466331
MP के भैरुंदा के स्कूली बच्चों को लगाया गया टीडी का टीका
Nasrullaganj, Madhya Pradesh:सीहोर जिले के भैरुंदा तहसील के ग्राम गोरखपुर में स्वास्थ्य विभाग ने कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों का टीकाकरण किया। शासकीय माध्यमिक विद्यालय में ANM चंद्रकला ठाकुर ने 10 से 16 वर्ष के बच्चों को टीडी (टिटनेस डिपथिरिया) का टीका लगाया। उन्होंने बताया कि यह टीका गल घोटू, काली खांसी और टिटनेस जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए है। टीकाकरण से पहले बच्चों को इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली में कमर्शियल LPG दाम बढ़े, होटल-रेस्टोरेंट की लागत बढ़ने का खतरा
Noida, Uttar Pradesh:19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹62.50 महंगा दिल्ली में अब कमर्शियल सिलेंडर ₹2,810 का सितंबर में ₹9.50 बढ़े थे दाम, अब फिर बढ़ोतरी होटल-रेस्टोरेंट, ढाबे और कैटरिंग कारोबार की लागत बढ़ेगी छोटे कारोबारियों पर भी बढ़ेगा LPG खर्च बढ़ी लागत का असर खाने-पीने की कीमतों पर पड़ने की आशंका हालांकि घरेलू LPG सिलिंडर कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया0
0
Report
हरदोई में शराफत अली के जातीय टिप्पणी पर प्रेमावती ने मुकदमे की धमकी दी
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली के बिगड़े बोल,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पर जातिसूचक टिप्पणी से मचा बवाल,प्रेमावती ने मुकदमा दर्ज कराने का किया ऐलान हरदोई में समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली के एक बयान ने सियासी पारा चढ़ा दिया है।गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पीडीए सम्मेलन के मंच से शराफत अली ने भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा को लेकर आपत्तिजनक और जातिसूचक टिप्पणी की।बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सियासी घमासान शुरू हो गया। प्रेमावती ने पलटवार करते हुए टिप्पणी को निंदनीय और गाली करार दिया है।उन्होंने साफ कहा है कि वह पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराएंगी और मुकदमा करेंगी।खास बात यह है कि शराफत अली पहले भी महिला नेताओं को लेकर अपनी बयानबाजी के चलते विवादों में रह चुके हैं。 हरदोई जिले की गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित समाजवादी पार्टी के पीडीए सम्मेलन का मंच... और इसी मंच से दिया गया शराफत अली का बयान अब सियासी विवाद की वजह बन गया है। वायरल वीडियो में निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा को लेकर आरक्षण और उनके सामाजिक जीवन से जोड़ते हुए टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। शराफत अली ने कहा कि अगर स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने आरक्षण में संशोधन नहीं किया होता तो आज प्रेमावती उस कुर्सी पर नहीं बैठी होतीं,बल्कि धोबी घाट पर कपड़े साफ कर रही होतीं। बयान सामने आने के बाद भाजपा नेताओं और स्थानीय राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया शुरू हो गई है। विवाद इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि टिप्पणी सीधे एक महिला जनप्रतिनिधि और उनकी जातीय पहचान से जोड़कर की गई है。 विवादित बयान पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ की गई टिप्पणी निंदनीय और आपत्तिजनक है। प्रेमावती ने कहा कि उनके माता-पिता ने कभी उनके लिए अपशब्द नहीं कहे, लेकिन राजनीति में आने के बाद इस तरह की जातिसूचक टिप्पणी सुननी पड़ रही है। उन्होंने अपने संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि परिवार ने उन्हें पढ़ाया-लिखाया और शिक्षक बनाया, जिसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखा। प्रेमावती ने कहा कि ऐसी टिप्पणी उनके लिए बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने साफ ऐलान किया कि वह शराफत अली के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट करेंगी और मुकदमा दर्ज कराएंगी। प्रेमावती ने आरक्षण को किसी व्यक्ति विशेष की देन नहीं, बल्कि संवैधानिक व्यवस्था बताया।अब वायरल वीडियो और प्रेमावती के मुकदमे के ऐलान के बाद हरदोई की सियासत में इस विवाद के और गरमाने के आसार हैं। बाइट -- प्रेमावती पीके वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष हरदोई0
