icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
484661
Arun Kumar TripathiArun Kumar TripathiFollow12 Aug 2024, 02:24 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नीट परीक्षा में आधार कार्ड न मिलने पर उज्जैन पुलिस ने मदद कर प्रवेश दिलाया

Ujjain, Madhya Pradesh:नीट परीक्षा के दौरान उज्जैन पुलिस ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की सहायता के लिए संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया। परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मी लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए थे और जरूरतमंद विद्यार्थियों की हर संभव मदद कर रहे थे। परीक्षा केंद्र पर पहुंचीं लगभग चार छात्राएं अपना आधार कार्ड घर पर ही भूल गई थीं। ऐसे में पुलिस ने तुरंत पहल करते हुए छात्राओं के परिजनों से व्हाट्सएप के माध्यम से आधार कार्ड की प्रति मंगवाई और उसका प्रिंट निकालकर उपलब्ध कराया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से छात्राएं समय पर परीक्षा में शामिल हो सकीं और उन्हें किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। वहीं, परीक्षा के दौरान एक छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस पेट्रोलिंग वाहन मौके पर पहुंचा और छात्रा को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई। पुलिस की सक्रियता से छात्रा को समय पर मदद मिल सकी। उज्जैन पुलिस की इस मानवीय और जिम्मेदार कार्यप्रणाली की विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने सराहना की। अभिभावकों ने कहा कि पुलिस की तत्परता के कारण कई विद्यार्थियों की चिंता दूर हुई और वे बिना किसी बाधा के परीक्षा में शामिल हो सके।
0
0
Report

झाड़ोल में चोरी के मामले पर राजपूत करणी सेना का पुलिस घेराव की चेतावनी

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के झाड़ोल थाना क्षेत्र के दमाणा गांव में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले का अब तक खुलासा नहीं होने पर राजपूत करणी सेना ने नाराजगी जताते हुए झाड़ोल थाने के घेराव की चेतावनी दी है। संगठन ने पुलिस को 7 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चोरी का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। जानकारी के अनुसार, दमाणा गांव में एक राजपूत परिवार के घर में रात के समय चोरी की वारदात हुई थी। परिवार के सदस्य घर की छत पर सो रहे थे, इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुसकर लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर फरार हो गए। घटना को करीब 10 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा मामले का खुलासा नहीं किए जाने से क्षेत्र में नाराजगी बढ़ रही है। मामले को लेकर रविवार को राजपूत करणी सेना के सैकड़ों कार्यकर्ता झाड़ोल पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। करणी सेना के जिला अध्यक्ष अर्जुन चुंडावत के नेतृत्व में संगठन ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समयावधि में चोरी का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो झाड़ोल थाने का घेराव किया जाएगा। करणी सेना पदाधिकारियों ने कहा कि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिलना चाहिए और पुलिस को मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए। संगठन ने प्रशासन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं करणी सेना की चेतावनी के बाद आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर क्षेत्र में गतिविधियां तेज होने की संभावना है。
0
0
Report

प्रतापगढ़ में 6 घंटे की पुलिस पंचायत: पिता ने रजामंदी दी, मंदिर में शादी

Pratapgarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग प्रतापगढ़: प्रतापगढ़: 6 घंटे 'पुलिस पंचायत' के बाद पिता की रजामंदी, मंदिर में रचाई सानिया-अमन ने मोहब्बत की शादी पट्टी कोतवाली क्षेत्र में सानिया बानो और अमन कुमार ने रचाई अंतरधार्मिक शादी। दाऊदपुर गांव के 300 मीटर दूरी पर रहने वाले दोनों 4 साल से थे प्रेम संबंध में। पिता की शिकायत पर 6 घंटे चली 'पुलिस पंचायत', पिता खुर्शीद आलम ने दी सहमति। पिता की रजामंदी के बाद मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ विवाह। शपथ पत्र और नोटरी हलफनामे से साफ किया, शादी पूरी तरह आपसी सहमति से हुई। मामला प्रतापगढ़ पट्टी कोतवाली क्षेत्र दाऊदपुर गांव ।
0
0
Report
Advertisement

