484665
मानपुर में भारत बंद बेअसर जिसके चलते सभी प्रतिष्ठान समय पर खुले
Manpur, Madhya Pradesh:मानपुर मुख्यालय में 21 अगस्त को भारत बंद का कोई असर नहीं दिखा। ओबीसी महासभा और भीम आर्मी द्वारा बुलाए गए बंद के बावजूद, सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूर्ववत समय पर संचालित रहे। सर्वोच्च न्यायालय के क्रीमी लेयर फैसले के खिलाफ आह्वान किए गए बंद में प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन कहीं भी विरोध या प्रदर्शन की स्थिति नहीं देखी गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सासाराम-औरंगाबाद-डेहरी में पेयजल योजना के लिए NABARD ने 1774 करोड़ 98 लाख मंजूर
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां अब रोहतास जिला के सासाराम, डेहरी के अलावा औरंगाबाद जिला में जलापूर्ति के लिए 2014 करोड रुपए खर्च होने वाले हैं। नाबार्ड द्वारा 1774 करोड़ 98 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि ग्रामीण आधारभूत संरचना विकास निधि के अंतर्गत इस परियोजना की स्वीकृति हुई है। जिसमें औरंगाबाद, सासाराम एवं डेहरी क्षेत्र में पेयजल सुविधाओं में सुधार एवं विस्तार का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। सोन नदी के सतही जल का समुचित उपयोग करते हुए पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सूचित करने में यह परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सोन नदी के पानी का उपयोग करने से एक तरफ पेयजल की उपलब्धता सुलभ होगी तो दूसरी ओर भूजल स्तर में भी सुधार होगा। मंत्री दीपक प्रकाश ने सासाराम के एक निजी होटल के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पेयजल सुविधाओं में सुधार एवं विस्तार तथा जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर 2014 करोड़ 65 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। नाबार्ड ने जिस परियोजना की स्वीकृति प्रदान कर दी है。0
0
Report
नकली संसद: नलिन कोहली की तीखी टिप्पणी से राजनीतिक हलचल तेज
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: बीजेपी नेता नलिन कोहली ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर 'नकली संसद' (मॉक पार्लियामेंट) आयोजित करने के लिए विपक्षी दलों की आलोचना की। उन्होंने कहा, "यह एक मज़ाक है! यह किस कानूनी प्रावधान पर आधारित है? यह किस संवैधानिक प्रावधान का सहारा लेता है? एक राजनीतिक दल के नेता ने तय कर लिया है? कि वे खुद ही जज और अभियोजक (आरोप लगाने वाले) बन जाएंगे। वे खुद ही आरोप लगाएंगे, पूरी कार्यवाही चलाएंगे और खुद ही फैसला सुना देंगे। और किस कानूनी या संवैधानिक प्रावधान के तहत वे किसी को दोषी ठहरा सकते हैं? अगर यह मज़ाक नहीं है, तो फिर क्या है? यह कानूनी प्रक्रिया के दायरे से बाहर है..."0
0
Report
मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत ललितपुर पुलिस का जागरूकता अभियान
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में जनपद ललितपुर पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया। अभियान के दौरान मिशन शक्ति टीमों/ एंटी रोमियो टीमों एवं महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा बाजारों, बस स्टैंडों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से *महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा से बचाव, महिला संबंधी कानूनों की जानकारी, यौन उत्पीड़न से सुरक्षा, छेड़छाड़ एवं पीछा करने (Stalking) से बचाव, सोशल मीडिया की सुरक्षित उपयोगिता, कानूनी सहायता एवं हेल्पलाइन, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह, बाल श्रम आदि* से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही महिला कल्याणकारी योजनाओं, आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार के अवसरों के संबंध में भी जागरूक किया गया।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा में गन्ने की 15 रुपये बढ़ोतरी पर किसान संगठनों ने विरोध शुरू किया
