icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
484661
Ashutosh TripathiAshutosh TripathiFollow1 Oct 2024, 02:01 am

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जिप्सी यूनियन ने नई जिप्सियों के रजिस्ट्रेशन का किया विरोध

Tala, Madhya Pradesh:

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सैलानियों के लिए पार्क खुलने से एक दिन पूर्व 30 सितंबर को जिप्सी यूनियन ने कुछ समस्याओं को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने बताया कि देशी-विदेशी सैलानियों को पार्क में घुमाने के लिए पहले से 244 जिप्सियां मौजूद हैं और कुछ नई जिप्सियां भी आई हैं। जिप्सी यूनियन ने इन नई जिप्सियों के रजिस्ट्रेशन का विरोध किया है। उनका कहना है कि LAC में तय हुआ था कि विज्ञप्ति के आधार पर ही नई जिप्सियां पार्क में आएंगी लेकिन पार्क प्रबंधन ने कोई विज्ञप्ति जारी नहीं की है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पटना कांग्रेस कार्यालय में NSUI- मीडिया के बीच तकरार, प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द हुआ

Patna, Bihar:पटना के कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में जमकर हंगामा NSUI के सदस्यों ने मीडिया कर्मियों के साथ की मारपीट। मीडिया कर्मियों के साथ की गई गाली-गलौज और बदसलूकी। NSUI ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए मीडिया को बुलाया था। किंहालांकि, कन्हैया कुमार के आज पटना आने का कोई कार्यक्रम नहीं था। बैठने के लिए कुर्सी को लेकर शुरू हुआ विवाद, मारपीट तक पहुंचा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के व्यवहार से नाराज मीडिया कर्मियों ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार। विरोध जताते हुए मीडिया कर्मियों ने सदाकत आश्रम से किया वॉकआउट। मीडिया कर्मियों ने कांग्रेस कार्यालय में बदसलूकी और मारपीट का लगाया आरोप।
0
0
Report

दिल्ली प्रदूषण पर ICCC की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक; समन्वय व नियंत्रण पर जोर

New Delhi, Delhi:दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में ICCC (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और परिवहन मंत्री पंकज सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। प्रदूषण नियंत्रण के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा। प्रदूषण प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी और कार्रवाई पर जोर। संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश। प्रदूषण से निपटने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा। दिल्ली सरकार प्रदूषण के खिलाफ सक्रिय है और राजधानी में स्वच्छ हवा सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है।
0
0
Report

सिवनी पुलिस की गुंडागर्दी: होटल सिद्धार्थ में दवाब डालने का वीडियो वायरल

Seoni, Madhya Pradesh:MP पुलिस कैसे लोगो को फंसाती है लाइव सुनिए और देखिए - वर्दी की गुंडागर्दी...सिवनी पुलिस का होटल में ठहरे कपल्स को धमकाते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल... एमपी के सिवनी के हवाला कांड में बदनाम पुलिस एक बार फिर वर्दी में गुंडागर्दी से दागदार हो रही है। बाबरिया रोड स्थित होटल सिद्धार्थ का वायरल हुआ वीडियो... होटल सिद्धार्थ के संचालक संजय सनोडिया ने पुलिस पर वसूली का आरोप लगाया... सिवनी की कोतवाली पुलिस, एसडीपी, ट्रैफик पुलिस के इंस्पेक्टर सहित एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। होटल मालिक ने टीआई सतीश तिवारी, एसडीओपी चंचलेश मरकाम और ट्रैफिक इंस्पेक्टर विजय तिवारी पर 25-25 हजार रुपए मंथली मांंगने का आरोप लगाया है... एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा CSP, टीआई के साथ होटल में 13 नवंबर की शाम ठहरे बालिग कपल्स को धमकाते हुए उनके बैग में गांजा रखकर झूठे केस में फंसाने की धमकी देते नजर आ रहे हैं जिसमें SDOP सिवनी चंचलेस मरकाम, कोतवाली टीआई सतीश तिवारी, और अन्य पुलिस कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं... (सीसीटीवी फुटेज) (बाइट- यश कुमार मेश्राम होटल संचालक) ... सिवनी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र... पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग ... दीपक मिश्रा ने युवक को NDPC एक्ट में फंसाने की धमकी दी ... होटल मालिक ने लगाए 25 हजार रुपए महीने की वसूली के आरोप ... पैसे नहीं देने पर पुलिस दे रही कार्रवाई की धमकी... भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सीएम को लिखे पत्र में कार्यवाही की मांग की... (पत्र)
0
0
Report
Advertisement

जमशेदपुर में मुफ्त सैलटेक्स निबंधन कैम्प, 25 नवंबर तक 10 से शाम 4 बजे

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर, झारखण्ड सरकार के निर्देश पर व्यवसायियों का सैलटेक्स विभाग में मुफ्त निबंधन किया जा रहा है. जमशेदपुर सैलटेक्स विभाग कार्यालय के चौथे तल्ले पर कैम्प लगाया गया है. विभाग के अतिरिक्त आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर इस पखवाड़ा का आयोजन किया गया है. उन्होंने बताया कि जिन भी व्यवसायियों का निबंधन सैलटेक्स विभाग में नहीं हुआ है, वे सभी इस कैम्प का लाभ उठा सकते हैं. राज्य सरकार के निर्देश पर इस कैम्प को 25 नवंबर तक रोज 10 बजे से 4 बजे तक निबंधन होगा. जिन भी व्यवसायियों का निबंधन नहीं हुआ है, वे अपना निबंधन बिल्कुल मुफ्त विभाग में करवा सकते हैं. उन्होंने सभी व्यवसायियों से अपील की है कि आप अपना निबंधन विभाग में करवा लें और राज्य सरकार की इस पहल का लाभ उठाएं.
0
0
Report

435 किलो डोडाचूरा तस्करी का आरोपी तीन साल बाद गिरफ्तार; इनाम था पांच हजार

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत छोटीसादड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन साल से फरार पांच हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 435 किलो अवैध डोडाचूरा तस्करी के मामले में वांछित था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घेराबंदी कर उसे मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है, जहां उससे तस्करी नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला 25 अगस्त 2023 का है। बरखेड़ा बस स्टैंड पर पुलिस की नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप वाहन पलटी खा गया था। वाहन को उसका चालक मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो उसमें 23 प्लास्टिक के काले, सफेद और लाल कट्टों में भरा 435 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा मिला। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की। मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने मंदसौर जिले के पिपलियामंडी थाना क्षेत्र के बाबूखेड़ा निवासी शाकिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी थी। इसी मामले में बाबूखेड़ा निवासी नागेश्वर उर्फ नागेश पाटीदार लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तरी के लिए प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक की ओर से पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य जुटाकर आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी और घेराबंदी कर 16 नवंबर 2026 को नागेश्वर उर्फ नागेश पाटीदार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस अब आरोपी से मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

निम्बावास में एक साल में 12 चोरी, ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग

Jalore, Rajasthan:भीनमाल के निम्बावास में एक साल में 12 चोरियां: सहमे ग्रामीणों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग लगातार वारदातों से आक्रोशित निम्बावास के ग्रामीणों ने डीएसपी और एसएचओ को दिया ज्ञापन; तीन संदिग्धों से पूछताछ की मांग भीनमाल, जालोर निम्बावास गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। पिछले एक साल के भीतर गांव में 12 अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, जिसके चलते ग्रामीणों में भय और गहरी चिंता का माहौल है। चोरियों का सिलसिला न थमने से आक्रोशित ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक और भीनमाल थानाधिकारी को संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और वारदातों के खुलासे की पुरजोर मांग की है।
0
0
Report

