नीमच के बघाना में थाने में पुलिसकर्मी द्वारा युवक और महिला से मारपीट का वीडियो वायरल
Jawad, Madhya Pradesh:नीमच के बघाना थाने का एक CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं इस 6 महीने पुराने वीडियो में एक सिविल ड्रेस में जांच अधिकारी एक युवक के साथ मारपीट और एक महिला से धक्का-मुक्की करता दिखाई दे रहा है। घटना अमर कॉलोनी निवासी विधवा महिला रुक्मिणी देवी द्वारा दी गई शिकायत के बयान दर्ज करने के दौरान हुई। बयान लेते समय किसी बात पर बहस हो गई थी, जिसके बाद पुलिसकर्मी ने यह कार्रवाई की। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ: एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी कांति सिंह ने किया प्रथम मतदान, पुलिस पर वोटरों को डराने का आरोप
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह ने अपना पहला वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मतदाताओं को डराने का काम कर रही है। कांति सिंह के मुताबिक, रात से ही उनके पास फोन आ रहे हैं और उन्हें थाने आने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में एक बड़ी साजिश की जा रही है, जिसका मकसद उनके समर्थक वोटरों को मतदान करने से रोकना है। कांति सिंह ने यह भी आशंका जताई कि कई जिलों में चुनाव के दौरान गड़बड़ी हो सकती है। विओ अब देखना होगा कि इन आरोपों पर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है और मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
बाइट - एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह
