Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Unnao209801

ट्रांसफार्मर के पास हुवा शॉर्ट सर्किट — चंद मिनटों में पान की दुकान खाक, 2 लाख का नुकसान

Mar 26, 2026 13:34:23
Unnao, Uttar Pradesh
उन्नाव के कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र अंतर्गत बिन्दा नगर चौकी क्षेत्र के अंबिकापुरम में राजधानी मार्ग पर स्थित पान की दुकान में गुरुवार सुबह करीब 3:00 बजे अचानक भीषण आग लग गई। दुकान ट्रांसफार्मर के नीचे रखी होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, यह दुकान अंबिकापुर निवासी गौरव तिवारी की थी। आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा लगभग 2 लाख रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। पीड़ित ने संतोष उर्फ कल्लू के खिलाफ कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर दुकान में आग लगने का आरोप लगया और कार्रवाई की मांग की है। वहीं नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बिजली विभाग के एक प्राइवेट कर्मी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के चलते ट्रांसफार्मर में आग लगी, जिससे दुकान भी चपेट में आ गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ANAnil Nagar1
Mar 26, 2026 14:33:44
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:रेटिंग में पीएम मोदी को बताया गया सबसे लोकप्रिय नेता, इधर कांग्रेस बोली पाकिस्तान इतना ताकतवर हो गया ईरान अमेरिका के बीच समझौता करवा रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हैं। अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म मॉर्निंग कंसल्ट के मार्च 2026 के सर्वेक्षण में उन्हें 68% अप्रूवल रेटिंग के साथ शीर्ष स्थान मिला है। पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने है。 कांग्रेस ने रेटिंग पर सवाल खड़े करने के साथ साथ पाकिस्तान की बढ़ती ताकत बताई पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा समझ नहीं आता कौनसी रेटिंग है देश पेट्रोल डीजल रसोई गैस सिलेंडर से जूझ रहा है ट्रंप कहता है समझौता पाकिस्तान करवाएगा पाकिस्तान भारत से बड़ा हो गया। भारत ईरान का समर्थन करता तो युद्ध भी बंद हो जाता और क्रेडिट भी भारत को मिलता और साथ ही पेट्रोल डीजल गैस की किल्लत नहीं होती गलत विदेश नीति की वजह से यह हो रहा है सब लोग परेशान है फिर भी रेटिंग 1 नंबर है न जाने कहां से आती है यह रेटिंग कौन लाता है। वही भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कांग्रेस का स्वभाव पाकिस्तान की गोद में बैठने का रहा है इंडिया फर्स्ट इंडियन फर्स्ट की नीति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चले। खाड़ी देशों में भारतीय नागरिकों को सुरक्षा देने का काम किया हमारे जहाज सब जगह से निकाल कर आ रहे हैं यह सब पॉसिबल इसलिए है क्योंकि नरेंद्र मोदी है तो मुमकिन है सब देश आपस में लड़ रहे हैं समाधान नहीं निकल पा रहा है कांग्रेस को खुश होना चाहिए कि हमारा नेतृत्व पीएम मोदी के हाथ में है।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 26, 2026 14:31:56
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Mar 26, 2026 14:31:08
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर में नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रयी ने आज दसवीं बोर्ड में टॉप करने वाले बच्चों को सम्मानित कर उनसे संवाद किया साथ ही उनको मोटिवेट किया। एसपी मैत्रयी सवाई माधोपुर में चार्ज लेने के बाद स्टूडेंट्स के लिए फिर मोटिवेशनल गुरु बनकर सामने आई है। एसपी ने गुरुवार को दसवीं कक्षा के टॉपर स्टूडेंट को सम्मानित किया। इस दौरान एसपी मैत्रयी ने सभी टॉपर्स स्टूडेंट्स के साथ संवाद भी किया और उन्हें मार्गदर्शन दिया। दरअसल सवाई माधोपुर एसपी ज्येष्ठा मैत्रयी 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी है। उनकी हॉबी स्टूडेंट्स को करियर के लिए गाइड करना है। वह अक्सर स्टूडेंट्स को मोटिवेट करती हुई भी नजर आती रही है। अब एक बार फिर एसपी ज्येष्ठा मैत्रयी नये शहर सवाई माधोपुर में अपने पुराने कलेवर में नजर आई। मिली जानकारी के अनुसार मैत्रयी ने वर्षा को 99%, अरिप्रा सिंघल को 99%, उत्कर्ष शर्मा को 98.83%, अवनी गुप्ता को 98.83%, काव्या खंडेलवाल को 98.67%, विशाल सेन को 98%, नव्या गुप्ता को 97.83%, अतुल मिश्रा को 97.67% अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया। इस दौरान एसपी मैत्रयी ने सभी स्टूडेंट्स को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और संवाद किया। इस दौरान एसपी ने सभी स्टूडेंट्स को अपने माता-पिता के संघर्ष और उनके सपने पूरे करने के लिए दिए बलिदान को सदैव याद रखते हुए इसी तरह सफलता के नये आयाम स्थापित करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ASP विजय सिंह मीणा भी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 26, 2026 14:30:50
