487001
जिले में भारी बारिश पर कलेक्टर की अपील, निचले क्षेत्रों के नागरिक ऊंचे स्थानों पर जाएं
Narsinghpur, Madhya Pradesh:जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए कलेक्टर शीतला पटले ने सभी नागरिकों से अपील की है कि बाढ़ और जलभराव वाले निचले इलाकों से सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर चले जाएं। कलेक्टर ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गाजीपुर में मीटर बाईपास से बिजली चोरी के दर्जनों उपभोक्ता पकड़े; चेतावनी के बाद भी चेतावनी
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गाजीपुर में बिजली चोरों पर बड़ी कार्रवाई! मीटर बाईपास कर एसी चलाने वाले दर्जनों उपभोक्ता पकड़े गए, विभाग की अंतिम चेतावनी भीषण गर्मी में बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा शिकंजा अधिक्षासी अभियंता गोपाल सिंह के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में चला सघन चेकिंग अभियान मच्छरहट्टा, रायगंज, बरबहना और प्रकाश टॉकीज क्षेत्र में हुई कार्रवाई मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते दर्जनों उपभोक्ता मौके पर पकड़े गए पहली बार पकड़े गए लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया दोबारा चोरी करते मिले तो दर्ज होगा मुकदमा, होगी कड़ी कार्रवाई हाई लाइन लॉस कम करने के लिए लखनऊ स्तर से हो रही निगरानी गाजीपुर में भीषण गर्मी के बीच बढ़ी बिजली की मांग ने विद्युत विभाग को सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है। हाई लाइन लॉस वाले फीडरों पर बिजली चोरी रोकने के लिए अधिशाषी अभियंता गोपाल सिंह के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। मच्छरहट्टा, प्रकाश टॉकीज, बरबहना और रायगंज इलाकों में हुई इस कार्रवाई के दौरान दर्जनों उपभोक्ता मीटर बाईपास कर अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करते पकड़े गए। विभाग ने पहली बार पकड़े गए लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया, लेकिन साफ कर दिया है कि दोबारा चोरी करते मिले तो सीधे मुकदमा दर्ज होगा। अधिशाषी अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि लखनऊ स्तर से हाई लाइन लॉस फीडरों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और बिजली चोरी रोकने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे वैध तरीके से बिजली का उपयोग करें, क्योंकि बिजली चोरी का खामियाजा ईमानदार उपभोक्ताओं को भी भुगतना पड़ता है।0
0
Report
आजमगढ़ के दीदारगंज थानेदार ने युवक को थप्पड़ मारा, वीडियो वायरल
Azamgarh, Uttar Pradesh:जिले आजमगढ़ के दीदारगंज थाना प्रभारी जयप्रकाश पर एक युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी सड़क किनारे युवक से बातचीत कर रहे थे और उसे थप्पड़ मार दिया गया। पुलिस का कहना है कि ताजिया को निर्धारित स्थान पर रखने के लिए करकट हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन शुभंकर शर्मा द्वारा करकट हटाने से मना किया गया और उच्च अधिकारियों व पुलिस को अपशब्द बोले गए थे। ताजिया जुलूस के दौरान करकट हटाने के लिए कहा गया, पर सहयोग न मिलने पर थाना प्रभारी ने आरोपी युवक को थप्पड़ जड़ दिया।0
0
Report
महराजगंज के परसाखुर्द में शराबी ने 11 हजार वोल्ट पोल पर चढ़ा, हादसा टला
Maharajganj, Uttar Pradesh:भिटौली थाना क्षेत्र के परसाखुर्द में नशे में धुत एक व्यक्ति 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया। पोल पर चढ़ने के बाद वह तार पर लेट गया। यह देखकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से उसे नीचे उतारा। जानकारी के अनुसार परसाखुर्द एक युवक शराब के नशे में था। गांव के बाहर खलिहान में स्थित 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया। यह देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। तभी किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही भिटौली पुलिस मौके पर पहुंच गई। एहतियात के तौर पर पुलिस ने तत्काल विद्युत उपकेंद्र भिटौली को सूचना दे दी। पहले से ही बिजली आपूर्ति बाधित होने से कोई हादसा नहीं हुआ।बताया जाता है कि काफी देर तक समझाने-बुझाने और मशक्कत के बाद व्यक्ति पोल से नीचे उतरने को तैयार हुआ। उसके सुरक्षित नीचे उतरने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। करीब 40 मिनट तक वह हंगामा चलता रहा। पुलिस ने युवक से पोल पर चढ़ने का कारण पूछा तो वह नहीं बता सका। गांव के लोगों ने बताया कि वह अक्सर इस तरह की हरकतें करता रहता है। भिटौली एसओ सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि पोल पर चढ़ा व्यक्ति शराब के नशे में था। उसे समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा गया और बाद में उसके परिजनों को सौंप दिया गया।0
