Back
यमुनानगर रेलवे पेट्रोल पंप पर एडवोकेट से मारपीट, आरोपी पर कार्रवाई की मांग
KSKULWANT SINGH
Mar 26, 2026 13:35:48
Yamuna Nagar, Haryana
हरियाणा के यमुनानगर में एक रेलवे रोड स्थित पेट्रोल पंप पर एडवोकेट के साथ बदसलूकी व मारपीट का मामला सामने आया है। एडवोकेट का आरोप है कि पंप पर बाइक के टायर में हवा भरने को लेकर संचालक व उसके बेटे ने उसने थप्पड़ जड़ दिए। इतना ही नहीं उसे साइड में ले जाकर पेट्रोल डालकर जान से मारने की धमकी भी दी।
एडवोकेट आयुष शर्मा ने बताया कि मौके पर अपनी सीनियर साथियों व डायल 112 को bulाया गया, जिसके बाद मामला पुलिस चौकी तक पहुंच गया। पीड़ित ने शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि आरोपी पेट्रोल पंप मालिक, अपनी मुख्य न्यायाधीश तक पहुंच बताने की बात कहते हैं कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।
बार एसोसिएशन के प्रधान विक्रांत चौहान और बार एसोसिएशन के अन्य सदस्यों ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस मामले में जांच के बाद शाम तक मामला दर्ज करने की बात कह रही है। अगर शाम तक मामला नहीं दर्ज हुआ तो अनिश्चितकालीन हड़ताल और आंदोलन जैसा कदम उठाया जा सकता है।
शहरवासी एडवोकेट आयुष शर्मा ने बताया कि वह जगाधरी कोर्ट में करते हैं। बुधवार की रात को वह अपनी बाइक में तेल डलवाने के लिए रेलवे रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर गए थे, जहां पर उन्होंने बाइक में 210 रुपए का पेट्रोल डलवाया था। जब उन्होंने बाइक में हवा भरवाने के लिए गए तो वहां कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था जिसके चलते वह स्वयं हवा भरने लगे। इतने में पेट्रोल पंप का मालिक और उसका बेटा आए और उन्होंने उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की, जो सीसीटीवी कैमरे में भी नजर आ रहा है। और उसके बाद उसे जलाने की धमकी देते हुए कहा कि उनकी मुख्य न्यायाधीश तक पहुंच है उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
अब देखना होगा पुलिस शाम तक मुकदमा दर्ज करती है यहां या यह मामला आंदोलन का रूप ले लेगा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowMar 26, 2026 14:32:46Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर पूजन और हवन किया।
0
Report
ASArvind Singh
FollowMar 26, 2026 14:32:340
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 26, 2026 14:32:21Noida, Uttar Pradesh:जौनपुर कलियुगी बेटे का खूनी खेल शीलबट्टे से मां की हत्या, बचाने आई भाभी-भतीजी पर भी हमला
0
Report
RKRaj Kishore
FollowMar 26, 2026 14:32:090
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 26, 2026 14:31:560
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 26, 2026 14:31:18Noida, Uttar Pradesh:A mother witnessed the moment her baby walked for the first time while she was cleaning the house
0
Report
ASArvind Singh
FollowMar 26, 2026 14:31:080
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 26, 2026 14:30:500
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 26, 2026 14:30:240
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowMar 26, 2026 14:30:150
Report
348
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 26, 2026 14:21:13417
Report