486882
सिंगरौली में दिलीप गुप्ता ने किया महादान, जरूरतमंद की जान बचाई
Sajahawa Alias Bandha, Chitrangi, Madhya Pradesh:सिंगरौली जिले के मझौली निवासी बुधराम पाल की बेटी गंभीर हालत में थी और रक्त की कमी से जूझ रही थी। दिलीप कुमार गुप्ता, इंडिया न्यूज एमपी के चीफ एडिटर, ने यूट्यूब चैनल के जरिए मदद की अपील सुनी। उन्होंने तुरंत चितरंगी से बैढ़न एनटीपीसी अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया, जिससे बेटी की जान बचाई जा सकी। दिलीप गुप्ता की इस मानवता भरी पहल से समाज में एक मिसाल कायम हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Dinesh Sharma बने Andaman-Nicobar के LG, 15 सितम्बर को शपथ—देशहित पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:Delhi | On being appointed as the LG of the Andaman and Nicobar Islands, BJP MP Dinesh Sharma says, I have to go to submit my resignation as an MP today marked my final day in that role, and (members of the Standing Committee on Finance) organised a felicitation ceremony, so I had to be here. I have sought an appointment with the Vice President. Let's see if he is available to meet today. Otherwise I will meet him tomorrow... Whatever I do will be in the interest of the country and the nation, serving the national interest and addressing matters of strategic importance… I will take the oath on 15 September...0
0
Report
CM सम्राट चौधरी ने 168 टॉपरों को तुरंत सम्मान दिया, शिक्षा के आयाम दिखे
Patna, Bihar:इंटरमीडिएट और मैट्रिक के 168 मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजेन्द्र यादव,शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत,मुख्यमंत्री सचिवालय के प्रधान सचिव दीपक कुमार,लोकेश कुमार,संजय कुमार और शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन मंच पर उपस्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष एम एस त्यागराजन ने रखी महत्वपूर्ण बातें और उपलब्धियां शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का संबोधन आज मात्र बीस आवेदन आएं जबकि शिक्षा मंत्री बने थे तो आवेदनों का अंबार लगता था बिहार में विद्या के स्तर को फिर से स्थापित करना है शिक्षा का सूर्योदय हो रहा है, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का विशेष ध्यान शिक्षा पर है जीवन का बड़ा अवसर है सम्मान पा रहे छात्रों के लिए बिहार के सम्मान को आगे बढ़ाना है,दूसरे छात्रों को भी इस कार्यक्रम से प्रेरणा मिलेगी सीएम नवंबर,दिसम्बर में यह कार्यक्रम होता है,लेकिन मुझे लगा कि जब कोई टॉपर बनता है तो उसे तुरंत सम्मान मिलना चाहिए सम्मान में देर होने पर यह अप्रासंगिक हो जाता है यह जो 168 आएं हैं उन सभी को मै टॉपर मानता हूं परीक्षा का रिजल्ट आगे से जब आये तो उसके एक महीने के अंदर सम्मान होना चाहिए यह आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा देगा कि सीएम के आवास पर जाकर सम्मान लेना है स्वर्णिम काल सभी क्षेत्रों में देने वाला राज्य बिहार है तीन बड़ी यूनिवर्सिटी तक्षशिला,विक्रमशिला और नालंदा रहा है जिसमें से दो बिहार में है नालंदा का गौरव स्थापित किया गया है,अब विक्रमशिला का रास्ता खुला है दो सौ एकड़ जमीन उपलब्ध कराया गया है पीएम नरेंद्र मोदी विकसित भारत का सपना देखते हैं निर्माण कार्य विद्यालयों का शुरू किया गया है,बिहार में लगभग 30 फीसदी बच्चे स्कूल से बाहर से लेकिन अब स्कूल कॉलेज में अब मुश्किल से 3 से 4 फीसदी बच्चे बाहर है बिहार बंटा लेकिन यह कोई चाहता नहीं