466331
फसलों के दाम बढ़ाने की मांग पर भैरुंदा में किसानों की महारैली
Nasrullaganj, Madhya Pradesh:भैरुंदा के सीहोर में फसलों के दामों में वृद्धि की मांग को लेकर प्रदेश भर के किसान अब सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। सीहोर जिले के भैरुंदा में भी हजारों किसानों ने अपनी मांगों को लेकर महारैली निकाली। करीब 2 हजार ट्रैक्टरों के साथ किसानों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला और मक्का को एमएसपी पर खरीदने, गेहूं 2700, सोयाबीन 6000, और धान 3100 रुपये पर खरीदने की मांग की। इस किसान जनआक्रोश रैली का जगह-जगह स्वागत भी किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बैंक से पैसे निकालकर लौट रही युवती से लूट: दो बदमाश फरार
Samastipur, Bihar:बैंक से 70 हजार निकालकर लौट रही युवती से बैग समेत लूट, बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम। पुलिस जांच में जुटी है। समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में बुधवार दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने बैंक से रुपये निकालकर पैदल घर लौट रही युवती से बैग समेत 70 हजार रुपये लूट लिए। घटना मुसरीघरारी चौराहा से पश्चिम नायक पेट्रोल पंप के निकट सुबह करीब 11:15 बजे की है।पीड़िता की पहचान नगर पंचायत मुसरीघरारी के डगरूआ गांव निवासी मधुमिता कुमारी, पिता स्व. ललित कुमार झा के रूप में हुई है।थाने में दिए आवेदन में युवती ने बताया कि वह बुधवार को मुसरीघरारी स्थित एसबीआई शाखा से 70 हजार रुपये निकालकर पैदल घर लौट रही थी। नायक पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसका बैग झपट लिया। बैग में पूरे 70 हजार रुपये रखे थे।युवती के अनुसार, बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठे बदमाश ने चेहरे पर मास्क लगाया था। लूट के बाद दोनों पश्चिम दिशा की ओर फरार हो गए।पीड़िता ने थाने में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने का अनुरोध किया है। मुसरीघरारी थानाध्यक्ष नेहा निधि ने बताया कि सूचना मिली है, सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।0
0
Report
हांसी के एसपी विनोद कुमार ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया
Bhiwani, Haryana:हांसी बाइट : हांसी एसपी विनोद कुमार एवं बिट्टू ग्रामीण नशा बेचने वाला नहीं, नशा करने वाला मरता है : एसपी विनोद कुमार कुतुबपुर में नशा मुक्ति कार्यक्रम में पहुंचे एसपी, विद्यार्थियों और ग्रामीणों को नशे से दूर रहने का दिलाया संकल्प हांसी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत गांव कुतुबपुर में नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हांसी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, आईपीएस ने विद्यार्थियों, युवाओं, बुजुर्गों और ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। एसपी विनोद कुमार ने कहा कि नशा बेचने वाला और नशा तैयार करने वाला नशे से नहीं मरता, बल्कि नशा करने वाला व्यक्ति नशे से मरता है।” उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति की जिंदगी bर्बाद नहीं करता, बल्कि इसका असर पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को तबाह करने के साथ उसे अपराध की ओर भी धकेल सकती है। उन्होंने कहा कि नशा की पूर्ति के लिए नशे का आदी व्यक्ति चोरी, लूट, छीना-झपटी और अन्य आपराधिक गतिविधियों का सहारा ले सकता है। इसलिए नशे की समस्या को गंभीरता से समझने और इसके खिलाफ सामूहिक रूप से लड़ने की जरूरत है। एसपी ने विद्यार्थियों और युवाओं से कहा कि वे अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे का नहीं, खेल और पढ़ाई का नशा करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि गांवों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत युवाओं को सही दिशा और बेहतर अवसर देने की है। खेल और शिक्षा युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।एसपी विनोद कुमार ने कहा कि हांसी पुलिस नशा बेचने और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। लेकिन केवल पुलिस कार्रवाई से नशे की समस्या का पूरी तरह समाधान संभव नहीं है। इसके लिए आमजन की भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि गांव में यदि कोई व्यक्ति नशा बेचता है, नशा तैयार करता है या नशे की खरीद-फरोख्त में शामिल है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। एसपी ने ग्रामीणों से गांव में ठीकरी पहरा लगाने तथा गांव में आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर नजर रखने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के संयुक्त प्रयास से ही नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत बनाया जा सकता है。 