Back
मदन दिलावर ने ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था सुधार के लिए चार्जशीट जारी की
ACAshish Chauhan
Mar 22, 2026 14:48:38
Jaipur, Rajasthan
*शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने किया ग्राम पंचायतो का औचक निरीक्षण, सीकर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को चार्जशीट
जयपुर- पंचायती राज मंत्री आज चूरू जिले के एकदिवसीय प्रवास पर रतनगढ़ पहुंचे! जयपुर से चूरू जाते समय शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने विभिन्न ग्राम पंचायतो का दौरा किया और सफाई व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया!
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री सबसे पहले सीकर जिले की ग्राम पंचायत ठीकरिया पहुंचे,इसके बाद मंत्री पंचायत समिति पलसाना की ग्राम पंचायत रेवासा पहुंचे! रेवासा में पूरे गांव में गंदगी के अंबार लगे देखकर मंत्री मदन दिलावर भड़क गए! उन्होंने ग्रामीणों को बुलाकर पूछा कि गांव में रोज झाड़ू निकलता है क्या? पंचायत की तरफ से सफाई कर्मी आते हैं क्या? इस पर ग्रामीणों ने मंत्री को बताया कि कोई भी झाड़ू लगाने नहीं आता है और ना ही कोई कचरा उठाने गाड़ी आती है!
इसके बाद शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर पंचायत समिति पिपराली की ग्राम पंचायत बाजोर पहुंचे! पूरे गांव में पानी फैला हुआ था जगह-जगह कीचड़ और रास्ते जाम थे! गांव के मुख्य सड़क पर ही गंदगी और कचरे की ढेर लगे थे! गांव के मुख्य सड़क पर ही गंदगी और कचरे की ढेर लगे थे! जिसे देखकर मंत्री मदन दिलावर ने तुरंत जिला परिषद सीकर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को फोन किया! श्री दिलावर ने पूछा कि आप कभी गांव में जाते हो? कभी किसी पंचायत समिति में दौरा कर उसकी सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया है? मंत्री ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी से सवाल किया कि मैं गांव-गांव घूम के आ रहा हूं सभी जगह गांव में गंदगी के ढेर लगे मिले हैं!झाड़ू और सफाई की व्यवस्था नहीं हो रही है! गर्मी का मौसम आने वाला है,इस गंदगी से गांव में बीमारी फैल गई लोगों को हैजा हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा? तुम्हारा बी डी ओ कभी गांव में जाता नहीं है? मंत्री ने नाराज होकर कहा कि अब मैं सबके खिलाफ कार्रवाई करूंगा!
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री ने जिला परिषद सीकर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को चार्जशीट देने तथा पंचायत समिति पलसाना एवं पंचायत समिति पिपराली के विकास अधिकारी तथा अतिरिक्त विकास अधिकारी को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं!
इसके अलावा स्वच्छता अभियान के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर एवं स्वच्छता प्रभारी को भी सस्पेंड करने के आदेश मंत्री मदन दिलावर ने दिए हैं!
मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि 2 साल से लगातार कहने के बाद भी यदि गांव में सफाई नहीं हो रही है, तो मैं जिम्मेदार उच्च अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करूंगा! और यदि स्वच्छता के पैसों को किसी अन्य कार्य में खर्च किया गया होगा तो उसकी वसूली भी संबंधित जिम्मेदार अधिकारी से करूंगा!
note-file attched 2c
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RNRajesh Nilshad
FollowMar 22, 2026 15:46:510
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 22, 2026 15:46:330
Report
SPSATYENDRA PARMAR
FollowMar 22, 2026 15:46:220
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 22, 2026 15:45:580
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 22, 2026 15:45:410
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 22, 2026 15:45:20Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:BHOPAL
गुना एसपी हितिका वसल को बनाया गया
विकास मिश्रा बने सीधी कलेक्टर आदेश जारी
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 22, 2026 15:45:110
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 22, 2026 15:35:30318
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 22, 2026 15:35:21219
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 22, 2026 15:35:07307
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowMar 22, 2026 15:34:51284
Report
TSTripurari Sharan
FollowMar 22, 2026 15:34:07249
Report
PSPramod Sinha
FollowMar 22, 2026 15:33:17252
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 22, 2026 15:32:52380
Report