Yamuna Nagar, Haryana:हरियाणा सरकार द्वारा गत दिवस गन्ने के भाव में की गई 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को नाकाफी बतलाते हुए किसान संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (चढूनी गुट) से जुड़े किसानों ने रादौर में प्रदर्शन कर कृषि मंत्री के आवास के नजदीक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का पुतला फूंक अपना रोष व्यक्त किया। यूनियन ने जल्द ही प्रदेश स्तरीय किसान महपंचायत कर बड़ा आंदोलन करने और भाजपा नेताओं के गाँव में घुसने जैसे फैसले लेने का भी एलान किया। किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर कृषि मंत्री के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने पत्रकारों से बातचीत में सरकार की गन्ने के दामों में बढ़ोतरी को किसानों के साथ छलावा और भद्दा मजाक बताया। उन्होंने कहा कि किसान गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग कर रहे थे, लेकिन सरकार ने केवल 15 रुपये की बढ़ोतरी कर इसे दिवाली का तोहफा बताया है। उन्होंने कहा कि जब चीनी के दाम 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुके हैं, तो किसानों को गन्ने का उचित भाव मिलना चाहिए। किसान नेता ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने गन्ने के रेट में उचित बढ़ोतरी नहीं की तो पूरे हरियाणा के किसानों की बैठक बुलाकर बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आंदोलन के तहत शुगर मिलें बंद करने, गन्ने की फसल उखाड़ने और भाजपा नेताओं व मंत्रियों के गांवों में प्रवेश का विरोध करने जैसे कदम उठाए जा सकते हैं।0
0
Report
रामलाल शर्मा ने गहलोत पर पलटवार किया, दिल्ली रैली कांग्रेस को निशाने पर लिया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर。 IAS शिखर अग्रवाल मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर बीजेपी के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने पलटवार किया। रामलाल शर्मा ने कहा कि कोई भी अधिकारी किसी पार्टी से जुड़ा हुआ नहीं होता है। अधिकारी जिस पार्टी की सरकार होती है, उस सरकार के अधीन काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में जितनी अभियोजन स्वीकृतियां नहीं दी गईं, उतनी भजनलाल सरकार ने तीन साल के अंदर दी हैं। सरकार निष्पक्षता से काम करेगी। कांग्रेस के नेता चाहते हैं कि बिना प्रक्रिया के तत्काल सजा दे दी जाए। सरकार के ध्यान में जैसे ही यह प्रकरण आया, तुरंत अधिकारी को APO किया गया। जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए। कांग्रेस हमेशा भ्रष्ट लोगों के साथ खड़ी रहती थी。 दिल्ली में कांग्रेस की रैली पर रामलाल शर्मा का बयान。 रामलाल शर्मा ने कहा कि दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की रैली को जनता का समर्थन नहीं है। वहां सिर्फ कांग्रेस के कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। यह राहुल गांधी की जिद की रैली है। कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी को प्रमोट करने के लिए रैली कर रहे हैं। राजस्थान को एक लाख कार्यकर्ताओं का टारगेट दिया गया है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि राजस्थान से एक thousand कार्यकर्ता भी दिल्ली पहुंचेंगे। कांग्रेस टुकड़ों में बंटी हुई है। पार्टी में अलग-अलग नेता अपने आप को पावर सेंटर बनाए हुए हैं。0
0
Report
शहर के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान मासूम की हुई मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर परिजन के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि वह 28 तारीख को बच्ची को लेकर अस्पताल आया जहां बच्ची को एडमिट करके उसका इलाज किया गया थोड़ा आराम मिला उसके बाद बच्ची को आराम नहीं मिला 29 तारीख की रात से बच्ची की तबीयत ज्यादा खराब होने लगी जब डॉक्टर को बुलाने के लिए कहा तो उन्होंने कहा डॉक्टर साहब सुबह 9:00 बजे आएंगे उसके पहले नहीं आएंगे। परिजनों ने कार्यवाही की मांग की है0
0
Report
Advertisement
मौरावां पहुंचे शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोले- राम को नहीं छोड़ा तो आम जनता को क्या
Kasba Paschim, Uttar Pradesh:सपा कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर जनसंपर्क करने की अपील, कार्यकर्ताओं को धमकाने वालों पर कार्रवाई का दिया भरोसा उन्नाव। पुरवा तहसील क्षेत्र के मौरावां पहुंचे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग जब भगवान राम को नहीं छोड़ रहे हैं तो आम जनता को कहां से छोड़ेंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर लूट और बेईमानी के आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों को लेकर सरकार के दावे जमीनी हकीकत से अलग हैं। अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने फतेहपुर के गंगा पुल, बछरावां क्षेत्र के विकास सहित कई परियोजनाओं को समाजवादी पार्टी सरकार की उपलब्धियां बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार में विकास के बजाय लूट और बेईमानी को बढ़ावा मिल रहा है। आगामी चुनाव को लेकर उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने और पार्टी की नीतियों को पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी कार्यकर्ता को धमकाया जाता है तो वह इसकी शिकायत पार्टी से करे। ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारी या व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए पार्टी आवाज उठाएगी। शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मेहनत करने और प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए प्रयास करने का आह्वान किया।0
0
Report
बलरामपुर में जमीन पैमाइश के नाम पर कानूनगो ने 15 हजार रिश्वत ली, वीडियो वायरल
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में जमीन पैमाइश के नाम पर कानूनगो ने ली 15 हजार की रिश्वत, वीडियो वायरल, साक्ष्यों के साथ एसडीएम से शिकायत. तुलसीपुर तहसील से जुड़ा मामला. जमीन की पक्की हदबरारी और पानी निकासी विवाद के समाधान के लिए पीड़ित शफीकुर रहमान ने धारा 24 के तहत आवेदन दिया था, लेकिन कानूनगो राज किशोर तिवारी ने पैमाइश के एवज में पैसे मांगे. पीड़ित के अनुसार पहले पेट्रोल खर्च के नाम पर 2000 रुपये लिए गए और बाद में 15000 तक की रिश्वत दी गई. वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें अधिकारी नोट लेते दिख रहे हैं. शिकायतकर्ता ने एसडीएम को लिखित शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच और एफआईआर की मांग की है. अधिकारी ने कहा कि जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी.0
0
Report
हजारीबाग के नक्सली आत्मसमर्पित जेल में हुनर सीखना: मुर्गी पालन और सिलाई
Ranchi, Jharkhand:जिन हाथों में कभी AK 47 जैसे घातक हथियार हुआ करते थे और जिन हाथों से कई लोगो की जान ली गई अब वो हांथ हुनरमंद हो रहे है। जेल में ही दुर्दांत नक्सली जीवन यापन के लिए हुनर सीख रहे हैं। और ये सब हो रहा है भारत के एकमात्र नक्सली आत्मसमर्पित जेल हजारीबाग में। कभी पुलिस के लिए चुनौती रहे कुंदन पाहन, महाराज प्रमाणिक जैसे हार्ड कोर नक्सली आत्मसमर्पण के बाद अपने जीवन को तेजी से बदल रहे है। दुर्दांत नक्सली अब ईमानदारी से जीवन यापन के लिए व्यवहार में भी बदलाव कर रहे है। कभी कुंदन पाहन के नाम से बुंडू और तमाड़ का इलाका़ सुनसान हो जाया करता था। कई बड़ी नक्सल वारदात के कारण न सिर्फ इलाके के लोग थर्राते थे तो वही पुलिस भी उन इलाकों में बगैर पूरी तैयारी की मूवमेंट नहीं किया करती थी। लेकिन आज वही कमांडर अपने जीवन को नई राह देने में जुटा है बकायदा उसने मुर्गी पालन और सिलाई कढ़ाई का जेल में ही प्रशिक्षण पाया है। इस प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र भी उसे जेल आईजी के द्वारा सौंपा गया है। कुंदन पाहन के अलावा नक्सली मुकेश गंझू, महाराज प्रमाणिक ने भी मुर्गी पालन करना सीखा है। वही प्रिशिला देवी, प्रेम शीला हेंब्रम और किरण टुडू ने सिलाई कढ़ाई का कोर्स किया है।0
0
Report
Advertisement
अर्चना गुप्ता: भाजपा ने दलाली खत्म की, विपक्ष रोज नया झूठ बोल रहा
Rohtak, Haryana:अर्चना गुप्ता बोलीं इंडी गठबंधन रोज नया झूठ फैला रहा देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश रोहतक में कहा-भाजपा ने दलाली खत्म की रोहतक में भाजपा कार्यालय पहुंची प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, इंडी गठबंधन सीजेपी व अरविंद केजरीवाल रोजाना एक नया झूठ लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। रोजाना बिना सिर-पैर का आंदोलन खड़ा करने की कोशिश हो रही है। देश में अराजकता का माहौल बना रहे हैं डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि सत्तारूढ़ सरकार को हटाने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। प्रशांत भूषण ने पिछले दिनों कहा कि हम भारत को बांगलादेश बनाएंगे। विदेशी ताकतें हस्तक्षेप कर रही हैं। अब देश की जनता इसे सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा के आवास के सामने कार्यक्रम खत्म करने का कोई प्लान नहीं था। भाजपा किसी प्रकार की अशांति नहीं फैला रही। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि SIR के दौरान 13 करोड़ वोट कटे हैं, वह फाइनल लिस्ट नहीं है, बल्कि ड्राफ्ट रोल है। इनमें 3 करोड़ मृत, 6 करोड़ शिफ्ट, 1 करोड़ डुप्लीकेट, 3 करोड़ वोट ऐसे हैं, जिनके घर BLO 3-3 बार गए, लेकिन उनका कोई ट्रेस नहीं मिला। जिनके वोट कटे हैं, वो दोबारा फार्म-6 भरकर वोट बनवा सकते हैं। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि 13 करोड़ के अलावा जिनकी वोट कटी, वो उन घुसपैठियों की वोट है, जो बांग्लादेश से पूरे भारत में फैल रहे हैं। अगर ड्राफ्ट रोल में किसी की भी वोट कटी है तो दोबारा बनवा सकता है। उसके लिए कोई भी मना नहीं कर सकता। घुसपैठियों की पूरी लिस्ट चुनाव आयोग के पास है। बोलीं- भाजपा ने दलाली खत्म कर दी0
