Back
उज्जैन सिंहस्थ: 8 अखाड़ों ने रविंद्र पूरी महाराज को समर्थक घोषित किया
ASANIMESH SINGH
Mar 22, 2026 14:47:37
Ujjain, Madhya Pradesh
उज्जैन
सिंहस्थ महाकुंभ के पहले 13 अखाड़ों में दिखी दो फाड़,
बहुमत के आधार पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महानिर्वाणी अखाड़े के रविन्द्र पूरी महाराज,
महानिर्वाणी अखाड़े के रविन्द्र पुरी महाराज को 8 अखाड़ों का समर्थन,
रविन्द्र पूरी महाराज ने प्रेसवार्ता कर कहा लिखित और चयनित आधार पर मुझे 8 अखाड़ों को समर्थन,
निर्वाणी अनि अखाड़े में संतो का हुआ समागम, 8 अखाड़ों के सन्त हुए शामिल,
उज्जैन में वर्ष 2028 में सिंहस्थ महाकुंभ आयोजित होने वाला है। सिंहस्थ को लेकर जहां एक और सरकार और प्रशासन बड़े स्तर पर तैयारी कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर साधु संतों में दो फाड़ दिखाई दे रही है। देश के 13 अखाड़े में से 8 अखाड़ों का समर्थन महानिर्वाणी अखाड़े के रविंद्र पूरी महाराज को मिला है। इन अखाड़ों में 1- महानिर्वाणी अखाड़ा, 2- अटल अखाड़ा, 3-निर्मल अखाड़ा, 4- नया उदासी अखाड़ा, 5- बड़ा उदासीन अखाड़ा, 6-निर्वाणी अणि अखाड़ा, 7- दिगंबर अणि अखाड़ा और 8-निर्मोही अणि अखाड़ा शामिल है। इस प्रकार बहुमत के आधार पर अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महा निर्वाणी अखाड़े के रवींद्र पुरी महाराज ही होंगे। यहां बता दे की शेष 5 अखाड़े का समर्थन निरंजनी अखाड़े के रवींद्र पुरी महाराज को है इसलिए वह भी अपने आप को अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष बताते हैं।
दरअसल आज उज्जैन के मंगलनाथ मार्ग स्थित निर्वाणी अणि अखाड़ा में संतों का समागम हुआ। संतो के इस समागम में 13 में से 8 अखाड़ों के साधु संत शामिल हुए । खास बात यह रही कि यहां हरिद्वार से पहली बार आए महानिर्वाणी अखाड़े के संत रवींद्र पुरी महाराज का स्वागत सम्मान किया गया।
आयोजन के पश्चात संत रवींद्र पुरी महाराज ने मीडिया से चर्चा की । उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि वे खुद वर्तमान में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष हैं। उनके साथ में निर्मोही अणि अखाड़े के राजेंद्र दास सचिव है। उन्हें लिखित और चयनित दोनों रूपों में 13 में से 8 अखाड़े का समर्थन प्राप्त है । अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद चार संप्रदाय से मिलकर बनी है। जिसमें सन्यासी, उदासीन, वैष्णव और निर्मल शामिल है। इन चारों संप्रदाय के अखाड़े उनके नेतृत्व वाली अखाड़ा परिषद में शामिल है। वे खुद अखाड़ा परिषद के चुने गए अध्यक्ष हैं।
सिंहस्थ कुंभ के आयोजन को लेकर कहा कि अधिकारियों से सूक्ष्म चर्चा हुई है। लगातार अधिकारियों के संपर्क में रहेंगे। विकास कार्यों में सरकार को अखाड़ा परिषद का समर्थन है.
बाइट-- रवींद्र पुरी महाराज (महा निर्वाणी अखाड़ा) ,अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PCPranay Chakraborty
FollowMar 22, 2026 15:35:300
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 22, 2026 15:35:210
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 22, 2026 15:35:070
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowMar 22, 2026 15:34:510
Report
TSTripurari Sharan
FollowMar 22, 2026 15:34:070
Report
PSPramod Sinha
FollowMar 22, 2026 15:33:170
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 22, 2026 15:32:520
Report
SSsubhash saheb
FollowMar 22, 2026 15:32:340
Report
PSPrashant Shukla
FollowMar 22, 2026 15:32:150
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 22, 2026 15:32:020
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 22, 2026 15:31:490
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 22, 2026 15:31:380
Report
0
Report
737
Report
862
Report