था 87 फीसदी राजस्व झारखंड और मात्र 13 फीसदी राजस्व बिहार का था झारखंड का बजट आज 1.5 लाख करोड़ का है जबकि बिहार का बजट 3.47 लाख करोड़ 278 कॉलेज बिहार में थे, 12 वी के बाद अब बच्चे आजाद होकर अलग अलग विषय और लक्ष्य तय करेंगे बाहरी के दूसरे निजी विश्विद्यालयों के लोगो से बात हुई तो वहां बहुत बच्चे बिहार के दूसरे राज्यों में पढ़ते हैं हमने तय किया कि बिहार के बच्चे बिहार में पढ़े और इसके लिए पूर्ण तैयारी की जा रही है बिहार बदलने की प्रेरणा आप से दूसरे बच्चों को मिलेगी आप अपने कर्म के बदौलत मेहनत कर सीएम आवास तक पहुंचे हैं इसके लिए आपको और आपके परिवार को बधाई देता हूं बिहार बदल रहा है,उद्योग के क्षेत्र में भी हमलोग आगे बढ़ रहे हैं टैलेंट हमारे पास उपलब्ध है,इसके बूते भाग्य विधाता बनेगा बिहार नौकरी लेने के बदले नौकरी देने वाला बनिये तभी सबका भला होगा सहयोग पोर्टल के जरिए जनकल्याण का काम हो रहा है हमलोग छात्रों के लिए भी सहयोग पोर्टल खोला गया है,इसमें सुझाव का भी ऑप्शन है समृद्ध बिहार का सपना पूरा हो इसके लिए अब मिलकर काम करें आज भी 38 फीसदी बारिश कम हुआ बिहार में फिर भी यहां चारो ओर से पानी आ रहा है नेपाल,मध्यप्रदेश,झारखंड, उत्तरप्रदेश से पानी आ रहा है नेपाल में त्रासदी हुई,आजादी से ही बिहार के लोग यह झेल रहे हैं,वावजूद इसके हम आगे बढ़ रहे है 21 लाख हेक्टर के बदले अब 44 लाख हेक्टर भूमि सिंचित हो गया है कर्म से जन्मभूमि ठीक करना होगा ढेरों शुभकामनाएं उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव का संबोधन ज्ञान और ईमान से बढ़कर कोई सम्मान का विषय दुनिया में नहीं है बिहार की प्रतिभा को बढ़ाए रखने के लिए बिहार के सम्मान को बढ़ाए रखने के लिए प्रतिबद्धता दोहराते हैं विजय कुमार चौधरी का संबोधन शिक्षा मंत्री बता रहे थे कि मुख्यमंत्री का ध्यान शिक्षा की ओर सबसे ज्यादा रहता है सबसे ज्यादा बजट को लेकर भी मुख्यमंत्री शिक्षा का ध्यान रखते हैं जबसे एनडीए की सरकार आई है चरणबद्ध शिक्षा के स्तर में सुधार किया जा रहा है बिहार के विद्या साथी ऐप की सराहना अब दूसरे जगहों पर हो रही है अब लोग हमारी ओर देख रहे हैं,देश में सबसे प्रभावी ढंग से परीक्षा लेने और रिजल्ट देने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की प्रशंसा देश भर में हो रही है दुसरे प्रदेश के शिक्षा विभाग के पदाधिकारी आकर यहां के बदलाव को सीखने समझने आ रहे हैं आधुनिक तकनीकी व्यवस्था से जोड़कर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इसे और प्रभावी बना रहे हैं0
0
Report
भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों के प्रदर्शन पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की समझाइश
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल इंटर्न डॉक्टरों से मिलने पहुँच भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने इंटर्न डॉक्टरों को दी समझाइस जल्द प्रदर्शन खत्म करने की कही बात, नियम और सही तरीके से बात रखने की कही बात मंत्रालय में स्वास्थ्य मंत्री और उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से जल्द मुलाकात करने का कहा इंटर्न डॉक्टरों के प्रतिनिधि मंडल को जल्द मंत्रालय जाने के लिए कहा कलेक्टर ने कहा शासन प्रशासन से बात चीत से निकलेगा हाल - कलेक्टर बार बार मुलाक़ात के लिए बुलाने के बाद भी इंटर्न डॉक्टरों का नहीं जाना बताया ग़लत कमला पार्क चौराहे के पास धरने पर बैठे है इंटर्न डॉक्टर स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टर कर रहे प्रदर्शन0
0
Report
Advertisement
EC पर सवाल: बैकडोर से चड्ढा नाम वोटर लिस्ट में कैसे जुड़ा?
