके साथ में निर्मोही अणि अखाड़े के राजेंद्र दास सचिव है। उन्हें लिखित और चयनित दोनों रूपों में 13 में से 8 अखाड़े का समर्थन प्राप्त है । अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद चार संप्रदाय से मिलकर बनी है। जिसमें सन्यासी, उदासीन, वैष्णव और निर्मल शामिल है। इन चारों संप्रदाय के अखाड़े उनके नेतृत्व वाली अखाड़ा परिषद में शामिल है। वे खुद अखाड़ा परिषद के चुने गए अध्यक्ष हैं। सिंहस्थ कुंभ के आयोजन को लेकर कहा कि अधिकारियों से सूक्ष्म चर्चा हुई है। लगातार अधिकारियों के संपर्क में रहेंगे। विकास कार्यों में सरकार को अखाड़ा परिषद का समर्थन है. बाइट-- रवींद्र पुरी महाराज (महा निर्वाणी अखाड़ा) ,अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद
155
comment0
Report
Advertisement
Back to top