Sehore - "ऑपरेशन सिन्दूर" की सफलता पर किसानों ने डांडिया नृत्य कर किया खुशी का इजहार
"ऑपरेशन सिन्दूर" की सफलता पर किसानों ने डांडिया नृत्य कर खुशी का इजहार किया। इस बात की खुशी तमाम ग्रामीण जनता ने "जय जवान जय किसान" के नारे लगाते हुए पाकिस्तान के आतंकवादियों को लेकर मुर्दाबाद के नारे लगाए और पाकिस्तानियों के आतंकवादियों के खिलाफ जंग छेडऩे की खुशी में भारत देश के जवानों का धन्यवाद किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए तमाम किसानों ने डांडिया नाच कर भारत देश के जवानों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर एमएस मेवाड़ा ने कहा कि हमारे भारत का जवान किसी भी देश में घुसकर आतंकवाद का सफाया कर सकते हैं। "जय जवान जय किसान" के संकल्प के साथ देश का किसान जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|