कार्यक्रम के दौरान एसपी विनोद कुमार ने खेल एवं अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। विद्यार्थियों को फूल मालाएं पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। एसपी ने उन्हें भविष्य में भी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा देश और समाज का भविष्य हैं। यदि युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा और खेलों से जुड़ेंगे तो समाज को नई दिशा मिलेगी। गांव कुतुबपुर पहुंचने पर ग्रामीणों ने एसपी विनोद कुमार का फूल मालाओं और गुलदस्तों से स्वागत किया। ग्रामीणों ने पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान भी किया। एसपी ने ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि नशामुक्त समाज के लिए गांव स्तर पर जागरूकता और सामूहिक प्रयास लगातार जारी रखने होंगे।0
0
Report
किसानों की ट्रैक्टर रैली: मूंगफली MSP पर खरीदी और बाढ़ नुकसान का मुआवजा मांग
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एंकर-छतरपुर मे भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसानों ने विशाल ट्रैक्टर रैली निकालकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसानों की मुख्य मांग मूंगफली की MSP पर खरीदी और अतिवृष्टि से खराब फसलों का मुआवजा है। भारतीय किसान संघ के बैनर तले आज सैकड़ों किसान ट्रैक्टरों के साथ सड़कों पर उतरे। किसानों का कहना है कि प्रधानमंत्री के खाद्य तेल उत्पादन बढ़ाने के आह्वान पर बुंदेलखंड में इस बार मूंगफली का रकबा बढ़ाया गया और पैदावार भी रिकॉर्ड हुई है। लेकिन अगर सरकार समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं करती तो किसानों को भारी नुकसान होगा। किसानों ने मांग की है कि मूंगफली की खरीदी 7,570 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर की जाए। किसानों ने साफ कहा है कि उन्हें भावांतर योजना नहीं, बल्कि समर्थन मूल्य पर सीधी खरीदी चाहिए। वहीं छतरपुर, टीकमगढ़ सहित पूरे बुंदेलखंड में अतिवृष्टि से तिल और उड़द की फसलें चौपट होने का दावा करते हुए किसानों ने तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा देने की भी मांग की है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो कलेक्ट्रेट का घेराव कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
इलाहाबाद HC ने आयुष मलिक के बंधक मामले पर कड़ी नाराजगी जाहिर की
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, शामली के आयुष मलिक को बंधक बनाए जाने का मामला, हाईकोर्ट के निर्देश पर आयुष मलिक को कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट में पेश आयुष मलिक ने बंधक बनाए जाने का लगाया आरोप, परिवार के सदस्यों पर घर में बंधक बनाए जाने का लगाया आरोप, हाईकोर्ट ने आयुष मलिक को घर में बंधक बनाए जाने पर जताई नाराजगी, पुलिस बल की मौजूदगी में बंधक बनाए जाने पर जताई नाराजगी, सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी पर भी हाईकोर्ट नाराज़, हाईकोर्ट ने आयुष मलिक को स्वतंत्र रूप से रहने की दी इजाजत।0
0
Report
आजमगढ़ में सपा पर निशाना, योगी सरकार अपराधियों के विरुद्ध तेज कार्रवाई करेगी
Azamgarh, Uttar Pradesh:स्थान - Azamgarh सपा सरकार में नकल माफिया, भू-माफिया और अपराधियों को मिलता था संरक्षण, योगी सरकार कर रही अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, आजमगढ़ में भी खिलेगा कमल। आजमगढ़ के दौरे पर पहुंचे प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। सपा पर हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी की सरकार नकल माफिया भू-माफिया और अपराधियों को संरक्षण दिया जाता था। जबकि आज उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर रही है। आज़मगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के जीवली में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय की मां के निधन के बाद श्रद्धांजलि देने पहुंचे, जहां परिजनों से मुलाकात करके अपनी संवेदना व्यक्त की और परिजनों को दुख की इस घड़ी में ढांढस भी बंधाया। डिप्टी सीएम ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ की सभी सीटों पर भाजपा चुनाव जीतकर जीत का शिक्षण करने जा रही है और ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतेगी। केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने को लेकर कहा कि सूप बोले सूप बोले चलनी भी बोले जिसके 72 छेद। अखिलेश यादव के बारे में आप बताने की आवश्यकता नहीं है कि जिस सरकार को गुंडाराज और जंगल राज के पर्याय के रूप में जाना जाता था। अपराधियों को संरक्षण देने के लिए जाना जाता था। माफियाओं को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता था। अगर अखिलेश यादव इस प्रकार के सवाल उठाते हैं तो यूपी की जनता उन पर हंसेगी। ऐसे में अपनी हंसी उड़वाने का काम न करें। केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा और एनडीए की सरकार है वहां से लागू किया जाएगा और जहां भाजपा की सरकार बनेगी वहां भी लागू किया जाएगा। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष इस मामले पर नौटंकी कर रहा है। विपक्ष चाहता है कि समाज आपस में लड़ जाए। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार यूपीआई को लेकर विपक्ष के प्रचार पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। गोंडा में हुई हत्या के बाद डॉ. संजय निषाद से नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की मुलाकात के सवाल पर कहा कि यह कोई विशेष बात नहीं है। नेता आपस में मिलते रहते हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि 2047 तक राहुल गांधी और अखिलेश यादव की एक पीढ़ी बदल जाएगी। उन्होंने दावा किया कि तब तक कांग्रेस और सपा बचेंगी तो उसके बाद सत्ता में आने के बारे में सोचेंगी।0
0
Report
पीलीभीत में जल आपूर्ति सड़क खराबी पर बीजेपी जिलाध्यक्ष गोकुल मौर्य के विरोध में नाराजगी
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर-पीलीभीत में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य के वार्ड के लोगों ने ही विरोध करना शुरू कर दिया है। उनके वार्ड के लोगों का कहना है की पीछले देढ़ माह से घरों में पानी नहीं आ रहा है साथ ही सडके टूटी पड़ी हैं कई बार कहने के बावजुड़ गोकुल प्रसाद मौर्य ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इसी को लेकर लोगों ने गोकुल प्रसाद मौर्य के खिलाफ नारेबाज़ी भी की। और कहा की अभी वोट भी नहीं देंगे। दरअसल गोकुल प्रसाद मौर्य वार्ड नंबर 10 से सभासद भी हैं उन्हीं को भारतीय जनता पार्टी ने जिला अध्यक्ष बनाया है। वहीं गोकुल प्रसाद मौर्य का कहना है की वार्ड में पानी की पाइप लाइन कुछ समय पहले पढ़ी थी इसके चलते पानी आने में दिक्कत हो रही है जिसको लेके उन्होंने नगर पालिका को बोला है साथ ही बताया की जो लोग विरोध कर रहे हैं उसमे एक शख्स सभासाद के चुनाव में उनके खिलाफ चुनाव लड़ा था और हार गया था इसी के चलते वह लोगों को भड़काकर यह सब करा रहा है।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ नगर परिषद में निर्दलीयों ने मंजू को सभापति प्रत्याशी घोषित किया
Hanumangarh, Rajasthan:निर्दलीयों ने मंजू को सभापति प्रत्याशी बनाया, अधिवक्ता मनजिंदर लेघा के नेतृत्व में भरा नामांकन हनुमानगढ़ नगर परिषद सभापति पद के चुनाव को लेकर निर्दलीय पार्षदों ने भी अपना प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है। निर्दलीय पार्षदों ने मंजू को सभापति पद के लिए प्रत्याशी चुना है। बुधवार को मंजू ने वार्ड एक के पार्षद एवं अधिवक्ता मनजिंदर लेघा के नेतृत्व में सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान निर्दलीय पार्षद और समर्थक मौजूद रहे। हनुमानगढ़ नगर परिषद में कुल 60 वार्ड हैं। निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों ने 33 वार्डों में जीत दर्ज की है। ऐसे में सभापति पद के चुनाव में निर्दलीयों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। मंजू के नामांकन के साथ ही सभापति पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं। अब चुनाव में निर्दलीय पार्षदों के समर्थन और रणनीति पर सभी की नजरें टिकी हैं।0
0
Report
दुष्यंत चौटाला ने सोनीपत की BLA-2 बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का निर्देश दिया
Sonipat, Haryana:पूर्व उपमुख्यमंत्री और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला आज सोनीपत पहुंचे, जहां उन्होंने BLA-2 की बैठक को संबोधित किया। बैठक का फोकस रहा पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करना। 218 विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डॉ. अजय सिंह चौटाला के निर्देशों को प्रत्येक बूथ तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। BLA-2 के तहत महिला और युवा साथियों को संगठन से जोड़ने की रणनीति पर भी जोर दिया गया है। यानी जेजेपी अब बूथ स्तर पर संगठन को नए सिरे से सक्रिय करने की कवायद में जुटी है। वहीं, दुष्यंत चौटाला ने 25 सितंबर को पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती के अवसर पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर प्रार्थना सभा आयोजित किए जाने की बात कही। बैठक के बाद चौटाला ने प्रदेश सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब दौरों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री को प्रदेश के हालात पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। चौटाला ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं और कई सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा। किसानों के मुद्दे पर भी चौटाला ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की अर्थव्यवस्था में किसानों की बड़ी भूमिका है और फसलों को लेकर सरकार को स्पष्ट रणनीति तैयार करनी चाहिए। धान की अगेती फसल को लेकर उन्होंने व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश में बढ़ते अपराध, फिरौती की कॉल, धमकियों और गोलीबारी की घटनाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस की ओर से नई व्यवस्थाएं लागू किए जाने की बात कही जाती है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति को लेकर सवाल बने हुए हैं।0
0
Report
सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब के बड़े जखीरे का खुलासा, 436 पेटी बरामद
Sonipat, Haryana:सोनीपत न्यूज सोनीपत पुलिस की बड़ी कामयाबी जखोली गांव टोल के पास अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी कैंटर से करीब 436 पेटी अवैध शराब बरामद शराब की खेप यूपी ले जाने की तैयारी कैंटर चालक गिरफ्तार रॉयल स्टैग, इंपिरियल ब्लू, रेड लेबल समेत कई ब्रांड की शराब बरामद आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा शराब किसने मंगवाई और कहां भेजी जानी थी, पुलिस जांच में जुटी पूछताछ के बाद सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का हो सकता है खुलासा0
0
Report
Advertisement
UCC 2029 तक 21 राज्यों में लागू; शाह के बयान पर अजय राय हमला
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस ऐलान पर कि 2029 से पहले 21 राज्यों में यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू किया जाएगा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "नहीं, अब जब चुनाव आ गए हैं, तो BJP सभी नियम और कानून पूरी तरह से लागू करेगी क्योंकि वे हार का सामना कर रहे हैं और जनता के दिल और दिमाग से पूरी तरह से उतर चुके हैं।"0
0
Report
कुरुक्षेत्र: धान खरीद शुरू न होने पर 22 सितम्बर को GT रोड जाम चेतावनी
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के शाहबाद उपमण्डल में धान की खरीद को लेकर किसान व प्रशासन आमने सामने है। DC विश्राम कुमार मीणा ने बातचीत के लिए आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार से बातचीत हुई है और 20 सितंबर से खरीद शुरू होने की बात कही गई है। किसान ने शर्त रखी कि खरीद शुरू नहीं हुई तो 22 सितम्बर को GT रोड जाम करेंगे। भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि 22 सितम्बर को सुबह 10 बजे किसान शहीद ऊधम सिंह स्मारक के पास जुटेंगे और GT रोड जाम करेंगे। बाईट: विश्राम मीणा उपायुक् त कुरुक्षेत्र; बाईट: भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी0
0
Report
मेड़ता सिटी नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव: भाजपा-कांग्रेस ने दांव खेला
Nagaur, Rajasthan:मेड़ता सिटी नगरपालिका की सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त भाजपा ने कंचन सांखला पर तो कांग्रेस ने नाज परवीन पर दांव खेल कर मामले को रोचक बना दिया है। मेड़ता सिटी नगर पालिका के 40 वार्डों में से 21 भाजपा,12 कांग्रेस,1आर एल पी और 6 निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी जीतकर नगर पालिका पहुंचे हैं। भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत होने से भाजपा बोर्ड बनाने को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है जबकि कांग्रेस से नाच परवीन को उम्मीदवार बनाने से मामला रोचक बना दिया है। आपको बता दें कि मेड़ता सिटी नगर पालिका अध्यक्ष की सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित है।0
0
Report
Advertisement
बेगूं में नगर पालिका अध्यक्ष पद के नामांकन से भाजपा- कांग्रेस का मुकाबला रोचक
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी तस्वीर साफ हो गई है। बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। भाजपा की ओर से वार्ड 27 की पार्षद गरिमा शर्मा ने रिटर्निंग अधिकारी अंकित सामरिया के समक्ष नामांकन पेश किया। वहीं कांग्रेस की ओर से वार्ड 2 की पार्षद ममता धाकड़ ने अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा। दोनों प्रत्याशियों के नामांकन के साथ ही अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर मुकाबला रोचक हो गया है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान दोनों दलों के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। अब अध्यक्ष पद के चुनाव में दोनों पक्षों की रणनीति और पार्षदों के रुख पर नजरें टिकी हैं।0
0
Report