New Delhi, Delhi:SIR में चुनव आयोग मनमानी कर रहा है हमने बताया, बैक डोर से राघव चड्ढा का नाम डाला। राघव चड्ढा का नाम वोटर लिस्ट में कैसे जुड़ गया चुनाव आयोग ने इसके बारे में जिक्र नहीं किया राघव चड्ढा के वोट की सचाई को चुनाव आयोग छुपा रहा है। 30 जून से 17 अगस्त के बीच इन्युमरेशन फॉर्म भरे जा सकते थे तीन तरीकों से वोट जोड़ा जा सकता है चुनाव आयोग कह रहा है राघव चड्ढा का ट्रांसफर वोट कराया नहीं गया, फॉर्म 7 होता है उसको भी कोई मतलब नहीं फॉर्म 6 राघव चड्ढा ने भरा तो कब राघव चड्ढा ने कब भरा। चुनाव आयोग ये बताए। राघव चड्ढा का सीरियल नंबर कहाँ से आया है फॉर्म 6 कब भरा गया है यह तो बताया जाए 31 अगस्त के बाद जो फॉर्म भरे उसने राघव चड्ढा का नाम नहीं है। चुनाव आयोग झूठ क्यो बोल रहा है की फॉर्म 6 भरकर राघव चड्ढा ने अपना नाम जुड़वाया, नियमों का पालन नहीं हुआ है , कैसे नाम जुड़ा चुनाव आयोग सार्वजनिक करे। चुनाव आयोग को अमित शाह जी का फ़ोन गया उसके बाद बैक डेट में राघव चड्ढा का नाम जोड़ा गया है। चुनाव आयोग इसकी जानकारी दे कब राघव चड्ढा ने फॉर्म 6 भरा, और उसपर आपत्ति लगाने का समय भी दे।0
0
Report
बाढ़ के बीच फर्रुखाबाद में नावों की मांग तेज, 12–15 फीट की नावें सबसे मांग
Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद से स्पेशल रिपोर्ट — फर्रुखाबाद में गंगा खतरे के निशान पर.. तो नावों की बढ़ी डिमांड 12 से 15 फीट की नाव की सबसे ज्यादा मांग, दिन-रात नाव बनाने में जुटे कारीगर गंगा समेत कई नदियों में जलस्तर बढ़ा हुआ है। फर्रुखाबाद के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं और लोगों के आवागमन का सहारा नाव बनी हुई है। बाढ़ का असर बढ़ा तो पांचाल घाट पर नाव बनाने वाले कारीगरों का काम भी तेज हो गया।दिन हो या रात कारीगर लकड़ी काटने से लेकर नाव को अंतिम रूप देने तक जुटे हुए हैं। सबसे ज्यादा मांग 12 से 15 फीट लंबी नावों की है। कारीगरों के मुताबिक कन्नौज, हरदोई और बरेली से लगातार नावों की मांग आ रही है। एक नाव… तीन दिन की मेहनत… और दो से तीन कारीगर नाव बनाने के लिए सबसे पहले लकड़ी को नाप के हिसाब से काटा जाता है। इसके बाद उसके अलग-अलग हिस्सों को फिट किया जाता है और बोल्ट लगाकर मजबूती दी जाती है। करीब तीन दिन की मेहनत के बाद तैयार होती है ये नाव, जो बाढ़ के पानी में लोगों के लिए आवागमन का सहारा बनती है。 12 से 15 फीट की नाव… करीब 14 से 15 हजार रुपये तक कीमत की है वहीं इससे बड़ी नाव की कीमत करीब 20 से 22 हजार रुपये तक पहुंच जाती है । कारीगरों का कहना है कि बारिश शुरू होने के बाद से अब तक करीब 200 से अधिक नावें बिक चुकी हैं। और बात सिर्फ नाव बेचने तक सीमित नहीं है… बाढ़ प्रभावित इलाकों में नावें किराए पर भी भेजी जा रही हैं। कारीगरों के मुताबिक एक नाव का किराया करीब 720 रुपये प्रतिदिन तक मिल रहा है।यानी गंगा का बढ़ता जलस्तर जहां लोगों के लिए मुसीबत बन गया है, वहीं पांचाल घाट के नाव बनाने वाले कारीगरों के लिए काम जरूर बढ़ गया है। बाइट — तसुबर मिस्त्री, कारीगर बाइट- छोटे लल्ला, कारीगर0
0
Report
गंगाशहर में बीकानेर नगर निगम चुनाव के बीच तनाव, पुलिस ने हालात नियंत्रित किए
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से चुनावी खबरनगर निगम चुनाव के बीच गंगाशहर इलाके से बड़ी खबर दो गुटों के कार्यकर्ता हुए आमने-सामने भारी संख्या में लोगों के जुटने से मौके पर बना तनाव का माहौल सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला भारी भीड़ को नियंत्रित करने की कवायद जारी फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में मामला शांत करवाने का प्रयास मतदान प्रक्रिया के बीच पुलिस पूरी स्थिति पर बनाए हुए है नजर0
0
Report
Advertisement
पटना के चित्रगुप्त नगर में NIA- STF की दूसरी बार छापेमारी, Infinity अपार्टमेंट
