icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
484665
Ashutosh TripathiAshutosh TripathiFollow29 Sept 2024, 03:36 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आजमगढ़ पुलिस मुठभेड़ में अंतरजनपदीय चोरी गैंग गिरफ्तार, आभूषण भी बरामद

Azamgarh, Uttar Pradesh:स्थान - Azamgarh पुलिस मुठभेड़ में अंतरजनपदीय चोर गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, दोनों के बाएं पैर में लगी गोली, छह घटनाओं का खुलासा, अभियुक्त दीपक पर 13 और दिनेश पर 19 गंभीर मुकदमें हैं दर्ज। कथन — जनपद आजमगढ़ में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कप्तानगंज पुलिस ने बीती देर रात मुठभेड़ के दौरान चोरी की घटनाओं में संलिप्त अंतरजनपदीय गिरोह के दो आरोपियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी दिनेश उर्फ लकी और दीपक उर्फ देवदत्त गौड़ जो आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मस्थान के रहने वाले हैं। ये ऑटो रिक्शा से बंद मकानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इनके कब्जे से करीब 6 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, 7500 रुपये नकद, दो अवैध तमंचे, कारतूस, मोबाइल, एलसीडी टीवी और चोरी में इस्तेमाल ऑटो रिक्शा बरामद किया है। पुलिस ने तीन थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की 6 घटनाओं का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा। इसी क्रम में कल बीती रात 18/19 अक्टूबर को आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थानाध्यक्ष टीम के साथ रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि ऑटो रिक्शा से बंद मकानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधी कोयलसा-देवरपुर मार्ग से आने वाले हैं। पुलिस टीम द्वारा ग्राम जफरामऊ स्थित रानीपुर तिराहे के पास संदिग्ध ऑटो रिक्शा को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर उसमें सवार दोनों व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें दोनों अभियुक्तों के बाएं पैर में गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोयलसा और फिर जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों की निशानदेही और बरामदगी के आधार पर कप्तानगंज, कंधरापुर और जीयनपुर थाना क्षेत्रों में चोरी की छह घटनाओं का खुलासा हुआ है। प्रारम्भिक पूछताछ में घायल अभियुक्तों ने बताया कि वे ऑटो रिक्शा से विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर बंद मकानों की रेकी करते थे तथा रात्रि के समय मौका देखकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी के दौरान विरोध या पकड़े जाने की स्थिति में लोगों को डराने-धमकाने के लिए अपने पास अवैध असलहे रखते थे। चोरी किए गए आभूषणों को दूर-दराज के फेरी लगाने वाले व्यक्तियों को बेचकर प्राप्त धनराशि का उपयोग अपने खर्चों, परिवार एवं मुकदमों में करते थे। अभियुक्तों द्वारा जिले के थाना कप्तानगंज क्षेत्र के फिरतूपुर, थाना कंधरापुर क्षेत्र के करेनहुआ एवं मेहरौली तथा थाना जीयनपुर क्षेत्र के अंखीपुर, बलुआ एवं परनकुंडा कैता सहित अन्य स्थानों पर चोरी की घटनाएं करना बताया गया। इनके कब्जे से 2 अवैध तमंचे, 2 जिंदा कारतूस, 4 खोखा कारतूस, सोने की 2 अंगूठियां, सोने के 2 जोड़ी बड़े झुमके, सोने का मंगलसूत्र मय पेंडेंट, सोने की 3 चेन, सोने का मांग टीका, सोने की 4 छोटी नथ, चांदी की 7 जोड़ी पायल, चांदी की 6 जोड़ी बिछिया, चांदी की अंगूठी, 7500 नकद, मोबाइल फोन, एलसीडी टीवी, स्टील का बॉक्स, दूसरे नाम का ड्राइविंग लाइसेंस व आरसी एवं 2 स्कूल पहचान पत्र, 100 रुपये का एक जाली नोट, रिमोट चाबी तथा चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा बरामद किया गया। वहीं बरामद आभूषणों की पीड़ितों से पहचान कराए जाने की जानकारी भी पुलिस ने दी है। पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए आपराधिक इतिहास के अनुसार दीपक उर्फ देवदत्त गौड़ के विरुद्ध आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर जनपदों में कुल 13 अभियोग दर्ज हैं, जबकि दिनेश कुमार उर्फ लकी के विरुद्ध कुल 19 अभियोग दर्ज बताए गए हैं। इनमें चोरी, चोरी का सामान रखने, आर्म्स एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट सहित कई धाराएं शामिल हैं। फिलहाल पुलिस अन्य घटनाओं और बरामद सामान के संबंध में विस्तृत जांच कर रही है।
0
0
Report

