icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

तखतपुर के खेत में करंट तार से चौकीदार की मौत, मर्ग जांच शुरू

Bilaspur, Chhattisgarh: बिलासपुर। तखतपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। रात के अंधेरे में करील लेने निकला एक चौकीदार खेत में लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत के आसपास बिजली का करंट प्रवाहित तार लगाया गया था। इसी तार की चपेट में आने से पेंड्री निवासी गंगाराम कोल की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के चनाडोंगरी का है, जहां पेंड्री निवासी गंगाराम कोल एक निजी फार्म हाउस में चौकीदारी का काम करता था। बताया जा रहा है कि रात के समय गंगाराम करील लेने के लिए दूसरे खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह चनाडोंगरी निवासी दिलहरण सूर्यवंशी के खेत में पहुंचा। खेत में फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए करंट प्रवाहित तार लगाया गया था। रात के अंधेरे में गंगाराम इस तार को देख नहीं पाया और उसकी चपेट में आ गया। करंट का झटका इतना जोरदार था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। हादसे के बाद तखतपुर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया है। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि खेत में करंट प्रवाहित तार किस तरह लगाया गया था, उसमें बिजली का करंट कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में यह हादसा हुआ। करील लेने के लिए घर से निकला गंगाराम शायद नहीं जानता था कि खेत की ओर जाने वाला यह रास्ता उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। एक खेत से दूसरे खेत की ओर जाते वक्त करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। अब पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की पूरी परिस्थितियां और जिम्मेदारी स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report

जेएमएम का MMDAR कानून के विरोध में झारखंड धरना

Sahibganj, Jharkhand:केंद्र सरकार के MMDAR कानून के खिलाफ झारखण्ड मुक्ति मोर्चा आज पूरे प्रदेश में प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर विरोध कर रही है। इसी कड़ी में साहिबगंज के सदर प्रखंड मुख्यालय सहित जिले के सभी नौ प्रखंडों में JMM धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरना प्रदर्शन में भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष कार्यकर्त्ता शामिल हुए। धरना में शामिल हुए जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार इस कानून के माध्यम से झारखण्ड के जनता का हक़ छीने रही है। खनिज-झारखण्ड की धरती में और टैक्स वसूलेंगे केंद्र सरकार और फिर भीख के रूप में हमें हमारा हिस्सा देंगे। यह झारखण्ड में नहीं चलेगा। केंद्र सरकार को कृषि कानून के जैसा इस कानून को भी वापस लेना होगा। इस धरना में जेएमएम के राजेश राम, युवा नगर अध्यक्ष आदित्य यादव, कोषाध्यक्ष सुरेश साह, राकेश कुमार, आफताब आलम सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता शामिल हुए।
0
0
Report

हेमंत सोरेन ने दिवंगत विमला प्रधान को श्रद्धांजलि दी; झारखंड में शोक की लहर

Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री सचिवालय प्रेस विज्ञप्ति --308/2026 19 सितंबर 2026 लोअर करमटोली, रांची मुख्यमंत्री श हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री दिवंगत विमला प्रधान जी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज लोअर करमटोली, रोड नंबर-2, रांची स्थित झारखंड की पूर्व मंत्री दिवंगत विमला प्रधान जी के आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री स्व० विमला प्रधान जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मरांग बुरु से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, समर्थकों एवं प्रशंसकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल दें। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की तथा उनका ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की पूर्व मंत्री आदरणीय श्रीमती विमला प्रधान जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ा देने वाला है। सार्वजनिक जीवन में स्व० विमला प्रधान जी का योगदान एवं जनता के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने सिमडेगा सहित पूरे राज्य के विकास के लिए लंबे समय तक अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका इस तरह चले जाना झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। पूर्व मंत्री स्व० विमला प्रधान जी समाज के हर वर्ग-समुदाय के कल्याण के लिए तत्पर रहने वाली एक सजग और कर्मठ राजनेता थीं। उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री श्रीमती विमला प्रधान पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और रांची स्थित एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने विगत शुक्रवार रात अंतिम सांस ली.
0
0
Report
Advertisement

बरनाला में महंगाई पर आम जनता की सीधी बातचीत: सरकार से उपायों की मांग

Barnala, Bathinda, Punjab:बरनाला में पिंड दी सथ कार्यक्रम के तहत बढ़ती महंगाई को लेकर शहरवासियों, व्यापारियों और आम परिवारों से बातचीत की गई. लोग कह रहे हैं कि महंगाई ने परिवारों के बजट को बिगाड़ दिया है; रोजमर्रा की वस्तुएँ महंगी हो रही हैं; बच्चों की पढ़ाई और अन्य खर्च बढ़ रहे हैं. पेट्रोल-डीजल की कीमतों का असर महंगाई पर साफ दिख रहा है. व्यापारी मंदी और खरीदारी में कमी से प्रभावित हैं. जमाखोरी रोकने और जरूरी वस्तुओं की कृत्रिम कमी रोकने की मांग है. ट्रांसपोर्टेशन महंगा होने से कई चीजों की कीमतें बढ़ती हैं. महंगाई से सामान्य परिवारों की जीवनशैली पर असर पड़ रहा है; केंद्र और राज्य सरकारों को ठोस कदम उठाने चाहिए.
0
0
Report

कर्णप्रयाग के स्कूलों में शिक्षक कमी से बच्चों के भविष्य पर संकट

Karnaprayag, Uttarakhand:सरकारें भले ही सब पढो सब बढो का नारा दे रही है लेकिन जब स्कूलों में शिक्षक ही नही होने तो बच्चे आखिर कैसे पढ़ेंगे कैसे बढ़ेंगे , कर्णप्रयाग ब्लाक के अटल आदर्श राजकीय इंटर कालेज नैनिसेंण शिक्षकों की कमी जूझ रहा है । बच्चो के भविष्य की चिंता को लेकर अभिवावको ने कर्णप्रयाग में खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर तालेबंदी कर नारेबाजी कर जल्द शिक्षकों की तैनाती की मांग की । अटल आदर्श राजकीय इण्टर कालेज नैनिसेंण इन दिनों शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है । विद्यालय में लंबे समय से पांच विषयो में शिक्षकों की रिक्तियां बनी हुई है जिससे बच्चों का पठन पाठन प्रभावित हो रहा है । शिक्षकों की मांग को लेकर आज क्षेत्रीय जनता ने कर्णप्रयाग में खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर तालेबंदी कर नारेबाजी की, कहा कि लम्बे समय से शिक्षकों की कमी से विद्यालय जूझ रहा है । लेकिन न तो विभाग और न ही सरकारें इसका संज्ञान ले रहा है । विद्यालय में शिक्षकों की कमी से नोनिहालो का भविष्य चौपट हो रहा है । अभिवाहको ने चेतावनी दी कि जल्द शिक्षकों की नियुक्ति नही की तो आंदोलन किया जाएगा ।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर एयरपोर्ट के विंटर शेड्यूल से फ्लाइट कनेक्टिविटी दोगुनी, BANKOK और मुंबई expansions

Jaipur, Rajasthan:जयपुर एयरपोर्ट पर 25 अक्टूबर से फ्लाइट संचालन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जयपुर से विभिन्न शहरों के लिए एयर कनेक्टिविटी बढ़ने जा رہی है। वहीं इंटरनेशनल एयर कनेक्टिविटी में बैंकॉक के लिए फ्लाइट फिर से शुरू होने जा रही है। दरअसल अक्टूबर माह के अंतिम रविवार से देश-दुनिया में फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव होता है। देशभर के सभी एयरपोर्ट्स पर 25 अक्टूबर से फ्लाइट्स का विंटर शेड्यूल लागू हो जाएगा। इस नए शेड्यूल में जयपुर एयरपोर्ट पर एयर कनेक्टिविटी में एक साथ बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि वर्तमान में एविएशन सेक्टर की स्थिति बहुत बेहतर नहीं है। फरवरी में ईरान-अमेरिका युद्ध के हालात के बाद से ही एविएशन टरबाइन फ्यूल यानी विमानों के ईंधन की दरों में बढ़ोतरी हुई है। इस कारण एयरलाइंस ने फ्लाइट संचालन में कटौती कर दी है। जबकि हवाई किराए की दरें अधिक हो गई हैं। लेकिन अब विंटर शेड्यूल में जब राजस्थान में पर्यटन सीजन चलेगा, तब जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट कनेक्टिविटी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अभी जयपुर एयरपोर्ट से रोजाना औसतन 47 फ्लाइट संचालित हो रही हैं। विंटर शेड्यूल में घरेलू फ्लाइट्स की संख्या ही 60 के पार होगी। वहीं कुल फ्लाइट संख्या 65 से अधिक रहने की संभावना है। आपको बता दें कि अभी सबसे अधिक 8 फ्लाइट मुम्बई के लिए चल रही हैं। विंटर शेड्यूल में मुम्बई के लिए रोजाना 13 फ्लाइट संचालित होंगी।
0
0
Report
Advertisement

जयपुरी के अल्बर्ट हॉल 21 महीनों के लिए बंद, 25.49 करोड़ में रिनोवेशन

Jaipur, Rajasthan:अल्बर्ट हॉल 21 महीने तक बंद रहेगा,25 करोड की लागत से होगा रिनोवेशन का काम,हाईटैक बदलाव होगा जयपुर-जयपुर का अल्बर्ट हॉल संग्रहालय लंबे समय के लिए बंद होगा.ऐसा इसलिए क्योंकि रिनोवेशन का काम किया जाएगा.18 साल बाद अल्बर्ट हॉल का जीर्णोद्धार होगा.अल्बर्ट हॉल को नए हाईटेक रूप में बदला जाएगा. अल्बर्ट हॉल नए रंग रूप में दिखाई देगा- जयपुर का ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल नए रंग रूप में दिखाई देगा.अल्बर्ट हॉल को अंदर से हाईटैक किया जाएगा.इसके लिए अल्बर्ट हॉल संग्रहालय 21 महीनों के आम लोगों के लिए बंद होगा.पर्यटक लंबे समय तक अल्बर्ट हॉल का दीदार नहीं कर पाएंगे.राज्य निर्वाचन आयोग की परमिशन के बाद संग्रहालय की मरम्मत के लिए फर्म को वर्क आर्डर दे दिया है.जल्द ही निजी फर्म संग्रहालय की मरम्मत का काम करेगी,इसके बाद संग्रहालय को आम लोगों के लिए बंद किया जाएगा.फिलहाल अल्बर्ट हॉल पर्यटकों के लिए खुला है.फिलहाल प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है,जिस कारण टैंडर वर्क आर्डर से पहले निवार्चन आयोग से परमिशन ली गई. ये बदलाव होगा संग्रहालय में- 1887 में बना अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में प्रदर्शित दुर्लभ डिस्प्ले के रंग रूप बदला जाएगा.सालों से डिस्प्ले पुराने हो गए.जिस कारण अब उनका रंग रूप बदला जाएगा.अल्टर्ब हॉल के मूल इमारत से कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी.सबसे खास बात यह है कि करीब 2400 साल पुरानी ममी को फिर से तहखाने में शिफ्ट किया जा सकता है.संग्रहालय में संरक्षण कार्य कराने के लिए 25 करोड़ 49 लाख रुपए का वर्क आर्डर जारी किया गया, ताकि इसे समय के अनुसार हाइटैक रूप दिया जा सके. 2008 के बाद अब होगा बड़े स्तर पर बदलाव- पुरातत्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार साल 2008 में अल्बर्ट हॉल संग्रहालय का रिनोवेशन वर्क किया गया था.उस समय इस कार्य पर करीब 6 से 7 करोड़ रुपए का खर्चा आया था. अब 18 साल बाद बड़े स्तर पर इसका संरक्षण कार्य किया जाएगा. इसमें सालों पुराने हथियार, हैंडीक्राफ्ट्स के सामान, प्राचीन सिक्के, कारपेट, पियानो, पाषाण प्रतिमाएं, वाद्ययंत्र सहित अन्य पुरा वस्तुओं को नए रंग रूप और आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए प्रदर्शित किया जाएगा. संरक्षण कार्य पूरा करने की मियाद 21 जून 2028 है.
0
0
Report
Advertisement

