Back
Narsinghpur487001blurImage

Narsinghpur - कांग्रेस की जिला समन्वय समिति की बैठक का होटल अमर पैलेस में हुआ आयोजन

SATISH DUBEY
May 23, 2025 15:10:44
Narsinghpur, Madhya Pradesh

नरसिंहपुर जिला मुख्यालय स्थित होटल अमर पैलेस में कांग्रेस समन्वय समिति की अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने, पदाधिकारियों को दायित्व सौंपने और कार्यों की समयसीमा तय करने पर विचार विमर्श किया गया। प्रभारी एवं जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके ने पदाधिकारियों से कहा कि सभी को अपने दायित्वों का समय पर निर्वहन करना चाहिए, साथ ही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। बैठक में पूर्व विधायक सुनील जायसवाल, संजय शर्मा, सुनीता पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष मैथिलीशरण तिवारी, लाखन सिंह पटेल, दीवान शैलेन्द्र सिंह सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में ब्लॉक व मोर्चा अध्यक्षों से भी विचार साझा किए गए।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|