संभल में दुर्गा महाअष्टमी शोभायात्रा सुरक्षा के साथ निकली

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। पुलिस के कड़े पहरे में धूमधाम से निकली दुर्गा महाअष्टमी की शोभायात्रा। शोभायात्रा की सुरक्षा के मद्देनजर पहली बार रूफ टॉप पर हाई पावर वाइनो कुलर के साथ तैनात किये गये पुलिस कर्मी। दुर्गा शोभ Voyage में मां दुर्गा की भव्य झांकियों के साथ ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर बनी सेना के शौर्य झांकी भी निकाली गई। 7 थानों की पुलिस फोर्स, 300 से अधिक पुलिस कर्मी, ड्रोन कैमरों.. हाई पावर वाइनों कुलर, सीसीटीवी कैमरो की निगरानी में महा अष्टमी शोभायात्रा। दुर्गा महाअष्टमी शोभायात्रा में मां दुर्गा की भव्य झांकियों के साथ.. भारतीय सेना के अदम्य साहस के प्रतीक ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर बनी झांकी भी निकाली गई। संभल में पहली बार पुलिस फोर्स की रूफ टॉप ड्यूटी लगाई गई..रूफ टॉप पर पुलिस कर्मियों को हाई पावर वाइनो कुलर के साथ तैनात किया गया। ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर बनाए गए ब्रह्मोस मिसाइल और राफेल के मॉडल के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के तस्वीर के साथ भारतीय सेना के शौर्य का प्रदर्शन। ASP सुमित राम केटे, CO कुलदीप सिंह शोभायात्रा में खुद मौजूद। संभल सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला। बाइट: सुमित राम केटे ASP संभल
0
0
Report
Advertisement

पटना के इस देवी मंदिर में 1914 से दो अखण्ड ज्योति जलती, भक्तों की भीड़

Patna, Bihar:यूँ तो राजधानी पटना में माँ दुर्गा की कई मंदिर हैं लेकिन जिस मन्दिर को हम आपको दिखा रहे हैं वह खास है क्योंकि माँ की इस मन्दिर में दो अखण्ड ज्योति 1914 से लगातार जल रही है. यहाँ के मुख्य पुजारी बंसी नाथ तिवारी के पिता जी ने इस अखण्ड ज्योति को जलाया था जो अभी तक जलता आ रहा है. एक घी से जलता है तो दूसरा तिल के तेल से. सालों भर माँ के इस मन्दिर में भक्तों का आना जाना लगता है, वहीं भक्तों की मन्ो कामना पूरी होती है. नवरात्रि में नव दिन इस मन्दिर में भक्तों की अपार भीड़ लगी रहती है माँ के दर्शन के लिए घंटों भक्त लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहते हैं क्योंकि इन भक्तों की मुराद पूरी करती है. मंदिर से जायजा लिया गया.
0
0
Report

नागपूर जिले में पानी का भंडार घटा; चार परियोजनाओं से आपूर्ति कटौती तय, पेच पर रोक नहीं

Nagpur, Maharashtra:नागपूर - - नागपूर जिल्ह्यातील मोठ्या मध्यम आणि लघु अशा एकूण 77 धरणांमध्ये सरासरी केवळ 51.5 टक्के पाणीसाठा उपलब्ध - गेल्या वर्षी या धरणांमध्ये 98.18 टक्के पाणीसाठा होता - गेल्या वर्षीच्या तुलनेत यंदा जलसाठ्यात मोठी घट झाल्याने उपलब्ध पाण्याचे नियोजन करण्याच्या सूचना जिल्हाधिकारी कुमार आशीर्वाद यांनी दिले आहेत - वडगाव, वेणा, मकरधोकडा आणि सुराबर्डी या चार प्रकल्पांमधून होणाऱ्या पाणीपुरवठ्यात कपात करण्याचे निर्देश जिल्हाधिकाऱ्यांनी दिले - मात्र पेंच प्रकल्पातून नागपूर शहराला होणाऱ्या पाणीपुरवठ्यात सध्या कपात केली जाणार नाही
0
0
Report
Advertisement