Patna, Bihar:ब्रेकिंग पटना- पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके में NIA की रेड चल रही है। तीन दिन के भीतर यह दूसरी बार छापेमारी हो रही है। बीते रविवार को इनफिनिटी अपार्टमेंट में छापेमारी हुई थी। NIA के साथ स्थानीय चित्रगुप्त नगर थाने की पुलिस और STF भी मौजूद है。 साई कुसुम इनफिनिटी में छापेमारी चल रही है। रविवार को भी यहीं छापेमारी हुई थी।0
0
Report
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन उन्नयन: 36 दिन के ब्लॉक में 442 ट्रेनें रद्द
Ambala, Haryana:चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के उन्नयन कार्य के लिए 36 दिनों का पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा जिसमें 442 ट्रेन रद्द, 54 शॉर्ट टर्मिनेट/ऑरिजिनेट 4 डाइवर्टेड की जाएंगी। आज अंबाला मंडल DRM ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर इंस्पेक्शन की और उसके बाद ट्रेन से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। 36 दिनों के लिए पावर और ब्लॉक बारे में उन्होंने मीडिया को जानकारी दी। रेलवे द्वारा चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जा रहा है। लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए पिछले डेढ़ साल से काम चल रहा है वहाँ कंस्ट्रक्शन करने के लिए 36 दिन का ब्लॉक प्लान किया गया है जो तीन फेस में है जिसमें अलग डेज के स्लॉट में अलग-अलग प्लेटफॉर्म को यात्रियों की सर्विस के लिए यूज़ नहीं किया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने पूरी तैयारी कर ली है इसके लिए मीडिया के माध्यम से इसके बारे में बताया गया है। DRM ने बताया कि प्रत्येक प्लेटफॉर्म को 10 से 12 दिन के लिए बंद किया गया है। इसके लिए रेलवे ने 442 ट्रेनों को रद्द किया है और 54 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट/ऑरिजिनेट 4 ट्रेनों को डाइवर्टेड किया गया है। यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न आए इसके लिए पहले से ही मीडिया के माध्यम से जानकारी दे दी गई है। DRM ने यात्रियों से भी अपील की है कि वह अपनी टाइमिंग और ट्रेन की डिटेल देखकर मोहाली रेलवे स्टेशन को भी यूज़ कर सकते हैं।0
0
Report
MCडी मार्केट की जर्जर इमारत: बड़े हादसे की आशंका बढ़ी
New Delhi, Delhi:सत्य निकेतन की घटना के बाद लगता है कि प्रशाशन अभी भी नींद में है और फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है करोल बाग स्थित एमसीडी मार्केट जिसको मोबाइल मार्केट भी कहा जाता है इस मार्किट में काफी दुकानें है और हजारों की संख्या में लोग इस मार्किट में आते है मार्केट की पार्किंग से लेकर पूरी एमसीडी मार्केट की हालत देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते है की बिल्डिंग की हालत कितनी जर्जर है अभी 2 महीने पहले भी यहां पर इमारत का एक हिस्सा गिर गया था हालांकि राहत की बात यह रही कि उसमें किसी की जान नहीं गई उसके हादसे के बाद मार्केट के व्यापारियों के चारों तरफ लोहे के जाल लगाए ताकि इमारत का अगर कोई हिस्सा गिरता है तो उसे जान माल का नुकसान ना हो पूरी इमारत जर्जर हो चुकी है जगह-जगह दीवारों में दरारें आ चुकी हैं कई हिस्से गिर चुके हैं तस्वीर अपने आप में खुद बयां कर रही है व्यापारियों का यहां पर कहना है की दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों को हमने कई बार लिखित में जानकारी दी है और कहां है कि अगर दिल्ली नगर निगम इसकी रिपेयरिंग नहीं कर सकती तो इसके लिए हम खुद रिपेयरिंग के लिए तैयार है दिल्ली नगर निगम इसके लिए हमें इजाजत दें लेकिन काफी समय से यह मामला अटका हुआ है ऐसे में दिल्ली नगर निगम पर भी कई सवाल लगातार लोग उठाते हुए नजर आ रहे हैं कि किस तरह से दिल्ली नगर निगम के हर डिपार्टमेंट में किस कदर भ्रष्टाचार है और शायद दिल्ली नगर निगम एक और बड़े हादसे का इंतजार कर रही है क्योंकि जो हालात इस एमसीडी मार्केट की है उसको देखते हुए उसको यह लगता है कि जल्द या तो उसको रिपेयर नहीं किया गया तो बड़ा हादसा यहां पर हो सकता है0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं: वार्ड-31 में शारदा देवी के नाम से पूर्व वोट डालने का मामला सामने