मध्य प्रदेश: अफसरों के खर्च पर रोक, शाम 7 बजे दफ्तरों में एसी बंद

Bhopal, Madhya Pradesh:BHOPAL *अफसरों के शाही खर्च पर मोहन सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक,हवाई सफर पर ब्रेक,शाम 7 बजे के बाद दफ्तरों में नही चलेंगे AC* - मध्य प्रदेश में अफसर के शाही ठाठ-बाट के दिन खत्म होने वाले हैं... - वैश्विक आर्थिकमंदी और वित्तीय बोझ के बीच सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़े बदलाव किए हैं... - वल्लभ भवन से लेकर कलेक्ट्रेट तक हलचल.... - सरकार ने खर्च बढ़ाने के लिए अफसरो के हवाई सफर पर इमरजेंसी ब्रेक लगाया... - अफसरों से साफ कहा हवा छोड़िए जमीन पर आकर कार पुलिंग यात्रा करे... - शाम 7:00 बजे के बाद दफ्तरों में AC, लाइट बंद करने के निर्देश दिए हैं... - साथ ही छोटी-छोटी पैरवी के लिए दिल्ली- मुंबई दौरों पर रोक लगाई है... - सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश ...
0
0
Report

चतरा में 60 लाख ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा : चतरा पुलिस ने वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के पैनीकला गांव स्थित हरदाही-कौलेश्वरी मुख्य पथ से 60 लाख के ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर कमलेश कुमार (पिता स्व बोधी गंझु) वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र के राजगुरूआ गांव का रहने वाला है। उसके पास से 277 ग्राम ब्राउन शुगर के अलावा एक स्कॉर्पियो वाहन (जेएच 05 सीसी 9996) व एक मोबाइल जब्त किया गया। यह जानकारी एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को सूचना मिली थी कि वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति एक सफेद रंग के स्कॉर्पियो में पैनीकला के आगे ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री करने जा रहा है। सूचना के आधार पर विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हरदाही-कौलेश्वरी सड़क पर पहुंचे। इसी क्रम में दंतार की ओर से एक स्कॉपिैयो आता दिखाई दिया। जिसकी घेराबंदी कर वाहन को रोक दिया गया। तलाशी के दौरान तस्कर के पास से उक्त 277ग्राम ब्राउन शुगर मिला। वहीं तस्कर का मोबाइल और वाहन को जब्त करते हुवे थाना लाया गया। पूछ ताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। साथ ही साथ इस कांड में शामिल अन्य तस्करों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
0
0
Report

पंचायत परिसीमन और ओबीसी आरक्षण के लिए निर्णायक लड़ाई तेज

Patna, Bihar:पंचायतों के परिसीमन एवं ओबीसी आरक्षण को लेकर चल रही लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। इस लड़ाई को मजबूती देने के लिए लीगल टीम के सदस्य पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतर चुके हैं। आज पटना स्थित बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि संगठन के कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के अध्यक्ष मिथलेश कुमार राय ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं एवं ग्राम कचहरी व्यवस्था के अधिकारों की लड़ाई निरंतर जारी है और सरकार को संविधान के प्रावधानों के अनुरूप ही पंचायत चुनाव कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त एवं मजबूत बनाने के लिए पंचायतों का परिसीमन अनिवार्य है। पिछले 36 वर्षों से पंचायतों का परिसीमन नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है तथा यह संविधान की मूल भावना के विपरीत है। मिथलेश राय ने कहा कि ओबीसी आरक्षण को लेकर माननीय उच्च न्यायालय में दायर याचिका पर शीघ्र सुनवाई होने वाली है। सरकार बिना डेडिकेटेड ओबीसी आयोग के गठन के पंचायतों के लिए आरक्षण रोस्टर का प्रकाशन नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के संघर्ष का प्रमुख उद्देश्य डेडिकेटेड ओबीसी आयोग का गठन सुनिश्चित करना है, ताकि संविधान के अनुरूप आरक्षण व्यवस्था लागू की जा सके। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में पंचायत चुनाव से पूर्व ओबीसी आयोग का गठन कर ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी की जाती है। सर्वेक्षण और ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आरक्षण की संवैधानिक सीमाओं की रक्षा संभव है। बिहार में भी संविधान सम्मत चुनाव कराना हम सबकी प्राथमिकता है तथा पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर ग्राम कचहरी संगठन एवं पंच-सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने कहा कि यह लड़ाई अपने अंतिम मुकाम पर है और संगठन इसे जीतकर रहेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार में नया ओबीसी आयोग गठित होगा तथा पंचायतों का परिसीमन भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तिकरण के पक्षधर रहे हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री राज्यहित एवं जनहित में उचित निर्णय लेंगे, जो एक मील का पत्थर साबित होगा। दोनों नेताओं ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने के लिए जाने जाते हैं और कोई भी अधिकारी अथवा व्यक्ति उन्हें भ्रमित नहीं कर सकता। पंचायतों का सशक्तिकरण और विकासात्मक कार्यों को गति देना सरकार की प्राथमिकता रही है। प्रेस वार्ता में कानूनी पहलुओं की जानकारी देने के लिए पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता कुमार हर्षवर्धन, आनंद तिवारी, सुधांशु प्रकाश, रजनीकांत एवं संजय कुमार उपस्थित थे। सभी अधिवक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन न्यायालय में इस लड़ाई को मजबूती से लड़ेगा और सफलता प्राप्त करेगा। अधिवक्ताओं ने बताया कि संगठन की एक लीगल टीम दिल्ली में भी कार्य कर रही है तथा शीघ्र ही दिल्ली की लीगल टीम को पटना बुलाकर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। संगठन पूरी मजबूती के साथ इस कानूनी लड़ाई को लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। Mithilesh Ray अध्यक्ष बिहार राज्य mukhiya महासंघ
0
0
Report
Advertisement