FDA raid on two cold storages uncovers 1.97 lakh kg suspected food seized

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:छत्रपती संभाजीनगर च्या बिडकीन येथील फ्रिओ वेअरहाउसिंग प्रा. लि.' आणि गंगापूर तालुक्यातील शिवराई येथे 'मराठवाडा कोल्ड स्टोरेज प्रा. लि.' या दोन कोल्ड स्टोरेजवर अन्न व औषध प्रशासनाच्या अधिकाऱ्यांनी अचानक छापा टाकून तपासणी केली. तेव्हा या दोन्ही ठिकाणी अन्न सुरक्षा नियमांची पायमल्ली करीत साठवणूक करण्यात आलेला तब्बल १ लाख ९७ हजार ४८० किलो संशयास्पद अन्नसाठा जप्त केला. जप्त करण्यात आलेल्या अन्नपदार्थाची किंमत सुमारे ४.१८ कोटी रुपये एवढी आहे. 'एफडीए'ने दोन्ही संस्थांचे अन्न परवाने तात्काळ निलंबित केले आहेत. अन्न सुरक्षा अधिकारी पथकाने पूर्वसूचना न देता बिडकीन येथील फ्रिओ वेअरहाउसिंगची तपासणी केली. त्याठिकाणी तापमान नियंत्रणासाठी आवश्यक फ्रीझर व चिलिंग यंत्रणा कार्यरत नसल्याचे आढळले. कोल्ड रूमची देखभाल केली जात नसून, माल अस्ताव्यस्त साठवला होता. कीटक नियंत्रण आणि स्वच्छतेचेही योग्य नियोजन नव्हते. कर्मचाऱ्यांची वार्षिक वैद्यकीय तपासणी करण्यात आलेली नव्हती, त्यांना वैयक्तिक स्वच्छतेचे साहित्यही पुरवण्यात आलेले नव्हते...
0
0
Report

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार महिला की मौत; पति घायल

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना जीरोमाइल थाना क्षेत्र के बिहट स्थित रतन चौक के पास की है। मृतका की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी शिवदानी पंडित की पत्नी सावित्री देवी के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है। दरअसल, पूरा मामला बेगूसराय के जीरोमाइल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहट स्थित रतन चौक के पास का है। बताया जा रहा है कि बरौनी थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी शिवदानी पंडित अपनी पत्नी सावित्री देवी को बाइक पर बैठाकर बिहट स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए थे। पूजा करने के बाद दोनों पति-पत्नी बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रतन चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और दोनों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि सावित्री देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति शिवदاني पंडित गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से घायल शिवदानी पंडित को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद जीरोमाइल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतका के परिजनों में मातम पसरा हुआ है। बिट परिजन
0
0
Report

सूखा भय बना: चारा-पानी की कमी से पशुपालक दुभते जानवर बेचने को मजबूर, कीमतें गिरें