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं नगर परिषद के वार्ड-31 में फर्जी मतदान की शिकायत. व्हीलचेयर पर वोट डालने पहुंची शारदा देवी नहीं डाल पाईं अपना वोट. शारदा देवी का वोट पहले ही डाले जाने का सामने आया मामला. वोट डालने पहुंची महिला को मतदान केंद्र से बिना वोट दिए लौटना पड़ा. शारदा देवी के परिजनों BLO से फर्जी मतदान को लेकर की शिकायत. नगर परिषद चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 31 के मतदान केंद्र पर उस समय स्थिति चर्चा का विषय बन गई, जब व्हीलचेयर पर वोट डालने पहुंची शारदा देवी अपना मतदान नहीं कर सकीं. मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद उन्हें जानकारी मिली कि उनके नाम से पहले ही वोट डाला जा चुका है. इसके बाद शारदा देवी ने मामले को लेकर मतदान केंद्र पर मौजूद बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से शिकायत की.बताया जा रहा है कि शारदा देवी मतदान के लिए व्हीलचेयर पर मतदान केंद्र पहुंची थीं. निर्धारित प्रक्रिया के तहत जब उनके नाम और मतदाता विवरण की जांच की गई तो उनका वोट पहले ही डाले जाने की बात सामने आई। इसके चलते वह अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सकीं और उन्हें बिना मतदान किए ही वापस लौटना पड़ा।शारदा देवी को लेकर आये परिजनों ने इसे लेकर बीएलओ के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई और उनके नाम से पहले मतदान किए जाने की शिकायत की।0
0
Report
डूंगरपुर नगरपरिषद चुनाव: विदेश से वोट डालकर मतदाताओं ने विकसित शहर का संकल्प दोहराया
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर नगरपरिषद चुनाव में मतदान के प्रति मतदाताओं का उत्साह नजर आ रहा है। इसी कड़ी में शहर निवासी विनोद कुमार पंचाल, जो कुवैत में कार्यरत हैं, अपना वोट डालने के लिए कुवैत से डूंगरपुर पहुंचे। उन्होंने सुबह मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विनोद कुमार पंचाल ने कहा कि डूंगरपुर के विकास और प्रगति के लिए हर नागरिक का एक-एक वोट बेहद कीमती है। इसी सोच के साथ उन्होंने अपने वोट की कीमत को समझते हुए विदेश से वापस आकर मतदान किया। विनोद कुमार ने अन्य मतदाताओं سے भी अपील की कि वे मतदान को केवल अधिकार नहीं, बल्कि अपनी जिम्मेदारी समझें और शहर के बेहतर भविष्य के लिए जरूर वोट करें। इधर, प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ पेयजल और अन्य नागरिक सुविधाओं के भी इंतजाम किए गए हैं। सुबह से ही विभिन्न आयु वर्ग के मतदाता मतदान केंद्रों पर कतार में खड़े होकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करते नजर आए। शांतिपूर्ण माहौल के बीच क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया जारी है।0
0
Report
मारवाड़ नगरपालिका के चुनाव शांतिपूर्ण; 1 बजे तक 52.93% मतदान
Pali, Rajasthan:नगर निकाय चुनाव 2026 मारवाड़ नगरपालिका 25 वार्डो के चुनाव, शांतिपूर्ण तरीके से सभी मतदान बूथों पर हो रहा मतदान, मारवाड़ नगरपालिका में 1 बजे तक हुआ 52.93 प्रतिशत मतदान, सभी मतदान बूथों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध, अनेक बूथों पर स्काउट गाइड एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दे रहे सेवाएं, मारवाड़ के 7 संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल हे तैनात ।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं नगर निकाय चुनाव: 9 निकायों में शांतिपूर्ण मतदान, EVM में खराबी के बावजूद मशीनें बदलीं