0
Report
चित्रकूट में महिला से सामूहिक दुष्कर्म: एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चित्रकूट में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार—दो की तलाश जारी टॉपलीड - चित्रकूट के मानिकपुर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने गांव के ही तीन युवकों पर जंगल के पास ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य और सैंपल भी जुटाए हैं। पूरा मामला मानिकपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता एक व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। मंगलवार दोपहर किसी बात को लेकर घर में महिला और उसके साथी की पहली पत्नी के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद महिला का साथी पहली पत्नी और उसके बच्चों को सड़क तक छोड़ने चला गया。 इसी दौरान पीड़िता घर से बाहर चली गई। आरोप है कि गांव का रहने वाला छैला नाम का युवक महिला के पास पहुंचा और उसे बताया कि उसका पति रेलवे लाइन के दूसरी तरफ उसे बुला रहा है। महिला उसके झांसे में आ गई और उसके साथ चली गई。 आरोप है कि रेलवे लाइन पार करने के बाद आरोपी महिला को जंगल के पास महुआ के पेड़ के नजदीक ले गया, जहां पहले से दो अन्य युवक मौजूद थे। पीड़िता का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने अपने साथी को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और महिला की तहरीर के आधार पर मानिकपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया。 पुलिस ने मामले में मु.अ.सं. 156/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को कथित तौर पर जंगल की ओर ले जाने वाले आरोपी छैला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ मऊ फहद अली, प्रभारी निरीक्षक ए.के. पांडेय और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य व सैंपल एकत्र किए。 बाइट — अरुण कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक चित्रकूट: “प्रारम्भिक जांच में घटना की पुष्टि हुई है। महिला को बहला-फुसलाकर जंगल की ओर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और फॉरेंसिक टीम द्वारा भी जांच की जा रही है।” फिलहाल पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध सभी साक्ष्यों को जांच में शामिल किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी。 चित्रकूट से इस वक्त की बड़ी खबर—महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है.0
0
Report
Advertisement
किसानों के तहसील में धरना, आगामी 10 अक्टूबर को जिलाधिकारी कार्यालय तक करेंगे पैदल मार्च
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई कीसवायजपुर में विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री न मिलने, फसलों का सर्वे नहीं होने और बेड़ीजोर मजरा खद्दीपुर चैनसिंह में नवीन भारती की भूमि आवंटन में तहसील कर्मियों की मिलीभगत का आरोप लगाया। प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि दोपहर तक उनका ज्ञापन लेने कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इस पर उन्होंने थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ऐलान किया कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 10 अक्टूबर को किसानों के साथ सवायजपुर तहसील का घेराव किया जाएगा। इसके बाद किसान पैदल जिलाधिकारी कार्यालय की ओर कूच करेंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एसडीएम उनके सामने से बिना ज्ञापन लिए क्षेत्र में चली गईं। एसडीएम शिवानी सिंह ने बताया कि ज्ञापन लेने के लिए नायब तहसीलदार राजेश कुमार को भेजा गया था। उन्होंने किसानों के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नियमानुसार राहत सामग्री का वितरण कराया जा रहा है। धरने में लल्लन सिंह, सर्वेंद्र यादव, मुकेश कुमार, छेदा, अनिल कुमार और राहुल वर्मा आदि मौजूद रहे।0
