Back
उज्जैन अस्पताल के भोजन मानक पर गंभीर सवाल, दाल-रोटी-दूध की गुणवत्ता पर जांच
ASANIMESH SINGH
Dec 17, 2025 07:02:41
Ujjain, Madhya Pradesh
उज्जैन। जिला चिकित्सालय चरक भवन अस्पताल की भोजनशाला से मरीजों के लिए तैयार किए गए भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। माधव नगर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ. विक्रम रघुवंशी ने भोजन में लापरवाही को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। डॉ. विक्रम रघुवंशी द्वारा की गई जांच में पाया गया कि मरीजों को दी जा रही दाल अत्यधिक पानी वाली थी और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं थी। इसके साथ ही रोटी-चपाती की गुणवत्ता भी ठीक नहीं पाई गई, कुछ चपातियाँ कच्ची थीं। दूध की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए हैं। उन्होंने इस पूरे मामले को गंभीर मानते हुए सिविल सर्जन उज्जैन को पत्र लिखकर संबंधित एजेंसी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि पहले भी मरीजों द्वारा लगातार शिकायतें मिलती रही हैं कि अस्पताल में मिलने वाला भोजन पौष्टिक नहीं होता। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों के लिए भोजन का एक निश्चित मानक तय किया गया है, जिसमें सुबह-शाम चाय, नाश्ता, फल तथा गर्भवती महिलाओं के लिए लड्डू देने का प्रावधान है, लेकिन मौके पर इन मानकों का पालन होता नजर नहीं आया। मामला को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है और पत्र व्यवहार के बाद आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि यदि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन नहीं मिलेगा, तो उनके जल्द स्वस्थ होने पर भी असर पड़ेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
किसान के खेत के किनारे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, हाका लगाने के बाद भी 15 मिनट तक डटा रहा, फिर जंगल में भागा
0
Report
0
Report
0
Report
जसराना में आरएसएस द्वारा आयोजित किया गया हिन्दू सम्मेलन जसराना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी व
0
Report
सात युवकों ने लगाई युवक की पिटाई, वीडियो वायरल जसराना। थाना क्षेत्र के पचवा चौराहे पर कुछ युवकों द्व
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
महोबा - पुलिस ने किया लूट की वारदात का खुलाशा , वारदात निकली झूठी , पुलिस ने 2 लोगो को किया गिरफ्तार
67
Report
1
Report
104
Report
1
Report