Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Munger811201

छह साल बाद फरार नक्सली सिंघो कोड़ा गिरफ्तार, जानें कैसे!

PKPrashant Kumar
Jul 09, 2025 14:36:17
Munger, Bihar
प्रशांत कुमार मुंगेर   छह साल से  फरार नक्ससली सिंघो कोड़ा को किया गिरफ्तार।   मुंगेर एसटीएफ और जमुई एसटीएफ संयुक्त छापेमारी के दौरान मुंगेर  - जमुई की सीमावर्ती इलाका चोरमारा के पास एक नक्ससली सिंघो कोड़ा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्ससली मुंगेर जिला के लड़ैयाटांड़ थाना  कांड संख्या  36/ 19 के मामले में फरार चल रहा था। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया की गिरफ्तार नक्सली जमुई जिला के बरहट थाना क्षेत्र के चोरमारा का रहने वाला है,और एक कांड में  फरार चल रहा था। एसपी ने बताया की गिरफ्तार नक्सली संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए  न्यू पैसरा के  पहाड़ी के ऊपरअपने संगठनों के साथ  हथियार के साथ बैठक किया ,जिसके बाद सिंघो कोड़ा ने अपने सहयोगी साथी के साथ मिलकर घटवारी गांव में  लेवी की मांग की। पुलिस को जब सुचना प्राप्त हुई तो नक्सली की घेराबंदी करने के लिए  न्यू पेसरा पहाड़ी के ऊपर छापेमारी की इस दौरान एक नक्सली  गौरे लाल कौड़ा हथियार कारतूस  नक्सली पर्चा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था , लेकिन अन्य नक्सली भागने में सफल रहे। उसी मामले में लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र में 18 नक्सली को नामजद अभियुक्त  बनाया गया जिसमे गिरफ्तार नक्ससली सिंघु कोड़ा छह साल से  फरार चल रहा था।            
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top