0
Report
जहानाबाद में दुर्गा पूजा: 15 फीट से ऊंची मूर्ति पर रोक, डीजे पर पाबंदी
Jehanabad, Bihar:दुर्गा पूजा के त्योहार में अब महज कुछ ही दिन बाकी हैं, और इसे लेकर जहानाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। बुधवार देर शाम एसपी कोटा किरण कुमार और एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे और विभिन्न पूजा पंडालों का जायजा लिया। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सुरक्षा व्यवस्था और सरकारी नियमों से कोई समझौता नहीं होगा। इस दौरान सड़कों पर उतरी पुलिस और प्रशासनिक टीम ने शहर के प्रमुख पूजा पंडालों का भौतिक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पूजा समितियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और सुरक्षा से जुड़े सख्त दिशा-निर्देश थमाए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पंडालों की ऊंचाई सीमित रखनी होगी और मां दुर्गा की प्रतिमा 15 फीट से अधिक ऊंची नहीं होगी। ध्वनि प्रदूषण और हुड़दंग रोकने के लिए डीजे के इस्तेमाल पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। इसके अलावा हर पंडाल में सीसीटीवी कैमरे और अग्निशामक यंत्र लगाना अनिवार्य किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महिला और पुरुषों के अलग-अलग प्रवेश द्वार और वन-वे रूट का पालन करना होगा। इस मौके पर एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि आगामी दुर्गा पूजा को लेकर एसपी, एसडीओ और पुलिस टीम ने खुद हर पंडाल का फिजिकल विजिट किया है। हमने उनकी परेशानियां जानीं और प्रशासन का मैसेज दिया है। पंडाल की हाइट लिमिटेड रखनी है, मूर्ति 15 फीट से कम होगी और डीजे पर पूरी तरह रोक रहेगी। सीसीटीवी, फायर फाइटिंग और महिला-पुरुष के लिए अलग वन-वे रूट अनिवार्य है। खासकर सुबह में महिलाओं की भीड़ को देखते हुए महिला फोर्स और क्यूआरटी की तैनाती की जाएगी। वहारहाल प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि नियमों की अनदेखी करने वाली पूजा समितियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि जिले में पर्व पूरी तरह शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हो सके।0
0
Report
इंदिरापुरम में मुठभेड़ के बाद स्नैचर मनु दसर उर्फ मनु मजर गिरफ्तार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:इंदिरापुरम थाना पुलिस ने 30 सितम्बर को 5/6 पुलिस रोड पर चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद एक कथित स्नैचर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, कनावनी पुलिस की तरफ से बाइक पर आ रहे संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान मनु दसर उर्फ मनु मजर, पुत्र मोईन अहमद, निवासी गरिमा गार्डन, साहिबाबाद, उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। इसके अलावा चोरी की टीवीएस रेड मोटरसाइकिल और पीली धातु का एक टुकड़ा भी मिला। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली-एनसीआर और गाजियाबाद में स्कूटी व बाइक बदल-बदलकर चेन और मोबाइल स्नैचिंग की वारदात करता था। उसने करीब दो सप्ताह पहले इंदिरापुरम क्षेत्र में भी चेन स्नैचिंग की घटना करने की बात कही। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में लूट, स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं.0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर के पारु में गंडक तटबंध टूटने से ग्रामीण ऊंचे स्थानों पर पलायन
