Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

पटेलनगर में नाबालिग के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का प्रयास; आरोपी गिरफ्तार

RRRakesh Ranjan
Mar 26, 2026 13:34:47
Noida, Uttar Pradesh
पटेलनगर में नाबालिग के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का प्रयास; आरोपी गिरफ्तार
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SDShankar Dan
Mar 26, 2026 14:34:49
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर पुलिस ने नशे के सौदागरो के खिलाफ की बड़ी कार्यवाई, मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार जैसलमेर में नशे के सौदागरो के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। जिला विशेष टीम और सांगड़ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जब्त मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला विशेष टीम प्रभारी भीमराव सिंह के नेतृत्व में तकनीकी इनपुट और आसूचना के आधार पर सांगड़ थाना पुलिस के साथ समन्वय कर 25 मार्च को कोडा क्षेत्र में दबिश देकर मादक प्रदार्थों लाखों रूपए बरामद कर तस्कर सदराम विश्नोई को गिरफ्तार किया है। एसपी अभिषेक शिवहरे ने प्रेसवर्ता आहूत कर मामले का खुलासा करते बताया कि जिले में नशे के सौदागरो के फैले मक्कडजाल पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सांगड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुमूलाई गांव स्थित एक खेत में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 310 ग्राम स्मैक, 140 ग्राम एमडीएमए, 3 किलो 260 ग्राम डोडा पोस्त और 2 लाख 70 हजार 800 रुपये नकद बरामद कर तस्कर सदराम विश्नोई उम्र 50, निवासी धोरीमन्ना जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया है। जो विगत 3 वर्षों से बतौर कृषक खेत में कार्यरत था, और वही से जैसलमेर के अलग-अलग हिस्सों में मादक प्रदार्थ बेचने का काम करता था। एसपी अभिषेक शिवहरे ने बताया कि आरोपी से बरामद मादक प्रदार्थो की अनुमानित कीमत 50 लाख रूपए के करीब है, और पूछताछ में दौरान इन नशीले प्रदार्थो का कनेशन बाड़मेर जिले से होना बताया है। आरोपी सादराम विश्नोई के दोनों पुत्र एनडीपीएस एक्ट में पकड़े जा चुके है। एक पुत्र धोरीमन्ना में मादक पदार्थ फैक्ट्री से जुड़ा पाया गया था, जबकि दूसरा पुत्र जैसलमेर में मादक पदार्थ के साथ पकड़ा गया था। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर सप्लाई नेटवर्क और अन्य तस्करों के बारे में जानकारी जुटा रही है। और मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाईट- अभिषेक शिवहरे, जिला पुलिस अधीक्षक, जैसलमेर
0
comment0
Report
ANAnil Nagar1
Mar 26, 2026 14:34:19
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल पुलिस विभाग में प्रमोशन पर रोक पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का बयान मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है नई भर्ती हो नहीं रही प्रमोशन हो नहीं रहे और जितनी भी वारदात हो रही है दूसरे राज्य की पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करती है, प्रमोशन और नई भर्ती नहीं होने के कारण हालात ऐसे हो रहे हैं। बाइट पीसी शर्मा, पूर्व मंत्री वही भाजपा ने कहा IPS हो या पुलिस कर्मी दूसरे राज्यों के मुकाबले हमारे यहां पर्याप्त है समय-समय पर पदोन्नति की जाती है अन्य राज्यों से हमारे हालात बेहतर है मध्य प्रदेश की पुलिस बेहतर काम करती है कांग्रेसी हमेशा अपराधियों के पक्ष में बात करते है। बाइट डॉ हितेश वाजपेई, प्रवक्ता भाजपा
0
comment0
Report
ANAnil Nagar1
Mar 26, 2026 14:33:44
