Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ujjain456010

हरिद्वार से गंगाजल यात्रा उज्जैन पहुँचकर महाकाल अभिषेक का बड़ा आयोजन

ASANIMESH SINGH
Mar 28, 2026 08:31:45
Ujjain, Madhya Pradesh
हरिद्वार से गंगाजल की भव्य यात्रा उज्जैन पहुंचेगी, गंगा दशहरा पर महाकाल अभिषेक का बड़ा आयोजन अखाड़ा परिषद की घोषणा, गंगाजल यात्रा से होगा महाकाल अभिषेक देशभर के 12 ज्योतिर्लिंगों में गंगाजल से अभिषेक का अभियान, हरिद्वार से निकलेगी राष्ट्रव्यापी यात्रा उज्जैन में गंगा दशहरा के अवसर पर इस बार एक भव्य और ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी जी महाराज ने घोषणा करते हुए बताया कि हरिद्वार से गंगाजल सवारी रथ के माध्यम से विशाल यात्रा के रूप में उज्जैन लाया जाएगा。 यह गंगाजल यात्रा हरिद्वार से निकलकर उज्जैन के नीलगंगा पहुँचने के बाद संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान पूरे शहर के लोगों को इस धार्मिक आयोजन से जोड़ा जाएगा। यात्रा के रूप में पहुंचे गंगाजल से महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल का विशेष अभिषेक किया जाएगा。 इस आयोजन का नेतृत्व अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरि गिरि जी महाराज करेंगे। बताया गया कि हरिद्वार से बड़ी मात्रा में गंगाजल लाया जाएगा, जो आस्था और परंपरा का प्रतीक बनेगा。 रवींद्र पुरी महाराज ने आगे बताया कि यह पहल एक बड़े धार्मिक अभियान की शुरुआत है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए देशभर के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों में गंगाजल से अभिषेक करने की योजना है। यह यात्रा हरिद्वार से शुरू होकर उज्जैन के नीलगंगा मार्ग से देश के विभिन्न ज्योतिर्लिंगों तक पहुंचेगी。 इस पूरे आयोजन को संत समाज एक ऐतिहासिक और राष्ट्रव्यापी धार्मिक समागम के रूप में देख रहा है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PKPrashant Kumar
Mar 28, 2026 09:50:07
Munger, Bihar:रास्ता विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चार गंभीर रूप से जख्मी धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत औड़ाबगीचा पंचायत के खुशहालपुर मोहनपुर गांव में रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में कराया जा रहा है। घटना में एक पक्ष की मंजू देवी, राजेश कुमार एवं कृष्णा कुमार तथा दूसरे पक्ष की खुशी कुमारी घायल हुई हैं। बताया जाता है कि रास्ते को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के कारण दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। घायल मंजू देवी ने आरोप लगाया है कि सिकंदर यादव, राधे यादव, कारेलाल यादव, दारोगा यादव, ब्रजेश कुमार, बबलू यादव और रवि कुमार ने लोहे के डंडे से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया。 बाइट मंजू देवी घायल महिला बाइट नवेश यादव घायल इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी。
0
comment0
Report
JPJai Pal
Mar 28, 2026 09:49:38
Haldwani, Uttar Pradesh:धर्म और अध्यात्म की राजधानी काशी, जहाँ लोग मोक्ष की कामना लेकर आते हैं, आज उसी शहर के एक कोने से दिल को झकझोर देने वाली कहानियाँ सामने आ रही हैं।\n\nसारनाथ स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों की आँखों से गिरते आंसू समाज के उस खोखलेपन की गवाही दे रहे हैं, जहाँ 'श्रवण कुमार' जैसे बेटों की कहानियाँ अब सिर्फ किताबों तक सीमित रह गई हैं।\nबेटों ने घर से निकाला, अब मौत का इंतजार :-\nआश्रम के बरामदे में शून्य को निहार रहे एक बुजुर्ग से जब उनके परिवार के बारे में पूछा गया, तो उनकी रुलाई फूट पड़ी। उन्होंने रुंधे गले से बताया, "जिन बच्चों के लिए सब कुछ किया उन्होंने ही हमें घर से ही बाहर धकेल दिया।\n\nहम तो यहाँ मोक्ष की चाह में आए थे, लेकिन अब लगता है कि अपनों के दिए घावों को भरने के लिए यह आश्रम ही हमारी नियति है।"\n\nमौत की दहलीज से लौटकर मिला नया ठिकाना :-\nआश्रम में रह रही एक बुजुर्ग महिला की कहानी रोंगटे खड़े कर देने वाली है। उन्होंने बताया कि परिवार के तिरस्कार और अकेलेपन से तंग आकर वह आत्महत्या करने जा रही थीं। “मैं जिंदगी खत्म करने वाली थी, तभी एक व्यक्ति ने मेरा हाथ थाम लिया और मुझे यहाँ ले आया। आज वह अजनबी मेरा अपना है और मेरा सगा खून पराया,” यह कहते हुए उनकी आँखें छलक उठीं।\n\nबुजर्ग बोले अब वापस घर नहीं जाना :-\nहैरानी की बात यह है कि इन बुजुर्गों के मन में अपने बच्चों के प्रति अब कोई मोह शेष नहीं बचा है। सालों तक तिरस्कार झेलने के बाद अब वे वापस उस चौखट पर कदम नहीं रखना चाहते जहाँ उनकी गरिमा को ठेस पहुँची।