Pandharpur, Maharashtra:Anchor – दुष्काळाचा दुभत्या जनावरांनाही फटका! चारा-पाण्याअभावी शेतकऱ्यांकडून जनावरांची विक्री; बाजारात दरही घसरले राज्यात दुष्काळाची चाहूल लागताच त्याचे चटके आता पशुपालन व्यवसायालाही बसू लागले आहेत. चारा आणि पाण्याची टंचाई निर्माण होण्याच्या भीतीने सोलापूर जिल्ह्यातील सांगोला येथील जनावरांच्या बाजारात दुभत्या जनावरांची मोठी आवक झाली आहे. मात्र, बाजारात खरेदीदारांचा प्रतिसाद कमी असल्याने जनावरांचे दरही घसरले आहेत. ज्या जनावरांच्या दुधावर शेतकऱ्यांचा संसार चालतो, तीच जनावरे आता पोटापाण्यासाठी विकण्याची वेळ शेतकऱ्यांवर आली आहे. सोलापूर जिल्ह्यातील सांगोला कृषी उत्पन्न बाजार समितीचा जनावरांचा बाजार हा पश्चिम महाराष्ट्रासह महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमाभागात प्रसिद्ध आहे. खिलार बैलांच्या खरेदी-विक्रीसाठी ओळखल्या जाणाऱ्या या बाजारात आता हजारो दुभत्या जनावरांची गर्दी पाहायला मिळत आहे. महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमाभागासह मराठवाडा आणि पश्चिम महाराष्ट्रातील शेतकरी मोठ्या संख्येने म्हशी विक्रीसाठी घेऊन येत आहेत. दुधाचे चांगले उत्पादन देणाऱ्या, उत्तम प्रतीच्या म्हशी विक्रीसाठी बाजारात दाखल झाल्या आहेत. मात्र, दुष्काळी परिस्थितीच्या पार्श्वभूमीवर जनावरांना जगवायचे कसे, हा प्रश्न शेतकऱ्यांसमोर उभा ठाकला आहे. त्यामुळे नाइलाजाने शेतकरी आपल्या गोठ्यातील जनावरे विक्रीसाठी आणत आहेत. दुसरीकडे, बाजारात खरेदीदारांचा अपेक्षित प्रतिसाद मिळत नसल्याने विक्रीसाठी आणलेल्या जनावरांचा उठाव कमी झाला आहे. चांगल्या प्रतीच्या जनावरांचे दरही सुमारे २० टक्क्यांपर्यंत घसरल्याचे सांगितले जात आहे. शेतीला पूरक व्यवसाय म्हणून दुग्धव्यवसायातून शेतकरी आपल्या कुटुंबाचा उदरनिर्वाह करतात. गोठ्यातील जनावरांना लेकरांप्रमाणे जपले जाते. मात्र, पुढील काळात चारा-पाण्याची टंचाई वाढल्यास जनावरांचे हाल होतील, या भीतीने शेतकऱ्यांना कठोर निर्णय घ्यावा लागत आहे. ज्या जनावरांच्या दुधातून घरखर्च भागतो, शेतीला हातभार लागतो, त्याच जनावरांना विक्रीसाठी बाजारात उभे करण्याची वेळ शेतकऱ्यांवर आली आहे. सांगोल्याच्या जनावरांच्या बाजारातील हे चित्र केवळ घसरलेल्या दरांचे नाही, तर दुष्काळाच्या भीषणता स्पष्ट करणारे आहे. दुष्काळाची झळ केवळ शेतातील पिकांनाच बसत नाही, तर ती आता शेतकऱ्यांच्या गोठ्यापर्यंत पोहोचली आहे. चारा-पाण्याअभावी जिवापाड जपलेली जनावरे विकण्याची वेळ आली, तर शेतकऱ्यांनी जगायचे कसे? सांगोल्याच्या जनावरांच्या बाजारातील हे चित्र दुष्काळाची भीषणता स्पष्ट करणारे आहे.
0
0
Report
Advertisement

नशे से दूर रहें: गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा ने नौ दिवसीय पदयात्रा से दिया संदेश

Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- नशामुक्त समाज के संकल्प के साथ विधायक मुकेश शर्मा की नौ दिवसीय पदयात्रा मां शीतला के दरबार तक नौ दिन चली पदयात्रा, युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश नशे के खिलाफ विधायक मुकेश शर्मा की मुहिम, पदयात्रा में शामिल हुए श्रद्धालु और युवा सनातन संस्कृति से जुड़ें युवा, नशे दूर रहें-मुकेश शर्मा गुरुग्राम की खुशहाली के लिए मां शीतला के दरबार पहुंचे विधायक मुकेश शर्मा नौ दिन तक निकाली पदयात्रा, नशामुक्त समाज बनाने का दिया संदेश जनता की सेवा के दो साल पूरे, नशे के खिलाफ जागरूकता पर विधायक मुकेश शर्मा का जोर वन टू वन- मुकेश शर्मा, विधायक, गुरुग्राम
0
0
Report

