Back
बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के बहेरहा एनक्लोजर से मेल टाइगर रिलीज-अब जंगल में बनाएगा अपना स्वतंत्र ठिकाना
Madhya Pradesh
गत दिनांक 29 जनवरी 2026 को वन मंडल उत्तर शहडोल के परिक्षेत्र जयसिंह नगर अंतर्गत वन चाचर बीट में लगभग 8 वर्ष आयु के एक वयस्क नर बाघ को आपसी संघर्ष में घायल अवस्था होने से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के रेस्क्यू दल द्वारा रेस्क्यू किया गया था रेस्क्यू उपरांत घायल बाघ को उपचार हेतु बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व लाया गया जहाँ उसे मगधी परिक्षेत्र स्थित बेहेरहा एनक्लोजर क्रमांक-1 में सुरक्षित रखा गया। विशेषज्ञ वन्यजीव चिकित्सकों की सतत निगरानी में उसका उपचार एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।लगातार चिकित्सकीय देखरेख एवं गहन मॉनिटरिंग के पश्चात बाघ के स्वास्थ्य में संतोषजनक सुधार पाया गया। निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आज दिनांक 22 फरवरी 2026 को बाघ को ट्रैंक्विलाइज कर पुनः विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आज ही सुरक्षित रूप से उपयुक्त प्राकृतिक आवास में पुनः छोड़ दिया गया है।इस अवसर पर क्षेत्र संचालक, उप संचालक डॉ. राजेश तोमर (वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व),डॉ. अभय सेंगर(वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी संजय टाइगर रिजर्व) सहायक संचालक ताला,सहायक संचालक धमोखर,सहायक संचालक पनपथा,परिक्षेत्र अधिकारी मगधी,परिक्षेत्र अधिकारी टूरिज्म अन्य विषय विशेषज्ञ बायोलॉजिस्ट सहित रेस्क्यू दल के अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।अब वन क्षेत्र में मुक्त करने उपरांत स्थानीय वन अमले द्वारा निगरानी की जाएगी।बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व वन्यजीव संरक्षण एवं बाघों की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा उपचार उपरांत नर बाघ को मुक्त करना एक सफल रेस्क्यू कार्यवाही को इंगित करता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 22, 2026 15:47:390
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 22, 2026 15:47:160
Report
APAbhay Pathak
FollowFeb 22, 2026 15:47:000
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 22, 2026 15:46:480
Report
MGMOHIT Gomat
FollowFeb 22, 2026 15:46:270
Report
1
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 22, 2026 15:45:410
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
LSLaxmi Sharma
FollowFeb 22, 2026 15:33:310
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 22, 2026 15:33:010
Report
0
Report