0
comment0
Report
ASAkash Sharma
Mar 28, 2026 09:49:27
Moradabad, Uttar Pradesh:15 साल पुराने मैनाठेर बलवा प्रकरण मे आया कोर्ट का फैसला, ADJ 2 न्यायधीश कृष्ण कुमार ने सभी 16 दोषियों को सुनाई गयी आजीवन कारावास की सजा, कड़ी पुलिस सुरक्षा मे कोर्ट से जेल लेकर जाए गए सभी आरोपी, फैसले के दौरान कोर्ट परिसर मे बड़े फैसले कों देखतते हुए भारी संख्या मे पुलिस फ़ोर्स एवं RAF रही तैनात, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह स्वयं कोर्ट परिसर मे लोगो कों हटाकर बनाया सुरक्षा का माहौल, बता दें 2011 मे मैनाठेर मे भीड़ ने बलवा करते हुए तत्कालीन एसएसपी/डीआईजी अशोक कुमार सिंह पर भी किया था हमला, हमले मे गंभीर रूप से घायल हुए थे तत्कालीन एसएसपी/डीआईजी अशोक कुमार सिंह, मामले मे 33 लोगो के खिलाफ किया गया था मुकदमा दर्ज जिसमे से 25 लोगो के खिलाफ दाखिल की गयी थी चार्जशीट, सुनवाई के दौरान हो चुका है 3 आरोपियों की हो चुकी मौत, मामले मे 25 मे से 6 आरोपी नाबालिग भी है शामिल जिनका ट्रायल किशोर न्यायालय मे है चल रहा, इसी मामले मे ही 16 लोगो कों 23 मार्च कों ADJ 2 की कोर्ट ने दोषी दिया था करार, कोर्ट ने पिछली तारीख पर 16 लोगो कों दोषी करार देते हुए फैसला रखा था सुरक्षित, आज मुरादाबाद के ADJ 2 कृष्ण कुमार की कोर्ट मे चली सुनवाई के बाद सभी 16 कों हुई सजा, ADGC ब्रजराज सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए सभी 16 आरोपियों कों आजीवन कारावास और जुर्माने की कारी पुष्टि.
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 28, 2026 09:48:48
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली राजस्व लोक अदालत का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि न्याय प्रणाली को सरल, सुलभ और अधिक प्रभावी बनाते हुए आम जनता को समयबद्ध न्याय दिलाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने इस पहल को न्याय तक पहुंच को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सप्‍तका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना को दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने जोर दिया है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक तेजी से पहुंचे। रेवेन्यू लोक अदालत का आयोजन लंबे समय से लंबित राजस्व विवादों के त्वरित और सार्थक निस्तारण के लिए किया गया है। ऐसे विवाद केवल प्रक्रियात्मक मामले नहीं होते, बल्कि किसानों की जमीन, परिवारों की आजीविका और व्यक्तियों की गरिमा से जुड़े होते हैं। राज्य में 400 से अधिक राजस्व न्यायालय वर्तमान Levels पर कार्यरत हैं—राजस्व परिषद, मंडल आयुक्त न्यायालय, जिला कलेक्टर न्यायालय तथा तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के न्यायालय शामिल हैं। यहाँ 50,000 से अधिक मामले लंबित हैं। सरकार ने “सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि” के सिद्धांतों पर आधारित रेवेन्यू लोक अदालत पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “आपके द्वार न्याय” के तहत 13 जिलों में 210 स्थानों पर रेवेन्यू लोक अदालतें एक साथ लगेंगी, जिनसे लगभग 6,933 मामलों का शीघ्र निस्तारण अपेक्षित है। भूमि विवादों के अलावा आबकारी, खाद्य, स्टांप शुल्क, SARFAESI अधिनियम, दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC), विद्युत अधिनियम, वरिष्ठ नागरिक अधिनियम और किराया नियंत्रण अधिनियम से संबंधित मामले भी समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारित होंगे। राज्य सरकार का मानना है कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाकर न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन की दिशा में काम किया जा रहा है। डिजिटल इंडिया पोर्टल से राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली डिजिटलीकरण के जरिए नागरिक अपने मामले दर्ज कर सकेंगे तथा ट्रैक कर सकेंगे। निर्विवाद उत्तराधिकार के मामलों में नामांतरण तेरहवीं तक पूरे करने और भूमि माप/कब्जे से जुड़े मामलों का एक महीने के भीतर निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए हैं। लोक अदालतों की खासियत पारदर्शिता और निष्पक्षता है; सभी पक्षों को सुनकर संवेदनशील न्याय दिया जाएगा। बैठक में प्रमुख सचिव आनंद बर्धन ने कहा कि लंबित राजस्व मामलों का युद्धस्तर पर निस्तारण किया जाएगा; जिलाधिकारियों को एक महीने के भीतर सभी लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए गए। राजस्व सचिव रंजना राजगुरु भी मौजूद रहीं।