पेयजल संकट के स्थायी समाधान की मांग पर ग्रामीणों ने चेतावनी दी

Sawai Madhopur, Rajasthan:उपखंड मुख्यालय पर लंबे समय से गहरी पेयजल समस्या को लेकर बुधवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पेयजल संकट से परेशान सैकड़ों महिला-पुरुष एकत्रित होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और जलदाय विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए एसडीएम गौरव कुमार मित्तल को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द पेयजल समस्या का समाधान करवाने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार खटीक मोहल्ला, गुर्जर मोहल्ला, मेरोठा मोहल्ला, कोली पाड़ा और तेरापंथी मोहल्ले सहित कई इलाकों में लंबे समय से पेयजल संकट गहराया हुआ है। हालात यह हैं कि लोगों को पीने के पानी के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। महिलाओं को दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी लाकर अपने परिवार की प्यास बुझानी पड़ रही है। इस दौरान ग्रामीणों के साथ नवनिर्वाचित सरपंच रामराज सैनी एवं संबंधित वार्ड पंच भी मौजूद रहे। वार्ड पंच धर्मेंद्र जांगिड़ और राहुल मित्तल ने बताया कि पिछले दिनों जलदाय विभाग के उच्च अधिकारियों ने प्रभावित मोहल्लों का सर्वे कर पेयजल लाइन डालने का आश्वासन दिया था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद धरातल पर कोई काम शुरू नहीं हुआ। इससे मोहल्लेवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने एसडीएम गौरव कुमार मित्तल को ज्ञापन सौंपकर पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करवाने की मांग की। इस पर एसडीएम ने जलदाय विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर जल्द समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रभावित मोहल्लों में पेयजल व्यवस्था सुचारू नहीं की गई तो मजबूरन आंदोलन किया जाएगा। अब देखना होगा कि प्रशासन और जलदाय विभाग ग्रामीणों को पेयजल संकट से कब तक राहत दिला पाते हैं।
0
0
Report
Advertisement

मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow6m ago
Gonda, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण हेलीपैड, श्री राम कथा स्थल एवं मंदिर परिसर का लिया जायजा, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश गोंडा।जनपद के इटियाथोक क्षेत्र स्थित जयप्रभा ग्राम में आयोजित श्री राम कथा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री जी के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए बनाए जा रहे हेलीपैड, श्री राम कथा कार्यक्रम स्थल, मंदिर परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों द्वारा अब तक की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त की और मौके पर मौजूद अधिकारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। हेलीपैड की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं, पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती को लेकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा।
0
0
Report

हनुमानगढ़ के तिलक सर्किल-धानमंडी रोड पर पाइप लीकेज से पानी बह रहा, गड्ढे यातायात प्रभावित

Hanumangarh, Rajasthan:तिलक सर्किल-धानमंडी रोड पर लंबे समय से बह रहा पानी, पास के जलदाय विभाग कार्यालय के बावजूद मरम्मत नहीं हनुमानगढ़ जंक्शन में तिलक सर्किल से धानमंडी रोड पर वन विभाग कार्यालय के सामने पाइप लाइन में लीकेज से रोजाना सैकड़ों-हजारों लीटर पानी बह रहा है। लंबे समय से जारी लीकेज से सड़क टूट गई है और वहां गड्ढ़ा बन गया है। पानी सड़क किनारे जमा होने से कीचड़ फैल रहा है। गड्ढ़ा बढ़ता जा रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। यहां से गुजरने वाले वाहनों के कारण राहगीरों के कपड़ों पर कीचड़ के छींटे पड़ते हैं। लीकेज वाली जगह से कुछ ही दूरी पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का कार्यालय है। इस रास्ते से दिनभर प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी गुजरते हैं, लेकिन अब तक लीकेज ठीक नहीं कराया गया है। स्थानीय निवासी ओमप्रकाश और सलीम ने बताया कि पाइप लाइन के लीकेज से सड़क पर गड्ढा बन गया है। उन्होंने यह भी कहा कि घरों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है, लेकिन विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा。
0
0
Report