Muzaffarpur, Bihar:Slug-मुजफ्फरपुर के पारु मे गंडक का तटबंध टूटा, पलायन करने लगे ग्रामीण, ऊँचे स्थानों पर बनाया ठिकाना... ग्रामीण बोले - 70 सालो मे ऐसा बाढ़ नहीं देखा Anchor - बिहार के कई जिलों मे गंडक नदी कहर बरपा रही है, मुजफ्फरपुर के पारु प्रखंड के जयमल डुमरी मे बांध टूटने के बाद स्थिति भयावह हो गई है, दर्जनों गाँव मे तेजी से बाढ़ का पानी घुस गया, ऐसे मे लोग अब पलायन करने पर मजबूर है, लोग ऊँचे स्थानों पर ठिकाना बना रहे है. हालांकि बहुत सारे ऐसे परिवार हैं,जो अपने सामानों को घरों में छोड़कर बच्चों और बुजुर्गों को लेकर ऊंचे स्थान पर चले आए हैं,यहां तक की उन्होंने घरों में कुंडी तक नहीं लगाई. पारु के जयमल डुमरी में जैसे ही बांध टूटा उसके बाद तेजी से सैंकड़ो घरों में पानी घुसने लगा, पानी की रफ्तार इतनी तेज थी कि गांव वाले आनन -फानन में घर से अपना सामान घरों से निकाल कर ऊंचे स्थानों पर पहुंचने लगे. पानी की रफ्तार इतनी तेज है कि महज कुछ ही देर में घरों में कमर से ऊपर तक पानी भर गया. कई ऐसे घर हैं जिनके अंदर लोग फंस गए हैं और कुदरत की इस कहर से जद्दोजहद कर रहे हैं. जिन्हें दिए रात तक पटना बिहटा की एनडीआरएफ की टीम उन्हें निकलने में जुटी रही. जिधर नजर जा रही थी उधर पानी ही अपनी नजर आ रही थी. अभी भी कई ऐसे ही इलाके हैं जहां लोग फंसे हुए हैं.बुजुर्ग ग्रामीण की माने तो बीते 70 से 80 वर्षों में ऐसी बाढ़ की स्थिति वहां नहीं हुई थी. ग्रामीणों ने बताया कि अब ऊंचा बांध ही उनका ठिकाना है. वही लोगों के सुरक्षा को लेकर सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, नगर आयुक्त ऋतुराज सिंह, एसडीएम वेस्ट स्नेहा कुमारी,SDPO सरेया अभिजीत कौर सहित पुलिस लाइन से पहुंची पुलिस की टीम पूरी रात लोगों की सुरक्षा में बांध पर तैनात रही. खुद सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी और नगर आयुक्त ऋतुराज सिंह बाइक से बांध पर गस्ती करते हुए लोगों का हाल-चाल जानते रहे और उनसे समस्याओं को लेकर उनका हाल-चाल जानते रहे. मुजफ्फरपुर के पारु जयमल डुमरी से और अधिक जानकारी दे रहे है संवाददाता मणितोष कुमार ... WT *इनपुट - मणितोष कुमार*0
0
Report
नवा रायपुर में नारकोटिक्स मामलों की वित्तीय जांच पर राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित
Raipur, Chhattisgarh:पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में डीजीपी अरुण देव गौतम के निर्देशन में नारकोटिक्स मामलों की वित्तीय जांच (फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन) पर एक दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। एडीजी अमित कुमार ने ड्रग तस्करों के वित्तीय नेटवर्क को ध्वस्त करने हेतु फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज जांच पर जोर दिया। डीआईजी पारुल माथुर ने अवैध संपत्तियों की जब्ती और समग्र दृष्टिकोण अपनाने की बात कही। कार्यशाला में आयकर एवं जीएसटी विशेषज्ञों ने अवैध धन के सुराग तलाशने का प्रशिक्षण दिया। इसमें राज्यभर के 70 पुलिस अधिकारी शामिल हुए।0
0
Report
सातवीं वाहिनी भिलाई में 15 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स संपन्न, उत्कृष्ट जवानों को मिला सम्मान
Durg, Chhattisgarh:पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार सातवीं वाहिनी मुख्यालय भिलाई में सेनानी सुश्री निवेदिता पाल (भापुसे/CPS) के मार्गदर्शन में 16 से 30 सितंबर तक आयोजित 15 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स बैच-06 संपन्न हुआ। समापन पर वाहिनी में 'बड़ा खाना' का आयोजन किया गया, जिसमें उप सेनानी प्रज्ञा मेश्राम, सबा अंजुम, सहायक सेनानी संदीप मोरे, इंद्रसेन बंजारे तथा प्रशिक्षण प्राप्त 67 जवान उपस्थित रहे। इंडोर टेस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त आरक्षक नंदकुमार एवं द्वितीय स्थान प्राप्त आरक्षक धरमराज मंडावी को सेनानी महोदया द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।0
0
Report
Advertisement
नियमों को दरकिनार कर मेहरबानी? रिटायर्ड IRS शीतल शाश्वत वर्मा को वित्त विभाग में सीधे 5 साल की संविद
Raipur, Chhattisgarh:प्रशासनिक परंपराओं को दरकिनार करते हुए सेवानिवृत्त आईआरएस (IRS) अधिकारी शीतल शाश्वत वर्मा को वित्त विभाग में सीधे 5 वर्ष की संविदा नियुक्ति दी गई है। 29 सितंबर 2026 को जारी आदेश के तहत, वीआरएस ले चुके वर्मा को विशेष सचिव बनाकर मुख्य सचिव कार्यालय में पदस्थ किया गया है। सामान्यतः 1-2 वर्ष के सेवा विस्तार के विपरीत, एकमुश्त पांच वर्षीय संविदा पर नौकरशाही में सवाल उठ रहे हैं कि यह प्रशासनिक आवश्यकता है या उपकृत करने का खेल?0
0
Report
