Back
फ्लाईओवर के नीचे 16 खंभों वाला मंदिर: आस्था, संघर्ष और जनसहयोग की कहानी
DSDeepesh shah
Mar 26, 2026 12:30:33
Vidisha, Madhya Pradesh
एंकर - बड़े बाजार से खाई के प्रवेश द्वार पर… जहां बस्ती हैं और किले तक जाने का रास्ता हुआ करता था… आज वहीं आस्था का एक खास केंद्र बना हुआ है।
यहां आज फ्लावर के किले का प्रवेश द्वार है वह पहले खाई का प्रवेश द्वार था. उसके नीचे चबूतरे पर प्राचीन देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित थीं, जहां वर्षों से पूजा-अर्चना और नवरात्रि में विशेष अनुष्ठान होते थे।
आबादी बढ़ने पर फ्लाईओवर निर्माण के दौरान इन प्रतिमाओं को हटाकर मंदिर बनाने और राशि देने का आश्वासन दिया गया… लेकिन फ्लाईओवर बनने के बाद भी मंदिर का निर्माण नहीं हुआ।
करीब 5-6 साल इंतजार के बाद स्थानीय लोगों ने जनसहयोग से दूसरी जगह माता की स्थापना की… और आज करीब 12 वर्षों से यहां नियमित पूजा-अर्चना हो रही है।
एंकर - तस्वीरें चौंकाने वाली हैं… कहानी आस्था से जुड़ी है…
विदिशा शहर के बीचों-बीच फ्लाईओवर के नीचे बना ये मंदिर… जहां 16 खंभों के बीच विराजमान हैं मां विजयासन देवी… और मान्यता ऐसी कि जो भी यहां सच्चे मन से आता है, खाली हाथ नहीं लौटता।
नवरात्रि के इन पावन दिनों में यहां भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है… लेकिन इस मंदिर की कहानी सिर्फ आस्था की नहीं… संघर्ष और जिद की भी है।
वीओ-1 : खाई रोड… फ्लाईओवर के नीचे स्थित ये मंदिर “16 खंभा जय जगदंबा” के नाम से प्रसिद्ध है।
प्राचीन खंभों के बीच मां की प्रतिमा विराजमान है… और पास ही सदियों पुराना पीपल का पेड़… जिसकी जड़ में देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित हैं।
कहते हैं… कभी ये इलाका इतना सुनसान था कि यहां जंगली जानवर भी आया करते थे… लेकिन आज यही जगह आस्था का सबसे बड़ा केंद्र बन चुकी है।
बाइट – सुशील सोनी, पुजारन. ने बताया कि "यह मंदिर बहुत प्राचीन है और खाई में स्थित है। यहां जो भी भक्त सच्चे मन से कामना लेकर आता है, माता रानी उसकी हर इच्छा पूरी करती हैं।
नवरात्रि में यहां विशेष पूजा होती है और भक्तों की भारी भीड़ रहती है।
यह “16 खंभा जय जगदंबा” के नाम से प्रसिद्ध है, क्योंकि यहां 16 प्राचीन खंभे मौजूद हैं।
प्रतिमा भी अत्यंत प्राचीन है और इसकी महिमा निराली है।
वीओ-2 : लेकिन इस मंदिर की कहानी सिर्फ आस्था की नहीं… बल्कि संघर्ष की भी है।
स्थानीय लोगों का दावा है कि फ्लाईओवर बनने के दौरान यहां मौजूद पीपल का पेड़ और चबूतरा हटाया गया… और बदले में मंदिर निर्माण का वादा किया गया…
बाइट – गिरीश (स्थानीय निवासी)
ने बताया कि "यह मंदिर बड़े बाजार के पास फ्लाईओवर के नीचे स्थित है और काफी प्राचीन है।
जब फ्लाईओवर का निर्माण हुआ, तब हमने प्रशासन से कहा था कि यदि पीपल का पेड़ हटाया जा रहा है, तो मंदिर का निर्माण कराया जाए।
लेकिन कई सालों तक हमारी सुनवाई नहीं हुई।
तब लगभग 12 वर्ष पहले हमने जनसहयोग से यहां माता की स्थापना की और टीन शेड बनाकर मंदिर को व्यवस्थित किया।
आज भी हम चाहते हैं कि इस मंदिर को भव्य रूप दिया जाए।
वीओ-3 : स्थापना के दौरान विरोध और विवाद भी सामने आए… लेकिन आस्था के आगे हर बाधा छोटी पड़ गई… स्थानीय लोगों ने अपने दम पर मंदिर को खड़ा किया… और आज यहां रोजाना पूजा-अर्चना होती है।
बाइट – गोविंद देवलिया, इतिहासकार. ने बताया कि "यह मंदिर फ्लाईओवर बनने से पहले भी यहां मौजूद था, जहां पीपल के पेड़ के नीचे देवी की प्रतिमा स्थापित थी।
फ्लाईओवर निर्माण के समय प्रतिमा को स्थानांतरित किया गया और मंदिर निर्माण का आश्वासन दिया गया, लेकिन वह आज तक पूरा नहीं हो सका।
स्थानीय लोगों ने मिलकर यहां पुनः स्थापना की और अस्थायी ढांचा बनाकर मंदिर को सुरक्षित रखा।
प्रतिमा लगभग 300 से 400 वर्ष पुरानी प्रतीत होती है।
एंकर : तो ये है आस्था… संघर्ष… और चमत्कार की वो कहानी…
जहां 16 खंभों के बीच बसती है मां की शक्ति… और भक्तों का अटूट विश्वास।
अब सवाल ये है…
क्या प्रशासन इस आस्था को भव्य स्वरूप देगा… या फिर ये मंदिर यूं ही जनसहयोग के सहारे चलता रहेगा?
बाइट – सुशील सोनी, पुजारन.
बाइट – गिरीश (स्थानीय निवासी)
बाइट – गोविंद देवलिया, इतिहासकार.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSunny Kumar
FollowMar 26, 2026 13:36:590
Report
PJPrashant Jha2
FollowMar 26, 2026 13:36:520
Report
CRCHANDAN RAI
FollowMar 26, 2026 13:36:350
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 26, 2026 13:36:110
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 26, 2026 13:35:590
Report
KSKULWANT SINGH
FollowMar 26, 2026 13:35:480
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 26, 2026 13:35:270
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 26, 2026 13:35:120
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 26, 2026 13:34:47Noida, Uttar Pradesh:पटेलनगर में नाबालिग के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का प्रयास; आरोपी गिरफ्तार
0
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 26, 2026 13:34:330
Report
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 26, 2026 13:33:570
Report
0
Report
SSSHAILESH SHARMA
FollowMar 26, 2026 13:33:430
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 26, 2026 13:33:330
Report