0
Report
Advertisement
रींगस में मूसलाधार बारिश से जलभराव, नगर पालिका तैयारी पर सवाल
Sikar, Rajasthan:रींगस में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई इलाकों में जलभराव सीकर जिले के रींगस उपखंड क्षेत्र में सुबह से शुरू हुआ बारिश का दौर लगातार जारी है। तेज और मूसलाधार बारिश के चलते शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण शहर के बीकानेर बस स्टैंड, गौशाला कुआं, मठ मंदिर क्षेत्र तथा नगर पालिका कार्यालय के सामने जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भरने से राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और स्थानीय व्यापारियों को आवागमन में काफी दिक्कतें हुईं। कई स्थानों पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से बरसाती पानी लंबे समय तक जमा रहा। प्री-मानसून की इस तेज बारिश ने नगर पालिका के ड्रेनेज सिस्टम और मानसून तैयारियों के दावों की पोल खोल दी। शहरवासियों का कहना है कि हर साल बरसात से पहले नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही तेज बारिश में शहर जलमग्न नजर आया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन ने मानसून को लेकर पर्याप्त तैयारी नहीं की, जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द जल निकासी व्यवस्था सुधारने और स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि आगामी बारिश के दौरान ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो.0
0
Report
जिला कलेक्टर ने ग्रामीण-शहरी सेवा शिविर में निस्तारण और सत्यापन तेज करने निर्देश दिए
Kota, Rajasthan:Kota जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर की ली समीक्षा बैठक, बैठक में दिखे जिला कलेक्टर सख्त, अधिकारियों को लंबित मामलों के निस्तारण और सत्यापन कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देश, ग्रामीण अंचल में व्यक्तिगत घरेलू शौचालय स्वीकृतियों की कम प्रगति पर दिखे नाराज, नागरिक सुविधाओ से संबंधित कार्यों के नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश, ADMविनोद मल्होत्रा,वीरेंद्र यादव,CEOकमल मीणा,निगम आयुक्त ओपी मेहरा सहित तमाम अधिकारी रहे मौजूद, ग्रामीण सेवा शिविरों में जन्म प्रमाण पत्र से लेकर आवासीय किस्त तक मिल रहा लाभ,0
0
Report
कोटा में दिनदहाड़े चोरी: समीर खान उर्फ गोलू गिरफ्तार, जेवरात बरामद
Kota, Rajasthan:कोटा पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाई दिनदहाड़े चोरी करने वाले शातिर गिरफ्तार आरोपी समीर खान उर्फ गोलू को किया अरेस्ट सोने-चांदी के जेवरात बरामद आरोपी पर 2 दर्जन से अधिक मुकदमे कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने की कार्रवाई कोटा कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने दिनदहाड़े मकान में घुसकर चोरी करने वाले शातिर मुजरिम समीर खान उर्फ गोलू उर्फ मॉडल को गिरफ्तार कर सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए। 18 जून 2026 को खेड़ली फाटक निवासी हेमंत शर्मा के घर से चोरों ने लोहे की अलमारी तोड़कर 250 ग्राम चांदी, पायल, अंगूठी, सोने के टॉप्स-कुंडल व अन्य जेवरात चोरी कर लिए थे। SP तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में कुन्हाड़ी थानाधिकारी देवेश भारद्वाज व टीम ने तकनीकी सहायता व CCTV से शातिर को ट्रेस किया। जांच में आरोपी समीर खान उर्फ गोलू उम्र 28 साल, निवासी श्रीपुर टिप्पन के पास निकला। उसके खिलाफ कोतवाली, कुन्हाड़ी, विज्ञान नगर सहित 2 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। 23 जून 2026 को शैलानी बाबा की मजार के पास से गिरफ्तार किया गया।0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर चंदा चोरी पर MP में पोस्टर वार, कांग्रेस बनाम बीजेपी घमासान
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राम मंदिर में चंदा चोरी पर एमपी में पोस्टर वार कांग्रेस दफ्तर के बाहर लगाया गया पोस्ट पोस्टर पर लिखा बीजेपी ने राम को चुनावी एजेंडा और मंदिर कमाई का अड्डा बनाया राम मंदिर में लूट का आखिर जिम्मेदार कौन ?0
0
Report
समस्तीपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू, 12 केंद्रों पर 5083 अभ्यर्थी