अमित जोगी का अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल, सियासी गलियारों में राजनीतिक परिपक्वता
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें वह माइक सेटअप के साथ गाते नजर आ रहे हैं। इस अनोखे अंदाज के बाद सियासी हलकों में उनकी राजनीतिक परिपक्वता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।0
0
Report
जोद्धपुर HC ने नाबालिग मामले में आरोप तय रद्द कर आरोपी को डिस्चार्ज किया
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने, पीछा करने और यौन अपराधों से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण आदेश देते हुए निचली अदालत द्वारा आरोप तय करने के आदेश को रद्द कर दिया। जस्टिस फरजंद अली की एकलपीठ ने कहा कि आरोप तय करने के स्तर पर भी प्रत्येक अपराध के आवश्यक तत्वों के अनुरूप प्रथमदृष्टया तथ्यात्मक आधार होना जरूरी है। केवल रिकॉर्ड पर मौजूद सामान्य सामग्री का उल्लेख कर आरोप तय नहीं किए जा सकते। मामला जैसलमेर के खुहड़ी थाने में दर्ज एफआईआर संख्या 17/2026 से जुड़ा था। सेशन कोर्ट, जैसलमेर ने 22 जून 2026 को आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2), 74, 78(2), पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8, 11/12 और जेजे एक्ट की धारा 84 के तहत आरोप तय किए थे। इसके खिलाफ आरोपी ने हाईकोर्ट में आपराधिक पुनरीक्षण याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने नाबालिग के पुलिस और मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज बयानों का उल्लेख करते हुए कहा कि उसने आरोपी के साथ अजमेर जाने की बात स्वेच्छा से कही थी। उसके अनुसार वह आरोपी को करीब आठ महीने से जानती थी और उसने स्वयं शादी के लिए अजमेर जाने की बात कही थी। उसने धमकी, दबाव, गलत कृत्य या यौन संबंध से भी इनकार किया था। अदालत ने कहा कि पीछा करने के आरोप के लिए केवल किसी ऐप पर बातचीत होना पर्याप्त नहीं है। इसी तरह पॉक्सो धाराओं के लिए भी केवल नाबालिग की उम्र के आधार पर आरोप तय नहीं किए जा सकते, बल्कि संबंधित कृत्य का प्रथमदृष्टया आधार रिकॉर्ड में होना चाहिए। अपहरण के आरोप में भी अभिभावक की अनुमति के बिना बहला-फुसलाकर ले जाने या सक्रिय रूप से साथ ले जाने के तथ्य जरूरी हैं। हाईकोर्ट ने माना कि निचली अदालत के आदेश में प्रत्येक आरोप के समर्थन में आवश्यक सामग्री और कारण स्पष्ट नहीं किए गए थे। इसे गैर-स्पीकिंग और न्यायिक विवेक के उचित प्रयोग के अभाव वाला आदेश मानते हुए 22 जून 2026 का आदेश रद्द कर आरोपी को संबंधित आरोपों से डिस्चार्ज कर दिया。0
0
Report
Advertisement
राजस्थान हाईकोर्ट ने 16 न्यायिक अधिकारियों के तबादले की घोषणा
Jodhpur, Rajasthan:जो nebyh? (Note: The provided content appears coherent and news-like without gibberish or metadata. Keeping the content intact as required.)0
0
Report
एमसीडी ने दिल्लीभर में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ा एक्शन, 36 ध्वस्तीकरण
Noida, Uttar Pradesh:एमसीडी का दिल्लीभर में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ा एक्शन जारी शहरव्यापी अभियान के तहत 36 ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गईं अनधिकृत निर्माण और भवन मानदंडों के उल्लंघन पर 2 संपत्तियां सील एमसीडी ने 3 ध्वस्तीकरण आदेश भी जारी किए मोतिया खान, पहाड़गंज, बलजीत नगर, रंजीत नगर समेत कई इलाकों में कार्रवाई एमसीडी सभी 12 जोनों में अभियान जारी, अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी0
0
Report
सहारनपुर के कॉस्मेटिक सेंटर चोरी: CCTV फुटेज में कैद, पुलिस आरोपी की तलाश में
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र की वर्धमान कॉलोनी में घर में संचालित अंजली कॉस्मेटिक सेंटर में चोरी का मामला सामने आया है। बताया गया कि अज्ञात चोर दुकान में घुसा और पहले वहां रखा मोबाइल फोन उठा लिया। इसके बाद आरोपी गल्ले पर चढ़कर अंदर रखी हजारों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान मालिक सचिन जैन ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
