icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
484665
Ashutosh TripathiAshutosh TripathiFollow13 Apr 2025, 01:48 pm

Umaria - बांधवगढ़ में बाघ का आतंक: 24 घंटे में दो हमले

Manpur, Madhya Pradesh:

जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बफर जोन की सीमा से लगे गांव के नजदीक जंगल में बाघ की लगातार मूवमेंट देखी जा रही है, 24घंटे के भीतर बाघ ने दो लोगों पर हमला किया, आज रविवार की सुबह जहां एक महिला पर महुआ बिनने के दौरान टाइगर ने हमला किया तो वही एक दिन पहले यानी शनिवार की सुबह एक 13वर्षीय बालक के ऊपर बाघ ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था.  प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज रविवार की सुबह 24घंटे के भीतर पुनः बाघ ने महुआ बिने गई 38वर्षीय महिला के ऊपर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. जबकि इसी इलाके के पास कल शनिवार की सुबह एक बालक को बाघ अपने जबड़े में दबाकर ले गया था जिससे उसकी मौत हो गई दोनों घटनाएं धमोखर बफर एरिया के पिपरिया बीट की है पार्क प्रबंधन हमलावर बाघ की तलाश में जुटा है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मंडला टिकरिया से 416 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो आरोपी फरार

Mandla, Madhya Pradesh:टिकरिया में शराब का बड़ा जखीरा बरामद, 416 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त मंडला - जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम टिकरिया से अंग्रेजी शराब का भारी जखीरा पकड़ लिया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 416 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख 45 हजार रुपये बताई जा रही है। इस मामले में सौरभ ठाकुर और नाटू कछवाहा को आरोपी बनाया गया है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। अब बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां खपाने की तैयारी थी? पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ शराब के इस अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है।
0
0
Report

बोकारो में पति-पत्नी पर चाकू से हमला: स्थिति गंभीर, पुलिस जांच जारी

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में चाकू से हमला । एसपी कार्यालय के सामने पति-पत्नी पर चाकू से हमला, दोनों घायल, बीजीएच में भर्ती। बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र में एसपी कार्यालय के सामने शुक्रवार की रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। अज्ञात हमलावर ने लिट्टी की दुकान में सो रहे पति-पत्नी पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों की पहचान अनिल गोस्वामी और शांति देवी के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर अपने साथ अनिल गोस्वामी का मोबाइल लेकर फरार हो गया है। घटना के संबंध में घायल की भतीजी सुनीता कुमारी ने बताया कि उनके चाचा और चाची कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान एक युवक गेट तोड़कर कमरे में घुस आया और दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि आसपास कई प्रशासनिक कार्यालय होने के बावजूद इस तरह की घटना होना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। बताया जाता है कि लक्खी पूजा के दिन अनिल गोस्वामी के दामाद से किसी युवक के साथ कहासुनी हुई थी। हालांकि, शुक्रवार रात हुए हमले के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं पाई है। घटना के बाद इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बाइट- सुनीता देवी, घायल की भतीजी। बाइट- रामू गोस्वामी, घायल का दामाद।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top