Back
शाजापुर में जैविक हाट बाजार ने किसानों और उपभोक्ताओं के बीच कड़ी जोड़ी
MJManoj Jain
Dec 28, 2025 14:17:45
Shajapur, Madhya Pradesh
शाजापुर जिला मुख्यालय पर महुपुरा स्थित पुरानी नगर पालिका के पास रविवार को जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार का आयोजन किया गया। इस हाट में जिलेभर से आए जैविक और प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाकर बिक्री की। किसानों ने अनाज, दालें, सब्जियां, फल, मसाले सहित अन्य रसायनमुक्त उत्पाद उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए।
जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कृषि एवं संबद्ध विभागों द्वारा जैविक एवं प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। इस आयोजन का उद्देश्य जैविक उत्पादन करने वाले किसानों को अपने उत्पादों के विक्रय के लिए उपयुक्त मंच उपलब्ध कराना और आमजन को शुद्ध, सुरक्षित एवं रसायनमुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।
हाट बाजार के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है, वहीं उपभोक्ताओं को सीधे किसानों से गुणवत्तापूर्ण उत्पाद खरीदने का अवसर मिल रहा है।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष टंकी चौराहे स्थित पुरानी मंडी में भी जैविक हाट बाजार लगाया गया था, लेकिन लोगों की कम उपस्थिति के कारण उसे बंद करना पड़ा था। इस बार बेहतर स्थान और जागरूकता के साथ आयोजन किया गया है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
1
Report
0
Report
NSNeeraj Sharma
FollowDec 28, 2025 16:02:090
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 28, 2025 16:01:560
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowDec 28, 2025 16:01:400
Report
Kosi Kalan, Uttar Pradesh:कोसीकला। पंच यज्ञ प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में विगत 11 दिनों से नगर पालिका परिसर में निरन्तर चल रहे ऋगवेद परायण महायज्ञ का समापन 35 कुण्डीय हवन यज्ञ, प्रसाद वितरण कर एवम सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ।
0
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowDec 28, 2025 16:01:120
Report
DRDamodar Raigar
FollowDec 28, 2025 16:00:540
Report
1
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowDec 28, 2025 16:00:410
Report
NMNitesh Mishra
FollowDec 28, 2025 16:00:330
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 28, 2025 16:00:160
Report
1
Report