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू, 12 केंद्रों पर 5083 अभ्यर्थी ।कड़ी सुरक्षा, उड़नदस्ता तैनात, भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चलाईं आठ स्पेशल ट्रेनें। समस्तीपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा शहर के 12 परीक्षा सेंटर पर शुरु हो गई है। जिसमें 5083 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। पहली पाली की परीक्षा के लिए सुबह 8 से 9 तक एंट्री दी गई है। 10 बजे से आयोजित होने वाली परीक्षा में 9 के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस वालों की तैनाती की गई है। इसके अलावा उड़न दस्ता की भी टीम लगाई गई है, जो किसी भी परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर जांच करेगी। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर नजर रखी जा रही है。 जून महीने की पहले सप्ताह में आयोजित हुई सिपाही भर्ती की परीक्षा में जिले से 4 सॉल्वर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से जिले में लगातार पुलिस सतर्क मोड में रहती है। परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी ना हो उसके तहत देर रात एएसपी संजय पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम होटल, रेस्टोरेंट, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर छापेमारी करती नजर आई, जिससे असामाजिक तत्व के द्वारा परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न किया जा सके। वही परीक्षा में जुटने वाली स्टेशनों पर भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर रेलवे मंडल प्रशासन ने मंडल के आठ अलग-अलग स्टेशनों से आठ परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन समस्तीपुर से पाटलिपुत्र के बीच दोपहर 2:15 पर खुलेगी। वहीं परीक्षा केंद्र गोल्फ फील्ड समस्तीपुर से मौके का जायजा लिया गया।0
0
Report
श्रीमाधोपुर सीकर में बारिश बदले मौसम, किसानों को बुवाई के लिए राहत
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर मौसम का यूं टर्न,लगातार बारिश का दौर जारी,अलसुबह हुई बारिश का शुरुआत दो घंटे से लगातार बारिश का दौर जारी रूक रूककर बारिश का लगातार दौर जारी,मौसम हुआ सुहावना,तैज बारिश के साथ हवाओं का दौर भी जारी,आसमान में काली घटाओं के साथ चमक रही आकाशीय बिजली,चारों तरफ हुआ पानी ही पानी,शहर सहित आस पास के इलाके में बारिश एंकर श्रीमाधोपुर में आज अलसुबह मौसम ने अचानक करवट ली और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। सुबह से शुरू हुई बारिश करीब दो घंटे तक लगातार जारी रही। इसके बाद भी रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला चलता रहा, जिससे पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। सुबह आसमान में काले बादलों का डेरा रहा। कई स्थानों पर आकाशीय बिजली भी चमकती नजर आई। लगातार बारिश के कारण शहर की सड़कों, गलियों और निचले इलाकों में पानी भर गया। चारों ओर पानी ही पानी नजर आने लगा। बारिश का असर केवल शहर तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी अच्छी वर्षा दर्ज की गई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट महसूस की गई और लोगों ने राहत की सांस ली। किसान भी इस बारिश से उत्साहित नजर आए, क्योंकि खरीफ फसलों की बुवाई के लिए यह बारिश लाभदायक मानी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी बादल छाए रहने और बारिश की संभावना बनी हुई है。0
0
Report
Advertisement
छोटा नागपुर रॉयल्स ने झारखंड टी-20 लीग का पहला सीजन जीता, स्टेडियम के बाहर भगदड़
Ranchi, Jharkhand:झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग के पहले सीजन का खिताब छोटा नागपुर रॉयल्स ने अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में रॉयल्स ने जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। लेकिन इस रोमांचक मुकाबले के दौरान रांची के जेएससीए स्टेडियम के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मैच देखने पहुंचे हजारों दर्शकों की भीड़ बेकाबू हो गई। स्टेडियम फुल होने के बाद गेट बंद कर दिए गए, जिसके बाद अंदर प्रवेश को लेकर हंगामा और फिर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में एक ओर जहां क्रिकेट प्रेमी झारखंड टी-20 लीग के पहले चैंपियन का जश्न मना रहे थे, वहीं स्टेडियम के बाहर अव्यवस्था ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। फाइनल मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे, लेकिन स्टेडियम की क्षमता पूरी होने के बाद प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए। गेट बंद होने की जानकारी मिलते ही बाहर मौजूद दर्शकों ने अंदर जाने की कोशिश शुरू कर दी। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और लोगों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। हंगामे के बalance धक्का-मुक्की बढ़ी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की सूचना है। मैदान के अंदर जीत का जश्न था, लेकिन स्टेडियम के बाहर अव्यवस्था और भगदड़ ने आयोजन व्यवस्था पर सवाल भी खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
गोर्धनपुरा नाले को जोड़ने के विरोध में महिलाओं ने मिट्टी डालकर रोक दिया निर्माण