झालावाड़ नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस को बहुमत, बीजेपी पर धनबल का आरोप

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ नगरपरिषद चुनाव में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए 45 में से 29 सीटों पर जीत हासिल की और पूरे बहुमत के साथ बोर्ड बनाने जा रही। सभापति पद के लिए कांग्रेस ने राजेश गुर्जर को मैदान में उतारा है। तो वहीं भाजपा से राजकुमार सोनी प्रत्याशी है। भारी बहुमत के साथ कांग्रेस का बोर्ड बनना तय माना जा रहा, लेकिन इसमें झालावाड़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो ने चुनावी चर्चाओं को एकाएक गर्म कर दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी पर धन बल और धमकियों से कांग्रेस के पार्षदों को तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता कांग्रेस के निर्वाचित पार्षदों को धन बल का प्रलोभन दे रहे और उन पर दबाव बना रहे। भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस पार्षदों के परिजनों और परिचितों से लगातार संपर्क किया जा रहा तथा व्यवसाय और ठेकेदारी से जुड़े पार्षदों को तो आर्थिक नुकसान पहुंचाने की भी धमकियां दी जा रही हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि शहर की जनता ने जनादेश कांग्रेस पार्टी को दिया है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी अपनी हार को हजम नहीं कर पा रही और धनबल का दुरुपयोग कर उलटफेर करने में जुटी है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर ने वीडियो के माध्यम से कहा कि कांग्रेस पार्षदों के परिजनों पर दबाव बनाने की गतिविधियों की लगातार जानकारी मिल रही है। शहर के कुछ प्रभावशाली लोग भी पार्षदों के घर जाकर संपर्क और दबाव बना रहे और धमका रहे हैं। ऐसे में उनके द्वारा चेतावनी दी जाती है कि ऐसी गतिविधियां बंद करे, नहीं तो कांग्रेस पार्टी द्वारा उक्त लोगों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर ने कांग्रेस के निर्वाचित पार्षदों और उनके परिवारों को भरोसा दिया, कि पार्टी उनके साथ खड़ी है और उन्हें किसी भी दबाव में आने की जरूरत नहीं है। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने निकाय चुनाव में बड़ा उलटफेर करते हुए झालावाड़ जिले के आठ निकायों में से चार निकायों झालावाड़, खानपुर, डग, भवानीमंडी पर कब्जा किया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ तीन निकायों झालरापाटन, मनोहरथाना तथा अकलेरा पर ही जीत हासिल कर संतोष करना पड़ा। उधर पिड़ावा नगरपालिका में किसी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बना है.
0
0
Report

गोण्डा में अवैध कब्जे के विरोध पर पानी टंकी पर चढ़ा युवक, पुलिस कार्रवाई का आश्वासन

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कमिश्नरी कार्यालय में आज सुबह अवैध कब्जे को लेकर जमीन की पैमाइश और विवाद के कारण हड़कंप मच गया। भगhar बुलंद के रहने वाले पवन कुमार ने जमीन पर कब्जे का विरोध किया और पानी टंकी पर चढ़ गए। मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने पवन कुमार को 1 घंटे तक समझाने के बाद नीचे उतरवाया। बताया गया कि पवन कुमार की गाटा संख्या 1510 पक्की सड़क के किनारे स्थित है और वे जमीन की कीमत ज्यादा मानते हैं, जबकि उनकी बगल गाटा संख्या 1511 ग्राम समाज की जमीन है जिसका पट्टा अरुण कुमार, बिंदु कुमार, विनय कुमार और आनंद कुमार को मिला है। आरोप है कि कुछ लोग इनके हिस्से पर जबरदस्ती कब्जा कर रहे हैं। पीड़ित ने मुआवजे/जमीनी कब्जा हटवाने की मांग की है और मारपीट की शिकायत भी दर्ज कराने को कहा है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, जबकि पवन कुमार ने साथ देने की उम्मीद जताई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top