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Mar 28, 2026 09:48:40
0
comment0
Report
SASARIFUDDIN AHMED
Mar 28, 2026 09:48:14
Guwahati, Assam:AIUDF के चुनावी प्रचार के लिए असम पहुंचेंगे AIMIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी. AIUDF प्रमुख मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने हमसे बातचीत के दौरान कहा कि उनके बेटे असदुद्दीन ओवैसी के घर जाकर उनसे बातचीत कर उन्हें कहा कि असम में चुनावी प्रसार के लिए असदुद्दीन ओवैसी असम पहुंचे इसी बात पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वह आने वाले 2 तारीख को असम में एआईयूडएफ तथा मौलाना बदरुद्दीन अजमल के लिए चुनावी प्रसार के लिए पहुंचेंगे. मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने साफ तौर से कहा कि असदुद्दीन ओवैसी चुनावी प्रसार में असम पहुंचेंगे और एआईयूडीएफ को बड़ा फायदा मिलेगा असदुद्दीन ओवैसी के चुनावी प्रसार के दौरान. गुवाहाटी से शरीफ उद्दीन अहमद
0
comment0
Report
AAAMIT AGGRWAL
Mar 28, 2026 09:47:54
Budaun, Uttar Pradesh:उझानी में पुलिस मुठभेड़: वांछित बदमाश श्रीपाल पैर में गोली लगने से घायल, तमंचा बरामद बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कस्बा उझानी में छतुईया फाटक से बाइपास को जाने वाले मार्ग पर पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुखबिर की सटीक सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार, मुखबिर खास ने सूचना दी थी कि छतुईया फाटक-बाइपास मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना उझानी पुलिस ने उपनिरीक्षक जगमेन्दर व उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में हमराही कर्मियों के साथ तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस टीम ने जैसे ही संदिग्ध को आता देखकर रोकने-टोकने का प्रयास किया, उसने पुलिस पर सीधे फायर झोंक दिया और खेतों की ओर भागने लगा। गनीमत रही कि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। स्थिति को भांपते हुए पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायर किया। इस दौरान एक गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी और वह लड़खड़ाकर गिर पड़ा। मौके पर ही उसे काबू कर लिया गया。 गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम श्रीपाल पुत्र छोटे, निवासी मोहल्ला नझियाई, कस्बा व थाना उझानी, जनपद बदायूं बताया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार श्रीपाल थाना उझानी का गैर-जमानती वारंट (NBW) वांछित अभियुक्त है और उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट समेत करीब एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं。 तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जबकि घटनास्थल से एक खोखा कारतूस भी मिला है। घायल अवस्था में आरोपी को तुरंत पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है。 थाना उझानी पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सतर्कता की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में अपराध और वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Mar 28, 2026 09:47:09
Bareilly, Uttar Pradesh:फिल्म धुरंधर-2 के एक डायलॉग पर विवाद छिड़ गया है। इस फिल्म में 'बरेली का पाकेटमार' डायलॉग है। इस पर शहर के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। पार्षद ने फिल्म निर्माताओं पर बरेली शहर की धवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। फिल्म के निर्माता आदित्य धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से बरेली के नाम का अपमानजनक तरीके से प्रयोग किया गया है। ऐसे संवाद न केवल शहर की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि यहां के नागरिकों के आत्मसम्मान को भी ठेस पहुंचाते हैं। पार्षद ने चेतावनी दी है कि अगर फिल्म से इस विवादित संवाद को तुरंत नहीं हटाया गया तो वे निर्माताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे और मानहानि का दावा भी करेंगे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पार्षद ने इस संबंध में शासन स्तर पर भी शिकायत दर्ज कराई है। बाईट राजेश अग्रवाल, सपा पार्षद
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top