री-नीट शांतिपूर्ण, मिली-जुली प्रतिक्रियाएं; परिणाम पर सभी की नजर

Morena, Madhya Pradesh:देशभर में आज री-नीट परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित की गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब छात्र परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले तो उनके चेहरों पर मिले-जुले भाव दिखाई दिए। कोई परीक्षा को लेकर संतुष्ट नजर आया तो कुछ छात्र सवालों के कठिन स्तर को लेकर मायूस दिखे। छात्रों से जब पूछा गया कि पिछली परीक्षा की तुलना में इस बार का पेपर कैसा रहा, तो अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ विद्यार्थियों ने पेपर को संतुलित और अपेक्षाकृत आसान बताया, जबकि कई छात्रों का कहना था कि इस बार प्रश्नों का स्तर थोड़ा कठिन था और समय प्रबंधन भी चुनौतीपूर्ण रहा। कुल मिलाकर री-नीट परीक्षा को लेकर छात्रों के बीच मिला-जुला असर देखने को मिला। अब सभी की निगाहें परीक्षा परिणाम पर टिकी हुई हैं।
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ की श्रद्धा पांडेय ने BPSC 70वीं CCE में टॉप कर बिहार में इतिहास रचा

Pratapgarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग प्रतापगढ़.... BPSC टॉपर श्रद्धा पांडेय: 593 नंबर लाकर पूरे बिहार में टॉप, प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास BPSC 70वीं CCE में श्रद्धा पांडेय ने 593 अंक लाकर हासिल किया पहला स्थान。 प्रतापगढ़ के रानीगंज क्षेत्र स्थित पचरास गांव की रहने वाली हैं श्रद्धा。 फिलहाल लखनऊ में असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर के पद पर तैनात हैं इससे पहले UPPSC 2024 में EWS कैटेगरी से 153वीं रैंक भी हासिल कर चुकी हैं。 पिता संतोष पांडेय वकील-किसान, मां सुनीता पांडेय हाउसवाइफ हैं。 परिजनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया。 मामला बिहार लोक सेवा आयोग 70वीं परीक्षा में 593 अंक से टॉपर बनीं श्रद्धा पांडेय का。
0
0
Report

सासाराम: बेरकप ठाकुरबाड़ी से अष्टधातु मूर्तियों की चोरी, पुलिस जांच शुरू

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां दरिहट थाना क्षेत्र के बेरकप में स्थित ठाकुरबाड़ी में अष्टधातु की मूर्ति चोरी का मामला सामने आया है। इसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि गांव में बहुत पुराना ठाकुरबारी है। जहां अष्टधातु की चार मूर्ति चोरी होने की बात सामने आई है। भगवान श्री राम, जानकी, श्री कृष्णा तथा एक ठाकुर जी की मूर्ति चोरी हुई है। मंदिर के पुजारी का कहना है कि यह ठाकुरबारी काफी पुराना है तथा मूर्ति भी प्राचीन काल का है। चोरों ने मंदिर का मुख्य गेट को तोड़कर अंदर प्रवेश कर ठाकुरबारी से प्राचीन काल की देवी देवताओं की मूर्तियां चुरा ली है। इसके बाद गांव के लोगों में काफी नाराजगी है। सूचना पर दरिहट थाना की पुलिस गांव में पहुंची है तथा छानबीन शुरू कर दिया है।
0
0
Report
Advertisement