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा गोर्धनपुरा में नाला निर्माण का विरोध, महिलाओं ने मिट्टी डालकर रुकवाया काम गोर्धनपुरा में नाला निर्माण के विरोध की घटना में स्थानीय लोगों ने मिट्टी डालकर काम रोक दिया। नगरपालिका गणेश नगर क्षेत्र के नाले को गोर्धनपुरा माताजी रोड स्थित मुख्य नाले से जोड़ने के प्रस्तावित कार्य के खिलाफ बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष निर्माण स्थल पर पहुंचे। उन्होंने नाले में मिट्टी डालकर कार्य रोक दिया और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। मौके पर एसडीएम चारु शंकर पहुंचे और स्थल का निरीक्षण किया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार गोर्धनपुरा का मुख्य नाला पहले से ही सुविधा नगर, सुलेख नगर समेत कई क्षेत्रों का बरसाती और गंदा पानी वहन कर रहा है, ऐसे में एक और नाले को जोड़ना जल निकासी व्यवस्था प्रभावित कर सकता है और जलभराव की समस्या बढ़ सकती है। वार्डवासियों के अनुसार बरसात के दौरान गोर्धनपुरा के निचले हिस्सों में 80 से अधिक घर जलभराव की स्थिति में रहते हैं। लोगों ने कहा कि अतिरिक्त पानी छोड़े जाने पर मानसून में हालात और गंभीर हो सकते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर नाले का रुख बदलने की मांग की गई थी। उनका आरोप है कि आपत्तियों के बावजूद दोबारा निर्माण शुरू कर दिया गया। क्षेत्रवासियों ने मौजूदा जल निकासी व्यवस्था दुरस्त करने और नए नाले के लिए वैकल्पिक निकासी मार्ग निर्धारित करने की मांग की। अगर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन जारी रहेगा।0
0
Report
जगदीशपुर के SDPO राजेश कुमार शर्मा का तबादला, पंकज कुमार मिश्रा नए SDPO बने
Patna, Bihar:जगदीशपुर भोजपुर SDPO का तबादला भोजपुर के जगदीशपुर SDPO राजेश कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना से अटैच किया गया; उनकी जगह पंकज कुमार मिश्रा को जगदीशपुर (भोजपुर) का नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) बनाया गया है; पंकज कुमार मिश्रा वर्तमान में मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर कार्यरत थे; बिहार पुलिस मुख्यालय ने 23 जून 2026 को आदेश जारी किया; दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
सोजत NH-162 पर भिड़ंत के बाद एक की मौत, ट्रेलर-टैंकर चालक गंभीर घायल
Pali, Rajasthan:सोजत NH-162 पर बागावास गांव के पास सड़क हादसा एक की मौत, टैंकर और ट्रेलर की आगे पीछे की हुई भिड़ंत में टैंकर चालक गंभीर घायल, केबिन में फंसे चालक को लोगों ने बड़ी मशक्कत से निकाला बाहर, सोजत ट्रॉमा सेंटर में प्राथमिक उपचार के बाद किया पाली रेफर, बांगड़ अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने चालक को किया मृत घोषित, शव को रखवाया बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में, हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार, सूचना पर सोजत पुलिस पहुंची मौके पर ट्रेलर की तलाश में जुटी।0
0
Report
रतलाम के करिया गांव के पास तेंदुआ दिखा, ग्रामीणों में दहशत
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के करिया गांव के पास पहाड़ी क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। तेंदुए का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसकी वन विभाग ने पुष्टि की है। वीडियो करिया गांव के आसपास का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग ने करिया और आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। ग्रामीणों से कहा गया है कि वे रात के समय अकेले बाहर न निकलें, बच्चों पर विशेष नजर रखें और तेंदुआ दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें। क्षेत्र में पहले भी तेंदुए की मौजूदगी सामने आ चुकी है। पहले भी वन विभाग ने इसी इलाके में एक घर के अंदर घुसे तेंदुए का सफल रेस्क्यू किया था। ताजा घटना के बाद वन विभाग निगरानी बढ़ा रहा है, जबकि ग्रामीणों में भय और सतर्कता दोनों का माहौल बना हुआ है। रतलाम0
0
Report
मेरठ ब्रह्मपुरी: दलित युवक पर समुदाय विशेष के युवकों से मारपीट, गिरफ्तारी की मांग तेज
मेरठ मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के मेट्रो प्लाजा के सामने दलित युवक को विशेष समुदाय के युवकों पर पीटने का आरोप, मेट्रो प्लाजा के सामने दलित समाज की भारी भीड़ ने सड़क को घेरा, लोगों ने सड़क पर खड़े होकर जमकर हंगामा किया, मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन देते हुए लोगों को कराया शांत, जाम खुलवाया, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी पुलिस का आश्वासन, अवैध रूप से टैक्सी में बैठ कर दलित युवक के साथ की थी मारपीट,0
0
Report
Advertisement