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:रेटिंग में पीएम मोदी को बताया गया सबसे लोकप्रिय नेता, इधर कांग्रेस बोली पाकिस्तान इतना ताकतवर हो गया ईरान अमेरिका के बीच समझौता करवा रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हैं। अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म मॉर्निंग कंसल्ट के मार्च 2026 के सर्वेक्षण में उन्हें 68% अप्रूवल रेटिंग के साथ शीर्ष स्थान मिला है। पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने है。 कांग्रेस ने रेटिंग पर सवाल खड़े करने के साथ साथ पाकिस्तान की बढ़ती ताकत बताई पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा समझ नहीं आता कौनसी रेटिंग है देश पेट्रोल डीजल रसोई गैस सिलेंडर से जूझ रहा है ट्रंप कहता है समझौता पाकिस्तान करवाएगा पाकिस्तान भारत से बड़ा हो गया। भारत ईरान का समर्थन करता तो युद्ध भी बंद हो जाता और क्रेडिट भी भारत को मिलता और साथ ही पेट्रोल डीजल गैस की किल्लत नहीं होती गलत विदेश नीति की वजह से यह हो रहा है सब लोग परेशान है फिर भी रेटिंग 1 नंबर है न जाने कहां से आती है यह रेटिंग कौन लाता है। वही भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कांग्रेस का स्वभाव पाकिस्तान की गोद में बैठने का रहा है इंडिया फर्स्ट इंडियन फर्स्ट की नीति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चले। खाड़ी देशों में भारतीय नागरिकों को सुरक्षा देने का काम किया हमारे जहाज सब जगह से निकाल कर आ रहे हैं यह सब पॉसिबल इसलिए है क्योंकि नरेंद्र मोदी है तो मुमकिन है सब देश आपस में लड़ रहे हैं समाधान नहीं निकल पा रहा है कांग्रेस को खुश होना चाहिए कि हमारा नेतृत्व पीएम मोदी के हाथ में है।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 26, 2026 14:31:56
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Mar 26, 2026 14:31:08
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर में नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रयी ने आज दसवीं बोर्ड में टॉप करने वाले बच्चों को सम्मानित कर उनसे संवाद किया साथ ही उनको मोटिवेट किया। एसपी मैत्रयी सवाई माधोपुर में चार्ज लेने के बाद स्टूडेंट्स के लिए फिर मोटिवेशनल गुरु बनकर सामने आई है। एसपी ने गुरुवार को दसवीं कक्षा के टॉपर स्टूडेंट को सम्मानित किया। इस दौरान एसपी मैत्रयी ने सभी टॉपर्स स्टूडेंट्स के साथ संवाद भी किया और उन्हें मार्गदर्शन दिया। दरअसल सवाई माधोपुर एसपी ज्येष्ठा मैत्रयी 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी है। उनकी हॉबी स्टूडेंट्स को करियर के लिए गाइड करना है। वह अक्सर स्टूडेंट्स को मोटिवेट करती हुई भी नजर आती रही है। अब एक बार फिर एसपी ज्येष्ठा मैत्रयी नये शहर सवाई माधोपुर में अपने पुराने कलेवर में नजर आई। मिली जानकारी के अनुसार मैत्रयी ने वर्षा को 99%, अरिप्रा सिंघल को 99%, उत्कर्ष शर्मा को 98.83%, अवनी गुप्ता को 98.83%, काव्या खंडेलवाल को 98.67%, विशाल सेन को 98%, नव्या गुप्ता को 97.83%, अतुल मिश्रा को 97.67% अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया। इस दौरान एसपी मैत्रयी ने सभी स्टूडेंट्स को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और संवाद किया। इस दौरान एसपी ने सभी स्टूडेंट्स को अपने माता-पिता के संघर्ष और उनके सपने पूरे करने के लिए दिए बलिदान को सदैव याद रखते हुए इसी तरह सफलता के नये आयाम स्थापित करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ASP विजय सिंह मीणा भी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 26, 2026 14:30:50
Alwar, Rajasthan:अलवर में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, दो राहगीर गंभीर घायल , सीसीटीवी आया सामने अलवर जिले के बगड़ तिराहे थाना क्षेत्र स्थित बहाला स्टैंड पर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो पैदल जा रहे राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक श्यामवीर एमआईए क्षेत्र से बाइक लेकर बहाला स्टैंड की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह सड़क पार कर रहा था, तभी करीब 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्यामवीर करीब 10 फीट ऊपर उछल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस हादसे में वहां से गुजर रहे दो अन्य राहगीर भी कार की चपेट में आ गए, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top