Alwar, Rajasthan:अलवर में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, दो राहगीर गंभीर घायल , सीसीटीवी आया सामने अलवर जिले के बगड़ तिराहे थाना क्षेत्र स्थित बहाला स्टैंड पर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो पैदल जा रहे राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक श्यामवीर एमआईए क्षेत्र से बाइक लेकर बहाला स्टैंड की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह सड़क पार कर रहा था, तभी करीब 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्यामवीर करीब 10 फीट ऊपर उछल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस हादसे में वहां से गुजर रहे दो अन्य राहगीर भी कार की चपेट में आ गए, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
0
comment0
Report
MGMOHIT Gomat
Mar 26, 2026 14:30:24
Bulandshahr, Uttar Pradesh:युवक ने तमंचे में भरा कारतूस, पुलिस ने भेजा जेल बुलंदशहर में एक युवक का तमंचे में कारतूस भरने का वीडियो हुआ वायरल। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक तमंचे में कारतूस भरता देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्टिव हो गई, जिसके बाद इसकी पहचान कर पुलिस ने इसे जेल भेज दिया है। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया साइट्स पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में एक युवक तमंचे में कारतूस भरते देखा जा सकता है। इस वीडियो के वायरल होते ही जनपद पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस ने इसकी पहचान जहांगीराबाद के शादान अंसारी के रूप में हुई है। कोतवाली जहांगीराबाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार शाम को आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी की पहचान कर इसे जेल भेज दिया गया है।
0
comment0
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
Mar 26, 2026 14:30:15
Deoria, Uttar Pradesh:Deoria district में डीजल पेट्रोल के लिए लंबी लाइन लग रही है। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने गैलन में डीजल पेट्रोल देना बंद कर दिया है। इसी क्रम में एक अजीब तस्वीर सामने आई: एक व्यक्ति गैलन लेकर डीजल के लिए पहुँचा तो पेट्रोल पंप कर्मियों ने मना कर दिया। इसके बाद वह अपना जनरेटर लेकर पेट्रोल पंप पर पहुँच गया और कहा कि इसमें तेल भर दो। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वायरल वीडियो की गहन पड़ताल से यह Selampur तहसील क्षेत्र के हैरिया पेट्रोल पंप का निकला, जहाँ बगल में Flipkart डिलीवरी पॉइंट है। सुबह एक कर्मचारी पंप पर गैलन लेकर पहुँचा था, पर डीजल नहीं मिलने के कारण उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जनरेटर लेकर ही पेट्रोल पंप तक पहुँचा दिया।
0
comment0
Report
Mar 26, 2026 14:23:17
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव के शुक्लागंज में गुरुवार को दुर्गा अष्टमी के पावन दिन पर नगर गंगाघाट के ब्रह्म नगर में ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। मां दुर्गा के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक बनते हुए 51 श्रद्धालुओं ने अपने गालों में ‘सॉन्ग’ लगवाकर माता रानी की आराधना की। दर्द से भरे इस अनोखे तप में भी भक्तों के चेहरों पर भक्ति और संतोष की झलक साफ दिखाई दे रही थी। कार्यक्रम के आयोजक राकेश सिंह एवं सुनीता ने बताया कि माता का जवारा ब्रह्म नगर से पूरे विधि-विधान के साथ उठाया गया। यह आस्था यात्रा ब्रम्ह नगर,पोनी रोड राजधानी मार्ग के दुर्गा मंदिर से होते हुए प्रेम नगर के काली मंदिर तक जाएगी, जहां इसका समापन होगा। श्रद्धालुओं का कहना है कि जब मां अष्टभुजी उनकी मन्नतें पूरी करती हैं, तो वे इस कठिन साधना के माध्यम से अपना वचन निभाते हैं। गालों में ‘सॉन्ग’ लगवाना सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि मां के प्रति अटूट विश्वास, समर्पण और कृतज्ञता का प्रतीक है। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ी, “जय माता दी” के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। ढोल-नगाड़ों की थाप, भक्तों की आंखों में आंसू और दिल में अटूट आस्था—इन सबने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय और भावनात्मक बना दिया। यह दृश्य सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, विश्वास और भक्ति की वह मिसाल बना, जिसे देखकर हर किसी का सिर अपने आप माता के चरणों में झुक गया।
348
comment0
Report
Advertisement
Back to top