आँगई थाने की बड़ी कार्रवाई: चार बदमाश गिरफ्तार, दो तमंचे और चार कारतूस जब्त

Dholpur, Rajasthan:अवैध हथियारों के खिलाफ आँगई थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार बदमाश गिरफ्तार 두 अवैध तमंचे, चार कारतूस और बाइक जब्त सरमथुरा (धौलपुर) अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आँगई थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, चार कारतूस एवं एक बाइक जब्त की है। थानाधिकारी कृपाल सिंह ने बताया कि डीएसटी से मिली सूचना के आधार पर आँगई थाना पुलिस ने विशनगिरी मोड़ के पास कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने वारदात की फिराक में घूम रहे चार संदिग्ध बदमाशों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भवानी सिंह मीणा, भूपेंद्र मीणा निवासी महाराजपुरा (बाड़ी), गब्बर गुर्जर निवासी बाड़ी एवं आकाश ठाकुर निवासी चिलाचौंद के रूप में हुई है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में आँगई थानाधिकारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में की गई। थानाधिकारी कृपाल सिंह ने बताया कि अवैध हथियारों एवं आपराधिक गतिविधियों में शामिल बदमाशों के खिलाफ धरपकड़ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बदमाशों में हड़कंप मचा हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़: 10 किलो डोडाचूरा सप्लाई के आरोपी गिरफ्तार

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जलोदा जागीर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पर धमोतर थाना क्षेत्र में 10 किलो 400 ग्राम अवैध डोडाचूरा उपलब्ध कराए जाने का आरोप है। पुलिस अब आरोपी से मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार धमोतर थाने में दर्ज प्रकरण में 10 किलो 400 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामदगी के मामले में आरोपी राजू उर्फ राजमल मीणा, निवासी मीरियाखेड़ी, थाना धमोतर, गिरफ्तार किया गया।
0
0
Report

यातायात नियमों का संदेश लेकर सड़क पर उतरी पुलिस, एसपी अभिषेक वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया जागरूक।

Arvind DubeyArvind DubeyFollow17m ago
Chopan, Uttar Pradesh:रिपोर्टर अरविन्द दुबे / सोनभद्र सोनभद्र में यातायात माह नवंबर के तहत पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में रॉबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौराहे से यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के जरिए आमजन और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। हेलमेट, सीट बेल्ट और नियंत्रित गति का दिया संदेश जागरूकता रैली में यातायात पुलिस, डायल-112 और मिशन शक्ति की टीम ने स्कूटी और मोटरसाइकिल के साथ प्रतिभाग किया। इस दौरान लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय मानक हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने, नशे की हालत में गाड़ी नहीं चलाने और गलत दिशा में वाहन चलाने से बचने की अपील की गई। एसपी ने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। एसपी अभिषेक वर्मा ने यातायात नियमों के पालन को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने लोगों से खुद नियमों का पालन करने के साथ ही परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। रैली के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, क्षेत्राधिकारी यातायात सुधीर कुमार सिंह, यातायात प्रभारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। यातायात माह के तहत पुलिस की ओर से जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। Byte: अभिषेक वर्मा, एसपी सोनभद्र
0
0
Report

दिन दहाड़े बेतिया में करोड़ों की लूट, पुलिस प्रशासन पर सवाल

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां दिन दहाड़े अपराधियों ने सेनको गोल्ड एंड डायमंड को लूट लिया है। बेतिया सुप्रिया रोड में दिनदहाड़े अपराधियों ने इस बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लगभग दो दर्जन अपराधियों ने हथियार के दम पर यह लूट की वारदात को अंजाम दिया है। गोल्ड हाउस के फर्स्ट फ्लोर और सेकंड फ्लोर पर अपराधियों ने लगभग 20 मिनट तक लूट को अंजाम दिया है। सुप्रिया रोड में अपराधियों ने इस बड़ी लूट को अंजाम दिया, बेतिया पुलिस को चुनौती दी है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं। घटना के एसपी कुमार गौतम और डीआईजी हरकिशोर राय प्रतिष्ठान में पहुंचे हैं और जांच पड़ताल जारी है। सूत्रों के अनुसार करोड़ों की लूट हुई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top