Back
विदिशा: जिंद बाबा चबूतरे की खुदाई से आस्था विवाद, गड़ा धन निकालने के आरोप
DSDeepesh shah
Feb 25, 2026 15:02:35
Vidisha, Madhya Pradesh
जनसुनवाई में जिंद बाबा के 200 वर्ष पुराने धार्मिक स्थल के चबूतरे को जेसीबी मशीन से खोदकर क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीण एवं शिकायतकर्ता द्वारका प्रसाद शर्मा ने कलेक्ट्रेड पहुंचकर कलेक्टर अंशुल गुप्ता को बताया की 6 फरवरी 2026 की शाम 7 बजे से रात 10 बजे के बीच कुछ लोगों ने सुनियोजित तरीके से चबूतरे को 10 से 15 फीट गहरा खोद डाला। शिकायत के अनुसार मौके पर एक जेसीबी, एक कार, 3–4 मोटरसाइकिलें तथा करीब 10–15 लोग मौजूद थे। ग्रामीणों का कहना है कि यह खुदाई गड़ा धन निकालने की नीयत से की गई। शिकायतकर्ता ने कहा कि घटना स्थल पर मेरे साथ आदेश जैन और त्रिलोक सेन भी मौके पर थे उन्होंने इस घटना क्रम का पूरा वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि घटना के संबंध में आवाज उठाने पर उसके पुत्र को आदेश जैन ने फोन पर धमकी दी की शिकायत एसपी से करके क्या कर लोगे, मेरे पास रिकॉर्डिंग है, मैं तुम्हें क्यों दूं तुम कौन होते हो, आदेश जैन की ऑडियो रिकॉर्डिंग मेरे पास मोबाइल में सुरक्षित है, उन्होंने बताया रात्रि 10:00 के आसपास घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई थी, पुलिस मौके पर पहुंची, किंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। 9 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी लिखित शिकायत दी जा चुकी है। इसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई इसलिए आज में न्याय की मांग को लेकर कलेक्ट्रेड पहुंचा और इस पूरे घटनाक्रम की उच्च स्तरीय की मांग की है, एवं ग्रामीणों ने प्रशासन से मोबाइल लोकेशन व कॉल डिटेल की जांच की भी मांग की है जिससे कि इस पूरे घटनाक्रम की सच्चाई जनता के सामने आ सके। और गड्ढा लगाकर गढा धन निकालने के उद्देश्य से जिंद बाबा के चबूतरे को तोड़ा गया ऐसी घटना को अंजाम देने वाले लोगों के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाए। राजस्व विभाग से भूमि की नपती, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तथा धार्मिक स्थल के पुनर्निर्माण की मांग की है। मामला 이제 केवल भूमि विवाद नहीं, बल्कि क्षेत्र की आस्था से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा बन चुका है। इस संबंध में एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता का आवेदन प्राप्त हुआ है, आवेदन के आधार पर थाना प्रभारी जांच के आदेश दे दिये है, जांच के पश्चात जो भी तथ्य सामने आएंगे जांच के पश्चात कारवाई की जायेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 25, 2026 16:17:060
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 25, 2026 16:16:370
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 25, 2026 16:16:190
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 25, 2026 16:16:080
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowFeb 25, 2026 16:15:440
Report
0
Report
1
Report
0
Report
PTPreeti Tanwar
FollowFeb 25, 2026 16:03:430
Report
PTPreeti Tanwar
FollowFeb 25, 2026 16:03:300
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 25, 2026 16:03:060
Report
0
Report
YMYadvendra Munnu
FollowFeb 25, 2026 16:02:230
Report