बसड़ी नगरपालिका में भाजपा अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर बसेड़ी नगर पालिका में भाजपा अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह निर्विरोध निर्वाचित तय! आधिकारिक घोषणा शेष धौलपुर जिले की बसेड़ी नगर पालिका से बड़ी खबर सामने आई है। यहां भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी राघवेंद्र सिंह निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं। जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र आवेदन राघवेंद्र सिंह ने ही रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया था, जिसके चलते उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। इसके साथ ही भाजपा बसेड़ी नगर पालिका में बोर्ड बनाने में कामयाब रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि यह जीत भाजपा की नीति, रीति और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता की मुहर है। गौरतलब है कि बसेड़ी नगर पालिका चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। भाजपा और कांग्रेस दोनों के 8-8 पार्षद चुनाव जीते थे, जबकि 9 पार्षद निर्दलीय के रूप में चुनकर आए थे। ऐसे में बोर्ड बनाने को लेकर सियासी गुणा-गणित जारी था, लेकिन अंततः भाजपा ने बाजी मार ली। भाजपा का बोर्ड बनने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की एकजुटता और नेतृत्व की जीत बताया है बाइट 1 राजवीर राजावत जिला अध्यक्ष बीजेपी बाइट 2 सुरेंद्र कुमार एसडीएम बसेड़ी0
0
Report
गोविंदगढ़-रामबास नगरपालिका: भाजपा की मधु गुप्ता निर्विरोध अध्यक्ष बनेंगी
Alwar, Rajasthan:अलवर गोविंदगढ़-रामबास में कांग्रेस का सिंबल पहुंचा, प्रत्याशी नहीं! भाजपा की मधु गुप्ता का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय गोविंदगढ़-रामबास नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव गोविंदगढ़ (अलवर)। नवगठित गोविंदगढ़-रामबास नगरपालिका के पहले ऐतिहासिक चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को ऐसा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया, जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी। अध्यक्ष पद के लिए दोपहर 3 बजे नामांकन की समय सीमा समाप्त होने तक कांग्रेस का चुनाव चिह्न (सिंबल) तो उपखंड कार्यालय पहुंच गया, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी और प्रस्तावक मौके पर नहीं पहुंचे। निर्धारित समय तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं होने से अध्यक्ष पद पर भाजपा की मधु गुप्ता का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय हो गया है। अध्यक्ष पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 15 से निर्वाचित पार्षद मधु गुप्ता ने सुबह करीब 11:30 बजे अपना नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन में वार्ड नंबर 4 से विजयी पार्षद देवी सिंह प्रस्तावक रहे। इसके बाद कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी उतारने को लेकर दिनभर राजनीतिक हलचल बनी रही। अंतिम समय तक कांग्रेस खेमे से नामांकन दाखिल होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन दोपहर 3 बजे के आसपास कांग्रेस का सिंबल तो जमा कराया गया, जबकि प्रत्याशी और प्रस्तावक की गैरमौजूदगी के कारण निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन दाखिल नहीं हो सका। रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी गोविंदगढ़ अभिषेक चारण ने स्पष्ट किया कि अध्यक्ष पद के लिए निर्धारित समय सीमा में केवल एक ही नामांकन पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि अंतिम समय में कांग्रेस के प्रतिनिधि सिंबल लेकर पहुंचे थे, लेकिन केवल सिंबल जमा कराने से नामांकन पूरा नहीं माना जाता। सिंबल का उपयोग वही किया जाता है, जब निर्धारित प्रपत्र में नाम निर्देशन पत्र भी साथ जमा कराया गया हो। गोविंदगढ़-रामबास नगरपालिका में कुल 25 वार्ड हैं और अध्यक्ष पद के लिए बहुमत का आंकड़ा 13 पार्षदों का है। चुनाव परिणामों में भाजपा को 12, निर्दलीय प्रत्याशियों को 11 और कांग्रेस को 2 सीटें मिली हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी के सामने बहुमत जुटाने की चुनौती भी बनी हुई थी, लेकिन कांग्रेस की ओर से नामांकन दाखिल नहीं होने के बाद मुकाबले की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। अब 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी और 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की अंतिम समय सीमा रहेगी। यदि नाम वापसी नहीं होती है तो इसके बाद भाजपा की मधु गुpta के गोविंदगढ़-रामबास नगरपालिका की पहली निर्वाचित अध्यक्ष बनने की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। वहीं नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिए 22 सितंबर को चुनाव होगा。 बाइट:रिटर्निंग अधिकारी0
0
Report
Advertisement
