275101
फूल-मालाओं की गूंज और कार्यकर्ताओं का जोश—मऊ में गौसेवा आयोग सदस्य भानु प्रकाश पाण्डे का स्वागत
Mau, Uttar Pradesh:जिला मऊ से गौसेवा आयोग उत्तर प्रदेश सरकार से नामित सदस्य भानु प्रकाश पाण्डे का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अतिथियों का का स्वागत क्रम बढुवा गोदाम से शुरू होकर महाकवि पंडित श्याम नारायण पांडे जी के मूर्ति पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। उसके उपरांत गाड़ियों का काफिला गृहस्ट प्लाजा स्थित सभागार में पहुंचा जहां पर भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल माला, अंगवस्त्र तथा पुष्पगुच्छ से भानु प्रकाश पांडे का स्वागत किया। कार्यक्रम को आगे शुभारंभ करते हुए दीप प्रज्वलन अतिथिओं द्वारा किया गया।सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत के बाद भानु प्रकाश ने भाव विभोर होकर सबका आभार व्यक्त किया तथा अपने कर्तव्यों को आत्मसात करने के लिए प्रतिबद्धता दोहराई। गौ रक्षा विभाग कानपुर प्रांत की उपाध्यक्ष तथा गौ सेवा आयोग उत्तर प्रदेश सरकार के अध्यक्ष माननीय श्री श्याम बिहारी गुप्ता जी की धर्मपत्नी श्रीमती मंजू गुप्ता जी ने भी अपने उद्बोधन में गाय की महत्ता तथा उपयोगिता का महत्व बताया मुख्य अतिथि प्रोफेसर गुरु प्रसाद सिंह जी ने अपने ओजस्वी भाषण में उपस्थित सभी जनमानस को बहुत अधिक मात्रा में प्रभावित किया दूसरे शब्दों में कहा जाए तो सम्मोहित कर लिया। जमीन से जुड़ी हुई बातें लोगों को बहुत प्रभावित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद डॉक्टर संतोष सिंह जी ने अपने उद्बोधन में ग्रामीण जीवन तथा वर्तमान में जो अंधदौड है उसके दुष्प्रभाव को बहुत प्रभावी तरीके से उनको इंगित किया। उनका उद्बोधन बहुत ही सारगर्भित रहा। उन्होंने भानु प्रकाश पांडे की प्रशंसा करते हुए उनको उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी। संचालक मनोज सिंह ने चिर परिचित अंदाज में शानदार संचालन कल का प्रदर्शन किया। मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय नारायण शर्मा जी जिला उपाध्यक्ष श्री संजय पांडे जी पूर्व महामंत्री आनंद सिंह जी जिला उपाध्यक्ष चुन्नू सिंह जी जिला मीडिया प्रभारी रितु लता पांडे जी रमेश राय जी जेपी ग्रुप के उद्यमी श्री शैलेंद्र मिश्रा जी दयानंद चौहान जी प्रवीण पाठक जी संजीव दुबे जी जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग अरविंद पांडे जी आदर्श उपाध्याय जी तुषार उपाध्याय जी अमित त्रिपाठी जी शुभम त्रिपाठी जी प्रभंजन पांडे जी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता इस कार्यक्रम की भव्यता के साक्षी बने।0
0
Report
275101
- मऊ में मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़: स्कूल वैन में जानवरों की तरह ठूंस-ठूंसकर भरे गए बच्चे
Mau, Uttar Pradesh:मऊ में मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़: स्कूल वैन में जानवरों की तरह ठूंस-ठूंसकर भरे गए बच्चे, वीडियो वायरल होने पर भड़के लोग0
0
Report
275101
भाई के अपहरण के आरोप और पुलिस की जबरन सुलह पर पीड़िता ने उठाए गंभीर सवाल
Mau, Uttar Pradesh:भाई के अपहरण के आरोप और पुलिस की जबरन सुलह पर पीड़िता ने उठाए गंभीर सवाल वही पीड़िता ने मीडिया से बात चित में दी जानक्री0
0
Report
Advertisement
275101
महिला से छिनैती करने वाले शातिर बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से गिरफ्तार
Mau, Uttar Pradesh:प्रकाश पाण्डेय/मऊ मऊ। जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। यह बदमाश पिछले सप्ताह एक महिला के साथ हुई छिनैती की घटना में वांछित था। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जमीन बेरुकी की तरफ घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी, जिसमें थानाध्यक्ष बाल-बाल बचे। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर इलाज के लिए सीएचसी रतनपुरा में भर्ती कराया। 5 सितंबर को की थी छिनैती गिरफ्तार बदमाश की पहचान मयंक उर्फ प्रिंस यादव (23) पुत्र ओमप्रकाश यादव (निवासी टेघुनिया गोविंदपुर, थाना घोसी) के रूप में हुई है। मयंक घोसी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसने 5 सितंबर को चकरा-जमीनसहरुल्ला मार्ग पर अपने साथियों के साथ मिलकर एक महिला से कान की बाली छीन ली थी। दो साथी हुए फरार अंधेरे का फायदा उठाकर मयंक के दो साथी मौके से फरार हो गए। उनकी पहचान राजा राजभर और लाला उर्फ योगेन्द्र राजभर (दोनों निवासी रसड़ी, थाना घोसी) के रूप में हुई है। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने मामले में बीएनएस और आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा की गई बरामदगी: मौके se 1 अवैध तमंचा (315 बोर) 1 जिंदा कारतूस और 1 खोखा (315 बोर) 1 खोखा कारतूस (9mm) लूटी गई 1 जोड़ी पीली धातु की कान की बालीघटना में प्रयुक्त होंडा शाइन मोटरसाइकिल 1 की-पैड मोबाइल फोन बरामद आरोपी का है लंबा आपराधिक इतिहास मयंक उर्फ प्रिंस एक शातिर अपराधी है। उस पर मऊ जिले के दोहरीघाट, मधुबन और सरायलखंसी थानों में चोरी, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत आधा दर्जन से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।0
0
Report