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले के 9 स्थानीय निकायों में मतदान जारी है. जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अरुण गर्ग ने झुंझुनूं नगर परिषद के वार्ड नंबर 49 के मतदान केंद्र का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्था का जायजा लिया. मतदान केंद्रों पर मॉक पोल पूरी कर सुबह 7 बजे मतदान शुरू कराया गया. चुनाव के दौरान विभिन्न तरह की शिकायतें सामने आईं, जिन्हें निर्वाचन विभाग की टीमों की ओर से तत्काल कार्रवाई की जा रही है. कुछ मतदान केंद्रों पर EVM में तकनीकी समस्या आई थी, जिन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत रिप्लेस किया गया. सुलताना में लगभग 37 प्रतिशत मतदान के बाद एक मशीन में समस्या आई जिसे बदला गया. अन्य निकायों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है. फर्जी मतदान की शिकायतें मिलीं, जिनकी जांच की जा रही है; अधिकांश शिकायतें निराधार पाई गईं. 200 मीटर के दायरे में अनावश्यक आवाजाही रोकने के लिए टीमें अलर्ट रहीं. मतदान केंद्रों पर पर्याप्त रोशनी और पेयजल की व्यवस्था के निर्देश दिए गए. सेक्टर मजिस्ट्रेट, एरिया मजिस्ट्रेट, RO और ARO भ्रमण कर मतदान निगरानी कर रहे हैं. पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात है और आवश्यकता पर रिजर्व बल भी भेजा जा रहा है. सभी 9 निकायों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है.0
0
Report
11 हजार वोल्ट तार घरों के ऊपर: ग्रामीणों का आक्रोश, बिजली विभाग से तुरंत समाधान
Forbesganj, Bihar:करंट की चपेट में आकर दो लोग घायल, ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन; सहयोग पोर्टल की रिपोर्ट पर भी उठे सवाल फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के पिपरा पंचायत के वार्ड संख्या-04 में घरों के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन विद्युत तार अब ग्रामीणों के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। आधा दर्जन से अधिक घरों के ठीक ऊपर से गुजर रहे इस तार को लेकर ग्रामीणों में लगातार दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब एक सप्ताह पूर्व मस्जिद के इमाम मौलाना एवं मुफ्ती इसराफिल हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं, बीती रात भी एक व्यक्ति विद्युत तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को तत्काल फारबिसगंज अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लगातार हो रही घटनाओं से आक्रोशित सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष ग्रामीण बुधवार को सड़क पर उतर आए और विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत और आवेदन देने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों के अनुसार, हाईटेंशन तार को घरों से दूर करने और मस्जिद परिसर से ट्रांसफॉर्मर हटाने को लेकर सहयोग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत का पंजीकृत नंबर REF721827 है। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि शिकायत के बाद संबंधित पदाधिकारियों द्वारा बिना स्थल निरीक्षण किए ही रिपोर्ट भेज दी गई, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि हाईटेंशन तार आज भी लोगों के घरों के ऊपर से गुजर रहा है और लगातार हादसों का खतरा बना हुआ है। अब सवाल यह है कि क्या किसी बड़े हादसे या जान-माल के नुकसान के बाद ही बिजली विभाग और प्रशासन की नींद खुलेगी? ग्रामीणों ने जल्द से जल्द हाईटेंशन तार को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने और मस्जिद परिसर से ट्रांसफॉर्मर हटाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।0
0
Report
धनबाद एसीबी ने रिश्वत लेते पकड़ा इंस्पेक्टर पुनीत गौतम; हड़कंप मचा
Giridih, Jharkhand:एभीबी : धनबाद एसीबी की टीम ने गिरिडीह साइबर थाने में पदस्थापित इंस्पेक्टर पुनीत गौतम को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार बरवाडीह पुराने पुलिस लाइन में स्थित साइबर थाना के बाहर धनबाद एसीबी की टीम ने कार्रवाई की. आरोप है कि एक कांड में आरोपियों को मदद करने के एवज में इंस्पेक्टर पुनीत गौतम ने 30 हजार रुपये की मांग की थी. शिकायत के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया. फिलहाल एसीबी की टीम इंस्पेक्टर पुनीत गौतम को अपने साथ लेकर धनबाद चली गई है. गिरिडीह, झारखण्ड0
0
Report
Advertisement