0
Report
उदयपुर के दूध तलाई इलाके में आठ फुट लंबे अजगर को फैंसिंग से सुरक्षित बाहर निकाला गया
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के दूध तलाई इलाके में करीब आठ फिट लम्बा अजगर लोहे की फैंसिंग में फंस गया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग वहां पर जमा हो गए। स्थानीय व्यापारियों ने इसकी सूचना स्नेक रेस्क्युर धर्मेंद्र को दी। सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद फेंसिंग में फंसे अजगर को सावधानी के साथ बाहर निकाला। इसके बाद अजगर को दूर सुरक्षित जंगल मे छोड़ दिया गया।0
0
Report
कुशीनगर में विवाहिता को प्रताड़ना, पति व परिवार से दलदल, दरवाजा ताला कर फरार
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - पति और घरवालों की प्रताड़ना की शिकार हुई विवाहिता - प्रताड़ना से तंग आकर घर के बाहर दरवाजे पर बैठी विवाहिता - तेज बारिश में तिरपाल डालकर विवाहिता का घर के दरवाजे अनशन जारी - प्रशासन से शिकायत के बाद कार्रवाई न होने से दुखी विवाहिता डेढ़ साल के मासूम बच्चे के साथ अनशन बैठी - घरवाले व पति घर से बाहर निकाल घर के मुख्य दरवाजे का ताला बंद कर हुए फरार - मौके पर नहीं पहुंचा कोई जिम्मेदार अधिकारी - रामकोला थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 चित्रगुप्त नगर धुआं टिकर का मामला0
0
Report
Advertisement
पंचायत चुनाव चौथे चरण के लिए बीजेपी की अहम बैठक, टिकटों पर मुहर आज
Jaipur, Rajasthan:जयपुर。 पंचायत चुनाव के चौथे चरण को लेकर बीजेपी ने तैयारी तेज कर दी है। 1 नवंबर को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में टिकटों को लेकर अहम बैठक होगी। सुबह 11 बजे शुरू होने वाली इस बैठक में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित पार्टी के प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। बैठक में संभागवार टिकटों के पैनल पर चर्चा की जाएगी। जिलों से पार्टी के नेता जो पैनल लेकर आएंगे, उन पर प्रदेश मुख्यालय में अंतिम मंथन होगा और चौथे चरण के प्रत्याशियों के टिकटों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। बीजेपी प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि पंचायत चुनाव के चौथे चरण को लेकर प्रदेश मुख्यालय में यह बैठक रखी गई है। जिलों से आने वाले पैनल पर चर्चा के बाद प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा।0
0
Report
उदयपुर: 36 घंटे में लूट आरोपी भंवरलाल गिरफ्तार, महिला सोने के टॉप्स चुरा लिए
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर की कानोड़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने महिला से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को 36 घण्टे में गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी भंवरलाल ने अलवाना गांव के पास खेत से भैस लेकर लौट रही महिला को अकेला देख उसे धक्का मार कर नीचे गिरा दिया। महिला के चिल्लाने पर उसका मुंह दबा दिया और कान में पहने सोने के टॉप्स लूट कर फरार हो गया। इस पर कानोड़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने तकनीकी अनुसन्धान और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन ने सुरक्षा-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी की
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निर्वाचन के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज ग्रामीण विकास सभागार में उपखंड अधिकारी दिलीप सिंह की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही जोनल मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों, तहसीलदारों और विकास अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक चित्तौड़गढ़ एवं ग्रामीण चित्तौड़गढ़ सहित कोतवाली, सदर, चंदेरिया, शंभूपुरा, बस्सी और विजयपुर थानों के थानाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को चुनाव के दौरान सतर्कता बरतने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।0
0
Report
Advertisement
