Back
समस्तीपुर में दिनदहाड़े बड़ी चोरी: छत से घुसे चोरों ने गोदरेज लॉकर तोड़ा, 10 लाख के आभूषण-नगदी
MKMANTUN KUMAR ROY
Feb 25, 2026 16:16:08
Bihar
समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आजाद नगर वार्ड संख्या-35 में डॉ. दुर्गा मेहता से उत्तर वाली गली में बुधवार की दोपहर दिनदहाड़े एक बंद घर से चोरों ने करीब 10 लाख रुपये मुल्य के आभूषण समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली। इसको लेकर पीड़ित राम दयाल राय के पुत्र रमेश कुमार राय ने मुफस्सिल थाने में आवेदन दिया है। पीड़ित ने बताया कि वह शहर के हाॅस्पीटल रोड में दवा दुकान संचालित करते हैं। बुधवार को उनका लड़का आर्यन भी दुकान पर उनके साथ था। करीब तीन बजे उनकी पत्नी खाना देने दुकान पर पहुंची। इस दौरान उसने घर के दरवाजे पर ताला भी लगाया। लेकिन इस बीच करीब तीन बजे दिनदहाड़े छत के रास्ते से घर में प्रवेश कर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकान से घर पहुंचने पर उनके बेटे ने ताला खोला तो घर का सामान बिखरा देखा। इसके बाद चोरी की सूचना उसने अपने पिता को दी। पिता ने घर पहुंचकर डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी। पीड़ित ने बताया कि चोर घर के भीतर दाखिल हुए और गोदरेज का लाॅकर तोड़कर सामानों की चोरी कर ली। साथ ही पूरे घर में रहे सभी सामानों को बिखेर कर खोजबीन की। पीड़ित के बेड आदि का गराज भी खंगाला है। पीड़ित रमेश कुमार राय ने बताया कि चोरों ने करीब दस लाख रुपये के सामानों पर हाथ साफ कर दिया। इसमें साढ़े तीन लाख रुपये नगदी और पीड़ित के पत्नी के सोना और चांदी के आभूषण शामिल है। पीड़ित ने बताया कि दो मंगटीका, सात जोड़ी कान का झुमका, सात पीस सोना का नथिया, एक मंगलसूत्र, दो पीस हनुमान जी का चकती, दो पीस काली जी कि चकती, दस पीश चांदी का सिक्का, कान का टोप्स, चार जोड़ी पायल, दो पीस अंगुठी, आठ पीस पैर की अंगूठी, दो घड़ी समेत अन्य सामान की चोरी कर ली गयी। इधर, घटना के संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DRDamodar Raigar
FollowFeb 25, 2026 17:31:150
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 25, 2026 17:31:040
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowFeb 25, 2026 17:30:440
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 25, 2026 17:30:310
Report
AGAdarsh Gautam
FollowFeb 25, 2026 17:30:160
Report
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 25, 2026 17:19:050
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 25, 2026 17:18:500
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 25, 2026 17:18:290
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 25, 2026 17:18:110
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowFeb 25, 2026 17:17:540
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowFeb 25, 2026 17:17:360
Report
DGDebabrata Ghosh
FollowFeb 25, 2026 17:15:430
Report
0
Report
RKRohit Kumar
FollowFeb 25, 2026 17:02:400
Report