Back
भैंसवा माता मंदिर के पास समधी ने वृद्ध को घसीटा; वीडियो वायरल, अस्पताल भर्ती
MJManoj Jain
Mar 28, 2026 07:30:19
Shajapur, Madhya Pradesh
शाजापुर जिले के ग्राम सिरोलिया से वृद्ध मांगीलाल को शुक्रवार दोपहर उनके घर से समधी देवीलाल लग्न लाने का कहकर राजगढ़ जिले के भैंसवा माता मंदिर बाइक पर बिठाकर ले गया और वहां वृद्ध के पैर बाइक से बांधकर निर्दयतापूर्वक घसीटते हुए नजर आ रहा है। इस पूरी घटना का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो भी बनाया। यह पूरी घटना शराब ठेके के पास की है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है समधी ने वृद्ध को बाइक से रस्सी से बांध रखा है और वृद्ध अधमरी हालत में पड़ा हुआ है। वीडियो में लोग उसे समझाते नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं अब बाइक से मत घसीटो, मर जाएंगा। उसके बाद समधी उसे बाइक से रस्सी छोड़कर अलग करता है और फिर दोनों हाथों से पकड़कर वृद्ध को जमीन पर बेरहमी से घसीट रहा है। उसके बाद वहीं छोड़कर अपने साथी को बाइक पर बिठाकर निकल जाता है। स्थानीय लोगों ने वृद्ध के जेब से मोबाइल निकालकर परिजनों को सूचना दी। परिजन भैंसवा माता पहुंचे और पुलिस वाहन में घायल अवस्था में मक्सी थाने पर लेकर गए। मक्सी थाने से बुजुर्ग को उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल में भेज दिया। बुजुर्ग का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। अभी तक इस मामले में पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है। वृद्ध के साथ समधी ने ऐसा क्यों किया, इस बात की जानकारी परिजनों को भी नहीं है।
परिजन शंकरलाल ने बताया एक दिन पहले शुक्रवार दोपहर 12 बजे समधी देवीलाल आया और मांगीलाल से कहा लग्न लेने के लिए भैंसवा माता मंदिर चलना है। उन्होंने मना किया घर पर हवन चल रहे हैं लेकिन समधी नहीं माना और उन्हें साथ लेकर गया। वहां जाकर साथ मिलकर शराब पी और उसके बाद बाइक से बांधकर इन्हें घसीटा। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
539
Report
577
Report
ASAVNISH SINGH
FollowMar 28, 2026 08:32:32405
Report
657
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 28, 2026 08:32:05523
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 28, 2026 08:31:45658
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 28, 2026 08:31:30625
Report
KSKashish Singh
FollowMar 28, 2026 08:31:14Noida, Uttar Pradesh:महामहिम राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष, पंजाब के महामहिम राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सुखना लेक पर एयरशो देखते हुए.
449
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 28, 2026 08:31:01514
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 28, 2026 08:30:49618
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 28, 2026 08:30:38543
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 28, 2026 08:30:29490
Report
945
Report