नवादा सदर अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से दो युवकों की मौत, परिजनों में उबाल

Nawada, Bihar:नवादा के सदर अस्पताल में डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण दो युवकों की मौत हो गई. इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. उन्होंने अस्पताल प्रबंधक कुमार आदित्य की पिटाई भी की, जिससे स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठ गए. यह घटना सुपौल गांव के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मोहम्मद कैफ और मोहम्मद आसिफ को कुचल दिया. दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे. परिजनों ने दोनों घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया. परिवार के सदस्य का आरोप है कि अस्पताल लाते समय युवक जिंदा थे, लेकिन वहां लगभग दो घंटे तक कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं था. परिजनों का कहना है कि इलाज न मिलने के कारण दोनों की मौत हो गई. युवकों की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया. उन्होंने सदर अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया और अस्पताल प्रबंधक कुमार आदित्य के साथ मारपीट की गई. प्रबंधक ने बताया कि डॉक्टर मुकेश कुमार दूसरे वार्ड में गए थे और आ रहे थे, लेकिन विवाद इतनी तेजी से बढ़ा कि स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई. नवादा सदर अस्पताल में डॉक्टरों की नियमित अनुपस्थिति, स्टाफ की कमी और बुनियादी सुविधाओं का अभाव एक आम समस्या है. स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी पहले भी इसकी शिकायतें सुनते रहे हैं. इस घटना ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की कमियों को उजागर किया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही पर कार्रवाई और न्याय की मांग की है.
0
0
Report

झुंझुनूं में बारिश से जगह-जगह पानी, यातायात बाधित; 8 बार जारी येलो अलर्ट

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं में झमाझम बारिश, कई सड़कों पर भरा पानी बारिश के बाद शहर में कई जगह लगा जाम, वाहन चालक परेशान लगातार बादल छाए, गर्मी और उमस से मिली राहत मौसम विभाग का झुंझुनूं, सीकर और चूरू के लिए येलो अलर्ट जारी पिछले 24 घंटे में मौसम विभाग ने 8 बार जारी की चेतावनी झुंझुनूं जिले में रविवार को मौसम ने करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। झुंझुनूं शहर में दोपहर बाद हुई अच्छी बारिश के चलते कई सड़कों पर पानी भर गया। जिससे कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित रही और कई स्थानों पर जाम जैसी स्थिति बन गई। बारिश के बाद शहर की मुख्य सड़कों और निचले इलाकों में पानी जमा हो गया। अचानक हुई तेज बारिश के कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई दोपहिया वाहन चालक बारिश से बचने के लिए दुकानों और छायादार स्थानों पर रुकते नजर आए। मौसम विभाग द्वारा शनिवार शाम से ही झुंझुनूं जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया था। इसके बाद शनिवार सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और जिले के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने पिछले करीब 24 घंटों के दौरान झुंझुनूं, सीकर और चूरू जिलों के लिए लगातार कई बार येलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम से अब तक करीब आठ मौसम चेतावनियां जारी की जा चुकी हैं। जिनमें इन तीनों जिलों में मेघगर्जन, हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। लगातार बदलते मौसम और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी घंटों में भी जिले में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है तथा कुछ स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
0
0
Report

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शाहपुरा रामकोठी में कार्यक्रम, विधायक बैरवा ने सूर्य नमस्कार किया

Noida, Uttar Pradesh:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को रामद्वारा स्थित रामकोठी में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाहपुरा विधायक लाला राम बैरवा रहे। उन्होंने सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया। विधायक बैरवा ने कहा कि योग से तन-मन स्वस्थ रहता है और बीमारियां दूर भागती हैं। आज की भागदौड़ में 15 मिनट योग हर व्यक्ति को करना चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित हुए। योग प्रशिक्षक दारा सिंह द्वारा भुजंगासन, ताड़ासन एवं शवासन का अभ्यास कराया गया। 19 जून की उमस के बावजूद लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। कार्यक्रम के अंत में विधायक लाला राम बैरवा ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज सुगंधी, एडवोकेट बंटी पाराशर, कैलाश धाकड़, बजरंग सिंह साहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top