संगमेश्वर के करंबेळे में विजय बांध से पाणी टंचाई पर नियंत्रण

Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी.. संभाव्य पाणीटंचाईवर मात करण्यासाठी संगमेश्वरमधील करंबेळे येथे बांधण्यात आला विजय बंधारा __________ कमी पावसामुळे भविष्यात निर्माण होणाऱ्या पाणीटंचाईवर मात करण्यासाठी संगमेश्वर तालुक्यातील करंबेळे तर्फे संगमेश्वर येथे बुध्दविहारा समोरील मोठ्या ओढ्यावर विजय बंधारा बांधण्यात आला. देवरुख येथील मामासाहेब भुवड महाविद्यालयाच्या विद्यार्थ्यांच्या सहकार्याने हा बंधारा बांधण्यात आला. माजी उपसरपंच मिलिंद मोहिते आणि सामाजिक कार्यकर्ते, पत्रकार सचिन मोहिते यांच्या पुढाकारातून हा बंधारा बांधण्यात आला. विद्यार्थी दशेमध्ये श्रमप्रतिष्ठा मूल्य जपण्याबरोबरच सामाजिक बांधिलकी जोपासली जावी आणि पाणी अडवा पाणी जिरवा या मोहिमेत सहभागी होता यावे या उद्देशाने मामासाहेब भुवड कॉमर्स आणि हॉटेल मॅनेजमेंट महाविद्यालय देवरुख कॉमर्स शाखेच्या तृतीय वर्षाचे विद्यार्थी आणि विद्यार्थिनी या उपक्रमात सहभागी झाले होते. रविवारी दिवसभर विद्यार्थ्यांनी आणि स्थानिकांनी दिलेल्या योगदानामुळे मोठ्या ओढ्यावर विजय बंधारा बांधण्यात आला. या बंधाऱ्यामुळे पाण्याची चांगल्या प्रकारे साठवणूक होण्यास मदत होणार असून पाणीटंचाईवर मात करणे सोयीचे होणार आहे.
0
0
Report

अकोला में गरबा के साथ महिलाओं ने इलेक्ट्रॉनिक दीयों से देवी आराधना की

Akola, Maharashtra:नवरात्रोत्सवात अष्टमीला विशेष धार्मिक महत्त्व आहे. याच अष्टमीच्या निमित्ताने अकोल्यात महिलांनी हातात इलेक्ट्रॉनिक दिवे घेऊन गरब्याच्या तालावर ठेका धरत आदिशक्तीची आराधना केली. भक्ती आणि उत्साहाचा अनोखा संगम यावेळी पाहायला मिळाला. अकोल्यातील गुजराती नवरात्री उत्सव मंडळाच्या वतीने महिला गरब्याचे आयोजन करण्यात आले होते. यावेळी पारंपरिक गरब्यासोबतच महिलांच्या हातातील इलेक्ट्रॉनिक दिव्यांनी सर्वांचे लक्ष वेधून घेतले. हातात दिवे घेऊन गरब्याच्या तालावर फेर धरत महिलांनी देवीची भक्तिभावाने आराधना केली. रंगीबेरंगी पारंपरिक पोशाख, गरब्याचा उत्साह आणि हातातील दिव्यांची रोषणाई यामुळे संपूर्ण परिसर भक्तिमय वातावरणात न्हाऊन निघाला होता. अष्टमीच्या पावन पर्वावर गरब्याच्या माध्यमातून देवीची आराधना करत महिलांनी नवरात्रोत्सवाचा आनंद द्विगुणित केला.
0
0
Report
Advertisement

जायकवाड़ी व गोदावरी जलाशयों में अवैध पानी उपास रोकथाम के लिए 15 अधिकारी तैनात

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:पावसाने ओढ दिली, खरीप पिकांचे नुकसान झाले आणि आता उपलब्ध पाणी किती दिवस पुरणार याची चिंता शेतकरी  ग्रामस्थां प्रशासन सगळ्यांनाच सतावत आहे .. या परिस्थितीत जलसाठ्यांमधून होणारा अनधिकृत पाणी उपसा रोखण्यासाठी महसूल प्रशासनाने जायकवाडी धरण आणि गोदावरीवरील धरणांवर १५ अधिकारी-कर्मचाऱ्यांची टीम तयार करून अनधिकृत मोटारींचा पाणी पुरवठा खंडित करणे सुरू केले आहे. सध्या आपेगाव, हिरडपुरी बंधाऱ्यातील कृषी मोटारी काढायला सुरू करण्यात आल्याचे शाखा अभियंता मंगेश शेलार यांनी सांगितले. दरम्यान, धरण, बंधाऱ्यातून नियमबाह्य पाणी उपसा करणाऱ्यांवर कठोर कारवाई केली जाईल, असा इशारा प्रशासनाने दिला आहे...
0
0
Report

