Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Indore452007

इंदौर के EV चार्जिंग मामले में शॉर्ट सर्किट से 8 की मौत, बड़े खुलासे

YSYatnesh Sen
Mar 26, 2026 13:33:33
Indore, Madhya Pradesh
इंदौर के कनाड़िया रोड स्थित बृजेश्वरी एनएक्स कॉलोनी में 18 मार्च को हुए भीषण आग हादसे को लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में साफ हो गया है कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ, जो इलेक्ट्रिक कार की चार्जिंग के दौरान लगा था। इस दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के 8 लोगों की जान चली गई थी। दरअसल इंदौर के बृजेश्वरी एनएक्स कॉलोनी में हुए इस हादसे की जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। जांच के अनुसार, घर में खड़ी इलेक्ट्रिक कार को रोजाना की तरह रात में चार्ज पर लगाया गया था। पुलिस को दिए गए बयानों में परिवार के सदस्यों सौरभ पुगलिया, सौमिल पुगलिया और हर्षित पुगलिया ने बताया कि भले ही सौरभ ने कार की चार्जिंग बंद कर दी थी, लेकिन रात करीब 11 बजे हर्षित ने दोबारा कार को चार्ज पर लगा दिया था। इसी दौरान हुए शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में मनोज पुगलिया, उनकी बहू सिमरन सहित कुल 8 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें बच्चे भी शामिल थे। वही इस घटना के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। वहीं शुरुआती दौर में परिवार की ओर से आग लगने की वजह घर के पास स्थित इलेक्ट्रिक पोल को बताया गया था, लेकिन जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि हादसा ईवी कार की चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट से ही हुआ। इसी बीच, हाल ही में जब परिवार के सदस्य जले हुए घर में सामान देखने पहुंचे, तो उन्हें एक और अवशेष मिलने की आशंका हुई, जिसे पुलिस की मौजूदगी में परिवार द्वारा दफना दिया गया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NMNitesh Mishra
Mar 26, 2026 14:31:56
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Mar 26, 2026 14:31:08
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर में नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रयी ने आज दसवीं बोर्ड में टॉप करने वाले बच्चों को सम्मानित कर उनसे संवाद किया साथ ही उनको मोटिवेट किया। एसपी मैत्रयी सवाई माधोपुर में चार्ज लेने के बाद स्टूडेंट्स के लिए फिर मोटिवेशनल गुरु बनकर सामने आई है। एसपी ने गुरुवार को दसवीं कक्षा के टॉपर स्टूडेंट को सम्मानित किया। इस दौरान एसपी मैत्रयी ने सभी टॉपर्स स्टूडेंट्स के साथ संवाद भी किया और उन्हें मार्गदर्शन दिया। दरअसल सवाई माधोपुर एसपी ज्येष्ठा मैत्रयी 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी है। उनकी हॉबी स्टूडेंट्स को करियर के लिए गाइड करना है। वह अक्सर स्टूडेंट्स को मोटिवेट करती हुई भी नजर आती रही है। अब एक बार फिर एसपी ज्येष्ठा मैत्रयी नये शहर सवाई माधोपुर में अपने पुराने कलेवर में नजर आई। मिली जानकारी के अनुसार मैत्रयी ने वर्षा को 99%, अरिप्रा सिंघल को 99%, उत्कर्ष शर्मा को 98.83%, अवनी गुप्ता को 98.83%, काव्या खंडेलवाल को 98.67%, विशाल सेन को 98%, नव्या गुप्ता को 97.83%, अतुल मिश्रा को 97.67% अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया। इस दौरान एसपी मैत्रयी ने सभी स्टूडेंट्स को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और संवाद किया। इस दौरान एसपी ने सभी स्टूडेंट्स को अपने माता-पिता के संघर्ष और उनके सपने पूरे करने के लिए दिए बलिदान को सदैव याद रखते हुए इसी तरह सफलता के नये आयाम स्थापित करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ASP विजय सिंह मीणा भी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 26, 2026 14:30:50
Alwar, Rajasthan:अलवर में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, दो राहगीर गंभीर घायल , सीसीटीवी आया सामने अलवर जिले के बगड़ तिराहे थाना क्षेत्र स्थित बहाला स्टैंड पर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो पैदल जा रहे राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक श्यामवीर एमआईए क्षेत्र से बाइक लेकर बहाला स्टैंड की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह सड़क पार कर रहा था, तभी करीब 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्यामवीर करीब 10 फीट ऊपर उछल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस हादसे में वहां से गुजर रहे दो अन्य राहगीर भी कार की चपेट में आ गए, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
0
comment0
Report
MGMOHIT Gomat
Mar 26, 2026 14:30:24
Bulandshahr, Uttar Pradesh:युवक ने तमंचे में भरा कारतूस, पुलिस ने भेजा जेल बुलंदशहर में एक युवक का तमंचे में कारतूस भरने का वीडियो हुआ वायरल। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक तमंचे में कारतूस भरता देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्टिव हो गई, जिसके बाद इसकी पहचान कर पुलिस ने इसे जेल भेज दिया है। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया साइट्स पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में एक युवक तमंचे में कारतूस भरते देखा जा सकता है। इस वीडियो के वायरल होते ही जनपद पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस ने इसकी पहचान जहांगीराबाद के शादान अंसारी के रूप में हुई है। कोतवाली जहांगीराबाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार शाम को आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी की पहचान कर इसे जेल भेज दिया गया है।
0
comment0
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
Mar 26, 2026 14:30:15
Deoria, Uttar Pradesh:Deoria district में डीजल पेट्रोल के लिए लंबी लाइन लग रही है। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने गैलन में डीजल पेट्रोल देना बंद कर दिया है। इसी क्रम में एक अजीब तस्वीर सामने आई: एक व्यक्ति गैलन लेकर डीजल के लिए पहुँचा तो पेट्रोल पंप कर्मियों ने मना कर दिया। इसके बाद वह अपना जनरेटर लेकर पेट्रोल पंप पर पहुँच गया और कहा कि इसमें तेल भर दो। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वायरल वीडियो की गहन पड़ताल से यह Selampur तहसील क्षेत्र के हैरिया पेट्रोल पंप का निकला, जहाँ बगल में Flipkart डिलीवरी पॉइंट है। सुबह एक कर्मचारी पंप पर गैलन लेकर पहुँचा था, पर डीजल नहीं मिलने के कारण उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जनरेटर लेकर ही पेट्रोल पंप तक पहुँचा दिया।
0
comment0
Report
Mar 26, 2026 14:23:17
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव के शुक्लागंज में गुरुवार को दुर्गा अष्टमी के पावन दिन पर नगर गंगाघाट के ब्रह्म नगर में ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। मां दुर्गा के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक बनते हुए 51 श्रद्धालुओं ने अपने गालों में ‘सॉन्ग’ लगवाकर माता रानी की आराधना की। दर्द से भरे इस अनोखे तप में भी भक्तों के चेहरों पर भक्ति और संतोष की झलक साफ दिखाई दे रही थी। कार्यक्रम के आयोजक राकेश सिंह एवं सुनीता ने बताया कि माता का जवारा ब्रह्म नगर से पूरे विधि-विधान के साथ उठाया गया। यह आस्था यात्रा ब्रम्ह नगर,पोनी रोड राजधानी मार्ग के दुर्गा मंदिर से होते हुए प्रेम नगर के काली मंदिर तक जाएगी, जहां इसका समापन होगा। श्रद्धालुओं का कहना है कि जब मां अष्टभुजी उनकी मन्नतें पूरी करती हैं, तो वे इस कठिन साधना के माध्यम से अपना वचन निभाते हैं। गालों में ‘सॉन्ग’ लगवाना सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि मां के प्रति अटूट विश्वास, समर्पण और कृतज्ञता का प्रतीक है। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ी, “जय माता दी” के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। ढोल-नगाड़ों की थाप, भक्तों की आंखों में आंसू और दिल में अटूट आस्था—इन सबने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय और भावनात्मक बना दिया। यह दृश्य सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, विश्वास और भक्ति की वह मिसाल बना, जिसे देखकर हर किसी का सिर अपने आप माता के चरणों में झुक गया।
162
comment0
Report
AMAbhishek Mathur
Mar 26, 2026 14:20:46
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जान चली गई. बताया जा रहा है कि रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद ट्रैक पार करना इस व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हुआ. कुचेसर रोड चौपला गेट नंबर 62-सी पर एक 55 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के अनुसार दिल्ली से लखनऊ की ओर जा रही डबल डेकर ट्रेन के लिए रेलवे फाटक बंद किया गया था. लेकिन मृतक ने जल्दबाजी में बंद फाटक के नीचे से ट्रैक पार करने की कोशिश की, तभी वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मृतक की shिनाख्त करने के प्रयासों में जुटी है. इस हादसे ने एक बार फिर सुरक्षा नियमों की अनदेखी के खतरनाक परिणामों को उजागर किया है.
151
comment0
Report
Advertisement
Back to top