Back
कोदो की रोटी खाने से 7 लोग बीमार, दो परिवार जिला अस्पताल में भर्ती
SLSanjay Lohani
Dec 05, 2025 06:15:13
Satna, Madhya Pradesh
सतना। कोदो की रोटी खाने के बाद दो अलग-अलग परिवारों के 7 सदस्य बीमार हो गए। नतीजतन, सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालत नाजुक होने की वजह से एक बुजुर्ग को सेकण्ड आईसीयू में भर्ती कराया गया। बाकी लोग आइसोलेशन वॉर्ड में एडमिट हैं। हासिल जानकारी के मुताबिक मझगवां ब्लॉक के म्यान सिंहपुर गांव में कोदो की रोटी खाना एक परिवार के 4 सदस्यों को मुसीबत का सबब बन गया। धनपत सिंह (70), जयकरण सिंह (30), गीता सिंह एवं पुत्रवधू निर्मला सिंह को कोदो की रोटी खाने के आधे घंटे बाद उल्टियां शुरू हो गईं। पड़ोसियों ने एम्बुलेंस बुलाई और सभी को जिला अस्पताल रवाना किया गया। चिकित्सकों की माने तो सभी को बेहोशी की हालत में लाया गया था। धनपत की हालत ज्यादा नाजुक थी लिहाजा उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। वे यहां वेंटीलेटर सपोर्ट पर हैं। परिवार के बाकी सदस्यों का उपचार आइसोलेशन वॉर्ड में किया गया। दूसरी ओर नागौद विकासखण्ड अंतर्गत इटौरा खुर्द में भी एक परिवार के 3 सदस्य कोदो खाकर बीमार हो गए। राम भैया लोधी (70), रामपति लोधी (65) एवं एक अन्य महिला को बेहोशी की हालत में नागौद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सामान्य हालत होने की वजह से दोनों महिलाओं को सिविल हॉस्पिटल में ही रखा गया जबकि राम भैया को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनका उपचार मेल मेडिकल वॉर्ड में किया जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
BDBabulal Dhayal
FollowJan 23, 2026 11:15:440
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 23, 2026 11:15:240
Report
SDShankar Dan
FollowJan 23, 2026 11:12:470
Report
1
Report
0
Report
NPNavratan Prajapat
FollowJan 23, 2026 11:08:560
Report
RIRamawatar Isran
FollowJan 23, 2026 11:07:590
Report
ADAnup Das
FollowJan 23, 2026 11:05:560
Report
SSSwapnil Sonal
FollowJan 23, 2026 11:04:080
Report
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश का
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 23, 2026 11:03:560
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowJan 23, 2026 11:03:460
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowJan 23, 2026 11:03:330
Report
RNRajesh Nilshad
FollowJan 23, 2026 11:03:230
Report