चिरैयाकोट में पुलिस-प्रशासन का बड़ा एक्शन, ₹3.5 लाख के अवैध पटाखे बरामद

MKMANISH KUMARFollow10m ago
Bheryaghar, Uttar Pradesh:चिरैयाकोट, मऊ। त्योहारों के सीजन से पहले चिरैयाकोट पुलिस और प्रशासन ने अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13, जमीन दुर्गा में मुखबिर की सूचना पर प्रशासनिक टीम ने तीन अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए। जब्त पटाखों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 3 से 3.5 लाख रुपये बताई जा रही है। एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में हुई छापेमारी इस संयुक्त कार्रवाई का नेतृत्व उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अर्चना अग्निहोत्री और क्षेत्राधिकारी (सीओ) जितेंद्र सिंह ने किया। भारी पुलिस बल के साथ हुई छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान 25 कार्टून सहित बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए। डिस्पोजल दुकान की आड़ में भंडारण का आरोप प्रशासनिक जांच के अनुसार, गोविंद मद्धेशिया, निवासी वार्ड नंबर 13, जमीन दुर्गा की ‘मुस्कान टेंडर्स’ नाम से डिस्पोजल सामग्री की दुकान है। आरोप है कि इसी कारोबार की आड़ में तीन अलग-अलग स्थानों पर पटाखों का भंडारण किया गया था। प्रशासन के मुताबिक, बिना वैध लाइसेंस के इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे रखना सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर मामला है। पटाखे जब्त, आगे की कार्रवाई जारी छापेमारी के दौरान बरामद पटाखों को पुलिस-प्रशासन ने अपने कब्जे में लेकर जब्ती की कार्रवाई की। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान लोगों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध पटाखों के भंडारण एवं कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। ये अधिकारी और पुलिसकर्मी रहे मौजूद
0
0
Report

नवादा दुर्गा पूजा: नो एंट्री के उल्लंघन के बीच रात के समय भारी वाहन शहर में प्रवेश

Nawada, Bihar:नवादा में नो एंट्री के आदेश की अनदेखी, रात 12:10 बजे शहर में घुसे भारी वाहन दुर्गा पूजा में रात 2 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर थी रोक, फिर भी मुख्य सड़कों पर पहुंचे ट्रक करीब 15 वाहनों पर लगा जुर्माना, निगरानी व्यवस्था और जिम्मेदारी तय करने को लेकर उठे सवाल बिहार के नवादा में दुर्गा पूजा के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के बावजूद नो एंट्री के आदेश के उल्लंघन का मामला सामने आया है। प्रशासन की ओर से रात 2 बजे तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगाई गई थी, लेकिन आरोप है कि रात करीब 12 बजकर 10 मिनट पर ही कई बड़े ट्रक और भारी वाहन शहर की मुख्य सड़कों पर पहुंच गए। उस समय बाजार में श्रद्धालुओं और आम लोगों की आवाजाही जारी थी। ऐसे में भीड़ के बीच भारी वाहनों के प्रवेश से सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से दुर्गा पूजा को लेकर जारी प्रेस विज्ञप्ति में 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक, सप्तमी पूजा से मूर्ति विसर्जन तक, सुबह 6 बजे से रात 2 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध की जानकारी दी गई थी। इसके बावजूद प्रतिबंधित अवधि में वाहनों के शहर में प्रवेश करने से यातायात नियंत्रण की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। अधिकारियों के निर्देश पर हुई कार्रवाई, करीब 15 वाहनों पर जुर्माना मामले की जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग और अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक हुलास कुमार को मिलने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लिया। इसके बाद यातायात थाना को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जानकारी के अनुसार, नो एंट्री का उल्लंघन कर शहर में प्रवेश करने वाले करीब 15 वाहनों पर जुर्माना लगाया गया। हालांकि, इस मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने की पुष्टि नहीं हुई है। भीड़ के बीच भारी वाहनों का प्रवेश, ड्यूटी और निगरानी पर सवाल दुर्गा पूजा के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों और पूजा पंडालों में दंडाधिकारियों तथा पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि प्रतिबंधित समय में भारी वाहन शहर के भीतर कैसे पहुंच गए? क्या प्रवेश मार्गों पर पर्याप्त निगरानी की जा रही थी और क्या निर्धारित स्थानों पर तैनात कर्मियों को इसकी जानकारी मिली थी? पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच भारी वाहनों का प्रवेश दुर्घटना का खतरा बढ़ा सकता है। ऐसे में केवल जुर्माना लगाने के साथ ही यह जांच करना भी जरूरी है कि नो एंट्री के आदेश का उल्लंघन किन परिस्थितियों में हुआ। अब देखना होगा कि प्रशासन निगरानी व्यवस्था की समीक्षा कर जिम्मेदारी तय करता है या नहीं। हालांकि, ड्यूटी में लापरवाही के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top